Braking news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Delhi Terror Blast: NAAC ने अल-फलाह यूनिवर्सिंटी को जारी किया नोटिस, फर्जी मान्यता का दावा
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में नया मोड़ आया हैं। इसी बीच फरीदाबाद स्थित अल फलाह मेडिकल कॉलेज एक बार फिर से जांच के घेरे में आ गई है। जिसके कारण राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी को अपनी वेबसाइट पर झूठे दावे प्रदर्शित करने का आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

क्या लिखा है नोटिस में?

दरअसल, नोटिस में लिखा गया हैं कि, NAAC के संज्ञान में लाया जाता है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय ने ना तो A&A के लिए चक्र-1 में भाग​ लिया है और ना ही मान्यता प्राप्त की है। इसके विपरित विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया है कि "अल-फलाह विश्वविद्यालय, अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का ही एक छोटा सा उपक्रम है, जो कि सही नहीं है और जनता, विशेषकर अभिभावकों, छात्रों और हितधारकों के साथ धोखाधड़ी है।

NIA की टीम ने मारा था छापा

इसके साथ ही आपको बता दें कि, ​दिल्ली कार ब्लास्ट हादसे के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी की संयुक्त टीम ने कॉलेज परिसर में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया था। दोनों टीमों को जांच में कई संदिग्ध दस्तोवज मिले जिससे ये साबित हो जाता है कि एनएएसी के द्वारा लगाए गए सभी आरोप सही है। इसके अलावा जांच टीम ने कॉलेज के कमरा नंबर 4 और कमरा नंबर 13 को भी सील किया है जहां से टीम को दो डायरियां बरामद हुई हैं, जिनमें कुछ सीक्रेट कोड और करीब 25 लोगों के नाम लिखे हुए हैं।

चार शहरों में करने वाले थे धमाका

इसके आगे जांच एजेंसियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ये आतंकी देश के 4 बड़े शहरों को अपना निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे।

आतंकी हमारे शहरों पर हमला कर सकते हैं, आत्मा पर नहीं : बेंजामिन नेतन्याहू
तेल अवीव। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने भारत को इजरायल के खुले समर्थन का भी ऐलान किया है। विस्फोट की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए नेतन्याहू ने आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों की अटूट भावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद भले ही शहरों को निशाना बना सकता है, लेकिन वह दृढ़ राष्ट्रों की भावना को कभी नहीं तोड़ सकता।

भारत के साथ खड़ा हुआ इजरायल

उन्होंने अपने बयान में कहा कि हमारे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारत के बहादुर लोगों के लिए: सारा और मैं, और इजरायल के लोग, पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस समय इजरायल आपके दुख और शक्ति में आपके साथ मजबूती से खड़ा है। इजरायली प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की पुष्टि की और भारत और इजरायल को साझा मूल्यों और अटूट भावना से एकजुट प्राचीन सभ्यताएं बताया।

भारत-इजरायल संबंधों का जिक्र

उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल प्राचीन सभ्यताएं हैं जो शाश्वत सत्य पर टिकी हैं। आतंक हमारे शहरों पर हमला कर सकता है, लेकिन यह हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला पाएगा। हमारे राष्ट्रों का प्रकाश हमारे शत्रुओं के अंधकार को परास्त कर देगा। इजरायली प्रधानमंत्री का यह संदेश दिल्ली में हुए दुखद विस्फोट के बाद भारत के साथ बढ़ती वैश्विक एकजुटता के बीच आया है, जिसमें कम से कम 12 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। अधिकारी इस घटना की संभावित आतंकवादी घटना के रूप में जांच कर रहे हैं।

एनआईए कर रही दिल्ली विस्फोट की जांच

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में दिल्ली में हुए कार विस्फोट की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। शीर्ष सूत्रों ने बताया है कि यह एक आतंकवादी हमला था जिसे भारतीय एजेंसियों द्वारा उजागर किए गए जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल द्वारा अंजाम दिया गया था। यह इन्वेस्टिगेशन टीम पुलिस अधीक्षक और उससे ऊपर के रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में काम करेगी, जिससे मामले की समन्वित और गहन जांच सुनिश्चित होगी।

इजरायली विदेश मंत्री ने भी जताया दुख

इससे पहले मंगलवार को, इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस घातक विस्फोट के बाद अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। एक्स पर एक पोस्ट में, सार ने कहा, मैं भारत के लोगों और विशेष रूप से दिल्ली के मध्य में हुए विस्फोट में मारे गए निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी और इजरायल की गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। भारत के साथ इजरायल की एकजुटता की पुष्टि करते हुए, इजरायली विदेश मंत्री ने कहा, इजरायल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।