Launching ceremony - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऐतिहासिक आमेर किले के जलेब चैक में होगी लांचिंग सेरेमनी : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेंगे 4141 एथलीट, राजस्थान के 204 खिलाड़ी
जयपुर। राजस्थान के इतिहास में पहली बार आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) की भव्य लांचिंग सेरेमनी बुधवार को सायं साढ़े पांच बजे से ऐताहासिक आमेर महल के जलेब चौक में होगी। इसमें खेलों के लोगों, मस्कट, एंथम, टॉर्च और राजस्थान के खिलाड़ियों की जर्सी का अनावरण किया जाएगा।  24 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक राजधानी जयपुर समेत सभी संभाग मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले इन खेलों में देशभर से 4141 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इसमें राजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 204 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। केआईयूजी में 23 खेलों को शामिल किया गया है। युवा मामले और खेल विभाग के शासन सचिव और राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डा. नीरज कुमार पवन ने मंगलवार को यहां बताया कि सात शहरों अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर एवं जोधपुर में ये गेम्स आयोजित होंगे। पहली बार कैनोइंग, बीच वॉलीबॉल, कयाकिंग एवं साइकिलिंग को शामिल किया गया है।

16 खेलों में होगी मेजबान की चुनौती :

इस बार मेजबान राजस्थान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन 16 अलग-अलग  खेलों में देखने को मिलेगा। प्रदेश के 18 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी पहली बार इन यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने जा रहे हैं, जिससे राजस्थान में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कबड्डी में रहा है दबदबा :

राजस्थान के खिलाड़ियों ने हमेशा से पारंपरिक खेलों में विशेष पहचान बनाई है। इस बार भी सबसे ज्यादा 36 खिलाड़ी कबड्डी में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी, जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं और कोटा यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी शामिल हैं। राजस्थान के ये तीनों ही विश्वविद्यालय आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में कबड्डी में टॉप 8 टीमें में रहे। इसके अलावा 19 पहलवान राज्य की विभिन्न यूनिवर्सिटीज से कुश्ती में दमखम दिखाएंगे।

विभिन्न समितियों का गठन :

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार खेलो के सफल आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित कर रही है। सभी संभागों में इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। राजस्थान खेल परिषद में भी इस संबंध में समितियों का गठन कर गेम्स के भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। यूनिवर्सिटी गेम्स का सीधा प्रसाण प्रसार भारती द्वारा किया जाएगा।

राजस्थान की 18 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी :

राजस्थान के जिन विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, उनमें राजस्थान यूनिवर्सिटी, जेजेटी यूनिवर्सिटी, डीडीयू शेखावटी यूनिवर्सिटी, महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, राजश्री भर्तहरी मत्स्य यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, शेखावटी यूनिवर्सिटी, मनीपाल यूनिवर्सिटी, जयनारायण व्यास, निर्वाण यूनिवर्सिटी, सनराइज यूनिवर्सिटी, टांटिया यूनिवर्सिटी, कोटा यूनिवर्सिटी, मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी, भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी, जनार्दन राजनगर राजस्थान विद्यापीठ, पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च तथा श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : आमेर महल के दीवान-ए-आम में होगी लांचिंग सेरेमनी, सभी संभाग मुख्यालयों तक पहुंचेगी खेलों की मशाल यात्रा
जयपुर। राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) की भव्य लांचिंग सेरेमनी 12 नवम्बर को ऐतिहासिक आमेर महल के दीवान-ए-आम में आयोजित की जाएगी। इस दौरान खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का मस्कट, एंथम और लोगो लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान टीम की जर्सी का अनावरण और मशाल रिले की शुरूआत भी होगी, जो पूरे राज्य में खेलों की भावना को नई ऊर्जा देगी।

होगी मशाल रिले की शुरूआत :

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल आमेर महल से रवाना होकर राजधानी जयपुर सहित सभी सात संभागीय मुख्यालयों अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा तक पहुंचेगी। इन सभी शहरों में केआईयूजी के विभिन्न मुकाबलों का आयोजन होगा।

मशाल रिले के इस सफर का समापन 24 नवम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में होगा, जहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में मशाल प्रज्जवलित कर खेलों की औपचारिक शुरूआत की जाएगी।

23 खेल, सात शहरों में होगा आयोजन :

राजस्थान राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और राज्य भर में खिलाड़ियों और विश्वविद्यालयों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि इस बार केआईयूजी में कुल 23 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें सबसे ज्यादा 11 खेल जयपुर में आयोजित होंगे। इनमें से नौ खेलों का आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम परिसर में होगा। अन्य खेलों की मेजबानी अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा में की जाएगी ताकि खेलों का उत्सव पूरे राज्य में फैले।

प्रमुख स्थलों पर दिखेगी खेलों की मशाल :

डॉ. पवन ने बताया कि मशाल रिले के दौरान मशाल को राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक और प्रमुख स्थलों पर भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आम जनता और युवा वर्ग को इस आयोजन से जोड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान राजस्थान के कई प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके खिलाड़ी भी मशाल यात्रा में शामिल होंगे, जो युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगे।