KIUG - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केआईयूजी : भव्या सचदेवा ने जीते तीन और स्वर्ण पदक, राजस्थान के लिए यश वर्धन ने 10मीटर एयर राइफल व सागर ने 97 किग्रा. कुश्ती में जीता स्वर्ण
जयपुर। जैन यूनिवर्सिटी की तैराक भव्या सचदेवा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान 2025 में 3 और स्वर्ण पदक जीते। भव्या ने व्यक्तिगता स्पर्धाओं में दो गोल्ड मेडल जीते और महिलाओं की 4गुणा 100 मेडले रिले में एक गोल्ड मेडल जीतकर अपने कुल मेडलों की संख्या सात कर ली। राजस्थान के लिए मणिपाल यूनिवर्सिटी के यशवर्धन और डॉ. केएन मोदी विश्वविद्यालय के सागर ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीते।

यशवर्धन ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट 252.7 अंकों के साथ जीत शूटिंग में राजस्थान के लिए पहला गोल्ड जीता। वही सागर ने भरतपुर के लोहागढ़ इंडोर स्टेडियम में 97 किग्रा. ग्रीको रोमन कुश्ती का स्वर्ण पदक अपनी झोली में समेटा। सागर का केआईयूजी में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। उसने पिछल वर्ष कोहिमा में 130 किग्रा. भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही केआईयूजी 2025 में राजस्थान के जूडोकाओं ने तीसरे दिन  शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीते।

राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर की प्रिया ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की नीलम को व 100 किग्रा. भार वर्ग में राजस्थान यूनिवर्सिटी के ही विष्णु शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फूले यूनिवर्सिटी के यश यादव को हराकर कांस्य पदक जीते। भव्या, जिन्होंने कॉम्पिटिशन के पहले दो दिनों में एक व्यक्तिगत और एक रिले स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था, ने गुरुवार को महिलाओं की 800मी. फ्रीस्टाइल कैटेगरी में 9:37.41 समय के साथ अपना गोल्ड मेडल मार्च शुरू किया। इस साल की शुरूआत में एशियन एक्वेटिक चैंपियनशिप मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला, कुछ मिनट बाद पूल में लौटीं और 200मी फ्रीस्टाइल इवेंट में 2:13.55 के समय के साथ जीत हासिल की। जैन यूनिवर्सिटी के तैराकों ने उम्मीद के मुताबिक पूल इवेंट्स में दबदबा बनाते हुए 11 में से आठ गोल्ड मेडल जीतकर अपने कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 20 कर ली।

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बीच मेडल तालिका में दूसरे स्थान के लिए कड़ी टक्कर थी, क्योंकि लवली ने तीरंदाजी में तीन और शूटिंग में एक गोल्ड मेडल जीतकर अपने स्वर्ण पदकों की संख्या 13 कर ली। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अब तक 14 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं, जिसमें तलवारबाजी की टीम स्पर्धा के तीनों टीम गोल्ड और गुरुवार को शूटिंग में जीता गया एक गोल्ड मेडल शामिल है।

अंशिका और देवांग ने तीरंदाजी में जीते स्वर्ण : जगतपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीरंदाज अंशिका कुमारी और देवांग गुप्ता ने रिकर्व मेन्स और विमेंस फाइनल जीते, और फिर शाम को एलपूयी को टीम गोल्ड दिलाने के लिए लौटे। विमेंस रिकर्व फाइनल में, अंशिका ने पंजाब यूनिवर्सिटी की सृष्टि जायसवाल को 6-2 से हराया, जबकि गुप्ता ने जगतपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मेन्स रिकर्व फाइनल में शिवाजी यूनिवर्सिटी के साहिल शेलार को 6-4 से हराया। टीम इवेंट में, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की लड़कियों ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 6-0 से हराया, जबकि पुरुषों ने शिवाजी यूनिवर्सिटी को 6-2 से हराया।

