make - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्रज चौरासी क्षेत्र में साधु के आत्मदाह के प्रयास का मामला: भाजपा चुनाव में बना सकती है खनन को बड़ा मुद्दा
जयपुर। भरतपुर के ब्रज चौरासी क्षेत्र में साधु विजय दास के आत्मदाह के प्रयास करने के बाद इस मामले में राजस्थान की राजनीति भी गरमाई हुई है। ब्रज चौरासी क्षेत्र में खनन का पुराना मुद्दा है। यहां साधु संत और क्षेत्रीय लोग धार्मिक आस्था के चलते अवैध ही नहीं वैध खनन का भी सालों से विरोध करते रहे हैं। साधु विजय दास के आत्मदाह प्रकरण से मामला फिर से एक बार भरतपुर की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव में क्षेत्र में खनन पर रोक लगाने के मुद्दे को जोर-शोर से क्षेत्र में उठाने की तैयारी में है।

भाजपा की पूर्व वसुंधरा सरकार के वक्त 2005 में यहां अवैध खनन पर पाबंदी भी लगाई गई थी। लेकिन उसके बाद यहां सालों से अवैध खनन जारी है। धार्मिक आस्था के केंद्र के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया इस मुद्दे को लेकर गंभीरता से कल आत्मदाह प्रकरण के बाद से ही बड़े नेताओं से मंत्रणा कर रहे हैं। वे खुद भी आत्मदाह का प्रयास करने के बाद गंभीर रूप से जले संत विजय दास से मिलने सवाई मानसिंह अस्पताल गए थे। भाजपा ब्रज चौरासी क्षेत्र में अवैध ही नहीं वैध खनन को भी पूरी तरह से बंद करने की मांग सरकार से करने के साथ ही चुनाव में जनता से वादा कर सकती है कि यहां सभी तरह का खनन बंद कर धार्मिक केंद्र को बचाने का काम पार्टी करेगी।

मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट इकट्ठा करने के लिए भाजपा यहां अपने कुछ नेताओं को भी एकाध दिन में भेज सकती है। हालांकि अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इसे लेकर सरकार को घेरना भी शुरू कर दिया है। बीते दिन इन नेताओं ने संत विजय दास के आत्मदाह के प्रयास और खनन पर पाबंदी ना लगाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा था और आत्मदाह की घटना के लिए राजस्थान सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

18+ को मुफ्त लगेगी बूस्टर डोज, गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर जताई थी चिंता, कहा, 'भारत सरकार को 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के लिए भी प्रिकॉशन डोज निशुल्क करनी चाहिए'
जयपुर।  18 वर्ष से ज्यादा को कोविड को मुफ्त बूस्टर डोज लगेगी। केंद्र सरकार ने इसकों लेकर बड़ा फैसला  किया है।  15 जुलाई से 75 दिन तक  मुफ्त बूस्टर डोज 18 साल की उम्र से ज्यादा लोगों को लगेगी। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी।

हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा था कि देशभर में पिछले दिनों में कोविड के मामले बढ़े हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी एक वजह समय के साथ वैक्सीन की इम्युनिटी कम होना एवं समय पर प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज नहीं लगवाना है। भारत सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए ही प्रिकॉशन डोज निशुल्क की है।

गहलोत ने कहा कि 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग में 10% लोगों ने भी प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाई है। भारत सरकार को 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के लिए भी प्रिकॉशन डोज निशुल्क करनी चाहिए, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रिकॉशन डोज लगवाएं। कोविड इन्फेक्शन की चेन तोड़ने के लिए आवश्यक है कि सभी को वैक्सीन लगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ से चिंताजनक हालात बने हुए हैं । मैं सभी बाढ़ पीड़ितों के सुरक्षित होने की कामना करता हूं। मैं गुजरात के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि बाढ़ में फंसे लोगों की अधिक से अधिक मदद करें।

