meet - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राहुल गांधी ने रेलवे स्टेशन पर कुलियों से की मुलाकात : उनकी परेशानियों से हुए अवगत, कहा- रोजाना की दिहाड़ी कमाने आए इनकी संवेदना से हूं प्रभावित
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिर कुलियों से मिलने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे और उनकी दिक्कतों से रू-ब-रू होने के बाद महाकुम्भ के दौरान स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर उनसे बातचीत की। गांधी ने कुछ दिनों पहले भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच कर वहां के कुलियों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याएं पूछी और आज फिर सुबह-सुबह उनसे मिलने पहुंच गए।

राहुल ने कहा कि बातों-बातों में उन्होंने बताया कि भगदड़ वाले दिन किस प्रकार सभी ने मिलकर लोगों की जान बचाने के हर सक्षम प्रयास किए। चाहे भीड़ से लोगों को निकालने का प्रयास करना था, घायलों को एम्बुलेंस और प्रशासन तक पहुंचाने का, या मृतकों के शरीर को बाहर निकालने का - अपनी शारीरिक क्षमता, रेहड़ी का इस्तेमाल कर या खुद की जेब से पैसे लगाकर, हर प्रकार से भगदड़ से पीडि़त यात्रियों की सहायता की।

कांग्रेस नेता ने उन्हें स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ में कई लोगों की जान बचाने और राहत कार्यों में सहायता देने के लिए धन्यवाद दिया। गांधी ने कहा कि रोजाना की दिहाड़ी कमाने आए इन भाईयों की संवेदना देख कर बहुत प्रभावित हूं। अभी भी वो आर्थिक रूप से तंगी के हालात में जी रहे हैं - लेकिन जज्बे और सछ्वावना से भरपूर हैं। सहायता की दरकार है उन्हें, जिसके विषय में उन्होंने अपनी मांगें बताई। उनकी सहायता करने का हर संभव प्रयास जरूर करूंगा।

जन आकांक्षाओं पर शत-प्रतिशत खरा उतरेगा लोक कल्याणकारी बजट : हर वर्ग के लिए दी सौगातें, पटेल ने कहा - ब्याज मुक्त फसली ऋण किसानों को देगा राहत
जयपुर। संसदीय कार्य मंत्री एवं जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राजस्थान सरकार ने बजट में हर वर्ग हर तबके के लिए सौगातें दी हैं। बात चाहे मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना के लाभान्वितों के घरों पर नि:शुल्क सोलर प्लांट्स लगाकर प्रतिमाह 150 यूनिट्स नि:शुल्क बिजली हो या फिर सवा लाख युवाओं के रोजगार के सपने को साकार करने का संकल्प महिला, युवा, किसान तथा गरीब को समर्पित बजट में सभी वर्गों को संबल दिया गया हैं। इससे विकसित राजस्थान के सपने को मूर्त रुप मिल सकेगा। प्रदेश को विकास पथ पर अग्रसर करने वाला बजट ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ की संकल्पना को साकार करने में सफल होगा।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद मंजू शर्मा के साथ मीडिया से बातचीत के दौरान पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना के तहत लगभग 12 हजार 50 करोड़ रुपए के कार्य शहरी क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखेंगे। वहीं, 35 लाख से अधिक किसानों को 25 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त फसली ऋण किसानों के लिए बड़ी राहत वाला फैसला साबित होगा। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के अल्टरनेट के रूप में जयपुर को देखा जा रहा है और बजट में भी इसको ध्यान में रखकर सरकार ने बजट आवंटन किया है। पटेल ने कहा कि जिस प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, रोजगार के साथ ही प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर सरकार फोकस करती है तो प्रदेश के विकास में तेजी आती है।

वहीं सांसद शर्मा ने कहा कि जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की इच्छाशक्ति हमने संकल्प पत्र में अभिव्यक्त की थी, उन वादों को पूरा करने के मजबूत इरादों की झलक इस बजट में देखने को मिली है। राजस्थान सरकार का लोक कल्याणकारी बजट जयपुर की तस्वीर में विकास के रंग भरेगा। एक ओर मैट्रो और एलिवेटेड रोड से जयपुर का संरचनात्मक ढांचा मजबूत होगा तो वहीं, नवीनत बजट के प्रावधान जयपुर की विश्वप्रसिद्ध विरासत के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि फागी के मोहनपुरा एवं बस्सी के बांसखोह में नवीन औद्योगिक क्षेत्र से ना केवल जिले में निवेश की संभावनाएं बढ़ाएंगे बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने का भी काम करेंगे। सांगानेर में नवीन महाविद्यालय एवं कोटखावदा में नवीन कन्या महाविद्यालय से युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर विकल्प प्रदान करेंगे।