केआईयूजी : ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने जीता लगातार चौथा गोल्ड, शूटिंग में गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी का दबदबा
जयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में राजस्थान के खिलाड़ियों ने जूडो प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। उदयपुर के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में चल रही जूडो प्रतियोगिता में कोटा यूनिवर्सिटी के नीरज नैन ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में रवि शंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ के प्रियांशु नितम को हरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर के मुकेश ने दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर के आकाश को हरा 81 किग्रा वर्ग का कांस्य पदक जीता। वहीं जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं के मनजीत ने इन्फोटेक यूनिवर्सिटी भोपाल के विपुल यशवर्धन को हरा कांस्य पदक अपने नाम किया।

नीरू-आदित्य ने शूटिंग में जीते गोल्ड :

ट्रैप शूटर नीरू ढांडा और आदित्य भारद्वाज ने जगतपुर शूटिंग रेंज में शॉटगन के चारों स्वर्ण पदक गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को दिलाए। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट नीरू ने केआईयूजी में लगातार चौथा व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ही मनीषा कीर (39 पॉइंट्स) और नंदिका सिंह (30) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। तीनों ने 344 पॉइंट्स के स्कोर के साथ टीम गोल्ड भी जीता। नीरू ने पहली बार 2020 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लिया था। तब से यूनिवर्सिटी गेम्स में उनका दबदबा रहा है। आदित्य भारद्वाज ने गुरु नानकदेव यूनि. की मेन्स ट्रैप टीम को फाइनल में 45 के स्कोर के साथ गोल्डन डबल दिलाया।

साइक्लिंग में भी रहा दबदबा :

गुरु  नानकदेव यूनिवर्सिटी की साइक्लिस्ट मीनाक्षी रोहिल्ला ने इंडिविजुअल रोड रेस में गोल्ड मेडल जीता। उनकी टीम के साथी अक्षर त्यागी ने पुरुष कैटेगरी का खिताब जीतकर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के स्वर्ण पदकों की संख्या 10 कर दी।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन ने ली समीक्षा बैठक, गीत-संगीत के साथ ड्रोन शो होगा आकर्षण
जयपुर। राजस्थान में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) की भव्य ओपनिंग सेरेमनी 24 नवम्बर को एसएमएस स्टेडियम में होगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राजस्थानी और देशभक्ति के गीतों की आकर्षक प्रस्तुति के साथ ड्रोन शो और पुलिस बैंड वादन आकर्षण का केन्द्र होंगे। खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को एसएमएस स्टेडियम के सभागार में आयोजन से जुड़े सभी विभागों, इवेंट फर्म और एजेंसियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय और समयबद्धता के साथ तैयारियों को पूर्ण करें ताकि देशभर से आने वाले खिलाड़ी राजस्थान की अतिथि देवो भव की छवि अपने साथ लेकर जाएं।

200 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी आएंगे :

युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि इस बार लगभग 200 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 12 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में 24 खेलों में 7 हजार से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संयुक्त शासन सचिव श्रीमती नीतू बारूपाल सहित खेल विभाग और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एजेंसियों ने दिया प्रजेंटेशन :

आयोजन में अलग- अलग विभागों का जिम्मा संभाल रही एजेंसियों ने खेलमंत्री और खेल सचिव नीरज के पवन के समक्ष प्रजेंटेशन दिया। खेलमंत्री ने कैटरिंग, आवास, परिवहन, ऑपरेशंस और मैनपावर प्लानिंग संबंधी प्रजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। कर्नल राज्यवर्धन ने खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

केआईयूजी : पहली बार होगी बीच वॉलीबॉल, फतेहसागर झील के किनारे दमन-दीव की रेत से बनाए जाएंगे कृत्रिम बीच ग्राउण्ड
जयपुर। राजस्थान के खेल इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में पहली बार बीच वॉलीबॉल को शामिल किया गया है और इस खेल का आयोजन उदयपुर में 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक किया जाएगा।

