Sourav Ganguly - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजकुमार राव निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार, बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक पोस्टर आज, सौरव गांगुली के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया है। फर्स्ट लुक के साथ ही, निर्माताओं ने यह भी घोषणा की कि यह फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में राजकुमार राव को सौरव गांगुली के उस ऐतिहासिक पल को जीते हुए दिखाया गया है, जब उन्होंने वर्ष 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी जर्सी लहराई थी। यह पल भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार लम्हों में से एक माना जाता है। 'दादा-द सौरव गांगुली स्टोरी' उस शख्स की प्रेरणादायक कहानी है, जिसने सिर्फ क्रिकेट खेला ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की तस्वीर भी बदल दी।

फिल्म में एक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर से लेकर भारत के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में शामिल होने तक का उनका सफर दिखाया जाएगा। यह कहानी उनके जज्बे, संघर्ष और मजबूत इरादों को सामने लाएगी, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी और पूरी एक पीढ़ी को प्रेरित किया। 'दादा-द सौरव गांगुली स्टोरी' का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं।फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। इसे गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज और डीबीएल प्रस्तुत कर रहे हैं। यह लव फिल्म्स के बैनर तले बनी है और 14 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अब हर प्लेयर के पास होगा अपना खुद का कोच; सौरव गांगुली और काबुनी ने भारत में लॉन्च किया एआई स्पोर्ट टेक प्लेटफॉर्म
नई दिल्ली। आज टेक्नोलॉजी सिर्फ जिंदगी नहीं, खेल भी बदल रही है। अब कोई प्लेयर चाहे अपने क्षेत्र का हो या फिर ग्राउंड का, उसे कोचिंग के लिए किसी बड़ी एकेडमी या ट्रेनर की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि यूके की एआई और स्पोर्ट्स टेक कंपनी, काबुनी ने भारतीयों के लिए लॉन्च किया है एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जो प्लेयर्स की प्रैक्टिस को रिकॉर्ड कर उनके हर मूवमेंट का रियल टाइम एनालिसिस करता है। मशीन लर्निंग और बायोमैकेनिक्स की मदद से यह ऐप उसी वक्त बताता है कि क्या सही हुआ और कहाँ सुधार की जरूरत है, बिल्कुल किसी असली कोच की तरह।

काबुनी का उद्देश्य है कि हर बच्चे और प्लेयर को प्रोफेशनल लेवल की क्रिकेट कोचिंग मिल सके। ऐसे में, अपने स्पोर्ट टेक प्लेटफॉर्म और डिवाइस के जरिए काबुनी ट्रेनिंग को एक नया रूप दे रहा है।

यह एक एआई और लैंग्वेज मॉडल प्लेटफॉर्म है, जो खेल से ही सीखता है। यह दशकों पुराने क्रिकेट डेटा, प्लेयर्स की मूवमेंट और कोचिंग नॉलेज के आधार पर आपके फोन या काबुनी डिवाइस के जरिए हर यूज़र को पर्सनलाइज्ड, डेटा-बेस्ड कोचिंग देता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और काबुनी के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर सौरव गांगुली ने कहा- क्वालिटी कोचिंग बच्चों को बेहतर और तेज़ी से सीखने में मदद करती है, जिससे उनकी सेहत भी बनी रहती है। पहले इस लेवल की कोचिंग सिर्फ प्रोफेशनल प्लेयर्स के लिए थी, लेकिन अब यह सबके लिए है।