general - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जलदाय विभाग का लीकेज ठीक करना आमजन को पड़ रहा भारी
बाड़ी। जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते लीकेज ठीक करने के लिए मुख्य मार्गों पर खोदे गए गड्ढे आवागमन करने वाले वाहनों व राहगीरों के लिए दुर्घटनाओं का सबब बने हुये है, अनेक बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है। नगर में वर्षो पुरानी डली पेयजल पाइप लाइन जर्जर अवस्था में होने से जगह जगह लीकेज की समस्या उत्पन्न हो रही है, इन लीकेजो की मरम्मत करने के लिए जलदाय विभाग के कर्मचारियों द्वारा गड्ढे खोदे जाते है, जिनको दुरुस्ती के बाद औपचारिक रूप से मिट्टी से ढक कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते है, लेकिन एक, दो दिन बाद गड्ढे में मिट्टी के धंसने से फिर वही गड्डा हो जाता है, जिसके कारण आवागमन करने वाले वाहन व राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होते है

ऐसे ही नगर की कांसोटि खेडा पुलिया के पास मुख्य सड़क पर गड्डा बना हुआ है, जिसको जलदाय विभाग दो बार औपचारिक रूप से ढककर लीपापोती कर गया है, लेकिन बावजूद इसके वह गड्डा ज्यो की त्यों बना हुआ है, पक्की सड़क व व्यस्ततम मार्ग होने के कारण आये दिन वाहन क्षतिग्रस्त व राहगीर इस गड्ढे से चोटिल होते हैं। ऐसे ही मास्टर कॉलोनी, शास्त्री नगर की मुख्य सड़क पर लीकेज मरम्मत कार्य के बाद गड्डा बना हुआ है, जिसमे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं आए दिन चोटिल होती है, जिसको लेकर आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने अपने स्तर पर ही इस गड्ढे में श्रम करके इसको दुरुस्त किया। कॉलोनीवासी गिरीश शर्मा व गंगादत्त पचोरी ने बताया कि लीकेजो की मरम्मत करने के लिए पक्की सड़क को खोदा जाता है, लेकिन मरम्मत होने के बाद उस गड्ढे को पक्के तौर पर भरा नहीं जाता है। सिर्फ मिट्टी डालकर औपचारिकता निभाई जाती है जो धंसने के बाद फिर गड्ढे में तब्दील हो जाती है।

जिला परिषद साधारण सभा में जनप्रतिनिधि और अधिकारी आमने-सामने
जयपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के स्थान पर जिला परिषद की साधारण सभा में अधिकारी और जनप्रतिनिधि आमने सामने हुई और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। बैठक के दौरान ऐसा ही मामला चाकसू प्रधान और वीडीओ के बीच सामने आया। जहां  बीडीओ कृष्ण माहेश्वरी में चाकसू प्रधान और उसके पति पर अभद्र भाषाओं का आरोप लगाने के साथ ही कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगा दिया। वहीं चाकसू प्रधान ने कहा कि बीडीओ काम करना नहीं चाहती हैं और अपने आप को पंचायत समिति की मुखिया मानते हुए आदेश तक जारी कर देती है। जिससे क्षेत्र में विकास के काम रुके हुए हैं। इसके साथ ही जब मामला बढ़ा तो बीडीओ महेश्वरी बैठक के बीच में रोने लगी और कहा कि हम अपना अपमान कराने के लिए इस बैठक में नहीं आए। बाद में जिला प्रमुख और सीईओ के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके साथ ही बैठक में बिजली-सड़क-पानी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे आज: तीन गोली से बीपी कंट्रोल ना हो तो सामान्य फिजिशियन से नहीं, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट से कराएं बीमारी का इलाज
जयपुर। हाइपरटेंशन यानि हाई बीपी की बीमारी को लेकर यह धारणा है कि मरीज जनरल फिजिशियन से ही इलाज लेता है, लेकिन एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के एक रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि एंडोक्राइन हाइपरटेंशन के केस भी अब तेजी से बढ़ने लगे है और यह बीमारी 35 साल से कम आयु वर्ग में देखने को मिली है।  एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप माथुर ने बताया कि एंडोक्राइन हाइपरटेंशन एक जेनेटिक डिसआॅर्डर से संबंधित बीमारी है। हमारे यहां जो लोग ओपीडी में इलाज के लिए आ रहे हैं या भर्ती हैं उनमें 35 साल तक की आयु के मरीज हैं। जिन परिवारों में माता-पिता को हाई बीपी की शिकायत रहती है, वहां बच्चों में यह बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसमें मरीज का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा रहता है और 3 या 4 गोली से भी कंट्रोल में नहीं आता है। इनमें सामान्य बीपी के मरीजों की तुलना में अलग लक्षण होते हैं। इनमें तेज घबराहट, दिल की धड़कन बढ़ना, बैचेनी होने के अलावा तेज पसीना आना, रात में यूरिन अधिक और बार-बार आना, क्रैम्प्स आना आदि लक्षण होते हैं। मरीज इसे सामान्य ब्लड प्रेशर मानकर जनरल फिजिशियन से इलाज कराते हैं और महज दस फीसदी मरीज ही एसएमएस के आते हैं। इससे बीमारी पूरी तरह से पकड़ में नहीं आती और मरीज की मौत भी हो जाती है।

