drug sumggler - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार : 19 माह से पाक खुफिया एजेंसी को दे रहा था गोपनीय जानकारी, आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर
जयपुर। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूस झबरा राम को राजस्थान इंटेलिजेंस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2024 में हनी-ट्रैप का शिकार हुआ था, जिसके बाद वह लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आ गया। झबरा राम की सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान धीरे-धीरे आरोपी से संवेदनशील सूचनाएं हासिल की जाने लगीं।

शुरू में छोटी-छोटी जानकारियां साझा करने के बदले उसे पैसे दिए गए, बाद में आरोपी ने अपने नाम से सिम कार्ड खरीदा और वाट्सएप एक्टिवेट करने के लिए आया ओटीपी पाकिस्तानी एजेंटों को भेज दिया। वर्तमान में आरोपी अपने नाम से जारी मोबाइल नंबर के अलावा दो अन्य नंबरों के माध्यम से भी पाक एजेंटों से संपर्क में था। आरोपी झबरा राम एम-बीएड डिग्रीधारी है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे गांव में कोचिंग लेने जाता था। इसी दौरान आवागमन के समय वह सेना की गतिविधियों और मूवमेंट की तस्वीरें खींचकर पाकिस्तानी एजेंटों को भेजने लगा।

उदयपुर रेंज पुलिस का ऑपरेशन विष हरण : गंगरार क्षेत्र में एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार
गंगरार। उदयपुर रेंज पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन विष हरण के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने अंतर-जिला तस्करी नेटवर्क का पदार्फाश कर एमडी (मेथामफेटामिन) फैक्ट्री पर छापा मारा। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कई महीनों से जिले में सक्रिय मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए लगातार और गहन प्रयास किए जा रहे थे। इसके तहत आरोपियों का पता लगाने के लिए व्यापक तकनीकी विश्लेषण, सूचना एकत्रीकरण और पुलिस की सतर्क निगरानी की गई थी।

कार्रवाई की शुरूआत तब हुई जब चित्तौड़गढ़ कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों सत्तू माली और जीवन वैष्णव को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 ग्राम और 2 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मादक पदार्थ ग्राम जीवा नायकों का खेड़ा से प्राप्त किया गया था। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सघन छापेमारी की। हालांकि, छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी जगदीश बंजारा और उसके साथी अशोक और राहुल बंजारा फरार हो गए।

मौके से ये सामग्री हुई जब्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के नेतृत्व में एक 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने थाना गंगरार क्षेत्र के ग्राम जीवा नायकों का खेड़ा में दबिश दी। यहां से पुलिस ने अत्यंत चौंकाने वाली बरामदगी की, जिसमें स्मैक, टांका, अवैध शराब के अलावा एमडी निर्माण में प्रयुक्त रासायनिक सामग्री और अन्य उपकरण शामिल थे। इसके साथ ही पुलिस ने 4 लैपटॉप, 33 मोबाइल फोन, एक कैमरा, ड्रोन सेट, नोट गिनने की मशीन और 14 लाख से अधिक नकद राशि भी जब्त की है।

100 करोड़ की ड्रग्स सामग्री जब्त : मुर्गी फार्म में लगाई गई थी फैक्ट्री, सप्लाई देते पकड़ा गया तस्कर
जयपुर। महाराष्ट्र पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी)ने रविवार को राजस्थान झुंझुनूं जिले के नांद का बास में छापा मार कर एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। यह फैक्ट्री एक मुर्गी फार्म में लगाई गई थी। यहां से 10 किलो ड्रग्स और मशीनों समेत 100 करोड़ की सामग्री जब्त की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री पूर्व सरपंच का भतीजा चला रहा था। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि 15 दिन पहले ही इस फैक्ट्री में काम शुरू किया था। उसके साथी ने उससे 50 हजार रुपए किराए पर ये फैक्ट्री ली थी।