राज्यवर्धन राठौड़ ने इन्वेस्टमेंट कंपनियों के अधिकारियों से की मुलाकात
जयपुर। दुबई इन्वेस्टर मीट के सफल आयोजन के बाद उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी का दौरा कर वहां स्थित सरकारी एवं निजी क्षेत्र की कई बड़ी इन्वेस्टमेंट, एनर्जी और पेट्रोकेमिकल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें प्रदेश में व्यापार करने के लिए आमंत्रित किया, जिसमें टाका, ताजीज, पेट्रोकेमिकल फर्म शामिल रही। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने मुबाडला इन्वेस्टमेंट कंपनी पीजेएससी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट काउंसिल, और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसी इन्वेस्टमेंट कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी मुलाकात की। इन बैठकों के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान में कारोबारियों के लिए उपलब्ध संभावनाओं और अवसरों के बारे में जानकारी दी।

कर्नल राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अबू धाबी में इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप के सदस्यों जिनमें से ज्यादातर राजस्थान मूल के थे से भी मुलाकात किया। उद्योग ने इस समुदाय के सदस्यों से राजस्थान में निवेश लाने की संभावना तलाशने का भी आग्रह किया। अप्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश से जोड़ने के लिए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के मुख्य आयोजन के दौरान एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने दिन में यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर से शिष्टाचार भेंट की और राजस्थान में निवेशकों को लाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। इस प्रतिनिधिमंडल में राठौड़ के अलावा मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ सिहाग, बीआईपी के एडिश्नल कमिश्नर सौरभ स्वामी और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

प्रदेश में रोजगार का माध्यम है पशुपालन : कुमावत
जयपुर। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान भौगोलिक दृष्टि से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, जहां मनुष्यों की संख्या के बराबर ही पशुधन हैं। ऐसे में हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती रहती है। पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से भुवनेश्वर में आयोजित मानसून मीट में कुमावत ने कहा कि राजस्थान का मुख्य व्यवसाय भी कृषि और पशुपालन है। यह प्रदेशवासियों के जीविकोपार्जन का एक मुख्य आधार तो है ही उनके लिए रोजगार का सुदृढ़ और सुलभ साधन भी है।

ऐसे में पशुधन और पशुपालकों के विकास के लिए नई नई योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन निश्चित रूप से बहुत कारगर होगा। उन्होंने राजस्थान के पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों के हित में केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगे भी रखीं। इस मीट में केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, उडीसा के मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी सहित कई राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के पशुपालन एवं डेयरी मंत्रियों ने भाग लिया।

मानसून मीट में पशुपालन मंत्री कुमावत ने गांवों में पशुपालन का दायरा बढ़ाकर, पशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर, मत्स्य पालन और मधुमक्खी पालन के जरिए छोटे सीमांत किसानों के जीवन स्तर में सुधार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी किसानों और पशुपालकों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। भुवनेश्वर की मारवाड़ सोसायटी की ओर मारवाड़ भवन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें समाज के लोगों ने राजस्थान के पशुपालन और गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत और राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का सम्मान किया।

हेमंत ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा
नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से यहाँ उनके आवास पर मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। सोरेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह गांधी से नहीं मिले थे। इसलिए उनसे मिलने उनके आवास पर गये। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने गांधी से झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की।

भारत के दौरे पर शेख हसीना, विदेश मंत्री से की मुलाकात
नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 2 दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंची। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी जिसमें कई क्षेत्रों को लेकर दोनों देशों के बीच समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके अलावा वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी।

शेख हसीना पिछले 15 दिनों के दौरान दूसरी बार भारत दौरे पर आई हैं। इससे पहले वह बीती 9 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने भारत आई थीं। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उनसे मुलाकात की।

सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं शेख हसीना, राहुल-प्रियंका भी रहे मौजूद
नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।  राहुल गांधी ने अपने व्हाट्स एप पर यह जानकारी देते हुए बताया कि हसीना तथा सोनिया गांधी के बीच परस्पर रिश्तों को मजबूत करने तथा अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी नेता प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

कांग्रेस नेता ने व्हाट्स ऐप पोस्ट पर इस मुलाकात का एक वीडियो जारी करते हुए लिखा बांग्लादेश की प्रधान मंत्री महामहिम शेख हसीना वाजेद सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ आज दोपहर नई दिल्ली में। हमने भारत और बांग्लादेश के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी विकास की प्रतिबद्धता पर आधारित प्राकृतिक बंधन को और मजबूत करने के लिए कई विषयों पर चर्चा की।

