1 murder case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कातिल पिता को उम्रकैद : कुएं में धकेल कर पुत्र की हत्या पुत्री की भी हत्या का प्रयास, ससुर ने कराई थी एफआईआर
अजमेर। अपर सेशन न्यायाधीश संख्या चार ऋतु मीणा ने कुएं में धक्का देकर पुत्र हर्ष की हत्या करने व पुत्री संध्या को जान से मारने का प्रयास करने के दोषी शराबी पिता तलाई हाथीखेड़ा निवासी विजय सिंह रावत उर्फ आकाश रावत को आजीवन कारावास एवं तीस हजार रुपए जुर्माना की सजा दी है। खासबात यह है कि पुत्र की हत्या के मामले में मृतक की मां चंद्रकांता ने ही पति के विरुद्ध ठोस बयान देकर और घटना की चश्मदीद गवाह रही मृतक हर्ष की बहन एवं आरोपी की बेटी द्वारा दी गई जानकारी ही सजा का मजबूत आधार रही। प्रकरण के अनुसार गंज पुलिस थाने में कवलई निवासी भंवर सिंह ने 7 जुलाई 23 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी चंद्रकांता का विवाह वर्ष 2011 में तलाई हाथीखेड़ा निवासी विजय सिंह रावत उर्फ आकाश रावत के साथ हुआ था।

जिससे दो बेटी श्रेष्ठा व कुमारी संध्या उर्फ मोन्टी व पुत्र हर्ष हुआ। विजयसिंह शराब पीने का आदी था और उसकी बेटी से मारपीट करता था। उन्होंने पुलिस को बताया कि चंद्रकांता का फोन आया कि पति विजय सिंह अपने तीनों बच्चों को कुएं में फेंकने ले गया। इनमें से बेटी श्रेष्ठा पिता से हाथ छुड़ाकर भाग गई और उसने बताया कि पिता विजय ने संध्या व हर्ष को कुएं में धकेल दिया है। उसके चिल्लाने से पास में रहने वाले छगन ने कुएं में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को कुएं से निकाला। उनमें संध्या जिंदा थी जबकि हर्ष की मृत्यु हो चुकी थी।

25 गवाह और 26 दस्तावेजी साक्ष्य पेश
अपर लोक अभियोजक गुलाम नज्मी फारुकी ने विजय सिंह रावत का अपराध प्रमाणित करने के लिए 25 गवाह और 26 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने, पत्रावली का अवलोकन करने, आरोपी की पत्नी और बेटी के बयानों के आधार पर विजय सिंह रावत उर्फ आकाश रावत को आजीवन कारावास और तीस हजार रुपए जुर्माना की सजा दी।

11 माह बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : अवैध संबंध के चलते मामी ने भांजे से कराई मामा की हत्या, कुछ दिन बाद मामी-भांजे ने कर ली थी शादी
धौलपुर। धौलपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके के भैंसाख गांव में 11 माह पूर्व हुए एक व्यक्ति के मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर मृतक के भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।  भांजे ने मामी के साथ अवैध संबंध के चलते मामा को शराब में जहर पिलाकर मार डाला था। पुलिस के अनुसार भांजे के साथ अवैध संबंध के चलते महिला ने मिलकर पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। धौलपुर कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि भैंसाख गांव में गत वर्ष 16 फरवरी को शंकर सिंह पुत्र वासुदेव का शव उसके घर में मिला था। शुरूआत में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था, जिसके चलते पुलिस ने मृतक का विसरा एफएसएल जांच के लिए भेजा था।

एफएसएल रिपोर्ट में शंकर सिंह की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान पुलिस का शक मृतक की पत्नी रूबी पर गहराया। शंकर की मौत के कुछ समय बाद ही रूबी ने मृतक के भांजे हरेंद्र से शादी कर ली थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि हरेंद्र ने शंकर सिंह को 15 फरवरी 2025 को खेत पर ले जाकर शराब पिलाई थी, जिसमें पहले से कीटनाशक पदार्थ मिला था। इसके बाद दोनों शंकर के घर आ गए। जहरीली शराब पीने से शंकर सिंह की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