यूं पकड़ा गया आरोपी
आरोपी रविवार को सुबह 1 किलो एमडी ड्रग्स सप्लाई करने सीकर पहुंचा तो पुलिस ने उसे कलक्ट्रेट के सामने पकड़ लिया। इसके बाद तस्कर खुद पुलिस को फैक्ट्री तक लेकर गया। मामला झुंझुनूं के धनूरी थाना इलाके का है। मीरा भायंदर-वसई विरार के पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक के अनुसार इस मामले में नांद का बास निवासी अनिल सिहाग को पकड़ा है। वह यहां एमडी ड्रग्स बना रहा था।

यह हुआ खुलासा
अब तक की जांच में सामने आया कि अनिल सिहाग 12वीं पास है और खेतीबाड़ी करता है। अनिल 2016-17 में अपने चाचा सुरेश सिहाग के मुर्गी फार्म में काम करने लगा था। इसी दौरान वह अपने दोस्त सुभाष जाट निवासी बाजला के संपर्क में आया। सुभाष की  मीनू ट्रेवल्स नाम से बसें चलती थीं। सुभाष अपनी कार में नीमच से डोडा-पोस्त लाता था। इस दौरान वह भतीजे अनिल को भी साथ ले जाने लगा। अनिल ने सुभाष के साथ 5-7 चक्कर लगाए। इसके लिए उसे प्रति चक्कर 5 हजार रुपए मिलते थे। वे डोडा पोस्त को बगड़ रोड पर होटल और ढाबों पर सप्लाई करते थे। अनिल ने नीमच में हाईवे पर स्थित एक ढाबा मालिक पप्पू गुर्जर से संपर्क बनाया और खुद डोडा-पोस्त लाना शुरू कर दिया। वह एक पुरानी स्विफ्ट गाड़ी में डोडा पोस्त भरकर लाता था और तारानगर में अपने जानकार विकास जाट को बेचता था। इसमें उसे प्रति किलो 500 से 700 रुपए की बचत होती थी।

सप्लाई देते पकड़ा गया
पूछताछ में अनिल ने बताया कि 13 दिसंबर की देर शाम किसी शरीफ नाम के व्यक्ति का फोन आया था। उसने कहा कि उन्हें यहां आए 3-4 दिन हो गए हैं। माल देना है तो दे जाओ नहीं तो पार्टी वापस जा रही है। इस पर मैंने दूसरे दिन सीकर आने की बात कही। 14 दिसंबर को सुबह 1 किलो एमडी लेकर सीकर पहुंच गया। सीकर में कलक्ट्रेट के सामने मिलन होटल पर सुबह 6.30 बजे महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम अनिल को लेकर गांव नांद का बास में उसके चाचा के मुर्गी फार्म पर पहुंची, जहां 10 किलो एमडी ड्रग्स और फैक्ट्री में मशीनें मिली।

जल्दी अमीर बनने की चाह ने जितेन्द्र को बना दिया तस्करी का सरगना : पिता ने भेजा था बेंगलूरु आजीविका के लिए, वापस आकर बना नशे का सौदागर
जयपुर। एन्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ)ने मारवाड़ में अपनी धाक जमाए बैठे नशे के बादशाह को बेंगलूरु भागने से पहले ही ऑपरेशन जिस्मन्ना चला कर गिरफ्तार कर लिया। तस्कर पर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि बाड़मेर के धोरीमन्ना स्थित खरड़ निवाासी स्मैक तस्कर 25 वर्षीय जितेन्द्र को ऑपरेशन जिस्मन्ना चला कर गिरफ्तार किया है। आईजी विकास कुमार (एएनटीएफ) ने बताया कि गिरफ्तारशुदा आरोपी आठवीं तक पढ़ाई के बाद अमीर बनने के सपने के साथ पढ़ाई छोड़ दी। उसकी हरकतों से परेशान मां-पिता ने उसे बेंगलूरु भेज दिया। जहां वह अपने पिता के दोस्त की मोबाइल की दुकान पर दो साल तक काम करता रहा। कुख्यात मादक तस्कर प्रकाश के सम्पर्क में आया। पहले तो उसे अपना ड्राइवर रखा और फिर कुछ समय बाद साझेदार बना कर स्मैक आपूर्ति का धंधा बड़े स्तर पर करना शुरू कर दिया।

