narendra modi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनकी आवाज ने पूर्वोत्तर की भावना देश तक पहुंचाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महान संगीतकार, कवि और फिल्मकार भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय संगीत में उनके असाधारण योगदान तथा असम और पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में उनकी भूमिका को याद किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में हजारिका को ‘प्रतिष्ठित सांस्कृतिक व्यक्तित्व’ बताते हुए कहा कि उनकी आवाज असम से कहीं आगे तक गूंजती थी।

मोदी ने कहा, “ उनकी आवाज असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना को पूरे देश तक ले गयी।” उन्होंने कहा कि डॉ हजारिका के संगीत ने अनगिनत लोगों के विचारों, भावनाओं और आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति दी और लोगों को करीब लाने का काम भी किया। उन्होंने कहा, “ अपने संगीत के माध्यम से उन्होंने अनगिनत लोगों के विचारों और भावनाओं को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया। उनके गीतों ने लोगों को करीब लाया।”

मोदी ने पिछले वर्ष गुवाहाटी में डॉ हजारिका की जन्मशती समारोह की शुरुआत के अवसर को याद किया और कहा कि उनका जीवन एवं उनकी कृतियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। असम के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक हस्तियों में शामिल डॉ हजारिका ने संगीत, कविता और सिनेमा के माध्यम से अमिट छाप छोड़ी। उनकी रचनाओं में अक्सर आम लोगों के जीवन, संघर्ष और आकांक्षाओं को स्वर मिला। उनके कार्यों में मानवता, सामाजिक सौहार्द और एकता जैसे विषय प्रमुखता से उभरते रहे।

उनकी विशिष्ट कलात्मक अभिव्यक्ति ने पूर्वोत्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भारत के व्यापक सांस्कृतिक परिदृश्य के अभिन्न हिस्से के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनको 2019 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनकी 100वीं जयंती के अवसर पर देशभर में श्रद्धांजलि और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें उनकी उल्लेखनीय कलात्मक यात्रा और भारतीय संस्कृति पर उनके स्थायी प्रभाव को रेखांकित किया जा रहा है।

मेलोनी सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर बनाया नया इतिहास, PM Modi ने दी बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली में युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने पर जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी है। मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली के युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा करने वाली प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इतालवी जनता के विश्वास और भरोसे का प्रतीक है। उनकी मित्रता ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और मैं अपने देश की जनता के लिए एक समृद्ध भविष्य के निर्माण हेतु उनके साथ घनिष्ठ सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर हूं। आगामी वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

उल्लेखनीय है कि इटली में पीएम मेलोनी की सरकार के आज 1413 दिन पूरे हो गए जिसके साथ ही वह देश के युद्ध पश्चात इतिहास में सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के नाम था।

पीएम मोदी ने दी हिचिलेमा को दोबारा ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई, द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूती
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति के तौर पर दोबारा चुने जाने पर हाकाइंडे हिचिलेमा को बधाई दी और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और गहरा करने के लिए उनके साथ काम करने की इच्छा जतायी। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में श्री हिचिलेमा को बधाई दी और ज़ाम्बिया के साथ भारत के रिश्तों के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा, "भारत ज़ाम्बिया के साथ अपनी बहुआयामी साझेदारी को बहुत महत्व देता है और मैं उनके नेतृत्व में हमारे संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"

भारत और ज़ाम्बिया के बीच लंबे समय से राजनयिक संबंध रहे हैं और दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, विकास सहायता, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि और क्षमता निर्माण जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग विकसित किया है। इन रिश्तों ने एक आर्थिक आयाम भी हासिल किया है, जिसमें भारतीय व्यवसायों की मौजूदगी फार्मास्यूटिकल्स, खनन और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में है। इसके अलावा, भारत ने अफ्रीकी देशों के साथ अपने व्यापक जुड़ाव के हिस्से के तौर पर ज़ाम्बिया में विकास और क्षमता निर्माण की पहल की है।

हिचिलेमा के दोबारा चुने जाने से द्विपक्षीय जुड़ाव में निरंतरता आने की उम्मीद है, और भारत मौजूदा सहयोग को आगे बढ़ाने और साझेदारी के नए क्षेत्रों का पता लगाने की इच्छुक है। मोदी का संदेश द्विपक्षीय संबंधों में गति बनाए रखने और हिचिलेमा के नए कार्यकाल के दौरान कई क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने के लिए उनकी सरकार के साथ काम करने में भारत की रुचि को दर्शाता है।

शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर पार्टी से इस्तीफा देने की पेशकश करते हुए पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से इसे स्वीकार करने की गुजारिश की है। पूनावाला ने अपने इस्तीफे की प्रति सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए कहा, " यह मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला था कि पार्टी ने मेरे त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार करने से इनकार कर दिया और मुझसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था, लेकिन दीर्घ विचार-विमर्श और गंभीर चिंतन के बाद मैंने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद और भाजपा की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का निर्णय लिया है।"

उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने मुझे अपने पूर्व निर्णय पर दृढ़ रहने के लिए बाध्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जैसे वरिष्ठ नेताओं के प्रति बिना किसी आहत भाव के, केवल कृतज्ञता, प्रेम, स्नेह और उच्चतम सम्मान के साथ मैं अपनी ओर से पिछले पाँच वर्षों में पार्टी द्वारा मुझे दिए गए मंच और अवसरों के लिए एक बार फिर धन्यवाद देता हूं।"

पूनावाला ने कहा, ''जैसा कि मैंने पहले कहा था, अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण मैं निजी क्षेत्र में प्रवेश करूंगा, लेकिन जहाँ भी संभव होगा और चाहे जिस भी स्वरूप में संभव हो, मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा के दृष्टिकोण और कार्यों का समर्थन करता रहूँगा. मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं।'' गौरतलब है कि पूनावाला ने साल 2017 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे. इसके बाद से वो लगातार टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते थे और अब उन्होंने बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया है।

पीएम मोदी ने दी राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई, कहा- उनकी मेहनत आने वाली पीढ़ी को करती रहेगी प्रेरित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि उनकी मेहनत आने वाले वर्षों में युवाओं को प्रेरित करेगी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक पोस्ट में लिखा, "ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे खिलाड़ी दल के प्रदर्शन पर गर्व है। खुशी है कि भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीते। हमारे पदक विजेताओं को बधाई।"

उन्होंने कहा, "पूरे आयोजन के दौरान हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल, निश्चय और समर्पण दिखाया है। उनकी मेहनत आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। भविष्य के लिए हमारे पूरे खिलाड़ी दल को मेरी शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें और देश के लिए गौरव का कारण बनें।" उल्लेखनीय है कि ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान 39 पदकों के साथ खत्म हुआ। इसमें 13 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

इतिहास रच गए PM Modi! सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस में शामिल होने वाले बने पहले भारतीय प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार देर शाम विक्टोरिया में सम्मानित अतिथि के रूप में सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया। वह सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हरमिनी के निमंत्रण पर सेशेल्स की यात्रा पर गए हैं।

राष्ट्रीय दिवस समारोह भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी आयोजित किया गया। इन विशेष अवसरों के स्मरणार्थ, सेशेल्स की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने भाग लिये। भारतीय दल में असम रेजिमेंट, भारतीय नौसेना तथा भारतीय नौसेना के मार्चिंग बैंड के कार्मिक शामिल थे, जो दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग को प्रतिबिंबित करते हैं। समारोह के एक भाग के रूप में तथा स्थापित परंपरा के अनुरूप, भारतीय नौसैनिक पोत तरकश और ईक्षाक पोर्ट विक्टोरिया में लंगर डाले हुए हैं। समारोह में प्रधानमंत्री की भागीदारी दोनों देशों के बीच गहरी साझेदारी तथा लंबे समय से चली आ रही मैत्री को रेखांकित करती है।

मोदी की दीर्घायु के लिए प्रदेशभर में भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना, दरगाहों में मांगी दुआएं
जयपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को प्रदेशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की निरंतर प्रगति के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने झारखंड महादेव मंदिर में विशेष पूजा की, जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन कर प्रार्थना की।

प्रदेश महामंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और जिला पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। जयपुर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में डॉ. अलका गुर्जर, श्रवण सिंह बगड़ी, प्रभूलाल सैनी और मुकेश पारीक मौजूद रहे। झारखंड महादेव मंदिर में भूपेंद्र सैनी और डॉ. अपूर्वा सिंह ने पूजा-अर्चना की। गोविंद देवजी मंदिर में अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, राजेंद्र राठौड़ और एकता अग्रवाल ने भाग लिया। इधर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से प्रदेशभर की दरगाहों में विशेष दुआओं का आयोजन किया गया। मोर्चा अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास, जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी क्रम में प्रदेशभर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण का मतदान बुधवार को ; BJP-TMC के लिए परीक्षा की घड़ी, इन दिग्गजों की साख दांव पर
कोलकाता। पहले चरण में 93 प्रतिशत से अधिक के रिकॉर्ड मतदान और तृणमूल कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावों के साथ, पश्चिम बंगाल चुनाव अब अपने सबसे निर्णायक चरण में पहुँच गया है, जहाँ बुधवार को आठ जिलों के 142 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। कोलकाता और दक्षिण बंगाल पारंपरिक रूप से तृणमूल का मजबूत गढ़ माने जाते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छह जनसभाएं और दो रोड शो करने के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा इस रूझान को तोड़ने के लिए बेताब है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में एक करोड़, 64 लाख ,35 हजार, 627 पुरुष, एक करोड़, 57 लाख, 37 हजार, 418 महिलाएं और 792 तीसरे लिंग के मतदाताओं सहित कुल तीन करोड़, 21 लाख, 73 हजार, 837 मतदाता 41,001 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग निगरानी की व्यवस्था होगी।

इन जिलों की सामाजिक संरचना, मतदाताओं की संख्या और विविधता इस चरण को न केवल संख्यात्मक बल्कि राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण बनाती है। निर्वाचन क्षेत्र आठ प्रमुख जिलों- उत्तर कोलकाता (7 सीटें), दक्षिण कोलकाता (4), उत्तर 24 परगना (33), दक्षिण 24 परगना (31), हावड़ा (16), नदिया (17), हुगली (18) और पूर्व बर्धमान (16) में फैले हुए हैं, जिनमें तीन जिलों में अंतरराष्ट्रीय और नदी सीमाएं इसे न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी चुनौतीपूर्ण बनाती हैं।

जनसांख्यिकीय रूप से, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और दक्षिण कोलकाता के बड़े हिस्सों में महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक आबादी है, जबकि नदिया और उत्तर 24 परगना जैसे जिलों में पर्याप्त मतुआ और शरणार्थी समुदाय शामिल हैं, जहां पहचान और नागरिकता का मुद्दा प्रमुख है। उल्लेखनीय है कि 2021 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा के आक्रामक प्रचार के बावजूद, तृणमूल ने इन क्षेत्रों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी थी और 142 में से 123 सीटों पर जीत हासिल की थी।

भाजपा ने हालांकि पूरे बंगाल में 77 सीटें हासिल की थीं, जो राज्य में अब तक की उसकी सबसे अधिक सीटें हैं, लेकिन इस क्षेत्र में भगवा खेमा केवल 18 सीटें सुरक्षित करने में सफल रहा, जिससे इस बार श्री मोदी और उनकी ब्रिगेड के लिए यह सबसे कठिन लड़ाइयों में से एक बन गई है। भाजपा के लिए कठिनाई अंकगणित और जनसांख्यिकी दोनों में निहित है। पिछले कुछ वर्षों में, पार्टी मतुआ और शरणार्थी आबादी के बीच, विशेष रूप से नदिया और उत्तर 24 परगना में, अपना समर्थन मजबूत करने में सफल रही थी, लेकिन हाल के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण शरणार्थी मतदाताओं के एक वर्ग के चुनावी सूची से बाहर होने से इन वर्गों में बेचैनी पैदा हुई है, जो भाजपा के लिए गंभीर चुनौती पेश कर रही है।

इस चरण के महत्व को पहचानते हुए, पीएम मोदी ने केवल चार दिनों में छह रैलियां और दो रोड शो करके एक गहन प्रचार अभियान चलाया है, जिसमें दो मतुआ बहुल कृष्णानगर और बनगांव इलाके भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री के साथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जैसे हाई-प्रोफाइल नेताओं ने धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के माध्यम से नागरिकता अधिकार देने का लगातार वादा किया है, हालांकि यह देखना बाकी है कि पार्टी तृणमूल के इस गढ़ में कितनी सेंध लगा पाती है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए भी दांव उतने ही अहम हैं, क्योंकि इस चरण में कुछ हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र दांव पर हैं, जिनमें सबसे उल्लेखनीय भवानीपुर है, जहाँ सुश्री बनर्जी का नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के साथ सीधा मुकाबला है। एसआईआर प्रक्रिया के बाद लगभग 51,000 मतदाताओं (लगभग 21 प्रतिशत) के नाम हटने के बाद इस सीट ने अतिरिक्त ध्यान आकर्षित किया है, जो संभावित रूप से चुनावी समीकरणों को बदल सकता है। भवानीपुर के अलावा, कई प्रमुख नेता मैदान में हैं, जिनमें फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), चंद्रिमा भट्टाचार्य (दमदम उत्तर), शशि पांजा (श्यामपुकुर), अरूप विश्वास (टॉलीगंज), ब्रात्य बसु (दमदम) और सुजीत बसु (बिधाननगर) शामिल हैं।

