Abhishek Banerjee - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वर्ष 2026 में तीन बिल्कुल अलग तरह की प्रस्तुतियों के साथ नजर आएंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अभिनेता के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी वर्ष 2026 में तीन बिल्कुल अलग तरह की प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। अभिषेक बनर्जी तमिल धारावाहिक ‘लेगेसी’, चर्चित एंथ्रोलॉजी सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और अभिनेता राजकुमार राव द्वारा निर्मित फिल्म ‘टोस्टर’ में दिखाई देंगे।

अभिषेक के लिए यह वर्ष खास रहने वाला है। तमिल भाषा की सीरीज से लेकर रिश्तों पर आधारित साहसिक संकलन और एक अलग अंदाज की फिल्म तक, हर प्रोजेक्ट उन्हें एक नई रचनात्मक दुनिया में ले जाता है।

अभिषेक बनर्जी ने इस खास दौर के बारे में  कहा- वर्ष 2026 मेरे लिए उन दुर्लभ वर्षों में से है, जब अभिनय से जुड़ी मेरी पसंद की हर चीज एक साथ हो रही है। एक ही मंच पर तीन प्रोजेक्ट्स होना और फिर भी तीनों का एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होना मेरे लिए बहुत खास है। ‘लेगेसी’ मेरी पहली तमिल सीरीज है। अलग भाषा और अलग सांस्कृतिक माहौल में काम करना मेरे लिए नई सीख रहा। इससे मुझे समझ आया कि कहानी कहने का तरीका जगह और परिवेश के साथ बदल जाता है। इस अनुभव ने मुझे याद दिलाया कि मैंने अभिनय से प्यार क्यों किया था, क्योंकि यह आपको हर बार कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करता है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा- ‘लस्ट स्टोरीज 3’ एक ऐसी सीरीज का हिस्सा है, जो रिश्तों और इच्छाओं पर ईमानदारी से बात करती है। इसमें काम करने का मतलब है लेखन और निर्देशक पर पूरा भरोसा रखना, क्योंकि यह कहानियाँ दिखावे से ज्यादा भावनाओं की सच्चाई पर आधारित होती हैं। इसमें चुप्पी, झिझक और कमजोरी जैसी बातों को समझने का मौका मिलता है। एक अभिनेता के लिए यह अनुभव डराने वाला भी है और आजादी देने वाला भी।

अभिषेक बनर्जी ने फिल्म ‘टोस्टर’ के बारे में कहा- यह प्रोजेक्ट मेरे लिए खास है, सिर्फ कहानी की वजह से नहीं बल्कि इसलिए भी कि इसे राजकुमार राव बना रहे हैं, जिन्हें मैं एक अभिनेता के रूप में बहुत मानता हूँ। इस फिल्म का अंदाज ऊपर से हल्का-फुल्का है, लेकिन भीतर गहरी भावनाएँ और बारीकियाँ छिपी हैं। ऐसी कहानियाँ दर्शकों के साथ लंबे समय तक रहती हैं, क्योंकि वे रोजमर्रा की जिंदगी को ईमानदारी से दिखाती हैं। ऐसे किरदार का भरोसा मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा- मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि यह तीनों प्रस्तुतियाँ एक ही मंच पर होंगी, फिर भी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। आज कहानी कहने का यही सौंदर्य है। अब कलाकार किसी एक छवि या एक रूप तक सीमित नहीं हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे अलग-अलग भाषाओं, धाराओं और भावनात्मक संसारों को तलाशने का मौका मिल रहा है। उम्मीद है दर्शक भी इन किरदारों को उतना ही पसंद करेंगे जितना मैंने उन्हें निभाते समय महसूस किया।

‘लेगेसी’, ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और ‘टोस्टर’ के साथ वर्ष 2026 में अभिषेक बनर्जी एक बार फिर अपने अभिनय की विविधता और गहराई से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं।

अभिषेक बनर्जी-अहसास चन्ना ने की नई कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू, सोशल मीडिया पर ऑन-सेट वीडियो और फोटोज से बढ़ा उत्साह
मुंबई। अभिषेक बनर्जी और अहसास चन्ना की जोड़ी कॉमेडी फिल्म में साथ नजर आएगी, जिसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है। अभिनेता अभिषेक बनर्जी, जो हाल ही में अपनी सफल परियोजनाओं से लगातार सुर्खियाँ बटोर रहे हैं, अब दर्शकों को एक बार फिर अपना आकर्षण दिखाने के लिए तैयार हैं, इस बार उनके साथ होंगी प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अहसास चन्ना। दोनों सितारे सोशल मीडिया पर अपने मजेदार बिहाइंड-द-सीन पोस्ट्स और कहानियों से खूब चर्चा में हैं, जहां उनकी ऑन-सेट केमिस्ट्री और प्यारी नोकझोंक फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस जोड़ी ने इस हफ्ते मुंबई में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें अनुभवी अभिनेता गजराज राव, गीता अग्रवाल, और 12वीं फेल फेम अंशुमान पुष्कर भी नजर आएंगे।

प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया- अभिषेक और अहसास सेट पर एक ताजगी भरी ऊर्जा लेकर आते हैं। उनकी जोड़ी अप्रत्याशित है, लेकिन बेहद प्यारी लगती है। यह कहानी दर्शकों को हँसी, भावनाओं और आकर्षण से भरपूर सफर पर ले जाएगी। पूरी टीम, जिसमें गजराज राव और गीता अग्रवाल भी शामिल हैं, शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिता रही है और सभी के बीच शानदार बॉन्ड बन गया है।

सेट से आने वाले वीडियोज और तस्वीरों से यह साफ झलकता है कि अभिषेक और अहसास साथ काम करते हुए खूब मस्ती कर रहे हैं। इंटरनेट पर फैंस पहले ही उन्हें टाउन की सबसे क्यूट जोड़ी कह रहे हैं। इतने उम्दा कलाकारों और सोशल मीडिया पर बढ़ते उत्साह के साथ, यह नया फिल्मी प्रोजेक्ट आने वाले महीनों में सबसे चर्चित रिलीज में से एक साबित हो सकता है।