बजरी खान में बुजुर्ग का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी : पुलिस ने जब्त कपड़े एवं जूतियां, सितंबर 2025 से लापता था बुजुर्ग
रियांबड़ी। रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के अखावास गांव के पास बजरी खान में गुरुवार को एक बुजुर्ग का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर जसनगर थाना प्रशिक्षु आरपीएस विनोद कुमार, थानाधिकारी राजमल कुमावत एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचीं और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर अवशेषों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरामद कंकाल करीब चार महीने से अधिक पुराना लग रहा है। जानकारी के अनुसार बकरी चराने गए ग्रामीणों ने इसे देखा, जिसके बाद जसनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। जूते और धोती कंकाल से करीब 50 फीट दूर पड़े थे। पेड़ के पास मिले कपड़ों में एक आधार कार्ड मिला। इससे कंकाल की पहचान 70 वर्षीय ढगलाराम पुत्र हापुराम जाति बावरी निवासी गोडवाड़ जिला पाली (पुलिस थाना जैतारण) के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने कपड़े एवं जूतियां की जब्त
पुलिस ने मौके से शव के पास मिले जूते, धोती और कपड़े भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और कंकाल के डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह शव ढगलाराम का है या किसी और का।

सितंबर 2025 से लापता था बुजुर्ग
जानकारी के अनुसार पाली जिला गोडवाड़ गांव निवासी ढगलाराम का विवाह अखावास में बिरजुड़ी के साथ हुआ था। इसके एक लड़का व एक लड़की हैं। परिजनों ने बताया कि उनके पिता सितंबर को घर से लापता हो गए थे, जिसकी गुमशुदगी अक्टूबर में जैतारण थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था।

शादीशुदा प्रेमिका ने विवाह से किया इंकार, प्रेमी ने मफलर से गला घोंटकर की हत्या
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में एक महिला का शादी करने से इंकार करना उसके प्रेमी ने मफलर से प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी शादी का दबाव बना रहा था जबकि महिला अपने पति और ढाई साल के बच्चे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस ने पड़ोसियों की गवाही और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अंशू (25) मोतीडूंगरी का रहने वाला है और मुहाना के मदरामपुरा में अपने पिता के साथ रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। मृतका नीतू उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली थी और अपने पति व ढाई साल के बच्चे के साथ महावीर नगर में किराए के मकान में रहती थी।

पड़ोसियों ने अंशू को नीतू के घर से निकलते देखा था। काफी देर तक नीतू का कोई अता-पता नहीं चला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर नीतू की लाश मिली। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की जिसमे उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। खुलासा हुआ कि दोनों का प्रेम प्रसंग काफी पुराना था। नीतू और अंशू पहले एक ही फैक्ट्री में काम करते थे जहां उनकी मुलाकात हुई। जिसके बाद आरोपी मृतिका पर दबाव बना रहा था कि वह अपने पति को तलाक देकर उससे शादी कर ले।

काली स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने युवक को तलवार से काट डाला, आपसी रंजिश मेंं दिनदहाडे़ वारदात
राजसमंद। जिले के खमनोर क्षेत्र के गांव गुड़ा में मंगलवार सुबह चमत्कार चौराहे पर आधा दर्जन युवकों ने 30 वर्षीय हिम्मत सिंह दसाणा पर तलवार सहित अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर अवस्था में उसे नाथद्वारा स्थित गोवर्धन राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक और हमलावरों के बीच पिछले चार-पांच दिन से आपसी रंजिश चल रही थी। दो दिन पहले ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी विवाद के चलते हमलावरों ने मृतक का पीछा किया और चौराहे पर उस पर हमला कर दिया। पूरी घटना एक दुकान केसीसीटीवी कैमरेमें कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों को काली स्कॉर्पियो में आते और हमला करते देखा जा सकता है। हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों और राजपूत समाज के लोगों ने नाथद्वारा अस्पताल के मोर्चरी के बाहर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
खमनोर पुलिस ने देर शाम केलवाड़ा क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में हमेरसिंह, नाथूसिंह, हिम्मतसिंह, किशनसिंह, कालूसिंह और प्रेमसिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का अहमदाबाद में होटल व्यवसाय है और आपसी विवाद के चलते उन्होंने यह हत्या की।

तीन दिन में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : छोटे ने बडे़ भाई को रस्सी से गला दबाकर मार डाला, जानें पूरा मामला
चूरू। रतननगर थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर सिंगापुर हब के पास गत 21 दिसम्बर को मिले शव की गुत्थी पुलिस ने तीन दिन में सुलझा दी। एसपी जय यादव ने बताया कि यह मामला ब्लाइंड मर्डर था। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विकास मेघवाल के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई 20 वर्षीय अंकीत मेघवाल को पूछताछ के लिए बुलाया। प्रारंभ में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर सच सामने आया। आरोपी ने स्वीकार किया कि मंदबुद्धि बड़े भाई की देखभाल से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