भाजपा ने अपनी ओर से स्वपन दासगुप्ता और रूपा गांगुली जैसे चर्चित चेहरों को मैदान में उतारा है और पानीहाटी से आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को नामांकित करके भावनात्मक मुद्दों का लाभ उठाने का प्रयास किया है। दोनों दल पहले चरण के भारी मतदान की व्याख्या अपने लाभ के लिए कर रहे हैं। जहाँ पीएम मोदी ने दावा किया है कि मतदान 'परिवर्तन की लहर' को दर्शाता है, वहीं अभिषेक बनर्जी सहित तृणमूल नेतृत्व ने दावा किया है कि यह सत्तारूढ़ दल के लिए मजबूत समर्थन और एनआरसी तथा नागरिकता के इर्द-गिर्द भाजपा के खिलाफ प्रतिरोध का संकेत देता है।

भाजपा के लिए, यह एक परीक्षा है कि क्या उसका आक्रामक प्रचार और लक्षित पहुँच उस क्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ में बदल सकती है जहाँ उसने ऐतिहासिक रूप से संघर्ष किया है। तृणमूल के लिए, यह अपने किले की रक्षा करने और अपने पारंपरिक प्रभुत्व को एक नए जनादेश में बदलने के बारे में है। 142 सीटों के दांव पर होने के साथ, इस चरण का परिणाम पश्चिम बंगाल में अंतिम चुनावी फैसले को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकता है।

कांग्रेस ने चार दशकों से महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखा, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी : अरूण साव
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने चार दशकों से महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा है और इस गलती के लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आज रायपुर के न्यूज सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने पिछले चार दशकों से महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखा है। वास्तव में यह देश की आधी आबादी के साथ अन्याय और धोखा है। उन्होंने कहा कि जब नगरीय निकायों एवं पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण मिला हुआ है तो उन्हें विधानसभा और लोकसभा में आरक्षण क्यों नहीं मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने प्रयत्न किया कि आधी आबादी को उनका अधिकार मिले। लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने षड्यंत्र करके नारी शक्ति को फिर से उनके अधिकार से वंचित किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उनकी आवाज को और बुलंद करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महिलाओं को अधिकार संकल्प लिया है। इसे पूरा करने हम लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे। साव ने कहा कि ये कितनी हास्यास्पद बात है कि छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ लोगों की उपेक्षा करके जिस रंजीता रंजन को राज्यसभा में भेजा गया, वही रंजीता रंजन जी आज छत्तीसगढ़ आ रही हैं। जिसने संसद में बिल के खिलाफ समर्थन कर छत्तीसगढ़ के माताएं और बहनों को अधिकार से वंचित किया।

भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों में नई उम्मीद : भारत परस्पर सम्बन्धों को 'भविष्योन्मुखी साझेदारी' में बदलने पर सहमत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों का दृष्टिकोण समान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सोमवार को यहां द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक वार्ता कर दोनों देशों के संबंधों को 'भविष्योन्मुखी साझेदारी' में बदलने का संकल्प लिया और कहा कि भारत तथा दक्षिण कोरिया के बीच ये संबंध प्रौद्योगिकी, व्यापार और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा रणनीतिक हितों पर आधारित होंगे। बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आठ वर्ष बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की यह भारत यात्रा, अत्यंत महत्वपूर्ण है और दोनों देशों के बीच के गहरे तालमेल को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार अर्थव्यवस्था और कानून के शासन के प्रति सम्मान दोनों देशों की मूल पहचान का हिस्सा है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों का दृष्टिकोण समान है। भविष्य की रूपरेखा को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देश 'विश्वसनीय साझेदारी' को 'भविष्योन्मुखी साझेदारी' में बदलने को तैयार हैं। इन सबके आधार पर, पिछले एक दशक में हमारे संबंध अधिक गतिशील और व्यापक हुए हैं।

