Cloud Computing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीजी पावर को मिला अमेरिका में ट्रांसफार्मर आपूर्ति करने के लिए 900 करोड़ रुपये का ऑर्डर
चेन्नई। मुरुगप्पा ग्रुप के स्वामित्व वाली सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने पावर ट्रांसफार्मर की आपूर्ति के लिए अमेरिका की टॉलग्रास इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस एलएलसी से लगभग 900 करोड़ रुपये (99.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया है।

कंपनी को यह ऑर्डर अमेरिका में एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए मिला है। कंपनी के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है और पावर ट्रांसफार्मर की आपूर्ति के लिए यह एक सीधा निर्यात ऑर्डर है। अनुबंध के तहत सीजी पावर पावर ट्रांसफार्मर की आपूर्ति करेगी, जिन्हें विशेष रूप से हाइपरस्केल डेटा सेंटर एप्लीकेशन की कड़ी विश्वसनीयता, दक्षता और समय पर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। यह ऑर्डर 12 से 20 महीनों की आपूर्ति अवधि में पूरा किया जाएगा।

कंपनी के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक अमर कौल ने कहा, टॉलग्रास से मिला यह बड़ा ऑर्डर सीजी के लिए एक रणनीतिक जीत है और यह तेजी से बढ़ते ग्लोबल डेटा सेंटर वर्टिकल में हमारे प्रवेश को दिखाता है। यह भारत से विश्व स्तर पर बेंचमार्क, मिशन-क्रिटिकल टेक्नोलॉजी समाधान देने की हमारी क्षमता को साबित करता है, और उन एप्लीकेशन में एक भरोसेमंद वैश्विक साझेदार के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है जहां विश्वसनीयता और प्रदर्शन पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, क्लाउड कंप्यूटरिंग, कृत्रिम बुद्धमता (एआई) और डिजिटल अवसंरचना की ओर वैश्विक बदलाव बिजली की मांग को मौलिक रूप से बदल रहा है। हमारा मानना है कि यह जीत ग्लोबल डेटा सेंटर परियोजना में दीर्घकालिक अवसर खोलती है, जो हमारी वैश्विक विकास और मार्जिन बढ़ाने वाली विस्तार रणनीति के अनुरूप है।

2026 में नौकरी देने में सबसे आगे रहेंगे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक, रोजगार क्षमता में होगी बढोतरी
नई दिल्ली। भारत में रोजगार के मौके तेजी से बढ़ रहे हैं। टेक्नोलॉजी स्किल्स से लैस युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। जॉब मार्केट में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और दूसरे एडवांस्ड डिजिटल फील्ड में स्किल्स युवाओं की डिमांड बढ़ रही है। यह जानकारी इंडिया स्किल रिपोर्ट 2026 में सामने आई है। दरअसल, ग्लोबल एजुकेशन एंड टेलेंट सॉल्यूशन ऑर्गेनाइजेशन, ईटीएस ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, एआईसीटीई, एआईयू और टैग्ड के साथ मिलकर 2026 की इंडिया स्किल रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में स्किल्स, स्टेट और सेक्टर वाइज रोजगार के नए मौके और भविष्य की मांग के बारे में बताती है।

एआई नौकरी छीनेगा नहीं, नए मौके देगा

रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत की रोजगार क्षमता 2025 में 54.81% से बढ़कर 2026 में 56.35% हो जाएगी, खासकर उन कंपनियों में जो आर्टिफिशियल इंटेजिलेंस (एआई), डिजिटलाइजेशन और ग्लोबल मोबिलिटी को अपना रही हैं। भारत में डिजिटल बदलाव और टेक्निकल स्किल भर्ती की मांग सबसे ज्यादा बढ़ी है। देश का एआई प्रतिभा पूल 23.5 लाख प्रोफेशनल्स तक पहुंच गया है, जो साल-दर-साल 55 प्रतिशत की दर से ग्रो हो रहा है। नौकरी देने वाले जनरेटिव एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और एडवांस्ड डिजिटल फील्ड्स के लिए स्किल्ड युवाओं की तलाश कर रहे हैं। लगभग 10 में से 4 हायरिंग नए पदों के लिए होने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल यह संख्या 10 में से केवल 2 थी, जो मजबूत बिजनेस कॉन्फिडेंस और बड़े प्रोजेक्ट्स की ओर इशारा करती हैं। दूसरी ओर नौकरी छोड़ने की दर पहले के मुकाबले कम हो हुई है।

इन क्षेत्रों में तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां

मांग में सबसे ऊपर डिजिटल और डेटा एक्सपर्ट, एआई/एमएल इंजीनियर, समाधान आर्किटेक्ट और सस्टेनेबिलिटी एक्सपर्ट शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत का जॉब मार्केट 2026 में एक बड़े उछाल के लिए तैयार है, जहां हायरिंग 2025 के 9.75 प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत पर डबल डिजिट में पहुंच रही है। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस और इंश्योरेंस सेक्टर में रोजगार के मौके 20 प्रतिशत बढ़ सकते हैं। इसके बाद मेटल एंड माइनिंग, बिजली, यूटिलिटीज, स्टील और सीमेंट कंपनियों में 12 प्रतिशत नौकरियां बढ़ने का अनुमान है।