फियोक्रोमोसाइटोमा के कारण बन जाता है ट्यूमर
डॉ. माथुर ने बताया कि एंडोक्राइन हाइपरटेंशन में फियोक्रोमोसाइटोमा भी एक प्रकार का विकार है। इसमें मरीज के पेट में ट्यूमर बन जाता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं होता। आॅपरेशन कर ट्यूमर को निकालने पर ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। पिछले दो साल में यहां करीब 80 मरीज आ चुके हैं। ऐसे रिसर्च के लिए डिपार्टमेंट ने रेअर जीन प्रोजेक्ट भी शुरू किया है, जिसमें जेनेटिक टेस्टिंग से उन मरीजों का डेटा तैयार कर एनालिसिस किया जाएगा। इस बीमारी का पता लगाने के लिए रेनिन एल्डोस्टेरोन नामक जांच होती है। यह जांच अब एसएमएस मेडिकल कॉलेज में शुरू कर दी है और नि:शुल्क भी है।

साइलेंट किलर है हाइपरटेंशन
आनुवंशिक कारण के अलावा खराब लाइफ -स्टाइल और गलत खान-पान तथा निर्धारित मात्रा से अधिक नमक का सेवन भी हाइपरटेंशन का कारण है। इससे हार्ट अटैक से लेकर लिवर डैमेज और आंखों की रोशनी जाने का खतरा होता है। हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, जो बिना लक्षण के ही प्राणघातक होता है, इसमें कुछ लोगों में सिर दर्द, धडकनों का तेज होना, चलते समय सांसों का फूलना, थकान और असहजता देखी जाती है, यह लकवा और हार्ट अटैक का प्रमुख कारण है।
हाइपरटेंशन का पैमाना
एक सेहतमंद आदमी के लिए रक्तचाप 120-80 होता है, जब आपका सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर या ऊपर का रक्तचाप 140 और डायास्टोलिक ब्लड प्रेशर यानी नीचे का रक्तचाप 90 या इससे ऊपर हो तो तब उसे उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन कहते हैं।

ंहाइपरटेंशन के कारण युवाओं में हार्ट अटैक के मामले देखे जा रहे हैं। उच्च रक्तचाप के बारे में कम जागरूकता, प्राथमिक देखभाल के माध्यम से उचित देखभाल की कमी आदि इसके प्रमुख कारण है।
-डॉ. संदीप मिश्रा, पूर्व डायरेक्टर,
कार्डियोलॉजी एम्स नई दिल्ली। ु

ं-हाइपरटेंशन का सही समय पर उपचार नहीं किया जाए तो यह जीवन के लिए खतरनाक होता है। समय पर निदान, नियमित जांच और रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित रखना चाहिए।
-डॉ. राशिद अहमद,
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट ु

आमजन को राहत: कल से अस्पताल आउटडोर में पर्ची के भी नहीं देने पड़ेंगे पैसे
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रदेश के अस्पतालों में मुफ्त आउटडोर सेवा के गुरुवार को आदेश जारी हो गए हैं। अब राजस्थान में आउटडोर में चिकित्सीय परामर्श के लिए जाने वाले आमजन को आउटडोर पर्ची के भी पैसे नहीं देने पड़ेंगे। अभी तक आउटडोर में दिखाने जाने वाले लोगों को आउटडोर पर्ची बनवाने के 10रुपए देने पड़ रहे थे। 1 अप्रैल से प्रदेश भर में पर्ची मुफ्त कर दी गई है।