उन्होंने कहा, “ चिप्स से जहाज निर्माण, प्रतिभा से प्रौद्योगिकी और मनोरंजन से ऊर्जा तक हम सभी क्षेत्रों में सहयोग के नये अवसरों को साकार करेंगे। आज हम अगले दशक की सफलता की कहानियों की नींव रख रहे हैं।” बैठक की प्रमुख उपलब्धियों का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें 'भारत-कोरिया डिजिटल सेतु' की घोषणा महत्वपूर्ण है, जिसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमी कंडक्टर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना है। दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को उन्नत कर 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया, जो पिछले वर्ष 25.7 अरब डॉलर था।

आधिकारिक सूचना के अनुसार यह बैठक श्री मोदी और श्री ली के बीच तीसरी आमने-सामने की मुलाकात थी, जो द्विपक्षीय संबंधों में तेजी को दर्शाती है। इस दौरान जहाज निर्माण, उभरती प्रौद्योगिकियों और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गये। वैश्विक चुनौतियों के संदर्भ में श्री मोदी ने कहा कि यह साझेदारी व्यापक महत्व रखती है और दोनों देश मिलकर शांति और स्थिरता का संदेश देते हैं। उन्होंने दक्षिण कोरिया के अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया।

इससे पहले 19 से 21 अप्रैल तक की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे राष्ट्रपति ली का राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। यह यात्रा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक पूरकता और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते रणनीतिक सहयोग पर आधारित है।

महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय सर्वसम्मति से हो, इसका श्रेय विपक्ष को देने को भी मैं तैयार हूं : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोक सभा में कहा कि महिलाओं को विधायिका में 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़े विधेयकों का जो दल विरोध करेंगे, उनका राजनीतिक नुकसान होना निश्चित है।

मोदी ने परिसीमन विधेयक 2026, संविधान ( एक सौ इकतीसवां संशोधन ) विधेयक 2026 और संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक 2026 पर एक साथ हो रही चर्चा के दौरान कहा कि जो दल इन विधेयकों का राजनीतिक कारणों से विरोध कर रहे हैं, उन्हें चुनावों में इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने सभी दलों से इन विधेयकों का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा कि वह इसका श्रेय उन्हें देने को तैयार हैं। वह सरकार की ओर से विज्ञापन देकर इसका समर्थन करने वाले विपक्षी दलों का इसका श्रेय देने के साथ-साथ विपक्षी नेताओं के चित्र भी विज्ञापनों में छपवा देंगे।

मोदी ने कहा- यह विधेयक देश की दिशा और दशा तय करने वाले साबित होंगे। उन्होंने कहा- इस अवसर को हम जाने न दें। सर्वसम्मति से इन्हें पारित करें। हम शासन व्यवस्था को संवेदनशीलता से भरने वाले सार्थक प्रयास करने जा रहे हैं। इस मंथन से जो अमृत निकलेगा, वह देश की राजनीति और देश की दशा तथा दिशा तय करने वाला होगा। देश आगे बढ़ रहा है। हम चाहते हैं कि विकसित भारत में'सबका साथ, साथ विकास समाहित हो।पचास प्रतिशत जनसंख्या नीति निर्धारण का हिस्सा बने, हमें ऐसी व्यवस्था करनी ही चाहिए। पहले ही बहुत देर हो गई है।

उन्होंने कहा कि इन विधेयकों का यदि सभी दल साथ देते हैं तो इसका लाभ किसी एक पक्ष में नहीं जाएगा। सभी दल इसका राजनीतिक लाभ ले सकेंगे।

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दोहराया राष्ट्र प्रथम का संकल्प, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र को दोहराते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी से जुड़े नेताओं ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन की यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों को याद किया। अपने संदेश में चौधरी ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा का उद्देश्य हमेशा राष्ट्रसेवा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष और समर्पण ने उन्हें यह सिखाया कि पार्टी का मूल आधार राष्ट्र को सर्वोपरि रखना है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके शब्द आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी निरंतर अपने मूल संकल्पों को साकार करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। योजनाओं की पारदर्शिता, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य इसी सोच का परिणाम है।

पंकज चौधरी ने आगे कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा है। यह पार्टी परिवारवाद या स्वार्थ की नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, अंत्योदय और समर्पण की भावना से संचालित होती है। स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे अपने त्याग, तपस्या और मेहनत से पार्टी को और मजबूत बनाएं तथा देश को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाने में योगदान दें।