घर पर बनाएं सीसी क्रीम, मिलेगा नेचुरल ग्लो
ज्यादातर महिलाएं चेहरे पर सीसी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। इसे लगाने से हमारा चेहरा फ्लॉलेस नजर आता है। यह हमारे चेहरे पर मौजूद किसी भी ब्लेमिश और मार्क्स को छिपा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप फाउंडेशन की जगह इसका उपयोग कर सकती हैं। इसे लगाने से आपको वही ग्लो और टेक्सचर मिलेगा, जैसा आप चाहती हैं।  हर बार मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को खरीदना संभव नहीं होता है। ऐसे में महिलाएं सस्ते और लो क्वालिटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं।  जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको सीसी क्रीम बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको बीबी क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। बीबी क्रीम में हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। वहीं एक्ने और आॅयली स्किन की महिलाओं को सीसी क्रीम लगानी चाहिए।

सीसी क्रीम के फायदे
सीसी क्रीम में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को बाहरी तत्वों से प्रोटेक्ट करता है।
सीसी क्रीम में ग्रीन टी, सोया और शीया बटर पाया जाता है, जो हमारी स्किन को स्मूद बनाता है।
सीसी क्रीम में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिससे चेहरा फ्लॉलेस नजर आता है।
इसे लगाकर आप सन डैमेज से बच सकती हैं, क्योंकि इसमें एसपीएफ के गुण पाए जाते हैं।

क्या होती है सीसी क्रीम
सीसी क्रीम कलर कंट्रोल और कॉम्प्लेक्शन करेक्टर है। सीसी क्रीम को खासतौर पर स्किन डिस्कलरेशन के लिए बनाया गया है।
आप इसकी मदद से डार्क सर्कल, एक्ने के निशान और डार्क स्पॉट छिपा सकती हैं। यह क्रीम बेहद लाइट होती है।

कैसे बनाएं
आप घर पर आसानी से कुछ चीजों की मदद से सीसी क्रीम बना सकती हैं।
1 चम्मच मॉइश्चराइजर
1 चम्मच एलोवेरा जेल
फाउंडेशन
सनस्क्रीन
कॉम्पैक्ट पाउडर
लाइट पिंक ब्लश पाउडर
एक बाउल में 1 चम्मच मॉइश्चराइजर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, थोड़ा सा फाउंडेशन, सनस्क्रीन, कॉम्पैक्ट पाउडर और लाइट पिंक ब्लश पाउडर मिलाएं।
अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें।
लीजिए तैयार है आपकी होममेड सीसी क्रीम।

महाराष्ट्र में सत्ता खोने के बाद अब शिवबंधन बनाएंगे उद्धव ठाकरे
मुंबई। शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य की सत्ता खोने के बाद शिवबंधन बनाने का विचार कर रहे है, जिससे नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी के प्रति वफादार रहे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी को मजबूत करने के लिए शिवबंधन के तहत शिवसेना विधायकों, नगरसेवकों और अन्य पदाधिकारियों को ठाकरे के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए एक हलफनामा लिखना होगा। हलफनामे में लिखना होगा कि उन्हें ठाकरे के नेतृत्व में दृढ़ विश्वास है और उनका बिना शर्त समर्थन जारी रहेगा।

पार्टी ने कहा कि शिवसैनिकों, पदाधिकारियों, पार्षदों और विधायकों के लिए भी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।। एकनाथ ङ्क्षशदे के नेतृत्व में विधायकों के विद्रोह के बाद शिवसेना ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उनके नेतृत्व में शिवसेना के 39 विधायकों ने विद्रोह किया, जिससे श्री ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा। शिवसेना नेतृत्व ने बड़ी संख्या में पार्टी विधायकों को ङ्क्षशदे खेमे में जाने से रोकने के लिए यह फैसला किया है। इस बीच शिवसेना ने श्री ङ्क्षशदे को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्तगी के निर्णय की घोषणा शुक्रवार की रात की गयी थी।

बच्चों को स्मार्ट बनाने के लिए उन्हें सिखाएं जरूर चीजें
सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा स्मार्ट बने। इसके लिए पेरेंट्स बहुत.सी कोशिशें करते हैं। कोई अपने बच्चों का ट्यूशन जल्दी लगवा देता है, तो किसी को कम उम्र में ही स्किल्स के लिए कोचिंग सेंटर भेजने की तैयारी शुरू हो जाती है। पेरेंट चाहते हैं कि पढ़ाई के अलावा भी उनका बच्चा हर एक्टिविटी में तेज हो। आप भी अगर ऐसा ही चाहते हैंए तो आपको कुछ बातें जरूर फॉलो करनी चाहिए, जिससे कि बच्चे स्मार्ट बन सकें।

