spiritual - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विश्व संग्रहालय दिवस: खजाना महल म्यूजियम में ब्राजील से लाए गए दुर्लभ स्वयंभू ब्रह्मा-विष्णु-महेश अमेथिस्ट एगेट का होगा प्रदर्शन
जयपुर। विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर खजाना महल जेम एंड ज्वेलरी म्यूजियम ने ब्राजील से प्राप्त एक असाधारण दुर्लभ अमेथिस्ट एगेट पत्थर को प्रदर्शित करने की घोषणा की है। इस पत्थर में प्राकृतिक रूप से तीन जुड़े हुए हिस्से हैं जो कैलाश पर्वत जैसे दिखते हैं और उनमें स्वयंभू रूप में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आभास होता है। 100 किलोग्राम वजनी यह सिंगल पीस में निकला अमेथिस्ट पत्थर भूगर्भीय कला का अनूठा उदाहरण है। अमेथिस्ट क्रिस्टल के भीतर एक कैल्साइट का टुकड़ा भी समाया हुआ है और तीनों गोलाकार जुड़े हुए अमेथिस्ट एगेट खंड इसे भूगर्भीय और आध्यात्मिक दृष्टि से दुर्लभ नमूना बनाते हैं।

म्यूजियम निदेशक अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि यह टुकड़ा केवल अपनी दुर्लभता के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है। इसमें गहरी धार्मिक भावना भी है और भावनात्मक व मानसिक उपचार के गुणों के लिए भी इसे महत्व दिया जाता है। अमेथिस्ट एगेट को भावनाओं में संतुलन लाने, तनाव कम करने और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव करने वाला माना जाता है। म्यूजियम विश्व संग्रहालय दिवस पर इस नई प्राप्ति को जौहरी बाजार सेट  के प्रवेश द्वार पर रखेगा ताकि यह आगंतुकों को सबसे पहले दिखाई दे। खजाना महल म्यूजियम पत्थर से आभूषण तक के सफर को दर्शाने के लिए जाना जाता है और यह टुकड़ा उसी कथा से जुड़ता है क्योंकि यह कटाई या पॉलिश से पहले का प्राकृतिक रूप दिखाता है।

अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि म्यूजियम के पास पहले से ही 8.5 फुट ऊंचा अमेथिस्ट एगेट ड्रूजी दो हिस्सों में प्रदर्शित है। ब्राजील भूड के जुड़ने से खजाना महल की स्थिति और मजबूत हुई है जो भारत के उन गिने-चुने म्यूजियम में है जो पूरी तरह रत्न, खनिज और आभूषण विरासत को समर्पित हैं। जयपुर में स्थित खजाना महल म्यूजियम यह दर्शाता है कि जयपुर सदियों से रत्न कटाई और आभूषण निर्माण का वैश्विक केंद्र रहा है। इसके संग्रह में कच्चे पत्थर, पॉलिश किए गए रत्न, पारंपरिक आभूषण और निर्माण, ग्रेडिंग व शिल्प को समझाने वाले इंटरैक्टिव प्रदर्शन शामिल हैं। आगंतुक दुर्लभ खनिज, विरासत आभूषण और पत्थर कटाई व जड़ाई की लाइव डेमो देख सकते हैं।

म्यूजियम शिक्षा और संरक्षण पर भी ध्यान देता है। यह नियमित रूप से छात्रों, डिजाइनरों और पर्यटकों के लिए सत्र आयोजित करता है ताकि वे रत्नों के विज्ञान और संस्कृति को समझ सकें। भूगर्भीय नमूनों को आभूषण इतिहास के साथ जोड़कर खजाना महल आगंतुकों को वैज्ञानिक संदर्भ और सांस्कृतिक सराहना दोनों प्रदान करता है। ब्रह्मा-विष्णु-महेश अमेथिस्ट एगेट के जुड़ने के साथ म्यूजियम का लक्ष्य विश्व संग्रहालय दिवस और आने वाले पर्यटन सीजन में भक्तों और रत्न प्रेमियों दोनों को आकर्षित करना है।