रेतीले टीलों की धरती राजस्थान में बीच वालीबाल का आयोजन भले सुनने में अचंभित करता हो लेकिन राजस्थान खेल परिषद आयोजन की तैयारी में मुस्तैदी से जुटी है। राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि राज्य में समुद्री बीच नहीं है, लेकिन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहली बार शामिल बीच वॉलीबॉल के आयोजन के लिए कृत्रिम बीच ग्राउंड तैयार कराया जा रहा है। यह ग्राउंड उदयपुर की फतेहसागर झील के किनारे स्थित महाकालेश्वर मंदिर के पास बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेल मैदान के लिए दमन-दीव से समुद्री रेत मंगाई जा रही है ताकि खिलाड़ियों को वास्तविक बीच जैसा अनुभव मिल सके। वर्तमान में वहां ग्राउंड को समतल करने और रेत बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। डॉ. पवन ने कहा कि हमारा उद्देश्य राजस्थान में भी बीच स्पोर्ट्स की संस्कृति विकसित करना है।

पहली बार शामिल हुआ बीच वॉलीबॉल :

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स अब तक चार बार आयोजित हो चुके हैं, लेकिन बीच वॉलीबॉल को पहली बार शामिल किया गया है। यह पहल भारत में इस खेल के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। टीमों के चयन के लिए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बीच वॉलीबॉल चैंपियनशिप के परिणामों को आधार बनाया गया है। शीर्ष आठ पुरुष और महिला टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

यह टीमें लेंगी हिस्सा :

पुरुष वर्ग : गोवा यूनिवर्सिटी (गोवा), कृपागम एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (तमिलनाडु), करुण्या इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (तमिलनाडु), सत्यभामा यूनिवर्सिटी (तमिलनाडु), एसआरएम यूनिवर्सिटी (तमिलनाडु), यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट (केरल) और यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास (तमिलनाडु)।

महिला वर्ग : कर्नाटक स्टेट अक्कमादेवी वीमेंस यूनिवर्सिटी (कर्नाटक), कृपागम  एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (तमिलनाडु), महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (हरियाणा), पारुल यूनिवर्सिटी (गुजरात), पांडिचेरी यूनिवर्सिटी (पांडिचेरी), एसआरएम यूनिवर्सिटी (तमिलनाडु) और वीईएलएस इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड एडवांस स्टडीज (तमिलनाडु)।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : आमेर महल के दीवान-ए-आम में होगी लांचिंग सेरेमनी, सभी संभाग मुख्यालयों तक पहुंचेगी खेलों की मशाल यात्रा
जयपुर। राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) की भव्य लांचिंग सेरेमनी 12 नवम्बर को ऐतिहासिक आमेर महल के दीवान-ए-आम में आयोजित की जाएगी। इस दौरान खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का मस्कट, एंथम और लोगो लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान टीम की जर्सी का अनावरण और मशाल रिले की शुरूआत भी होगी, जो पूरे राज्य में खेलों की भावना को नई ऊर्जा देगी।

होगी मशाल रिले की शुरूआत :

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल आमेर महल से रवाना होकर राजधानी जयपुर सहित सभी सात संभागीय मुख्यालयों अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा तक पहुंचेगी। इन सभी शहरों में केआईयूजी के विभिन्न मुकाबलों का आयोजन होगा।

मशाल रिले के इस सफर का समापन 24 नवम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में होगा, जहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में मशाल प्रज्जवलित कर खेलों की औपचारिक शुरूआत की जाएगी।

23 खेल, सात शहरों में होगा आयोजन :

राजस्थान राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और राज्य भर में खिलाड़ियों और विश्वविद्यालयों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि इस बार केआईयूजी में कुल 23 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें सबसे ज्यादा 11 खेल जयपुर में आयोजित होंगे। इनमें से नौ खेलों का आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम परिसर में होगा। अन्य खेलों की मेजबानी अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा में की जाएगी ताकि खेलों का उत्सव पूरे राज्य में फैले।

प्रमुख स्थलों पर दिखेगी खेलों की मशाल :

डॉ. पवन ने बताया कि मशाल रिले के दौरान मशाल को राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक और प्रमुख स्थलों पर भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आम जनता और युवा वर्ग को इस आयोजन से जोड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान राजस्थान के कई प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके खिलाड़ी भी मशाल यात्रा में शामिल होंगे, जो युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगे।