Today News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

500 करोड़ का 7-डिजिट नंबर घोटाला! अब बड़े अफसरों पर गिरेगी गाज, होंगी एफआईआर, ईडी भी हुई एक्टिव
जयपुर। परिवहन विभाग में पुराने 7  डिजिट हैरिटेज नंबरों को गलत तरीके से बैकलॉग कर महंगी दरों पर बेचने का खुलासा अब बड़े एक्शन की ओर बढ़ चुका है। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने इस पूरे फर्जीवाड़े में दोषी पाए गए कार्मिकों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दे दिए हैं। विभागीय जांच में सामने आया कि राजस्थान भर में करीब 8,500 नंबर गलत तरीके से बैकलॉग किए गए, जिनमें से करीब 2,000 वाहनों का रिकॉर्ड तक गायब है।

इस घोटाले का पर्दाफाश सबसे पहले जयपुर आरटीओ प्रथम में हुआ था, जहां बाबू सुरेश तनेजा और सहायक प्रोग्रामर रामजीलाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच आगे बढ़ी तो झुंझुनूं और राजसमंद के डीटीओ सहित कई निरीक्षकों पर भी कार्रवाई हुई। बाद में विभाग ने अपर परिवहन आयुक्त रेणु खंडेलवाल को पूरे मामले की जांच सौंपी, जिसमें राज्यभर से भारी गड़बड़ियां सामने आईं।

जांच रिपोर्ट के अनुसार—

-करीब 400 अधिकारी-कर्मचारी इस गड़बड़झाले में शामिल

-2 से 3 आरटीओ और लगभग 35 डीटीओ के नाम जांच के दायरे में

-सिर्फ जयपुर आरटीओ प्रथम में 32 कार्मिक शामिल

-रिन्युअल फीस और ट्रांसफर फीस नहीं लेने से विभाग को लगभग 500 करोड़ का नुकसान

अब विभाग जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर संबंधित जिलों में डीटीओ या आरटीओ के माध्यम से FIR दर्ज कराएगा।

ईडी की एंट्री ने बढ़ाई हलचल

ईडी ने इस घोटाले से जुड़े तीन बिंदुओं पर परिवहन विभाग से जवाब मांगा है। जयपुर आरटीओ प्रथम के बाबू सुरेश तनेजा द्वारा किए गए करीब 80 पंजीयनों की रिपोर्ट, राज्यभर में हुई वित्तीय अनियमितताओं और पहले वित्त विभाग को भेजी गई रिपोर्ट की कॉपी ईडी ने तलब की थी। विभाग सभी तीन बिंदुओं पर जवाब भेज चुका है और अब ईडी के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

2026 में नौकरी देने में सबसे आगे रहेंगे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक, रोजगार क्षमता में होगी बढोतरी
नई दिल्ली। भारत में रोजगार के मौके तेजी से बढ़ रहे हैं। टेक्नोलॉजी स्किल्स से लैस युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। जॉब मार्केट में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और दूसरे एडवांस्ड डिजिटल फील्ड में स्किल्स युवाओं की डिमांड बढ़ रही है। यह जानकारी इंडिया स्किल रिपोर्ट 2026 में सामने आई है। दरअसल, ग्लोबल एजुकेशन एंड टेलेंट सॉल्यूशन ऑर्गेनाइजेशन, ईटीएस ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, एआईसीटीई, एआईयू और टैग्ड के साथ मिलकर 2026 की इंडिया स्किल रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में स्किल्स, स्टेट और सेक्टर वाइज रोजगार के नए मौके और भविष्य की मांग के बारे में बताती है।

एआई नौकरी छीनेगा नहीं, नए मौके देगा

रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत की रोजगार क्षमता 2025 में 54.81% से बढ़कर 2026 में 56.35% हो जाएगी, खासकर उन कंपनियों में जो आर्टिफिशियल इंटेजिलेंस (एआई), डिजिटलाइजेशन और ग्लोबल मोबिलिटी को अपना रही हैं। भारत में डिजिटल बदलाव और टेक्निकल स्किल भर्ती की मांग सबसे ज्यादा बढ़ी है। देश का एआई प्रतिभा पूल 23.5 लाख प्रोफेशनल्स तक पहुंच गया है, जो साल-दर-साल 55 प्रतिशत की दर से ग्रो हो रहा है। नौकरी देने वाले जनरेटिव एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और एडवांस्ड डिजिटल फील्ड्स के लिए स्किल्ड युवाओं की तलाश कर रहे हैं। लगभग 10 में से 4 हायरिंग नए पदों के लिए होने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल यह संख्या 10 में से केवल 2 थी, जो मजबूत बिजनेस कॉन्फिडेंस और बड़े प्रोजेक्ट्स की ओर इशारा करती हैं। दूसरी ओर नौकरी छोड़ने की दर पहले के मुकाबले कम हो हुई है।

इन क्षेत्रों में तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां

मांग में सबसे ऊपर डिजिटल और डेटा एक्सपर्ट, एआई/एमएल इंजीनियर, समाधान आर्किटेक्ट और सस्टेनेबिलिटी एक्सपर्ट शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत का जॉब मार्केट 2026 में एक बड़े उछाल के लिए तैयार है, जहां हायरिंग 2025 के 9.75 प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत पर डबल डिजिट में पहुंच रही है। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस और इंश्योरेंस सेक्टर में रोजगार के मौके 20 प्रतिशत बढ़ सकते हैं। इसके बाद मेटल एंड माइनिंग, बिजली, यूटिलिटीज, स्टील और सीमेंट कंपनियों में 12 प्रतिशत नौकरियां बढ़ने का अनुमान है।

केरल के मुख्यमंत्री ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात, आर्थिक और विकासात्मक साझेदारी पर हुई चर्चा
तिरुवनंतपुरम: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर गए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और अबू धाबी कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने मौजूदा आर्थिक और विकासात्मक साझेदारी को और बढ़ाने के लिए दोनों देशों के रणनीतिक दृष्टिकोण के अनुरूप महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग विकसित करने के अवसरों पर चर्चा की। साथ ही केरल के मुख्यमंत्री ने व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात  (यूएई) के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ायौदी के साथ चर्चा की।

इस बैठक में अबू धाबी आर्थिक विकास विभाग के अध्यक्ष अहमद जसीम अल जाबी, अबू धाबी कार्यकारी परिषद के महासचिव और क्राउन प्रिंस कार्यालय के अध्यक्ष सैफ सईद घोबाश और अबू धाबी मीडिया कार्यालय की अध्यक्ष और क्राउन प्रिंस कोर्ट में रणनीतिक संबंधों की सलाहकार मरियम ईद अल-महेरी ने भाग लिया। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन, संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत डा. दीपक मित्तल और केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक भी मौजूद थे।