अस्पतालों में अब महँगी सिटी स्कैन-एमआरआई और डायलिसिस फ्री
राजस्थान के अस्पतालों में अब मरीजों को सीटी स्कैन और एमआरआई की मोटी राशि नहीं देनी पड़ेगी। इसके साथ ही गुर्दा रोगियों को हर माह डायलिसिस कराने के भी पैसे नहीं देने पड़ेंगे। सरकार ने यह सभी जांचे शुक्रवार 1 अप्रैल से प्रदेशभर के अस्पतालों में मुफ्त कर दि है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में इन जाचो को फ्री करने की घोषणा की थी। जिसके अब आदेश जारी हो गए हैं। अभी अस्पतालों में सीटी स्कैन एमआरआई के 1500 से लेकर ₹3000 तक लगते थे। यह जांच केवल सीनियर सिटीजन को ही फ्री थी। अब सभी मरीजों के लिए सरकार ने यह जाकर फ्री कर दी है। अस्पतालों में सीटी स्कैन-एमआरआई मशीन प्राइवेट ठेके पर दी हुई थी। सरकार अब ठेकेदारों को एमआरआई और सिटी स्कैन के पैसे अपने खाते से देगी। सजे पेटे हर साल करोड़ो रूपये का भार सरकार पर आएगा। मरीजो को यह बड़ी राहत है।

मकान और भूखण्ड का पट्टा लेने के लिए आवेदक को नहीं छपवानी पड़ेगी आम सूचना
जयपुर। शहरी क्षेत्रों में मकान और भूखण्ड का पट्टा लेने वालों को समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाई जाने वाली आम सूचना से राहत प्रदान की है। अब प्राधिकरण और यूआईटी अपने स्तर पर समाचार पत्रों में यह आम सूचना प्रकाशित करवाएंगे और इस पर आने वाला खर्च भी प्राधिकरण और यूआईटी ही वहन करेंगी। इसके लिए जनता से पैसा नहीं वसूला जाएगा।

नगरीय विकास विभाग ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिए है। फिलहाल विकास प्राधिकरण और यूआईटी में सोसायटी के पट्टों की लीज डीड लेने, नाम ट्रांसफर करवाने, उपविभाजन या पुनर्गठन करवाने, धारा-90ए, भू उपयोग परिवर्तन सहित अन्य कार्यों के लिए राज्य स्तरीय समाचार पत्रों में आमसूचना निकलवानी पड़ती है। इस पर आने वाला खर्च आवेदक को ही वहन करना होता है। कई बार तो स्थिति यह भी बन जाती है कि काम से ज्यादा पैसा इस आम सूचना के प्रकाशन पर देना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अब यूडीएच ने आम सूचना प्राधिकरण व यूआईटी स्तर पर ही प्रकाशित करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए आवेदन के बाद यूआईटी व प्राधिकरण अपने स्वयं के खर्च पर आम सूचना प्रकाशित करवाएंगे। इसका प्रारूप छोटा होगा, जिसमें केवल कॉलोनी या मोहल्ले का नाम और प्रकरण की संख्या की जानकारी होगी। शेष जानकारी संबंधित एजेंसी की वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

यूक्रेन में लड़ाई के दौरान मारा गया रूसी जनरल
कीव। यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि खारकिव में लड़ाई के दौरान एक रूसी जनरल मारा गया है। रिपोर्ट में बताया कि 41वीं आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को अन्य अधिकारियों के साथ पूर्वी यूक्रेन के खारकीव शहर के बाहर लड़ाई में मारे गये।

इससे पहले डिप्टी कमांडर मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवत्स्की के मारे जाने की पुष्टि की थी। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के मुताबिक रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन में 364 नागरिक मारे गए हैं। इस बीच 15 लाख से अधिक शरणार्थी देश छोड़कर भाग गए हैं।

बजट 2022 : पहली बार डिजिटल बजट, आम बजट की बड़ी बातें
आम बजट की बड़ी बातें
कोरोना संक्रमण से मारे गये लोगों के प्रति संवेदना के साथ बजट पेश करने की शुरुआत।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण डिजिटल बजट पेश कर रही हैं, पहली बार डिजिटल बजट।
आजादी के अमृत महोत्सव से सौ साल पूरे होने पर योजना, अर्थव्यवस्था को मजबूत किया गया, 25 साल की बुनियाद तय करेगा बजट, विकास को प्रोत्साहन देना जारी रखा गया है।
बजट में सरकार के इरादे को बताया गया है, पी एम गति शक्ति मिशन से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