विकास अक्सर घर से बिना बताए निकल जाता था, वहीं मां विकलांग और पिता की विदेश में पहले ही मौत हो चुकी थी। इन परिस्थितियों से परेशान होकर अंकित ने हत्या की योजना बनाई। एसपी यादव ने बताया कि 13 दिसम्बर की शाम आरोपी अपने भाई को बाइक पर बिसाउ ले गया। जहां उसे उसे शराब पिलाई, बाद में एनएच 52 पर सूरज होटल के पास दोबारा शराब पिलाई, जिससे विकास अचेत हो गया। इसके बाद रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव पर मिट्टी डालकर फ रार हो गया।

बोरे में बंद महिला का शव मिला : बदबू से हुआ खुलासा, CCTV खंगाल रही पुलिस
जयपुर। शास्त्री नगर इलाके में एक मकान के पोर्च में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तेज बदबू आने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना सुभाष कॉलोनी स्थित परशुराम पार्क के पास की है, जहां शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक मकान के पोर्च से बदबू आने पर लोगों ने देखा तो बोरे में महिला का शव मिला। सूचना पर शास्त्री नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

श्एडि. डीसीपी बजरंग सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी जा रही है और शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को बोरे में बांधकर यहां फेंका गया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

कुल्हाड़ी से पति का सिर धड़ से अलग कर कुएं में कूदी महिला : ग्रामीणों ने रस्सी से बाहर निकाला, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
भैंसरोड़गढ़। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति का सिर धड़ से अलग कर दिया, इसके बाद उसने गांव से करीब 400 मीटर दूर कुएं में छलांग लगा दी। लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखा उसे रस्सी की मदद से बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे थमलाव गांव में हुई। मृतक मोहन गुर्जर (40 वर्ष) की पत्नी लाडबाई ने किसी बात को लेकर विवाद हु़आ, इसके बाद उसने गुस्से में पति की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मोहन  का लंबे समय से इलाज चल रहा था और शुक्रवार को उसे जांच के लिए झालावाड़ अस्पताल ले जाने की बात कही जा रही थी।

इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक घटना में बदल गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी लाडबाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान किया जाएगा।

गांव में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। हर चौराहे पर केवल हत्याकांड की चर्चा होती रही। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मोहन और लाडबाई के दो पुत्र हैं। बताया गया है कि दोनों का प्रेम विवाह हुआ था।

थाने के सामने युवती की गला रेतकर हत्या : आरोपी गिरफ्तार, फर्श खून से सना और युवती के बाल नोचे मिले
खैरथल.तिजारा। जिले के मुंडावर में एक युवक ने शुक्रवार दोपहर 20 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी, युवती का शव थाने के सामने कमरे में मिला है। आरोपी ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लड़की के पिता ने युवक पर किडनैप कर रेप और फिर हत्या का आरोप लगाया। थाने के सामने मर्डर की घटना से  आक्रोशित ग्रामीणों ने मुंडावर थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। युवती के पिता ने बताया कि मेरी 2 बेटियां सुबह 10 बजे नसिंर्ग डिप्लोमा का सर्टिफि केट लेने मुंडावर आई थीं। छोटी बेटी जैसे ही नाश्ता लेने गई तभी आरोपी बड़ी बेटी का किडनैप कर कमरे पर ले गया। आरोपी ने उसका रेप किया और फि र गला रेतकर हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि कमरे में युवती के सिर के बाल और ब्लड फैला हुआ था। संभावना है कि युवती और युवक उपेंद्र के बीच छीना झपटी हुई थी। इसी दौरान युवक ने युवती के बाल तक नोच डाले। इधर घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी जया सिंह भी मुंडावर थाने पहुंची और उन्होंने घटना की जानकारी ली है।

किराए के कमरे में रहता था आरोपी
आरोपी उपेंद्र कुमार (21) हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के दूंगड़ा गांव का रहने वाला है और मुंडावर में शेयर मार्केट का काम करता था। वह किराए के कमरे में रहता था। पुलिस ने शव को मुंडावर सीएचसी मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