काली कमाई के आगे हर बार टूटते गए कसमें-वादे
विकास कुमार ने बताया कि तीन साल के आपराधिक जीवन काल में ही जितेन्द्र पर आठ प्रकरण अलग-अलग जिलों में दर्ज हो गए। जिसमें वह तीन बार जेल की हवा भी खा आया।

काजल की कोठरी में दाग से कैसे बचता
सारी दुनिया को स्मैक के  जाल में फंसाकर काली कमाई करने वाला जितेन्द्र भी खुद को नशे के प्रभाव से नहीं बचा पाया । नशे का आदी हुआ आरोपी  इतनी बुरी चपेट में आया कि बिस्तर पकड़ लिया। परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया जहां लम्बे समय तक उसका इलाज चला। ठीक होते ही फिर से समृद्धि के सौपान चढ़ने की फिराक में धंधे में फिर से लौट आया।  25 हजार का इनामी होकर खानाबदोश की तरह इधर से उधर भागता रहा।

ऐसे पकड़ा गया
25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद आरोपी स्थानीय पुलिस और एएनटीएफ के दबाव को लेकर मोबाइल  बंद कर भूमिगत हो गया। बेंगलूरू जाने की फिराक में लग गया। सूत्रों से सूचना एएनटीएफ तक पहुंची तो बेंगलुरू जाने वाले हर परिवहन साधन की टिकटों की बुकिंग पर निगरानी रखना शुरू कर दिया। बस बाडमेर से शाम सात बजे रवाना हुई जिसे रुकवाकर आरोपी को सोते हुए को दबोच लिया। अब उसके पास भागने का कोई उपाय नहीं था।

ऑपरेशन जिस्मन्ना का नामकरण
आरोपी जितेन्द्र को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जिस्मन्ना चलाया गया। जो तीन अलग-अलग शब्दों से मिलकर बना है। जि- आरोपी के  नाम जितेन्द्र का पहला अक्षर जि , स्म- पूरे  इलाके में स्मैक की  तस्करी करने के कारण स्म लिया गया। आरोपी धेरीमन्ना का निवासी था तो धोरीमन्ना से न्ना लेकर ऑपरेशन जिस्मन्ना रखा गया। आईजी ने बताया कि टीम में शामिल टीम को विशेष के दौरान मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।

ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : करोड़ों रुपये की 4.6 किलो एमडी ड्रग के साथ MP का तस्कर गिरफ्तार, वरना कार सीज
जयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक वरना कार से 4 किलो 635 ग्राम एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये की कीमत रखने वाले इस सिंथेटिक ड्रग की इतनी बड़ी मात्रा में बरामदगी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर जलिया चैक पोस्ट पर की गई सघन नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से आ रही एक वरना कार को रोका गया। कार की नियमानुसार तलाशी लेने पर डिग्गी के अंदर रखे एक थैले में चार प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ सफेद एमडी पाउडर (मौली) बरामद हुआ। यह सिंथेटिक ड्रग युवा वर्ग के बीच पार्टी ड्रग के रूप में काफी लोकप्रिय है और इसकी एक ग्राम की कीमत भी हजारों में होती है।

आरोपी की पहचान और कार्रवाई
अवैध मादक पदार्थों का परिवहन कर रहे वरना कार चालक की पहचान 30 वर्षीय अंकित सिंह सिसोदिया पुत्र राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के आनंद विहार का निवासी है। पुलिस ने आरोपी अंकित सिंह को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त वरना कार को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब इस अवैध ड्रग की खरीद-फरोख्त के पूरे नेटवर्क और इसके मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए विस्तृत अनुसंधान कर रही है।