PM आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनेंगे।

एक देश एक रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा
2 लाख आंगबाडियों को अपग्रेड करेंगे।
ईज ऑफ डूईंग बिजनेस 2.0 शुरू होंगे।
चिप वाले ई-पासपोर्ट तैयार होंगे
ई-वाहनों को बढ़ावा मिलेगा।
छात्रों के लिए पीएम ई विद्या योजना का ऐलान,  शिक्षा बढ़ाने के लिए डीटीएच सुविधा देंगे।
शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ाने पर जोर
नेक इन इंडिया के तहत 60 लाख अतिरिक्त नौकरियां मिलेंगी,चुनींदा आईटीआई में डिजिटल कोर्स शुरू होंगे।
अगले तीन साल में नयी पीढ़ी की 400 वादे ट्रेन, सौ गति शक्ति कांपेंगे टर्मिनल बनेंगे, आईटी और प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा।
एमएसपी पर किसानों से रिकॉर्ड खरीदारी की जायेगी, केमिकल मुक्त खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
किसानों को डिजिटल सेवा दी जाएगी, तिलहनों के उत्पादन को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया जाएगा।
पांच नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा, सिंचाई-पेयजल सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा, कोरोना महामारी ने मानसिक स्वास्थ्य की परेशानी बढ़ाई है, इसके इलाज पर जोर दिया जाएगा।
पीएम ई एजूकेशन के लिए 200 नये टीवी चैनल शुरू होंगे।
एमएसएमई के लिए दो करेाड़ रुपये की अतिरिक्त मदद दी जाएगी।
कौशल विकास के लिए ई पोर्टल शुरू होगा, विद्यार्थियों के लिए एक डिजिटल यूनिवर्सिटी बनेगी।
हर घर नल योजना का विस्तार होगा।

पीपीपी मॉडल से रेलवे का विस्तार होगा, वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट योजना से फायदा।
आर्थिक विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान।
पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान।
पोस्ट ऑफिस-बैंक जोड़े जाएंगे, आपस में पैसों का लेन-देन हो सकेगा, डिजिटल बैंङ्क्षकग को बढ़ावा दिया जाएगा, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।
मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य लाँच।
भविष्य को देखते हुए शहरी विकास पर जोर,टियर2, टियर3 शहरों में सुविधा बढ़ाने की जरूरत।
डाकघरों में अब एटीएम की सुविधा मिलेगी।
पीएम आवास योजना में 80 लाख नये मकान बनेंगे।
समग्र कल्याण हमारा लक्ष्य है, निजी निवेश को बढ़ावा देने का भी लक्ष्य है। गरीबों की क्षमता बढ़ाने को प्रतिबद्ध है सरकार।भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ जल्द आयेगा।
एयर इंडिया का विनिवेश पूरा किया गया।

एक राष्ट्र-एक पंजीकरण की नीति।
आईआरडीए बीमा बांड जारी करेगा।
ई पासपोर्ट जारी किये जाएंग।
रक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में स्टार्टअप को मौका,निजी उद्योगों को भी प्रोत्साहित करेंगे।
हर घर नल योजना में साढ़े पांच करोड़ घरों को लाभ मिलेगा, योजना पर 60 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगा।
कार्बन डाईआक्साइड को कम करने की पहल, ऊर्जा की बचत को बढ़ावा दिया जायेगा।
जिलों में बेहतर जीवन की सुविधाएं बढ़ीं।
ग्रीन बांड जारी किये जायेंगे, निजी निवेश को प्रेरित करने की योजना, सार्वजनिक निवेश के बने रहने की जरूरत।
डिजिटल करेंसी को चालू किया जाएगा,भारतीय रिजर्व बैंक 2022-23 से डिजिटल करेंगी चालू करेगा।
केन्द्र राज्यों को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध,मुख्यमंत्रियों से चर्चा के बाद राज्यों के लिए मदद राशि बढ़ाई गयी।
राज्यों को 50 साल के लिए बिना ब्याज कर्ज दिया जाएगा, राज्यों को एक लाख करोड़ रुपये की मदद।
देश के करदाताओं का आभार, टैक्स सिस्टम में सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी, टैक्स फाइलिंग में गलती सुधारने का मौका मिलेगा।

