Grand Alliance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ?
पटना। बिहार से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए यहां मतदान सोमवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ। विधानसभा परिसर में आज सुबह से ही मतदान के लिए  विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक मतदान शुरु होने से पहले ही कतार में लगे हुए दिखे, वहीँ महागठबंधन के विधायकों का नेतृत्व करने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कतार में खड़े दिखे।

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सभी पांचों सीटें राजग जीत रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग हो जाया करती है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, हमारे विधायक आराम से चारो तरफ घूम रहे हैं। विपक्ष अपने विधायक होटल में जमा कर रखने की कोशिश कर रहा था, फिर भी कुछ विधायक गायब हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा'ऑल इज वेल'।

बिहार से आज हो रहे राज्यसभा चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दो-दो उम्मीदवार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश राम, जदयू की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश और रामनाथ ठाकुर मैदान में हैं, जबकि राजग के पांचवे उम्मीदवार  राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा हैं। विपक्ष के प्रतिनिधि के रूप में महागठबंधन ने अमरेंद्र धारी ङ्क्षसह को चुनावी मैदान में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि, बिहार से राज्यसभा की पाँच सीटें नौ अप्रैल को खाली हो रही हैं, जिनमें जदयू के रामनाथ ठाकुर और हरिवंश नारायण सिंह, राजद के अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद गुप्ता तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना के बाद आज ही परिणामों की घोषणा की जाएगी।

राजद विधायक दल का बड़ा फैसला, तेजस्वी यादव को बनाया विपक्ष का नेता
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी प्रचंड और एक तरफा जीत के बाद अब एनडीए गठबंधन में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है, इसके लिए आज सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और सिफारिश की है कि वे 19 नवंबर को इस्तीफा देंगे। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल का आज हुई बैठक और उसमें लिए गए फैसलों के बारे में भी अवगत कराया। सीएम नीतीश की राज्यपाल से मुलाकात के बाद अब इस बात की भी संभावना बन रही है कि, आने वाले 19 या 20 नवंबर को बिहार में नई सरकार का गठन होगा और बिहार को नया सीएम मिलेगा। अब ये भी खबर सामने आ रही है कि, इस बार जो शपथ ग्रहण समारोह होगा वो काफी भव्य होगा और उसमें पीएम मोदी भी शिरक्त करेंगे।

इसी बीच खबर सामने आ रही है कि, विधानसभा में तेजस्वी यादव को आरजेडी की तरफ से विधायक दल का नेता चुना गया है। बैठक में सभी लालू यादव और राबड़ी देवी की मौजूदगी में नर्व—निर्वाचित विधायकों ने तेजस्वी का सर्व सम्मती से अपना नेता चुना, लेकिन बैठक खत्म होने से पहले ही लालू और राबड़ी चले गए।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा-अखिलेश यादव अभी भी होश में नहीं है

बिहार चुनाव में महागठबंधन को मिली हार को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि-नीतीश कुमार ही बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और आगे भी वह ही रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अखिलेश यादव अपना आपा खो चुके है और वो अभी होश में नहीं हैं और अनशन बोले रहे हैं। इसके आगे कुशवाह ने कहा कि, जिसके बार में वे बात कर रहे हैं वो तो कुछ बोल ही नहीं रहे हैं अगर ऐसा होता तो लोग बोलते। अब अखिलेश को समझ जाना चाहिए कि ये फालतू का मुद्दा है और इसमें कोई दम नहीं हैं।

Bihar Election Result 2025: भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार को धूल चटाकर राधोपुर सीट से तेजस्वी यादव ने दर्ज की भारी मतों से जीत
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट राधोपुर से तेजस्वी यादव ने भारी मतों से जीत हासिल कर ली है। इससे पहले 5 बजे तक राधोपुर सीट से तेज प्रताप यादव के बड़े भाई तेजस्वी यादव पीछे चल रहे थे। इस सीट पर भाजपा के सतीश कुमार ने बढ़त बनाई हुई थी। बता दें कि ,बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर आज सुबह से वोटो की गिनती जारी है और बिहार की सबसे हॉट सीट महुआ से तेज प्रताप यादव अपनी ताल ठोक रहे हैं। बता दें कि, इनके खिलाफ इस सीट से आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन और एजलेपी के संजय कुमार सिंह चुनावी मैदान में ढेटे हुए है।

रिपोर्ट के अनुसार, बिहार चुनाव मे महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव की सांख दांव पर लगी हुई है। तेज प्रताप ने खुद अपनी पार्टी की तरफ से करीब 15 सीट जीतने का दावा किया है। करीब छह घंटे की गिनती के बाद बिहार चुनाव में एनडीए 210 सीटों और महागठबंधन 28 पर आगे चल रहा है। यदि हॉट सीटों की बात की जाएं तो राज्य के पूर्व डिप्टीसीएम तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव अभी पीछे चल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, आरजेडी से प्रथक होकर अपनी खुद की पार्टी बनाने वाले तेजप्रताप यादव महुआ सीट पर 3 नंबर पर बने हुए हैं। इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी के संजय कुमार पहले ओर आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन दूसरे नंबर पर है। इसी साथ आपको बता दें कि, राज्य में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। अब सबकी निगाहें एनडीए के संभावित सीएम चेहरे पर टिकी हैं।