garbage trucks - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा दक्षिण वार्ड 31 - सफाई व्यवस्था चरमराई, नियमित कचरा गाड़ी नहीं आने से निवासी परेशान
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 31 के रंगबाड़ी क्षेत्र में नियमित कचरा गाड़ी नहीं आने और नालियों की सफाई नहीं होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में रहने वाले संजय कुमार व दिनेश कुमार ने बताया कि हमारी तरफ की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हुई हैं, जिससे दिनभर बदबू आती रहती है। नियमित सफाई नहीं होने की वजह से नालियों का पानी सड़क पर बहने लगता है। गलियों में दिनभर आवारा पशु विचरण करते रहते हैं। वार्ड की गलियों में कई रोड लाइटें जलती नहीं हैं, जबकि कुछ ही लाइटें चालू रहती हैं, जिससे रात में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटना का खतरा एक मैरिज गार्डन के आसपास रहने वालों ने बताया कि हमारी तरफ एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से तेज गति में वाहन निकलते हैं, जिससे बाहर खेलने वाले बच्चे कई बार चोटिल हो जाते हैं और दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। मैदान में भरे गंदे पानी से बढ़ी समस्या वार्ड के बीच स्थित मैदान में गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। गंदे पानी से निकलकर जलीय जीव आसपास के घरों तक पहुंच जाते हैं, जिससे डर का माहौल बना रहता है।

खुले बिजली ट्रांसफॉर्मर
वार्ड के बीचों-बीच स्थित बस्ती में बिजली का एक खुला ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है, जिसके आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। सत्यनारायण सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में इस खुले ट्रांसफॉर्मर से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि इसके चारों ओर बाउंड्रीवाल या किसी प्रकार की सुरक्षा दीवार का निर्माण होना आवश्यक है।

सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड में रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां निगम का कोई सामुदायिक भवन नहीं होने से मांगलिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए निजी भवनों को महंगी दरों पर बुक करना पड़ता है। अगर निगम का भवन उपलब्ध हो जाए तो लोगों को कम दर पर सुविधा मिल सकती है।

वार्ड में नियमित कचरा गाड़ी नहीं आती और सफाई नहीं होती है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी रहती हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।
- भंवरलाल, वार्डवासी

घरों के सामने की नाली में एक निजी मैरिज गार्डन का वेस्ट डाला जाता है। इससे नालियां लगातार गंदगी से भरी रहती हैं और इनके आसपास दिनभर आवारा पशु घूमते रहते हैं।
- वीनस महिला

मेरे कार्यकाल में नियमित रूप से सफाई होती थी। जब से मेरा कार्यकाल समाप्त हुआ और प्रशासक ने कार्यभार संभाला, तब से सफाई को लेकर दिक्कतें बढ़ी हैं। लोगों के फोन आते हैं, लेकिन मैं जब अधिकारियों को फोन करता हूं तो वे कॉल रिसीव नहीं करते।
- ओम गुंजल, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 16 - नाला और सड़कें बनी परेशानी का कारण, कभी-कभी आती है कचरा गाड़ी
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 16 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास कार्य तो करवाए गए हैं, परंतु अभी भी वार्ड के कुछ हिस्से विकास को लेकर तरस रहे हैं। वहीं वार्ड की मेन रोड पर स्थित नाला लोगों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है।

नाले की गंदगी से लोग परेशान
वार्डवासी दिनेश कुमार व दिनेश पारेता ने बताया कि हमारे घरों के सामने स्थित नाले में लोगों द्वारा कचरा डाला जाता है, जिससे नाले से बदबू आती है। साथ ही कई बार नाले से जलीय जानवर बाहर आ जाते हैं, जो स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।लोगों ने यह भी बताया कि कॉलोनी में कचरा गाड़ी कभी-कभी ही आती है और नालियों की गहराई कम होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कुछ कॉलोनियों की सड़कों की हालत खस्ता
वार्ड की मेन रोड की सड़क तो चकाचक है, परंतु वार्ड में बसी कुछ कॉलोनियों की सड़कें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इससे बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से उससे निकलने वाला कंक्रीट भी लोगों के लिए समस्या बन रहा है।

पार्क और सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड में रहने वाले दिलशाद व हरिओम ने बताया कि हमारी कॉलोनी में बच्चों के खेलने तथा निवासियों के लिए एक भी पार्क नहीं है। बच्चों को कॉलोनी की मेन रोड पर ही खेलना पड़ता है, जिससे कई बार बच्चे चोटिल हो जाते हैं और दुर्घटना का डर बना रहता है। वहीं सीनियर सिटीजनों को सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए इधर-उधर की सड़कों पर घूमने जाना पड़ता है। वार्ड के राहुल, रेखा कुमारी और सुमित्रा बाई ने बताया कि हमारी तरफ बच्चों के खेलने के लिए कोई पार्क नहीं है। इस कारण बच्चों को खेलने के लिए घर की छत पर ही ले जाना पड़ता है।