ग्रीन बांड जारी किये जायेंगे, निजी निवेश को प्रेरित करने की योजना, सार्वजनिक निवेश के बने रहने की जरूरत।
डिजिटल करेंसी को चालू किया जाएगा,भारतीय रिजर्व बैंक 2022-23 से डिजिटल करेंगी चालू करेगा।
केन्द्र राज्यों को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध,मुख्यमंत्रियों से चर्चा के बाद राज्यों के लिए मदद राशि बढ़ाई गयी।
राज्यों को 50 साल के लिए बिना ब्याज कर्ज दिया जाएगा, राज्यों को एक लाख करोड़ रुपये की मदद।
देश के करदाताओं का आभार, टैक्स सिस्टम में सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी, टैक्स फाइलिंग में गलती सुधारने का मौका मिलेगा।
टैक्स में राहत नहीं, इनकम टैक्स स्लैब जस के तस रहेंगे।
नये टैक्स सुधार लाने की योजना है।
सहकारी समितियों के लिए दर घटाने का फैसला, कारपोरेट टैक्स 18 से घटाकर 15 प्रतिशत किया गया।
दिव्यांग जनों के लिए कर राहत का एलान।
एनपीएस पर कर राहत बढ़ाई गयी।
सहकारी समितियों को 18 के बजाय 15 प्रतिशत एमएटी देना होगा।
स्टार्टअप को मार्च 2023 तक टैक्स इन्सेंटिव मिलेगा।
कर्मचारियों की पेंशन पर टैक्स में छूट मिलेगी।
क्रिप्टो करेंसी को लेकर बड़ा फैसला, वर्चुअल करेंसी से कमाई पर 30 प्रतिशत कर लगेगा।
क्रिप्टो करेंसी में घाटा होने पर भी टैक्स देना होगा।

JOB Alert : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में सामान्य कर्मचारी समेत अन्य पदों पर भर्ती
सैनिक स्कूल अंबिकापुर छत्तीसगढ़ ने सामान्य कर्मचारी  समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सैनिक स्कूल की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी सैनिक स्कूल अंबिकापुर की ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी 21 दिन के भीतर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट से बायो-डेटा का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा।

रिक्तियों का विवरण
सामान्य कर्मचारी- 20 पद
काउंसलर- 1 पद
घुड़सवारी प्रशिक्षक- 1 पद
नर्सिंग सिस्टर- 1 पद
प्रयोगशाला सहायक- 1 पद
कुल : 24 पद
आवेदन योग्यता
सामान्य कर्मचारी के लिए मैट्रिक/10वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी हाल का रोजगार समाचार पत्र या भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र के साथ 500 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी अभ्यर्थियों को जमा कराना होगा जोकि प्रिंसिपल सैनिक स्कूल अंबिकापुर के पक्ष में देय हो।
नोट :  इस भर्ती के तहत अधिक योग्यता या कार्य का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

पंचतत्व में विलिन जनरल रावत, बेटियों ने दी मुखाग्नि
नई दिल्ली। देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का शुक्रवार को यहां पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जनरल रावत को सैन्य प्रोटोकॉल के तहत 17 तोपों की सलामी दी गई, जिसके बाद उनकी दोनों पुत्रियों कृतिका और तारिणी ने उन्हें मुखाग्नि दी और इसके साथ ही उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। जनरल रावत के साथ एक ही चिता पर उनकी पत्नी मधुलिका रावत का भी अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उपस्थित जन समुदाय ने जनरल रावत अमर रहे के नारों के बीच नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

जनरल रावत, मधुलिका रावत और 11 अन्य सैनिकों की बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेशी हस्तियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। श्रीलंका के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष और सेना के कमांडर जनरल शेवेन्द्र सिल्वा, पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष एडमिरल रवीन्द्र सी विजेगुणारत्ने, भूटान की सेना के उप प्रमुख अभियान अधिकारी ब्रिगेडियर दोर्जी रिनचेन, नेपाल के उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बाल कृष्ण कार्की और बंगलादेश की सेना के प्रधान स्टाफ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल वाकर उज जमान भी जनरल रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। एडमिरल विजेगुणारत्ने राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज में जनरल रावत के कोर्स सहयोगी रहे हैं। अनेक गणमान्य और विशिष्ट जनों ने अंतिम संस्कार से पहले जनरल रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इससे पहले उनका पार्थिव शरीर लोगों के दर्शनार्थ उनके आवास तीन कामराज मार्ग पर रखा गया था, जहां अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और विभिन्न विशिष्ट जनों तथा आम लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना, नौसेना और वायु सेना के ब्रिगेडियर स्तर के  12 अधिकारी जनरल रावत के पार्थिव शरीर के पास निगरानी के लिए तैनात किए गए थे।

