Al-Falah University - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Delhi Terror Blast: NAAC ने अल-फलाह यूनिवर्सिंटी को जारी किया नोटिस, फर्जी मान्यता का दावा
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में नया मोड़ आया हैं। इसी बीच फरीदाबाद स्थित अल फलाह मेडिकल कॉलेज एक बार फिर से जांच के घेरे में आ गई है। जिसके कारण राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी को अपनी वेबसाइट पर झूठे दावे प्रदर्शित करने का आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

क्या लिखा है नोटिस में?

दरअसल, नोटिस में लिखा गया हैं कि, NAAC के संज्ञान में लाया जाता है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय ने ना तो A&A के लिए चक्र-1 में भाग​ लिया है और ना ही मान्यता प्राप्त की है। इसके विपरित विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया है कि "अल-फलाह विश्वविद्यालय, अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का ही एक छोटा सा उपक्रम है, जो कि सही नहीं है और जनता, विशेषकर अभिभावकों, छात्रों और हितधारकों के साथ धोखाधड़ी है।

NIA की टीम ने मारा था छापा

इसके साथ ही आपको बता दें कि, ​दिल्ली कार ब्लास्ट हादसे के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी की संयुक्त टीम ने कॉलेज परिसर में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया था। दोनों टीमों को जांच में कई संदिग्ध दस्तोवज मिले जिससे ये साबित हो जाता है कि एनएएसी के द्वारा लगाए गए सभी आरोप सही है। इसके अलावा जांच टीम ने कॉलेज के कमरा नंबर 4 और कमरा नंबर 13 को भी सील किया है जहां से टीम को दो डायरियां बरामद हुई हैं, जिनमें कुछ सीक्रेट कोड और करीब 25 लोगों के नाम लिखे हुए हैं।

चार शहरों में करने वाले थे धमाका

इसके आगे जांच एजेंसियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ये आतंकी देश के 4 बड़े शहरों को अपना निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे।

दिल्ली ब्लास्ट केस में आया नया मोड़! एक डॉक्टर लापता, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के कारण पहले भी हो चुका है बर्खास्त
नई दिल्ली। जैसे जैसे दिल्ली कार ब्लास्ट केस में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे अब जांच में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एक डॉक्टर के लापता होने की खबर ने सबको हिला कर रख दिया है। सूत्रों के अनुसार जिस डॉक्टर के लापता होने की खबर सामने आ रही है, उनकी पहचान श्रीनगर के SMHS अस्पताल के पूर्व सहायक प्रोफेसर डॉ. निसार-उल-हसन के रुप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट हादसे के बाद से ही लापता है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने साल 2023 में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के कारण डॉ. निसार-उल-हसन को पद से बर्खास्त भी किया था, जिसके बाद वह हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय में कार्यरत था, लेकिन दिल्ली कार ब्लास्ट हादसे के बाद से वह लापता हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में ब्लास्ट हुआ था, इस हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।