delhi red fort blast explosion - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली कार विस्फोट मामले की जांच के लिए एनआईए की विशेष टीम का गठन : टीम में 10 अधिकारी शामिल, पाकिस्तान से जुड़े विस्फोट के तार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दिल्ली कार विस्फोट जांच की जिम्मेदारी संभालने के एक दिन बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में 10 अधिकारी शामिल हैं, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) विजय साखरे करेंगे। इसका उद्देश्य जांच का दायरा बढ़ाना है। इस टीम में एक महानिरीक्षक (आईजी), दो उप महानिरीक्षक (डीआईजी), तीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) और एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शामिल हैं। एनआईए की जांच में दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी सहायता कर रहे हैं।

शीर्ष सूत्रों ने (एजेंसी) से कहा कि दिल्ली कार विस्फोट के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। डॉ. मुजम्मिल और अन्य संदिग्धों से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर विस्फोट के साथ पाकिस्तान का संबंध जोड़ा गया है। सूत्र ने कहा कि इन संपर्कों का संबंध मौदुद्दीन औरंगजेब आलम से हो सकता है, जिसे अम्मार अल्वी के नाम से भी जाना जाता है।  खुफिया सूत्रों के अनुसार, मौदुद्दीन हमले का कथित संचालक था। निशाने पर पांच राज्यों के प्रमुख शहर थे। हमलों के लिए पुराने वाहनों का उपयोग योजना के अनुसार किया गया ताकि पहचान छुपायी जा सके।

इस बीच पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि लाल किले के बाहर हुए विस्फोट में आठ वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा, ई-रिक्शा, ऑटो, टैक्सी और बसों सहित 22 अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूत्रों के अनुसार, विस्फोटक एक आई20 कार की पिछली सीट पर रखा गया था।

एक सूत्र ने कहा कि उमर मोहम्मद लाल किला पार्किंग क्षेत्र में भी गया था, क्योंकि पहले वहां विस्फोट करने की योजना थी। लेकिन सोमवार होने के कारण लाल किला बंद था और वहां भीड़-भाड़ नहीं थी इसलिए वह पार्किंग क्षेत्र से चला गया। सूत्रों के अनुसार, अपने साथियों की गिरफ्तारी और सारे विस्फोटक जब्त होने से डॉ. उमर घबरा गया था। उसे अपनी गिरफ्तारी का डर था और इसी घबराहट में उसने कार के अंदर ही विस्फोट कर दिया।

दिल्ली विस्फोट मामले में 15 लोग गिरफ्तार : अब तक 56 डॉक्टरों से पूछताछ, विश्वविद्यालय से राइफलें, पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद
नई दिल्ली। धमाके में जैश-ए-मोहम्मद के लिए कथित तौर पर काम करने वाले एक डॉक्टर आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन को हिरासत में लिया गया है। यह गिरफ्तारियाँ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की हैं और अब तक कुल 56 डॉक्टरों से पूछताछ की जा चुकी है। इस मॉड्यूल पर शाम 6:52 बजे लाल किले में हुए विस्फोट का आरोप है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मृतकों के शरीर पर किसी विस्फोटक सामग्री के होने का प्रमाण नहीं मिला, हालांकि जांचकर्ताओं को संदेह है कि विस्फोट में एक संशोधित विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया होगा। इस पूरे प्रकरण की शुरुआत श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को धमकी देने वाले एक आपत्तिजनक पोस्टर से हुई। इससे पहले 19 अक्टूबर को धमकी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू की गई। जाँच के शुरुआती चरण में शोपियाँ से मौलवी इरफ़ान अहमद वाघ और गंदेरबल के वाकुरा से जमीर अहमद की गिरफ़्तारी हुई।

सहारनपुर से 5 नवंबर को डॉक्टर आदिल की गिरफ़्तारी हुई,  जिसके बाद सात नवंबर को अनंतनाग अस्पताल से एक एके-47 राइफल और अन्य गोला-बारूद बरामद हुआ। फिर, आठ नवंबर को फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय से और राइफलें, पिस्तौलें और गोला-बारूद बरामद हुए। बाद में हुई पूछताछ में मॉड्यूल के और सदस्यों का पता चला, जिसके परिणामस्वरूप डॉक्टर मुजम्मिल की गिरफ़्तारी हुई और हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा से जब्त किया गया। नौ नवंबर को फरीदाबाद के धोज निवासी मद्रासी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया। इसके बाद फरीदाबाद के ढेरा कॉलोनी स्थित अल फलाह मस्जिद के इमाम हाफ़िज मोहम्मद इश्तियाक के आवास से 10 नवंबर को 2,563 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुए।

इसके अतिरिक्त छापों में 358 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर और टाइमर बरामद किए गए, जिससे विस्फोटकों की कुल मात्रा लगभग 3,000 किलोग्राम हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन अभियानों के दौरान अल फलाह विश्वविद्यालय का कर्मचारी और कथित मॉड्यूल का सदस्य डॉक्टर उमर मोहम्मद भूमिगत हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के पास ही 10 नवंबर की शाम को दिल दहलाने वाला विस्फोट हुआ, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( एनआईए) और फोरेंसिक टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटनास्थल से डीएनए नमूने, विस्फोटक अवशेष और अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए।

लाल किले के विस्फोट स्थल से जांच दल को एक कटा हुआ हाथ मिला है, जिसके बारे में संदेह है कि वह डॉ. उमर मोहम्मद का था, जिस पर आत्मघाती हमलावर होने का आरोप है। इसकी पुष्टि के लिए उसकी माँ के डीएनए नमूनों की जाँच की जा रही है। जांच से संकेत मिला है कि उमर अल फलाह विश्वविद्यालय में छात्रों को कट्टरपंथी बना रहा था। यह विश्वविद्यालय इस मॉड्यूल का संचालन केंद्र था। उमर के पड़ोसी और सहयोगी डॉ. मुजम्मिल शकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। विस्फोट में इस्तेमाल की गई कार डॉ. शाहीन शाहिद के नाम पर पंजीकृत थी, जिसे बाद में लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। डॉ. शाहीन शाहिद की पहचान भारत में जैश-ए-मोहम्मद के अभियानों की कमान संभालने वाली महिला के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर लगभग दो साल तक विस्फोटक जमा करने और सहयोगी डॉक्टरों के साथ मिलकर एक बड़े आतंकवादी हमले की साजिश रचने की बात कबूल की है।

पुलिस सूत्रों ने कहा- सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि डॉ. उमर मोहम्मद गाड़ी चला रहा था और विस्फोट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक फरीदाबाद में जब्त किए गए विस्फोटकों से मेल खाते हैं। अधिकारी अभी भी इस बात की जाँच कर रहे हैं कि विस्फोट पूर्व नियोजित था या भागते समय उमर के घबराने से आकस्मिक विस्फोट हुआ था। जांच से यह भी पता चला कि दिल्ली लाए जाने से पहले गाड़ी 29 अक्टूबर से 10 नवंबर को तक फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में खड़ी थी। मॉड्यूल के वित्तपोषण और व्यापक नेटवर्क की जाँच के लिए 11 नवंबर को मामला औपचारिक रूप से एनआईए को सौंप दिया गया था।

Delhi Red Fort Blast : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट, चलती कार में धमाका ; गाड़ियों के उड़े परखच्चे, 8 की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम करीब सात बजे कार में अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। विस्फोट से 8 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। विस्फोट के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया। दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

फोरेंसिक टीमें जांच में जुटीं हैं। विस्फोट के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जिस कार में विस्फोट हुआ है उसकी जानकारी जुटा ली गई है। बताया जा रहा है कि यह कार हरियाणा के गुरुग्राम नम्बर की है। कार मालिक सलमान से पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिली है कि सलमान ने यह कार बेच दी थी। इस कार को कई बार बेचा गया था। इसकी खरीद फरोख्त में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था। आखिरी बार ये कार पुलवामा के तारिक को बेची गई थी।

तुरंत एक्शन में आए शाह
विस्फोट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कमीशनर से इसकी पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आज शाम करीब 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई आई 20 कार में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हुए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। प्रारंभिक रिपोटार्ें से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर ही दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे। इसके बाद शाह खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। इसके बाद वे सीधे विस्फोट स्थल गए और वहां जांच कर रहे अधिकारियों से जानकारी ली।

धमाके से खिड़कियां तक हिल गईं
स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की दीवारें और खिड़कियां तक हिल गईं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जब हमने सड़क पर किसी का हाथ पड़ा देखा, तो हम बिल्कुल सन्न रह गए। यह नजारा ऐसा था जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हम सब डर गए और इधर-उधर भागने लगे। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इतने में तेज धमाका हुआ और वे कुर्सी से गिर गए। देखा तो आग की लपटें उठ रहीं थीं। लोग बचने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे।

मोदी ने की गृह मंत्री शाह से बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार शाम दिल्ली में कार विस्फोट के बाद स्थिति की समीक्षा की। सरकार के सूत्रों ने बताया कि मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोन पर बातचीत की और स्थिति की जानकारी ली। विस्फोट के बाद गृह मंत्री स्थिति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा के अलावा खुफिया विभाग और एनआईए के प्रमुखों से भी बात की है।