एडिशनल लैंग्वेज सिखाएं-हिंदी और इंग्लिश के अलावा भी बच्चों को कोई और फॉरेन लैंग्वेज सिखाएं। इससे बच्चे के पास एडिशनल स्किल भी आ जाएगी और आगे बच्चे के कॅरियर में एक स्कोप भी जुड़ जाएगा।

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट  सिखाएं-म्यूजिक सीखना समय की बर्बादी नहीं है। यह न सिर्फ एडिशनल स्किल है बल्कि इससे दिमाग शांत भी रहता है। साथ ही चीजों को देखने और महसूस करने की क्षमता भी बढ़ती है।

जल्दी उठने की आदत-जल्दी उठने की आदत बचपन से सिखानी बहुत जरूरी है। इससे बच्चों का दिमाग एक्टिव रहता है। सुबह जल्दी उठने वाले लोग ज्यादा हेल्दी रहते हैं। ऐसे में बच्चों को जल्दी उठने की आदत सिखाएं।

मेडिटेशन-मेडिटेशन करने से बच्चे का दिमाग शांत रहता है और उसकी मेंटल हेल्थ भी बेहतर बनती है। बच्चों को मेडिटेशन के फायदे भी बताएं। इससे बच्चा अच्छी तरह फोकस भी कर पाएगा।

रीडिंग- बच्चों को कोर्स की किताबों के अलावा कुछ अच्छी किताबे भी पढ़ाएं। बच्चों के लिए पढ़ने की आदत बहुत जरूरी है इसलिए वे नई-नई चीजें सीख सकते हैं।

डिबेट एंड ग्रुृप डिस्कंशन-बच्चोंं को एक्टिव बनाने के लिए उनके साथ किसी टॉपिक पर बात करें और उन्हें फायदे और नुकसान के बारे में बताएं। इससे बच्चों की तर्कशक्ति का विकास होगा। स्कूल में भी बच्चोंं को एक्टिविटी में शामिल होने के लिए मोटिवेट करें।

फीफा विश्व कप: क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बनी कोस्टारिका
दोहा। कोस्टारिका इस साल के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बन गई। जोएल कैंपबेल के शानदार गोल की बदौलत कोस्टारिका ने बुधवार को प्लेआॅफ मुकाबले में न्यूजीलैंड को 1-0 से पराजित कर कतर विश्व कप के लिए आखिरी सीट बुक कर ली। इसके साथ ही विश्व कप की सभी 32 टीमें तय हो गई हैं।

फॉरवर्ड कैंपबेल ने खेल के तीसरे मिनट में ही गोल कर कोस्टारिका को बढ़त दिला दी थी। न्यूजीलैंड के लिए 16वें मिनट में बराबरी का बेहतरीन मौका मिला लेकिन रैफरी ने वुड के प्रयास को खारिज कर दिया। न्यूजीलैंड को फिर के झटका लगा, जब नौ मिनट पहले ही मैदान पर उतरे कोस्टा ब्रेवरस को 69वें मिनट में लाल कार्ड दिखा बाहर भेज दिया गया। इसके बाद कोस्टारिका की मजबूत रक्षापंक्ति ने न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं दिया।

ग्रुप ई में खेलेगी कोस्टारिका
नवंबर में कतर में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में कोस्टारिका अब ग्रुप ई में जर्मनी, स्पेन और जापान के साथ होगा। कतर विश्व कप में हालांकि कोई ग्रुप आफ डेथ नहीं दिखता लेकिन दो पूर्व चैंपियनों जर्मनी और स्पेन की मौजूदगी में ग्रुप ई को ही सबसे कठिन ग्रुप माना जा रहा है।

लगातार तीसरा विश्व कप
इस जीत के साथ कोस्टारिका ने लगातार तीसरे विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कोस्टारिका का यह छठा विश्व कप है। विश्व कप में कोस्टारिका का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में रहा, जब टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।

