ram nath kovind - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दलित सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस को आरोप लगाने का हक नहीं, जानें ऐसा क्यों कहा ?
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दलित और पिछड़ा समाज के लोगों के सम्मान के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है और कहा है कि कांग्रेस के नेता देश के सर्वोच्च पद पर बैठे दलित समुदाय के व्यक्ति का भी अपमान करने से गुरेज नहीं करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ तथ्य रखे कि उनका अपमान हुआ है, लेकिन राहुल गांधी तीन सप्ताह तक सोते रहे और उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह बाद राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास विश्व भ्रमण के लिए समय है, लेकिन दलित या पिछड़े समाज से कोई व्यक्ति अगर आरोप लगाता है, तो उस आरोप पर गौर करने के लिए राहुल गांधी के पास समय नहीं होता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जो कांग्रेस देश के सर्वोच्च पद पर बैठे दलित समाज के व्यक्ति का अपमान करने से गुरेज नहीं करती है, उसे इस मुद्दे पर भाजपा पर आरोप लगाने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सदस्य उदित राज ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति कोविंद आप समाज के लिए कलंक है। क्या राहुल गांधी ने इस पर एक शब्द भी बोला था?

गौरव भाटिया ने कहा कि उसके बाद अनुसूचित जनजाति से आने वाली देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लिए उदित राज ने कहा कि इनके जैसा राष्ट्र्पति किसी देश को न मिले, चमचागिरी की भी हद है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का संस्कार है।

One Nation One Election की अधिसूचना जारी: अमित शाह, अधीर रंजन चौधरी समेत 8 सदस्य
नई दिल्ली। एक देश एक चुनाव को लेकर आज केन्द्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस कमेटी में कुल 8 सदस्य होंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

इस कमेटी मेें गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, गुलाब नबी आजाद, 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह, सुभाष कश्यप, संजय सिंह कोठारी, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिश साल्वे सदस्य होंगे। विधि न्याय विभाग के सचिव नितेन चंद्र भी इस समिति का हिस्सा होंगे।

क्या संसद के विशेष सत्र में आएगा एक देश एक चुनाव से जुड़ा विधेयक
केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। सूत्रों के अनुसार सरकार इस दौरान एक देश एक चुनाव को लेकर एक विधेयक ला सकती है। एक देश एक चुनाव को लेकर बनी समिति को भी संसद के विशेष सत्र से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी के एक पुराने बयान को भी याद किया जा रहा है। साल 2020 की बात है। पीएम मोदी ने तब एक कार्यक्रम में कहा था कि हर साल चुनाव होने से विकास पर प्रभाव पड़ता है।

आजादी से पहले एक साथ होते थे चुनाव
देश के आजाद होने के बाद लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ ही कराए जाते थे। केंद्र सरकार ने जब साल 1959 में केरल की सरकार को बर्खास्त किया था तब से ये प्रथा बदल गई थी। इसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव अलग-अलग होने लगे थे।

लखीमपुर मामला : राष्ट्रपति से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगते हुए कहा है कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में उनसे मिलना चाहता है जो लखीमपुर की घटना को लेकर उनसे बात कर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपेगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कोविंद को लिखे पत्र में कहा है कि लखीमपुर की घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस गाड़ी ने किसानों को रौंदा है उसे गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुत्र चला रहा था लेकिन सरकार इस मामले में कोई कर्रवाई नहीं कर रही है।उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल इस मुद्दे पर श्री गांधी के नेतृत्व में उनसे मुलाकात कर उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराना चाहता है।

पत्र में कहा गया है कि इस प्रतिनिधिमंडल में  राहुल गांधी की अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी , वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और के सी वेणुगोपाल शामिल होंगे। पत्र में  वेणुगोपाल ने कहा है कि लखीमपुर की घटना ने पूरे देश को हिला कर के रख दिया है और गृह राज्य मंत्री पर इसको लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।