जनरल रावत की अंतिम यात्रा दो बजे उनके आवास से हुई। उनका पार्थिव शरीर सेना के एक विशाल वाहन में रखा गया था जिसे पूरी तरह फूलों से सजाया गया था। इसके पीछे वाहनों का विशाल काफिला चल रहा था। अंतिम यात्रा के लिए सेना, नौसेना और वायु सेना के दो-दो लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के अधिकारी राष्ट्रीय ध्वजवाहक बनाए गए थे। साथ ही सेना, नौसेना और वायु सेना के सभी रैंक के कुल 99 अधिकारी तथा तीनों सेनाओं के बैंड के 33 सदस्य आगे-आगे चल रहे थे। तीनों सेनाओं के सभी रैंकों के 99 अधिकारी अंतिम यात्रा को पीछे से एस्कॉर्ट कर रहे थे। अंतिम यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर जनरल रावत और श्रीमती रावत के पोस्टर लगे हुए थे जिन पर लिखा हुआ था, जनरल रावत और श्रीमती रावत अमर रहें। सड़क पर बड़ी संख्या में लोग हाथों में जनरल रावत के पोस्टर तथा राष्ट्रीय ध्वज लिये हुए थे।

अंतिम संस्कार के दौरान सशस्त्र सेनाओं के कुल 800 अधिकारी तथा जवान मौजूद थे। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार देर शाम यहां पालम हवाई अड्डे पर लाया गया था, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सरकारी आवास 3 के कामराज मार्ग से बरार स्क्वायर श्मशान गृह उनकी अंतिम यात्रा पुष्प से लदी वाहन पर निकाली गयी। उनके अंतिम दर्शन के लिए करीब आठ किलोमीर के रास्ते बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े थे।

अंतिम सफ़र पर जांबाज जनरल बिपिन रावत
नई दिल्ली। देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर बाद पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा और उन्हें 17 तोपों की सलामी दी जाएगी। अंतिम संस्कार के दौरान सशस्त्र सेनाओं के विभिन्न रैंकों के कुल 800 सैन्यकर्मी मौजूद रहेंगे। जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत तथा।1 अन्य सैनिकों की बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

गुरुवार को कन्नूर से यहां लाए जाने के बाद जनरल रावत के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान तीन काम राजमार्ग पर लोगों के दर्शनार्थ रखा गया है। सेना और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और आम लोगों ने जनरल रावत को श्रद्धांजलि दी।
सेना, नौसेना और वायु सेना के ब्रिगेडियर स्तर के  12 अधिकारी जनरल रावत के पार्थिव शरीर के पास निगरानी के लिए तैनात किए गए।

उनकी अंतिम यात्रा तीन कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी स्थित बरार स्क्वायर शमशान के लिए रवाना हुई। अंतिम यात्रा के लिए सेना, नौसेना और वायु सेना के दो दो लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के अधिकारी राष्ट्रीय ध्वजवाहक बनाए गए हैं। अंतिम यात्रा के दौरान हर कोई जांबाज जनरल को नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहा है।

जनरल रावत की अंतिम यात्रा में सेना, नौसेना और वायु सेना के सभी रैंक के कुल 99 अधिकारी और तीनों सेनाओं के बैंड के 33 सदस्य आगे-आगे चल रहे हैं।  तीनों सेनाओं के सभी रैंकों के 99 अधिकारी पीछे से एस्कॉर्ट कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के दौरान सशस्त्र सेनाओं के कुल 800 अधिकारी और जवान मौजूद रहेंगे। पहले से निश्चित प्रोटोकॉल के तहत जनरल रावत को 17 तोपों की सलामी दी जाएगी। जनरल रावत के परिजन उन्हें मुखाग्नि देंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