प्रधानमंत्री मोदी रोड़ शो करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे : बटुकों ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से किया स्वागत, गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में दौरे के दूसरे दिन बुधवार को रोड शो करते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। जगह-जगह काशीवासियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। दूसरी ओर, बंगाल में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। ऐसे में प्रधानमंत्री का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन विशेष माना जा रहा है। श्री विश्वनाथ धाम में डमरुओं की गूंज और बटुकों ने शंखनाद के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे हैं।

भाजपा ने बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पांच पॉइंट बनाए गये थे। इन पांच पॉइंट्स पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इन पांचों पॉइंट्स पर मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काशी की जनता उपस्थित रहे। ये मुख्य पॉइंट मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक और काशी विश्वनाथ मंदिर गेट थे।

शुक्र पुष्य नक्षत्र पर चांदपोल गणेश मंदिर में भव्य अभिषेक सम्पन्न, 101 किलो दूध एवं पंचामृत से पूर्ण हुआ आयोजन
जयपुर। परकोटा गणेश मंदिर में शुक्रवार को शुभ शुक्र पुष्य नक्षत्र के अवसर पर विशेष अभिषेक का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भगवान गणेश का 101 किलो दूध एवं पंचामृत से विधिवत अभिषेक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में हुई, जिसमें दूध, दही, शहद, गंगाजल, केवड़ा जल, गुलाब जल और केसर जल से गणेश जी का स्नान कराया गया। अभिषेक के पश्चात गणेश जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया गया और नई पोशाक धारण कराई गई। इसके बाद गणपति अथर्वशीर्ष एवं गणपति अष्टोत्तर नामावली के मंत्रोच्चार के साथ मोदक का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने सामूहिक रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर भगवान को दूर्वा अर्पित की। इस अवसर पर भक्तों को गणेश जी और लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ एवं सुपारी प्रसाद के रूप में वितरित की गई। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अमरापुर स्थान पर भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव, सामूहिक प्रार्थना और पंचाक्षर मंत्रों के उच्चारण से शुरूआत, श्रद्धा भाव से भक्तों ने किए भोले बाबा के दर्शन
जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर के पवित्र श्रद्धा स्थल श्री अमरापुर स्थान में रविवार को भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे से ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और श्रद्धा भाव से भोले बाबा के दर्शन किए।

महोत्सव की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और पंचाक्षर मंत्रों के उच्चारण से हुई। संतों के सत्संग और भक्ति गीतों ने वातावरण को दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात हवन-यज्ञ का भव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसमें आग, घी और अन्य धार्मिक सामग्री का उपयोग कर पवित्र ऊर्जा का संचार किया गया। श्री अमरापुरेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा का जल, दुग्ध, गंगाजल, बेलपत्र, आक और अन्य सामग्री से भव्य अभिषेक किया गया। भक्तों ने अपने मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना के साथ श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की।

विशेष आकर्षण के रूप में भोले बाबा की बर्फ झांकी ने सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शन का समय प्रातः 6 से 12 बजे और शाम 3 से 9 बजे तक रखा गया।
भक्तों के लिए विशाल आम भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति और आनंद का अनुभव किया। आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़, दिव्यता और उल्लास ने महाशिवरात्रि को और भी खास बना दिया।

जंतर-मंतर पर योग: हमारी आत्मिक शक्ति में वृद्धि करता है योग
जयपुर। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पुरातत्व विभाग की ओर से जंतर-मंतर पर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर संबोधन को सुनने के बाद सभी ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री अर्जुन मेघवाल ने योग के महत्व को बताते हुए कहा की योग में हम आसन, प्राणायाम, व ध्यान को सम्मिलित करते है योग हमारी आत्मिक शक्ति को बढ़ाता है। मानवता के लिए योग इस वर्ष की थीम को ध्यान में रखकर दुनियाभर में लोग योगाभ्यास, ध्यान, प्राणायाम इत्यादि कर रहे हैं और भारत के लिए गर्व का विषय है कि पूरी दुनिया उसे देखकर स्वस्थ रहने के लिए संकल्पित हो रही है।

बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि योग को दुनिया के सामने लाने में भारत का बहुत बड़ा योगदान रहा है।बार्डर एरियाज में देखिए 50 डिग्री तापमान में भी हमारे जवान योग करके खुद को फिट रख रहे हैं। उनकी ड्यूटी के समय में भी योग को जोड़ दिया गया है जिससे जवान जो ड्यूटी करते है वह तनावमुक्त रहकर दुश्मन पर पैनी नजर रख सके।

संस्थान के कुलपति प्रोफ़ेसर संजीव शर्मा ने बताया की आठवें अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की श्रृंखला में जयपुर में पिछले 100 दिनो से कुछ ना कुछ स्वास्थ्य वर्धक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस शृंखला  में 2 मई को जलमहल पर, 17 जून को हवामहल पर योग प्रदर्शन किया गया। 18 जून  को जवाहर सर्कल पर योग प्रोटकॉल का अभ्यास करवाया गया और दिनांक 20 जून को योग जागरूकता रैली व जुम्बा डान्स पर्फ़ोर्मन्स जैसे अनेक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाओं और शहरवासियों ने भाग लेकर योग के महत्व को जाना है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जन-जन में यह संदेश पहुंचना है की योग हमारे शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य एवं दीर्घ निरोग आयु के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में बीएसएफ के अधिकारियों, जवानों, पुरातत्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ साथ सीआरपीएफ, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के शिक्षकों , छात्र, कर्मचारी, एपेक्स विश्वविद्यालय के छात्र, प्रतिनिधि,  नेहरू युवा केंद्र, अन्य सामाजिक संगठनों एवं आमजन ने मिलकर योगाभ्यास किया।

मेडिटेशन एक ऐसी एकाग्रता, जिससे आप स्वयं को पहचान सकें : निर्मला
जयपुर। शरद पूर्णिमा वह खगोलीय घटना है जब हम चन्द्रमा और ब्रह्मांड की प्राकृतिक ऊर्जा और प्रकाश से कई स्वास्थ्य, आर्थिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये कहना था प्रसिद्ध ध्यान विशेषज्ञ, आध्यात्मिक गुरु निर्मला सेवानी का। उन्होंने यह बात मंगलवार शाम 7.30 बजे भवानी सिंह रोड स्थित वेदा पाणिग्रह में रोटरी क्लब जयपुर साउथ के तत्वावधान में हुए ‘वननेस विथ द यूनिवर्स’ कार्यक्रम में कही। सेवानी ने मेडिटेशन के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि मेडिटेशन एक ऐसी एकाग्रता है, जिससे आप स्वयं को पहचान सकें। मेडिटेशन के जरिए नकारात्मकता हमसे कोसों दूर हो जाती है और व्यक्ति अपने आप को बेहतर महसूस करता है। विशेष अतिथि डॉ.सत्येन्द्र पाल सिंह बख्शी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मेडटेशन बहुत जरूरी है। साथ ही तनाव मुक्त रहने के लिए भी मेडिटेशन महत्वपूर्ण है। इससे पहले दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोटरी क्लब जयपुर साउथ के अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने बताया कि विशेष अतिथि सरिता सरवरिया, अमित त्यागी, अजय काला, डॉ.बलवंत सिंह चिराना, प्रोफेसर विद्या जैन उपस्थित रहीं। मंच संचालन रोटरी क्लब जयपुर साउथ की सचिव रितु खत्री और पायल चौधरी ने किया। कार्यक्रम का मीडिया सहयोगी दैनिक नवज्योति रहा।