शी जिनपिंग ने पुतिन से की मुलाकात, रूस के साथ काम करने के लिए है तैयार
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक प्रतिबंधात्मक मुलाकात की। पुतिन राजकीय यात्रा पर चीन में हैं। शी ने राजकीय यात्रा के लिए राष्ट्रपति पुतिन और अपने पुराने मित्र का चीन में स्वागत किया। शी ने कहा कि चीन-रूस राजनयिक संबंध इस वर्ष द्विपक्षीय संबंधों का एक परिभाषित विषय है। तीन चौथाई सदी तक चलने के बाद, उतार-चढ़ाव के बावजूद चीन-रूस संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य की कसौटी पर खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता प्रमुख देशों और पड़ोसी देशों के लिए एक-दूसरे के साथ सम्मान और स्पष्टता के साथ व्यवहार करने और दोस्ती और पारस्परिक लाभ को आगे बढ़ाने का एक अच्छा उदाहरण बन गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वह और पुतिन से कई बार मिल चुके हैं और साथ रहे हैं। घनिष्ठ संचार, रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करना जिसने रिश्ते के मजबूत, स्थिर और सुचारू विकास को सुनिश्चित किया है। चीन-रूस संबंध कड़ी मेहनत से बनाए गए हैं और दोनों पक्षों को इसे संजोने और पोषित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि चीन-रूस संबंधों का स्थिर विकास न केवल दोनों देशों और दोनों लोगों के हितों में है, बल्कि क्षेत्र और दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भी अनुकूल है। शी ने कहा कि नई यात्रा में चीन एक-दूसरे का अच्छा पड़ोसी, अच्छा दोस्त और एक-दूसरे पर भरोसा करने वाला अच्छा साझेदार बने रहने, दोनों लोगों के बीच स्थायी मित्रता को मजबूत करने और संयुक्त रूप से संबंधित राष्ट्रीय विकास और पुनरोद्धार को आगे बढ़ाने और दुनिया में निष्पक्षता एवं न्याय कायम रखने के लिए रूस के साथ काम करने के लिए तैयार है।

रिटेलर्स मीट में ऑटोमोटिव ल्युब्रिकेंट रेंज की लांच
जयपुर। रिटेलर्स मीट में जेके ल्युब्रिकेंट ने ऑटोमोटिव ल्युब्रिकेंट रेंज लांच की गई। इसमें फिल्टर और ग्रीस की भी नई रेंज शामिल है। मीट के दौरान कंपनी के मैनेजर धर्मेंद्र तिवारी, अरुण लांडे और सहायक मैनेजर आकाश गुप्ता, बाजार प्रतिनिधी अनिल शर्मा और ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्युटर ऑटो जंक्शन के मनीष पोद्दार मौजूद रहे।

शहर के आसपास के पचास से अधिक रिटेलर्स ने मीट में भाग लिया। कंपनी ने जेके ल्युब के रूप में ल्युब्रिकेंट और फिल्टर की शुरुआत की है। ऑटो जंक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मनीष पोद्दार ने बताया कि कंपनी के प्रॉडक्ट रेंज तेजी से राजस्थान के मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ क्वालिटी के बल पर बना रही है।

युवाओं में समाज सेवा की भावना होना है आवश्यक : जोशी
जयपुर। युवाओं में समाज सेवा की भावना होना आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि देश हमारा है। हमें देश का निर्माण करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना का विस्तार देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष से राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

इस मौके पर विधायक नरेन्द्र बुढ़ानिया और विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा भी मौजूद रहे। योजना के क्षेत्रीय समन्वयक एसपी भटनागर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने दिवंगत कर्नल की पत्नी से की मुलाकात, बताया साहसी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय थल सेना के सेवानिवृत्त कर्नल दिवंगत एच के सचदेवा की पत्नी उमा सचदेवा से अपनी मुलाकात को ट्वीटर पर साझा किया। मोदी ने 90 वर्षीय उमा जी को एक साहसी और उत्साह से परिपूर्ण बताते हुए उनकी सराहना की।मोदी ने ट्वीट किया कि आज मेरी श्रीमती उमा सचदेवा जी से एक यादगार मुलाकात हुई। वह 90 वर्ष की हैं, और सौभाग्य है, कि वह भरपूर साहस और उत्साह से भरी हैं। उनके पति कर्नल एच के सचदेवा सेना के बहुत सम्मानित अधिकारी थे। उमा जी जर्नल वेद मलिक की रिश्तेदार हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उमा जी ने उन्हें अपने दिवंगत पति कर्नल सचदेवा द्वारा लिखी गयी 3 पुस्तकों की प्रतियां भेंट कीं। इनमें से 2 गीता पर केन्द्रित हैं, और तीसरी पुस्तक 'ब्लड एंड टीयर्स में कर्नल एच के सचदेवा ने भारत विभाजन की विभीषिका के अनुभवों और उनके जीवन पर उसके प्रभाव का दिल को छूने वाला विवरण प्रस्तुत किया है। मोदी ने उमा जी के साथ बातचीत करते हुए अपनी तस्वीर और 'ब्लड एंड टीयर्स के आवरण का फोटो शेयर किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बातचीत में केन्द्र सरकार द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के फैसले को लेकर भी चर्चा हुई।

