Bisalpur dam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गंगा दशमी पर बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को बीसलपुर बांध पहुंचकर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत जल पूजन कर प्रदेशवासियों को जल संरक्षण और जल बचत के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने अभियान की शुरुआत के बाद बीसलपुर बांध स्थित स्काडा प्रणाली का अवलोकन भी किया तथा अधिकारियों से जल प्रबंधन और जल आपूर्ति व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने जल संसाधनों के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन को समय की आवश्यकता बताते हुए आमजन से भी जल बचाने में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

बीसलपुर बांध परियोजना : डूब क्षेत्र की भूमि होगी अवाप्त, सरकार की प्रक्रिया तेज
जयपुर। बीसलपुर बांध परियोजना के तहत 315.50 आरएल मीटर तक के डूब क्षेत्र में आने वाली जमीन को अवाप्त किया जाएगा। इसी तरह झालावाड़ जिले के किशन नगर लघु सिंचाई परियोजना क्षेत्र में भी भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रस्तावित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीसलपुर के गांव खेजड़ी में शेष बचे खसरों की जमीन को भी अवाप्त किया जाएगा। डूब क्षेत्र में आ रहे खेजड़ी गांव के दो खसरों की भूमि को चिन्हित कर अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके अलावा बांध के बोरो एरिया एवं डूब क्षेत्र में आने वाली अन्य भूमि भी इस प्रक्रिया में शामिल होगी।

भूमि अवाप्ति से पहले बहुशाखीय विशेषज्ञ समिति द्वारा संबंधित क्षेत्रों का सर्वे एवं मूल्यांकन किया जा चुका है। समिति ने जमीन की स्थिति, उपयोगिता और मुआवजे के मानकों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। इसके आधार पर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा और जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा।

बीसलपुर बांध से सिंचाई का पानी बंद, 98 दिनों तक मिला किसानों को पानी
जयपुर। बीसलपुर बांध से रबी फसल के लिए दी जा रही सिंचाई जल आपूर्ति आज शाम से बंद कर दी जाएगी। इस बार बांध से किसानों को कुल 98 दिनों तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया गया।

सिंचाई जल की शुरुआत 10 दिसंबर को की गई थी और आज नहरबंदी के साथ इसे रोक दिया जाएगा। सिंचाई विभाग के अनुसार इस बार बीसलपुर बांध से सिंचाई की शुरुआत 315.50 आरएल मीटर जलस्तर पर की गई थी, जबकि पानी बंद करते समय बांध का जलस्तर 314.74 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। इस अवधि में किसानों को लगभग 5 टीएमसी पानी उपलब्ध कराया गया। सामान्य तौर पर हर बार रबी सिंचाई के लिए करीब 8 टीएमसी पानी दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार जल उपलब्धता के आधार पर 5 टीएमसी पानी ही जारी किया गया।
बीसलपुर परियोजना से टोंक जिले के करीब 81 हजार 800 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई का लाभ मिला। करीब तीन महीने तक निर्बाध रूप से नहरों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया गया, जिससे रबी फसलों को पर्याप्त सिंचाई मिल सकी। अब नहरबंदी के साथ सिंचाई का पानी बंद होने के बाद बांध के जल का उपयोग पेयजल आपूर्ति और अन्य जरूरतों के लिए किया जाएगा।

22 साल बाद दिसंबर के अंत में बीसलपुर बांध का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर, गर्मियों में पर्याप्त पेयजल मिलने की उम्मीद मजबूत
जयपुर। बीसलपुर बांध का दिसंबर माह के अंत में पहली बार बांध का जलस्तर 515.43 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। बीते 22 वर्षों में यह पहला अवसर है जब दिसंबर के अंतिम दिनों में बीसलपुर बांध का जलस्तर इतनी बेहतर स्थिति में बना हुआ है। इससे जयपुर, अजमेर और टोंक सहित कई जिलों को आने वाली गर्मियों में पर्याप्त पेयजल मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, जलस्तर बेहतर रहने के पीछे कई अहम कारण हैं। इस वर्ष बांध से पानी की निकासी 4 दिसंबर तक ही सीमित रही, जबकि बांध में पानी की आवक 15 दिसंबर तक लगातार बनी रही।

आमतौर पर दिसंबर के पहले पखवाड़े में आवक थम जाती है, लेकिन इस बार लंबे समय तक आवक जारी रहने से जलस्तर में सुधार हुआ। इसके अलावा, इस बार सिंचाई के लिए पानी की निकासी भी अपेक्षाकृत देरी से शुरू की गई, जिससे बांध में जल संरक्षण को बढ़ावा मिला। बेहतर जल प्रबंधन और अनुकूल मौसम परिस्थितियों ने भी अहम भूमिका निभाई है। कुल मिलाकर, मौजूदा हालात को देखते हुए यह माना जा रहा है कि आगामी गर्मियों में बीसलपुर बांध से पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से की जा सकेगी।

बीसलपुर बांध : 22 साल के इतिहास में पहली बार 100 से ज्यादा दिन पानी की निकासी, भर सकता था 3 बार
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध ने इस साल 6 रिकॉर्ड बनाए हैं। इस साल बांध से इतनी पानी छोड़ा गया है, जिससे बांध 3 बार भर सकता था। इस सीजन में 135 टीएमसी से ज्यादा पानी निकासी बनास नदी में की जा चुकी है। जबकि इससे पहले 2016 में डेढ़ महीने में 134.238 टीएमसी पानी की निकासी की गई थी। बांध का भरना एक करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए फायदेमंद है। करीब 22 साल पहले बना ये बांध जयपुर, टोंक, अजमेर जैसे जिलों की लाइफलाइन है।

खास बात यह है कि अभी भी बांध से पानी की निकासी की जा रही है। गुरुवार को पानी निकासी का 100वां दिन रहा और आज भी बांध से पानी की निकासी जारी है। यह भी पहली बार है जब इतने दिन बांधी से पानी छोड़ा गया है। बांध अपनी पूर्ण भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर भरा हुआ है। अभी भी एक गेट को खोलकर प्रति सेकेंड 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।