नाले पर ढक्कन नहीं, बारिश में बढ़ती परेशानी
वार्ड की मेन रोड पर स्थित नाले पर ढक्कन नहीं होने के कारण लोग इसमें कचरा डाल देते हैं। बारिश के बाद यह नाला कचरे से पूरी तरह भर जाता है। इसी कारण बारिश के दिनों में नाले से जलीय जानवर बाहर निकल आते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वार्ड का एरिया
श्रीराम कॉलोनी, अक्षरधाम, प्रताप नगर प्रथम व द्वितीय, थेंकडा, श्रीराम नगर, जयश्री विहार, मालीपुरा, शिव सागर, आस्था नगर, होली फैमिली अस्पताल के पास का क्षेत्र, रॉयल सन सिटी आदि का क्षेत्र इत्यादी।

हमने कॉलोनी में मकान तो बना पर सुविधाएं विकसित नहीं होने के कारण अब समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

फूलचंद वार्डवासी
मेन रोड पर आधी तरफ तो पानी की लाइन डाली गई। वहीं वार्ड के दूसरी तरफ के आधे रोड पर ना तो पानी की लाइन नहीं डाली गई। जिससे अब हमको पानी इधर-उधर से लाना पड़ता हैं।
- मीना बाई

नाले पर लोगों द्वारा कचरा डाला जाता है। जिससे बारशि में नाला पूरा कचरे से अटा रहता हैं। जिससे जलीय जानवर बाहर निकलकर आते हैं। यदि नाले पर ढ़कान हो जाएं तो इस समस्या का समाधान हो जाएं।
- नंदकिशोर, वार्डवासी

नाले और क्षतिग्रस्त रोड बनाने के लिए हमने स्वीकृित भेज रखी हैं। स्वीकृित मिलते ही रोड का नया निर्माण किया जाएगा। साथ ही नाले पर ढकान भी किया जाएगा।
- दीप कंवर, पार्षद

कचरे के ढेर से अटी गलियां : ग्राम पंचायतों के ठेकेदारों की मनमानी से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, बीमारियों का बढ़ रहा है खतरा
राजपुर। शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में ठेकेदारों की लापरवाही और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। राज्य सरकार की स्वच्छता योजनाओं और करोड़ों रुपए के बजट के बावजूद गांवों में गंदगी का आलम बना हुआ है। ग्राम पंचायत  राजपुर, बेहटा, मूंडियरखांडा, सहरोल, डीकमानी, महोदरा, नोनेरा, शुभघरा, पीपलखेड़ी, खिरिया आदि में सफाई ठेकेदार केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। नालियां जाम हैं, सड़कों पर कीचड़ और कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अनदेखी से सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। लोगों ने पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से ज्ञापन भेजकर दोषी ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गांवों की गलियों में अब सफाई की जगह कचरे के ढेर और गंदे पानी की बदबू ने कब्जा जमा लिया है। नालियां महीनों से साफ नहीं हुईं और जगह-जगह जलभराव से सड़कों पर कीचड़ पसर गया है। कई जगहों पर तो लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए लकड़ी या ईंटों पर चलने को मजबूर हैं। कचरे के ढेर और खुले में फैली गंदगी के कारण मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई परिवार बीमार पड़ रहे हैं, पर पंचायत प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

ग्रामीणों ने उठाई आवाज
ग्रामीणों ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन भेजकर लापरवाह ठेकेदारों और अफसरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की स्वच्छता योजनाएं तभी सफल होंगी जब जमीनी स्तर पर जवाबदेही तय हो। ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन की तस्वीरें तो अखबारों में चमक रही हैं, लेकिन गांवों की गलियां कीचड़ से सटी हुई है। कहीं सफाई उपकरण टूटे पड़े हैं तो कहीं कचरा वाहन महीनों से खड़े हैं।

बीमारियों का बढ़ा खतरा
सफाई नहीं होने के कारण मलेरिया, डेंगू और त्वचा रोग फैलने लगे हैं। स्थानीय चिकित्सा कर्मियों के अनुसार पिछले एक महीने में बुखार और मच्छरजन्य रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अगर सफाई नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

सफाई व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ है। ठेकेदारों की मनमानी से आमजन परेशान हैं।
- नवीन झा, राजपुर।

कागजों में सफाई कार्य दिखाया जा रहा है जबकि जमीन पर कुछ नहीं हो रहा। ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- गीताबाई, राजपुर।

सड़कें कीचड़ और गंदगी से भरी हैं। ठेकेदारों के बिल बिना कार्य के ही पास हो रहे हैं, जांच जरूरी है।
- वैभवी भार्गव, राजपुर।

गांवों में मलेरिया-डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मंत्री मदन दिलावर को खुद मॉनिटरिंग कर स्वच्छता व्यवस्था सुधारनी चाहिए।
- हुकुमदत्त मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता।

ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। मैं स्वयं मॉनिटरिंग कर रहा हूं। लोग निराधार आरोप लगा रहे हैं।
- दीपचंद नागर, विकास अधिकारी, शाहाबाद।

ग्राम पंचायतों में यदि सफाई व्यवस्था सुनिश्चित तरीके से नहीं हो रही है तो विकास अधिकारी से वार्ता कर जांच कराई जाएगी।
- जब्बर सिंह सहरिया, परियोजना अधिकारी, शाहाबाद।