जांबाज जनरल को सलाम : आज छावनी के बरार स्क्वेयर में अंतिम संस्कार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यहां पालम हवाई अड्डे पर देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने भी जनरल रावत को पुष्पांजलि अर्पित की। मोदी, सिंह, डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया। इससे पहले जनरल रावत और अन्य सभी सैन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर रात करीब पौने आठ बजे से वायु सेना के विशेष विमान से पालम हवाई अड्डा लाए गए।

सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए लगा तांता
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को राजधानी में उनके सरकारी निवास तीन कामराज मार्ग पर केन्द्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राजनेताओं और विभिन्न देशों के राजनीतिक प्रतिनिधियों का तांता लगा हुआ है। जनरल रावत का शव लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके सरकारी आवास पर रखा गया। विशिष्ट व्यक्तियों और आम लोगों के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए 11:30 बजे का समय निर्धारित है। 12:30 बजे से डेढ़ बजे तक सैनिक कर्मी उनका अंतिम दर्शन करेंगे। देश के पहले सीडीएस जनरल रावत की अंतिम यात्रा (आज) शुक्रवार को दोपहर दो बजे कामराज मार्ग से शुरू होगी और उनके पार्थिव शव को दिल्ली छावनी क्षेत्र में बरार स्कवायर शव दाह गृह ले जाया जाएगा और वहां उन्हें पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ अग्नि को समर्पित किया जाएगा।

CDS जनरल रावत के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर आने वाले गणमान्य लोगों में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिार्जुन खडगे, वायु सेना प्रमुख गणमान्य लोग पहुंचे।

उल्लेखनिय है कि कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी पीएसओ लांस नायक बी साई तेजा, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, हवलदार सतपाल राई, जनरल रावत के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिड्डर, जनरल रावत के स्टाफ अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, जनरल रावत के पीएसओ लांस नायक विवेक कुमार - 1 पैरा (स्पेशल फोर्सेस), नायक गुरुसेवक सिंह - 9 पैरा (स्पेशल फोर्सेस) विंग कमांडर पीएस चौहान, जेडब्ल्यूओ राणा प्रताप दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप की भी मौत हो गई। जबकि इस हादसे में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेहतर उपचार के लिए बेंगलुर भेजा गया है। सभी शहीद सैनिकों का अंतिम संस्कार उनके परिजनों की सहमति से किया जाएगा।

आमजन को राहत बरकरार : कोविड के बीच शुरू मुफ्त राशन योजना मार्च 2022 तक रहेगी जारी
नई दिल्ली।  सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान आम लोगों के लिये शुरू की गयी मुफ्त राशन योजना को मार्च 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस योजना पर कुल 2,60,000 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णयों के जानकारी देते हुये सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के  तहत लोगों तक मुफ्त राशन पहुंचाने के काम को चार महीने बढ़ाकर मार्च 2022 तक जारी रखने का निर्णय किया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में शायद ही कोई देश हो जो महीनों तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया हो उन्होंने कहा कि यह योजना 15 महीने से चलायी जा रही है, सरकार ने इसे चार महीने और बढ़ाकर 31 मार्च 2022 तक जारी रखने का फैसला किया है। इस योजना के तहत लक्षित लोगों को सस्ते राशन की सरकारी दुकानों से मुफ्त अनाज वितरित किया जाता है। एक सरकारी बयान के अनुसार मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को चार महीने और (दिसंबर 2021-मार्च 2022) बढ़ाने का फैसला किया है। इस योजना के पांचवे चरण में खाद्य सब्सिडी पर अनुमानित 53342.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्यक्रम के पांचवें चरण में कुल 16.3 करोड़ टन अनाज की आवश्यकता होगी।

ठाकुर ने बताया कि मार्च 2022 तक इस योजना के तहत कुल खर्च 2.60 लाख करोड़ रुपये होगा। इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत आने वाले लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अनाज मुफ्त प्रदान किया जाता है।  देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लागातार कमी हो रही है और दैनिक नये मामले 10 हजार से नीचे आ गये हैं। भारत में 118 करोड़ लोगों को टीके लग चुके हैं और इस तरह 80 प्रतिशत पात्र आबादी को कोरोना का कम से कम एक टीका लग चुका है। कुछ राजनीतिक दलों ने इस योजना की अवधि समाप्त होने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू कर दी थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस योजना को और आठ महीने बढ़ाने के लिये प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। सरकार के आज के इस फैसले का सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा उठाने का प्रयास कर सकती है।