Oneness with the Universe अर्थात 'ब्रह्मांड के साथ एकाकार हो जाना' आध्यात्म कार्यक्रम कल
जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर साउथ की ओर से मंगलवार को Oneness with the Universe अर्थात 'ब्रह्मांड के साथ एकाकार हो जाना' आध्यात्म कार्यक्रम 19 अक्टूबर को सांय 6:30 बजे भवानी सिंह रोड पर स्थित वेदा पाणिग्रह के विशाल हॉल में भारतवर्ष की ख्याति प्राप्त ज्योतिर्विद, मंत्रज्ञा, भारत निर्माण सम्मान की धारक  गुरु मां निर्मला सेवानी के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश की अनेक हस्तियां शिरकत करेंगी। यह कार्यक्रम शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में रोटरी क्लब जयपुर साउथ के तत्वाधान में आयोजित है।

गुरु मां निर्मला सेवानी ने बताया कि अगर हमें सही मार्गदर्शन मिले तो शरद पूर्णिमा के समय जब चांद अमृत वर्षा करता है और प्रकृति की छटा अद्भुत अनुपम रहती है, तब तारों की छांव में और चंद्रमा की रोशनी में हम स्वयं को इस ब्रह्मांड के साथ एकाकार कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गुरु पूर्णिमा का सुखद खगोलीय संयोग धन लाभ प्राप्त करने के लिए, ईश्वर की आराधना के लिए, सुख एवं शांति के लिए, ज्ञान अर्जित करने के लिए सर्वथा उपयुक्त है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए निर्मला सेवानी जी जोकि एक मेडिटेशन एक्सपर्ट भी हैं, इस दिन सांय काल के समय संयुक्त रूप से मंत्रमय मेडिटेशन करवाएंगी।

रोटरी क्लब जयपुर साउथ के अध्यक्ष से हर्ष चौधरी ने बताया की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉक्टर सत्येंद्र पाल सिंह बक्शी, सरिता सरवरिया,  अमित त्यागी, रत्नेश कश्यप, अजय काला, डॉक्टर बलवंत सिंह चिराना इस  मौके पर जयपुर में शिरकत करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर शहर के लगभग डेढ सौ गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और इस अद्भुत आध्यात्मिक एवं सुख प्रदायिनी गतिविधि का लाभ उठाएंगे।

JKK में आगामी दिनों में निहार सकेंगे प्रदर्शनी कल्पना लोक... एक आध्यात्मिक अनुभूति
जयपुर। जवाहर कला की पारिजात कलादीर्घा में चल रही प्रदर्शनी कल्पना लोक... एक आध्यात्मिक अनुभूति की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।  जयपुर के छायाकार महेश स्वामी ने इस प्रदर्शनी में प्राकृतिक-सौंदर्य से भरपूर फोटोचित्रों को तकनीक के इस्तेमाल से अलग व अनोखे स्वरूप में तैयार किया है।  घर में संजोई गई प्राकृतिक हरियाली पर फोटोज लेकर उन चित्रों की प्रदर्शनी लगाई हैं जिनमें पेड़, पत्ते, पौधे, गमले, बेल आदि के मनमोहक चित्र है। महेश स्वामी कहते हैं कि एक कलाकार अपने रचना-कर्म द्वारा तो समाज में सकारात्मक योगदान देता ही है, साथ ही दूसरे कलाकारों के सृजन का सम्मान करते उनमें अतिरिक्त-ऊर्जा का संचार कर दोहरी सार्थक-भूमिका निभाता है। दरअसल दूसरों के रचना-कर्म की प्रशंसा व सम्मान का भाव ही एक कलाकार को सच्चा व महान कलाकार बनाता है। इसलिए पिछले लगातार नौ दिनों से जवाहर कला केंद्र में प्राकृतिक-सौंदर्य की अद्भुत छटा बिखेर रही है मेरी 18वीं छाया-कला प्रदर्शनी कल्पना लोक ...एक आध्यात्मिक अनुभूति  कला-प्रेमियों का खूब प्यार व प्रशंसा बटोर रही है । 1 अक्टूबर से चल रही इस प्रदर्शनी की तिथि 10 से बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है।