बेटे ने मां को लाठी से पीट पीटकर मार डाला : हत्या के बाद मौके से फरार, कई दिन से कर रहा था झगड़ा
बानसूर। नारायणपुर क्षेत्र के लीलामंडा गांव में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद के चलते बेटे ने 66 वर्षीय मां को लाठी से पीट पीटकर मारकर मार डाला और हत्या करने के बाद फरार हो गया। थाना प्रभारी रोहिताश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात की है। मृतका के रिश्तेदार कमलेश शर्मा ने बताया कि बेटा राहुल तीन-चार दिन से घर में झगड़ा कर रहा था।

मौसा-मौसी ने शांत कराने के लिए उसकी चारपाई बाहर रख दी थी और खुद कमरे में सो गए थे। देर रात राहुल घर पहुंचा और दरवाजे पर जोर-जोर से लात मारने लगा। जैसे ही मां कमला ने दरवाजा खोला, राहुल ने अचानक लाठी से उनके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगते ही वह वहीं गिर पड़ी और उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मां-बेटे और पिता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जो धीरे-धीरे हिंसक बन गया।

हत्या के आरोपी भाई और भाभी को आजीवन कैद : बीस-बीस हजार रुपए का आर्थिक दण्ड भी लगाया, जानें पूरा मामला
अजमेर। अपर सेशन न्यायाधीश संख्या दो ने धारदार हथियार से हत्या करने के आरोपी मृतक के भाई रामरतन व भाभी सीमा को दोषी मान आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ, 20-20 हजार रुपए जुर्माने भी लगाया है। न्यायालय के विशिष्ट लोक अभियोजक अशोक कुमार अग्रवाल के अनुसार 13 मार्च 22 को पदमपुरा रोड, माकड़वाली निवासी श्रीमती नीलम ने क्रिश्चियनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम साढ़े 6 बजे पति शिवराज अपने पिता अशोक से साइट पर चल रहे कामकाज की बात कर रहा था। तभी देवरानी सीमा ने बातचीत पर ऐतराज किया। उसका पति शराब के नशे में था। सीमा चारा काटने की दांतली लेकर आई और उसके पति पर हमला किया।

इसी बीच सीमा ने अपने पति रामरतन को फोन कर बुला लिया। उसने आकर शिवराज से गाली-गलौज करते मारपीट शुरू कर दी। रामरतन से उसके पति के सिर पर लाठी से हमला किया और उसकी पत्नी सीमा दांतली से हमला करने लगी। जिससे शिवराज गंभीर घायल होकर गिर गया। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस और गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन कर आरोपी दंपती रामरतन व उसकी पत्नी सीमा को हत्या करने का दोषी मान दंडित किया है।

धारदार हथियार से नाबालिग बेटे ने की बाप की हत्या : बाइक लेकर मौके से फरार, हथियार को ले गया साथ
अंता। क्षेत्र के धाकड़खेड़ी गांव में शुक्रवार शाम नाबालिग बेटे द्वारा पिता की धारदार हथियार से हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया। वारदात के बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार धाकड़खेड़ी निवासी हंसराज रेगर पुत्र प्रभुलाल 40 की उसके नाबालिग बेटे (17) ने पीठ पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे बेटा स्कूल से लौट रहा था। गांव के बाहर पुलिया पर पिता ने उसे रोक लिया, जहां पहले मामूली कहासुनी हुई और बात बढ़ने पर बेटे ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही हंसराज की मृत्यु हो गई। डीएसपी श्योजीलाल मीणा ने बताया कि दो महीने पहले हंसराज का पत्नी सीमा से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह छोटे बेटे को लेकर रूपाहेड़ा, झालावाड़ पीहर चली गई। नाबालिग बेटे की पढ़ाई धाकड़ खेड़ी के ही स्कूल में चल रही थी, जिसके लिए वह रोज नाना के घर से 25 किलोमीटर बाइक चलाकर स्कूल आता-जाता था।

हथियार को साथ लेकर भागा
वारदात के बाद बेटा वादात में प्रयुक्त हथियार भी साथ ले गया। डीएसपी के अनुसार, ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि पिता-पुत्र के बीच शुक्रवार सुबह भी इसी स्थान पर झगड़ा हुआ था। पुलिस अब विवाद के कारणों की जांच कर रही है। आरोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
- श्योजीलाल मीणा, डीएसपी, अंता।