सबसे कठिन ग्रुप में मिली जगह
छठी बार विश्व कप में पहुंची कोस्टारिका को सबसे कठिन ग्रुप ई में जगह मिली है। इस साल के विश्व कप में कोई स्पष्ट ग्रुप आॅफ डेथ नहीं है। लेकिन ग्रुप ई को सबसे कठिन ग्रुप माना जा रहा है। इस ग्रुप में जर्मनी और स्पेन दो पूर्व विश्व चैंपियन हैं। जर्मनी ने चार बार (2014, 1990, 1974, 1954) विश्व कप जीता है, जबकि स्पेन 2010 में विश्व चैंपियन बना। ग्रुप में सबसे मजबूत एशियाई टीमों में से एक जापान भी शामिल है। ग्रुप जी एक अन्य प्रतिस्पर्धी ग्रुप है, जिसमें ब्राजील, कैमरून, सर्बिया और स्विटजरलैंड हैं।

विश्व कप के ग्रुप

ग्रुप ए

कतर

इक्वाडोर

सेनेगल

नीदरलैंड्स

ग्रुप बी

इंग्लैंड

ईरान

अमेरिका

वेल्स

ग्रुप सी

अर्जेन्टीना

सऊदी अरब

मैक्सिको

पोलैंड

ग्रुप डी

फ्रांस

आस्ट्रेलिया,

डेनमार्क

ट्युनिशिया

ग्रुप ई

स्पेन

कोस्टारिका

जर्मनी

जापान

ग्रुप एफ

बेल्जियम

कनाडा

मोरक्को

क्रोएशिया

ग्रुप जी

ब्राजील

सर्बिया

स्विटजरलैंड

कैमरून

ग्रुप एच

पुर्तगाल

घाना

उरुग्वे

कोरिया रिपब्लिक

कांग्रेस चिंतन शिविर: वरिष्ठ नेताओं ने उठाई राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग
जयपुर। उदयपुर में जारी कांग्रेस के  चिंतन शिविर में शनिवार को कई नेताओं ने राहुल गांधी को पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान सौंपने की मांग की है।हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले पर चर्चा नहीं करने की हिदायत दी थी, लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग अब प्रबल नज़र आ रही है।

चिंतन शिविर से पहले जिस तरह से राहुल गांधी सभी कमेटियों की बैठक में शामिल रहे हैं। जैसे उनका स्वागत हुआ है। जिस तरह से वे ट्रेन से उदयपुर पहुंचे हैं। पोस्टर होर्डिंग पर उनका चेहरा देखा जा रहा है,तो माना जा रहा है की संगठन चुनाव के ज़रिए राहुल गांधी को पार्टी की कमान देने की पटकथा चिंतन शिविर में ही लिखी जा रही है।

देश भर की यात्रा पर निकलेंगे राहुल:
शिविर से यह खबर भी निकल कर आ रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी देशभर में यात्रा निकाल सकते हैं। कहा जा रहा है कि अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी जनजागरण यात्रा के ज़रिये लोक सभा चुनाव से पहले देश भर की यात्रा करेंगे।

भाजपा की तर्ज पर हाईटेक होगी कांग्रेस:
राहुल गांधी ने सभी पीसीसी चीफ़, नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ आयोजित बैठक में संगठन को मज़बूत करने, संगठन के संविधान में बदलाव करने, जनजागरण अभियान चलाने, कांग्रेस के मीडिया सूचना तंत्र को री-डिज़ाइन करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। राजस्थान कांग्रेस सहित अन्य राज्यों में भाजपा की तर्ज पर सोशल मीडिया जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर पार्टी को पहले से ज्यादा मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस आईटी सेल को पहले से ज्यादा और मजबूत करते हुए लोगों से जनहित के मुद्दों पर जुड़ाव बढ़ाया जाएगा।