मोदी ने कहा कि यह दिवस विभाजन की पीड़ा झेलने वालों के प्रति समर्पित है, जिन्होंने न केवल विस्थापन के बाद भारत आकर अपनी नये सिरे से जिंदगी खड़ी की, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में योगदान किया। प्रधानमंत्री ने लिखा कि ऐसे लोग मनुष्य की जिजीविषा, धैर्य और पुरुषार्थ के प्रतीक हैं।

वसुंधरा दिल्ली में नड्डा आबू में, पूर्व सीएम वसुंधरा शाह से मिलने पहुंचीं
माउंट आबू।  प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां बढने के साथ ही अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी है। भाजपा लगातार राजस्थान में अलग-अलग कैंप आयोजित कर कार्यकतार्ओं को मैसेज देने को लेकर भाजपा में भी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नडडा माउंट आबू में तीन दिन का ट्रेनिंग कैंप आयोजित कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ जीत का मंत्र दे रहे हैं। मंगलवार को कैंप के अंतिम दिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, राजनीति में घर वालों को शामिल मत करो। मुझको बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता हैं, ना कि उनके घर वाले हैं। वहीं, वसुंधरा राजे के दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करने की खबरों से राजनीति गर्मा गई है। इससे पहले सुबह जेपी नड्डा उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए माउंट आबू पहुंचे। उन्होंने यहां नेताओं और कार्यकतार्ओं को संबोधित किया। कैंप में नेताओं से कहा गया है कि मोदी सरकार की जनकल्याण की योजनाओं, उपलब्धियों, राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने की जानकारी 52000 बूथ के लाखों कार्यकर्ताओ तक पहुंचाई जाए। दूसरी ओर पूर्व उट वसुंधरा राजे ने तीनों दिन बीजेपी के ट्रेनिंग कैंप से दूरी बनाए रखी। सूत्रों के मुताबिक राजे दिल्ली पहुंच गईं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से करीब 45 मिनट मुलाकात की। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से जोड़कर इसे दिखा जा रहा है। 9 जुलाई को अमित शाह के जयपुर दौरे के वक्त शाह ने सभी नेताओं से एक साथ मुलाकात की थी। अलग से मुलाकात को लेकर भी सियासी चचार्एं शुरू हो गई हैं।

कोई भी पार्टी से बड़ा नहीं होता

नड्डा ने कहा कि राजनीति में अपने घरवालों को इन्वॉल्व मत करो। कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं होता है। पार्टी का भला होगा,तो ही आप सबका भला होगा। राजनीति में सबकी बारी आती है। मैं का भाव नहीं रखकर हम का भाव रखें। नड्डा ने सियासी मैसेज देते हुए कहा कोई ये कहे कि मुझे पार्टी में 20 साल हो गए मेरा क्या हुआ, तो वह ऐसी सोच लाने से पहले सोचे कि आपका 20 साल में पार्टी के लिए कितना योगदान रहा है। नड्डा ने कहा राजस्थान में 2023 और केन्द्र में 2024 हमारा है। उन्होंने बूथ, शक्ति केन्द्र और मंडल को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं से टाइमबाउंड और स्ट्रक्चर्ड दौरे (प्रवास) करने को कहा। राजस्थान बीजेपी के सभी नेताओं ने पिछले कुछ दिनों से लगातार ढट नरेन्द्र मोदी के भाषण, घोषणाओं, जनहित के फैसलों, कार्यक्रमों को ट्वीट करने, पीएम के ट्वीट को रिट्वीट करने और अपने सोशल मीडिया पेज पर मोदी और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को शेयर करना भी शुरू कर दिया है।

लगातार कर रहे हैं दौरा

जेपी नड्डा का पिछले 4 महीने में यह राजस्थान का चौथा दौरा है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी तीन दिन पहले 9 जुलाई 2022 को जयपुर आए। प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर कोर टीम से मुलाकात की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लिया।