Domestic dispute - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गृह क्लेश के कारण महिला कुएं में कूदी : पुलिस ने निकाला बाहर, जानें पूरा मामला
जयपुर। कालवाड़ थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर 150 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में पानी नहीं होने से महिला जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से चारपाई बांधकर करीब 45 मिनट की मशक्कत से घायल महिला को निकाला और एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां से पीहर पक्ष जगतपुरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी नवरतन धौलिया ने बताया कि इलाके के भंभोरी स्थित मीणों की ढाणी निवासी छोटे लाल की पत्नी घीसी देवी उर्फ सपना (45) आत्महत्या करने के लिए कुएं में कूद गई। किसानी करने वाले उसके परिवार में गुरुवार रात करीब 12 बजे झगड़ा हुआ। जिस पर गुस्से में आई घीसी घर से निकल गई। उसने तेजी से भागते हुए गहरे कुएं में छलांग लगा दी।

घरेलू विवाद बना मौत की वजह : कहासुनी के बाद पत्नी ने मूसल-सिलबट्टे से किए पति पर ताबड़तोड़ वार, ले ली जान
जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में केस सेक्टर 19 में देर शाम पत्नी ने अपने पति की मुसल और सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने परमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एफएसएल टीम की मदद से पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य प्राप्त किए।
मृतक गौरव गुप्ता 38 प्रताप नगर के बड़े भाई अमित ने बताया कि शाम करीब 5 बजे गौरव और उसकी पत्नी सोनी मूल मिर्जापुर यूपी में आपस में कहासुनी हो गई। जिस पर सोनी ने मूसल और सिलबट्टे से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। पड़ोसियों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को डिटेन कर लिया।

सोचा था घर बसाएगी, तबाह कर दिया :

परिजनों का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा कि बहु ही उनके घर का चिराग बुझा देगी। सोचा था कि बहु आएगी, तो घर खुशियों से भर देगी। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिससे घर रोशन करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं वही घर का चिराग बुझा देगी।