लद्दाख़, कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्य घूमने की चाह रखते है आप... तो पढ़े यह खबर.. IRCTC गर्मियों में कराएगा पहाड़ों की सैर
जयपुर। इस बार लद्दाख़, कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्य घूमने की चाह रखने वाले सैलानियों की संख्या कई गुना बड़ गई है। इस बार गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने के लिए पर्यटकों ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) से सबसे अधिक लद्दाख़ घूमने की डिमांड की है। कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्यों की सैर करने वालों की संख्या भी काम नहीं है। इसे देखते हुए आइआरसीटीसी ने मई-जून में इन स्थलों पर घूमने के लिए पैकेज बनाए है। इन पैकेज के अंतर्गत हवाई यात्रा, होटलों में आवास , भोजन तथा घूमने फिरने की सभी सुविधाएँ दी जाएंगी।

- ये हैं टूर और पैकेज
28 मई से 27 जून तक डिस्कवर लद्दाख़ विद आइआरसीटीसी के तहत लेह, शाम वैली, नुब्रा वैली, तुरटुक, पंगोंग लेक की सैर करवाई जाएगी। इसके लिए पाँच रात/ छः दिन का 42,270 का पैकेज है।

2 जून को दार्जिलिंग गंगटोंक कालिंपोंग नोर्थ ईस्ट पैकेज  के तहत कालिंपोंग, गंगटोंक एवं दार्जिलिंग घुमाया जाएगा। इस टूर में छः रात/सात दिन के पैकेज का खर्चा 40,990 रुपय है। 28 मई से 4 जून तक एनचैटिंग कश्मीर पैकेज के तहत श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज के तहत पाँच रात/छः दिन का खर्चा 28,250 रुपय प्रति टुरिस्ट रखा गया है। आइआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेन्द्र गुर्जर ने बताया की गर्मियों में पर्यटकों का रुझान पहाड़ों और ठंडे प्रदेशों की तरफ़ ज़्यादा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये टूर आयोजित किए जा रहे हैं।

RRR के सुपर धमाके के बाद आरआरआर का सीक्वल बनाएंगे एसएस राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर फिर होंगे साथ
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली अपनी सुपरहिट फिल्म आरआरआर का सीक्वल बनाने जा रहे हैं।एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर हाल ही में प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका है। फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुयी है। राजमौली फिल्म आआरआर की सफलता से बेहद खुश हैं। राजामौली ने बताया है कि वह राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ आरआरआर का इसका सीक्वल बनाएंगे लेकिन फिलहाल इसके लिए इंतजार करना होगा।

एसएस राजामौली ने बताया कि हमने आआरआर 2020 में बनाई थी और अब 2022 चल रहा है। मैं अभी भी आरआरआर से पैदा हुई गर्मी से खुद को ठंडा रखने की कोशिश कर रहा हूं। पहले चीजों को ठंडा हो जाने दीजिए। मेरे लिए सीक्वल बनाना बहुत खुशी की बात होगी। सिर्फ इसलिए नहीं कि आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर क्या हासिल करेगी, बल्कि मुझे अपने दो भाइयों (राम चरण और जूनियर एनटीआर) के साथ बिताने के लिए और समय मिलेगा। यह मेरे लिए ज्यादा एक्साइङ्क्षटग होगा। लेकिन समय बीतने दीजिए। देखते हैं क्या होता है।'

गौरतलब है कि फिल्म 'आरआरआर' दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है जो इमेजनरी स्टोरी है। फिल्म में ये दोनों क्रांतिकारी ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ते दिखाई देंगे। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है।

वरुण धवन-जान्हवी कपूर की जोड़ी मचाएगी फिल्म 'बवाल' में धमाल
मुंबई। पहली बार वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी फिल्म 'बवाल' में नजर आयेगी। वरुण धवन ने अपनी नई फिल्म बवाल का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक नितेश तिवारी लेकर आ रहे हैं। वरुण धवन की बवाल की रिलीज डेट के साथ-साथ अभिनेत्री का भी ऐलान हो चुका है।

मेकर्स ने बताया कि 'बवाल' अगले साल अप्रेल में रिलीज होगी। वरुण धवन ने इस फिल्म के बारे में ऑफिशियल ऐलान करते हुए खुशी जताई कि वह साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी के साथ काम करने के लिए काफी रोमांचित हैं।

