Delhi CM Rekha Gupta - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की उठाई मांग, नितिन गडकरी को लिखा पत्र
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दक्षिण दिल्ली के महत्वपूर्ण मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया है। सीएम गुप्ता ने शुक्रवार को गडकरी को पत्र लिखकर 8.8 किलोमीटर लंबे इस रणनीतिक सड़क कॉरिडोर के विकास का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे दिल्ली-एनसीआर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि मांडी रोड छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास महरौली-गुरुग्राम रोड (एनएच-148ए) को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ता है। यह मार्ग दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क कड़ी के रूप में कार्य करता है तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में अंतर-राज्यीय वाहनों की आवाजाही इसी सड़क से होती है। इसलिए इस सड़क का उन्नयन और बेहतर प्रबंधन समय की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर (यूटीटीआईपीईसी) की गवर्निंग बॉडी ने 27 सितंबर 2023 को आयोजित अपनी 68वीं बैठक में मांडी रोड के महत्व को स्वीकार करते हुए इसके चौड़ीकरण और व्यापक विकास के प्रस्ताव का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि सड़क के रणनीतिक महत्व, वर्तमान और भविष्य की यातायात आवश्यकताओं तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-148ए से इसके सीधे जुड़ाव को देखते हुए इसे एनएचएआई के अधीन लाना उपयुक्त होगा।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर इसके विकास की जिम्मेदारी एनएचएआई को सौंपी जाए, ताकि एकीकृत योजना, समान इंजीनियरिंग मानकों और समयबद्ध तरीके से इस महत्वपूर्ण सड़क का उन्नयन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कदम से यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा, दिल्ली-एनसीआर की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने और केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

दिल्ली ब्लास्ट केस में आया नया मोड़! एक डॉक्टर लापता, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के कारण पहले भी हो चुका है बर्खास्त
नई दिल्ली। जैसे जैसे दिल्ली कार ब्लास्ट केस में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे अब जांच में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एक डॉक्टर के लापता होने की खबर ने सबको हिला कर रख दिया है। सूत्रों के अनुसार जिस डॉक्टर के लापता होने की खबर सामने आ रही है, उनकी पहचान श्रीनगर के SMHS अस्पताल के पूर्व सहायक प्रोफेसर डॉ. निसार-उल-हसन के रुप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट हादसे के बाद से ही लापता है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने साल 2023 में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के कारण डॉ. निसार-उल-हसन को पद से बर्खास्त भी किया था, जिसके बाद वह हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय में कार्यरत था, लेकिन दिल्ली कार ब्लास्ट हादसे के बाद से वह लापता हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में ब्लास्ट हुआ था, इस हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।