पुलिस को मिलेगा विशेष अधिकार, गिरफ्तार शख्स की बना सकेगी ‘बायो कुंडली’
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने लोकसभा में दंड प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 पेश किया जिसमें किसी अपराध के मामले में गिरफ्तार और दोषसिद्ध अपराधियों का रिकॉर्ड रखने के लिये अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग की अनुमति देने का प्रस्ताव किया गया है। विरोधी दलों के हंगामे के बीच लोकसभा में 58 के मुकाबले 120 मतों से विधेयक को पेश करने की मंजूरी दी गई। विधेयक पर संसद की मुहर लगने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़ा आइडेंटिफिकेशन ऑफ प्रिजनर्स एक्ट 1920 खत्म हो जाएगा।

लोकसभा में  विधेयक पेश करते हुए गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि मौजूदा अधिनियम को बने 102 साल हो गए हैं, उसमें सिर्फ  फिंगर प्रिंट और फुटप्रिंट लेने की अनुमति दी गई, जबकि अब नई प्रौद्योगिकी आई है और इस संशोधन की जरूरत पड़ी है।  दुनिया में बहुत से चीजें बदली हैं, अपराध करने का ट्रेंड भी  बढ़ा है इसलिए हम दण्ड प्रक्रिया शिनाख्त अधिनियम लेकर आए हैं। विधेयक में अपराधियों का विभिन्न प्रकार का ब्यौरा एकत्र करने की अनुमति देने की बात कही गई है जिसमें अंगुली एवं हथेली की छाप या प्रिंट, पैरों की छाप, फोटो, आंखों की पुतली, रेटिना, लिखावट के नमूने आदि शामिल हैं। सरकार का मानना है कि अधिक से अधिक ब्यौरा मिलने से दोष सिद्धि दर में वृद्धि होगी और जांचकर्ताओं को अपराधियों को पकड़ने में सुविधा होगी। इस तरह की जांच-पड़ताल से जो भी जानकारी इकट्ठा की जाएगी उसे डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में कलेक्शन डेट से 75 साल तक सुरक्षित रखा जाएगा। हालांकि ऐसे लोग जो पहले दोषी नहीं ठहराए गए लेकिन बिना ट्रायल के छूट गए या कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया, उनके माप या फोटोग्राफ की जानकारी को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नष्ट कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो को राज्य सरकारों या केंद्रशासित प्रशासन से या किसी अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस जानकारी का रिकॉर्ड रखने के लिए अधिकृत किया गया है।

विपक्ष ने किया विधेयक का विरोध
विधेयक पेश किए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह अनुच्छेद 20 और 21 का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस सदन को यह चर्चा करनी चाहिए कि क्या सत्तापक्ष को यह अधिकार है कि वह ऐसा विधेयक लाए जो नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर कुठाराघात करता हो।

दैनिक नवज्योति की खबर पर लगी मुहर : हवामहल का मॉडल बनाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी
जयपुर। आमेर महल और जंतर-मंतर की तर्ज पर अब पर्यटकों को जल्द ही हवामहल स्मारक का मॉडल देखने को मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अनुसार इससे पहले स्मारक प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे थे, जिसे स्वीकार कर आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। तीन से चार माह में हवामहल स्मारक का मॉडल बनकर तैयार हो जाएगा, इसे द्वितीय चौक के प्रताप मंदिर में प्रदर्शित किया जाएगा। इस खबर को सबसे पहले दैनिक नवज्योति ने 7 दिसम्बर, 2021 को ‘गुलाबी नगरी की पहचान हवामहल स्मारक का बनेगा थ्रीडी मॉडल’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसे बनाने में सात लाख रुपए का खर्चा आएगा। अधिकारियों के अनुसार हवामहल स्मारक के फ्रंट साइड की लोकेशन के साथ ही हर हिस्से को मॉडल में जोड़ने के लिए चिन्हित किया है।

हवामहल स्मारक के मॉडल बनाने के लिए निजी फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया है। 3 से 4 माह में ये बनकर तैयार हो जाएगा। - बी.पी.सिंह, कार्यकारी निदेशक (कार्य), आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण