Khelo India University Games - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : प्रथमेश फुगे ने तीरंदाजी में जीते दो स्वर्ण पदक, मानसिक मजबूती की मिसाल है केबल ऑपरेटर के बेटे की सफलता की कहानी
जयपुर। सावित्री ज्योतिबाई फुले यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रथमेश फुगे ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान-2025 में कंपाउंड तीरंदाजी में दो स्वर्ण पदक जीते। आर्थिक चुनौतियों को पार करते हुए 22 वर्षीय तीरंदाज ने व्यक्तिगत फाइनल में मिहिर नितीन को परफेक्ट 10 स्कोर करते हुए हराया और महक पाठन के साथ मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में भी स्वर्ण जीता।

प्रतिद्वंद्वी और हवा परवाह नहीं करता :

प्रथमेश ने साई मीडिया से कहा, मैं जीतने के बारे में नहीं सोचता, मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने और बाकी ऊपर छोड़ने में विश्वास करता हू। हर 10-पॉइंटर शॉट के लिए मैं सिर्फ अपने मसल मेमोरी पर निर्भर करता हू, न प्रतिद्वंद्वी की परवाह करता हू और न हवा की। पुणे के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे और पले-बढ़े प्रथमेश की स्टार बनने की कहानी मानसिक दृढ़ता से भरी है।  उन्होंने कहा, मैं हर दिन और कठिन अभ्यास करता था ताकि साई के एनसीओई, सोनीपत में चयन हो जाए, जिससे मेरे माता-पिता पर खर्च का बोझ न पड़े। प्रथमेश के पिता बलचंद्र फुगे एक केबल ऑपरेटर हैं और वाई-फाई व 5जी नेटवर्क के आने के बाद उन्हें भारी आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

रिश्तेदारों और दोस्तों से लेते थे उधार :

प्रथमेश ने याद किया, कोविड के बाद पिता का काम लगभग बंद हो गया था और स्थिति बेहद खराब थी। आर्चरी के सामान के लिए वे रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार लेते थे। मुझे पता था कि मुझे कड़ी मेहनत करके परिवार की मदद करनी है, कर्ज चुकाने में उनका साथ देना है। अपना खेल करियर प्रथमेश ने राज्य स्तरीय लंबी कूद एथलीट के रूप में शुरू किया, लेकिन घुटने की गंभीर चोट के बाद उन्हें आर्चरी अपनानी पड़ी। मेरे स्कूल कोच ने कहा कि आर्चरी  बेहतर रहेगी क्योंकि इससे घुटनों पर जोर नहीं पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने कंपाउंड आर्चरी टीम जॉइन कर ली थी। आर्थिक संकटों के बावजूद प्रथमेश ने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर टिके रहे। उन्होंने कई बड़े खिताब जीते।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट
जयपुर। केनोइंग और कयाकिंग में शानदार प्रदर्शन और एथलेटिक्स और स्वीमिंग में दमदार कोशिशों के दम पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने संपन्न हुए 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ओवरऑल चैंपियनशिप का अपना खिताब बरकरार रखा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 67 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसमें 42 स्वर्ण, 14 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। पहली बार इन खेलों में शामिल केनोइंग और कयाकिंग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 30 में से 23 स्वर्ण जीत अपनी बादशाहत कायम की। उन्होंने तैराकी में 6, एथलेटिक्स में 5, रेसलिंग में दो तथा वेटलिफ्टिंग, साइक्लिंग, आर्चरी, टेबल टेनिस और कबड्डी में एक-एक स्वर्ण पदक जीता।  केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खड़से के मुख्य आतिथ्य में 12 दिन चले खेलों का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने की, जबकि राजस्थान के खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इन खेलों में देशभर से करीब साढ़े चार हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मेहमान खिलाड़ियों और अधिकारियों ने 12 दिन चले आयोजन में राजस्थान की शानदार मेहमाननवाजी के लिए राजस्थान सरकार का शुक्रिया कहा। इन खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा थे, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट का सफल आयोजन संभव हुआ।

आखिरी दिन हुआ 28 स्वर्ण पदकों का फैसला :

खेलों के आखिरी दिन शुक्रवार को 28 स्वर्ण पदकों का फैसला हुआ। इनमें बॉक्सिंग में 24 स्वर्ण पदक रहे। भरतपुर के लोहागढ़ इंडोर स्टेडियम में हुई बॉक्सिंग में गुरु काशी यूनिवर्सिटी ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

नटराज ने जीते 9 स्वर्ण सहित कुल 11 पदक :

ओलंपियन और देश के शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराज केआईयूजी-2025 के सबसे सफल एथलीट रहे। नटराज ने जैन यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए अकेले 9 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : एथलेटिक्स में रिकॉर्ड टूटने का सिलसिला जारी, शिंटोमोन और सान्या ने नए मीट रिकॉर्ड के साथ जीते गोल्ड
जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रेक पर रिकॉर्ड टूटने का सिलसिला जारी रहा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की एथलेटिक्स इवेंट में आज चार और नये मीट रिकॉर्ड बने। अब तक एथलेटिक्स में 9 नये मीट रिकार्ड्स बन चुके हैं। पुरुषों की 4 गुणा 400 मीटर रिले में पंजाब यूनिवर्सिटी, पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के शिंटोमोन सीबी, महिलाओं की डिस्कस थ्रो में गुरु काशी यूनिवर्सिटी की सान्या यादव और महिलाओं की हाई जम्प में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी की अलीना टी साजी ने मीटर रिकॉर्ड बेहतर करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

पुरुषों की 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस बेहद रोमांचक रही। मुंबई यूनिवर्सिटी आखिरी 100 मीटर तक रेस में आगे रही। पंजाब यूनिवर्सिटी के लोकेश सिंह गुर्जर ने यश जोशी को पीछे छोड़कर अपनी टीम के लिए 3:12.40 के टाइम के साथ स्वर्ण जीता। मुंबई यूनिवर्सिटी (3:12.73) ने रजत पदक हासिल किया।

फोटो फिनिश से हुआ रजत का फैसला :

शिंटोमोन सीबी ने पुरुषों की 110 मीटर रेस में शुरू से आखिर तक बढ़त बनाए रखी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लेकिन रजत पदक का फैसला फोटो फिनिश से हुआ। विकास खोड़के और राहुल साकिर ने 14.52 सै. में दौड़ पूरी की। फोटो फिनिश में साकिर ने रजत पदक हासिल किया।  गुरु काशी यूनिवर्सिटी की सान्या यादव ने अपने दूसरे प्रयास में 50.73 मीटर की दूरी तय डिस्कस थ्रो का स्वर्ण जीता। उन्होंने बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की शालिनी चौधरी के 50.60 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। महिलाओं की ट्रिपल जंप में अलीना ने दूसरी कोशिश में 13.09 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण जीता, वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी की अर्शदीप कौर (12.80 मीटर) ने रजत हासिल किया।

सरबजोत सिंह ने जीता मिक्स्ड टीम का गोल्ड :

जगतपुरा शूटिंग रेंज में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह ने पलक के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फाइनल में केएलईएफ यूनिवर्सिटी के मुकेश नेलवल्ली और द्वारम प्रणवी को 17-15 से हराया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

कैनोइंग और कयाकिंग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दबदबा :

गुरु काशी यूनिवर्सिटी के टोंगब्रम रोशन सिंह ने उदयपुर में कैनो सिंगल 500 मीटर रेस जीतकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को क्लीन स्वीप से वंचित कर दिया। चंडीगढ़ ने कैनोइंग और कयाकिंग में अपनी बादशाहत दिखाई। कैनोइंग और कयाकिंग को पहली बार केआईयूजी में शामिल किया गया था। चंडीगढ़ ने बुधवार को नौ गोल्ड मेडल जीत अंक तालिका के में शीर्ष स्थान हासिल किया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी 33 गोल्ड, 13 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ ओवरऑल स्टैंडिंग में दूसरे नंबर पर खिसका दिया।

कलिंगा इंस्टीट्यूट और गुरुकुल कांगड़ी ने जीते हॉकी में स्वर्ण :

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी ने खेलो इंडिया के इतिहास में अपना पहला महिला हॉकी गोल्ड जीता। फाइनल में उसने आईटीएम, ग्वालियर को 1-0 से हराया। अलीवा जाटे ने 34वें मिनट में केआईआईटी के लिए विजयी गोल किया। पुरुष हॉकी का स्वर्ण गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने जीता।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : तीरन्दाज अंशिका ने बताया अपनी जीत का फार्मूला, कहा- तनाव को हंसी में उड़ा दो, वर्तमान पर फोकस करो
जयपुर। फाइनल के एक सेट में बेहद खराब शूटिंग, सामान्यत: कोई भी तीरंदाज इसका दबाव झेल नहीं पाता, लेकिन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की 23 वर्षीय अंशिका कुमारी इसके बाद भी मुस्कुराती रहीं।

यही मुस्कान उनके लिए सोने का तीर बन गई। जगतपुरा शूटिंग रेंज पर महिलाओं की रिकर्व तीरन्दाजी के फाइनल सृष्टि जायसवाल के खिलाफ अंशिका का दूसरा सेट बिगड़ गया। अंशिका ने शांत भाव में कोच से मशविरा किया, मुस्कुराते हुए खुद को पॉजिटिव रखा। नतीजा यह रहा कि अगले दो सेट उन्होंने आसान अंदाज में जीतकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

साई मीडिया से बातचीत में अंशिका ने कहा- मैं हर हार के बाद हंस देती हूं, सोचती हूं, चलो ये मैच भी नहीं था मेरा, अब अगले पर ध्यान देते हैं। असल में बात यही है कि वर्तमान पर ध्यान रखो, एक-एक तीर को जीयो और तनाव को हंसी में उड़ा दो। आज यही किया और जीत मिली। अंशिका ने स्कूली स्तर पर तीरन्दाजी की शुरुआत की और नेशनल्स में केन्द्रीय विद्यालय की पहली गोल्ड मेडलिस्ट बनी। फिर एसएआईएल और एसएआई एकेडमी कोलकाता में अपने खेल को निखारा। मौजूदा साल अंशिका के लिए शानदार रहा। वे नेशनल टीम में चुनी गईं और तीनों वर्ल्ड कप में उतरीं। अंशिका ने कहा, हार ने मुझे तकनीकी तौर पर मजबूत बनाया। अंशिका ने कहा कि अब उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल में जगह बनाना और फिर देश के लिए पदक जीतना है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : चार साल पहले पिता ने आत्महत्या कर ली, ओड़िशा सरकार का सहारा मिला तो नायक बनी रिंकी
जयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं के 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली रिंकी नायक के लिए यह उपलब्धि उनके चार वर्षों की व्यक्तिगत त्रासदी, संघर्ष और जज्बे की कहानी है। बेहरामपुर यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रही 23 वर्षीय रिंकी ने मंगलवार को कुल 149 किग्रा (63 किग्रा स्नैच, 86 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर रजत जीता। रिंकी की सफलता का रास्ता आसान नहीं था। 24 जुलाई 2020 को ट्रेनिंग से घर लौटते समय उनकी दुनिया अचानक बदल गई। उनके पिता नीलाद्रि नायक ने आत्महत्या कर ली थी। आर्थिक और पारिवारिक दबावों से जूझ रहे पिता उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा थे। बचपन से लेकर वेटलिफ्टिंग चुनने तक हर कदम पर वही उनके साथ खड़े थे।

पिता की मौत ने रिंकी को तोड़ दिया। वह अवसाद में चली गईं और मां के विरोध के कारण घर से दूरी बढ़ती गई। पिछले दो वर्षों से वह घर नहीं लौटीं। रिश्तों की इस टूटन के बीच कुछ दोस्त, कोच और शुभचिंतक ही उनका सहारा बने। ओडिशा सरकार के सहयोग से उन्हें ट्रेनिंग, पोषण और रहने की सुविधा मिली। रिंकी ने कहा, यह पदक मेरे पिताजी के लिए है। वह हमेशा चाहते थे कि मैं बड़ी खिलाड़ी बनूं।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का रंगारंग आगाज जयपुर में : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे उद्घाटन, 5 हजार एथलीट 24 खेलों में करेंगे शिरकत
जयपुर। राजस्थान में पहली बार आरंभ होने वाले पांचवे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सायं 6 बजे होने वाले उद्घाटन समारोह के लिए एसएमएस स्टेडियम सजधज कर पूरी तरह तैयार है।

24 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इन खेलों में 24 खेलों को शामिल किया गया है। इनमें देश भर की 232 यूनिवर्सिटियों के लगभग 5 हजार एथलीट पदकों के लिए जोर अजमाइश करेंगे।

प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ा जाएगा :

प्रदेश के सात संभागों पर आयोजित होने वाले इन खेलों का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल करेंगे जबकि कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री युवा मामले एवं खेल विभाग विशिष्ट अतिथि होंगे।  करीब डेढ़ घंटे तक चलने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश पढ़ा जाएगा।

सबसे बड़ा दल पंजाब यूनिवर्सिटी का :

खेल सचिव डॉ. नीरज के पवन ने बताया कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब का दल सबसे बड़ा है। 267 सदस्यीय दल में 148 महिला व 119 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। मेजबान राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा दल है, जिसमें 163 पुरुष व 72 महिला खिलाडिय़ों सहित कुल 235 खिलाड़ी खेलों में भाग ले रहे हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ 231 (134 पुरुष व 97 महिला) और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के 224 खिलाड़ी (117 पुरुष व 107 महिला) और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पंजाब 174 (76 पुरुष व 98 महिला) खिलाडिय़ों के साथ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें बड़े दल के रूप में शामिल हैं।

पधारो मारे राजस्थान की आत्मीयता भी महसूस करेंगे :

कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने बताया कि एसएमएस स्टेडियम के मुख्य मैदान पर होने वाली ओपनिंग सेरेमनी की तैयारिया  पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम में राजस्थान की विरासत और भारत की विविधता की शानदार झलक देखने को  मिलेगी। इसमें पुलिस बैंड अपना दमदार प्रदर्शन करेगा।  उन्होंने कहा कि युवा  एक साथ एक मंच पर आएंगे। एक उद्देश्य, एक उमंग, और एक भावना के साथ। यह मंच होगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, जहां राजस्थान पहुंचकर हर खिलाड़ी पधारो मारे राजस्थान की आत्मीयता भी महसूस करेगा और जीतो सारा हिन्दुस्तान की ऊर्जा भी अपने भीतर जगाएगा।

नामी कलाकाल बांधेगे समा :

समारोह का आगाज प्रसिद्ध गायिका अरूणिता कांजीलाल के मंगलाचारण से होगी, जिसमें कलाकार मनमोहक नृत्य से प्रथम पूज्य भगवान गणेश का आशीर्वाद लेंगे। राजस्थान की लोक कलाकार रजनीगंधा शेखावत सुरमय संगीतमय प्रस्तुति पर रंगों की भूमि  राजस्थान की समृद्ध परंपरा को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत करेगी।

पहले दिन होंगे 3 खेलों के मुकाबले :

राज्यवर्धन सिंह ने बताया कि पहले दिन तीन खेलों बैडमिंटन, तीरंदाजी और शूटिंग के मुकाबले प्रातकालीन सत्र में खेले जाएंगे। बैडमिंटन के मैच एसएमएस स्टेडियम में तथा तीरंदाजी और शूटिंग के मुकाबले जगतपुरा में आयोजित किए जाएंगे।

यह खेल है शामिल : इन खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, तैराकी, तीरंदाजी, मलखंभ, टेनिस, फुटबॉल, साइक्लिंग, शूटिंग, केनोइंग और कयाकिंग, बीच वालीबॉल, कबड्डी, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस, वालीबॉल, जूडो, मुक्केबाजी, कुश्ती, रग्बी, तलवारबाजी, और योगासन शामिल है। जबकि खो-खो को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की जबरदस्त तैयारियां, एक साथ उड़ाए जाएंगे 500 ड्रोन
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान 24 नवम्बर से 5 दिसंबर तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) के 5वें संस्करण की मेजबानी करेगा। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे इन खेलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री शर्मा इन खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं।

राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित हो रहे इन खेलों में 24 खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें 23 पदक खेल और एक प्रदर्शन खेल शामिल है। देशभर से ढाई सौ विश्वविद्यालयों के पांच हजार से ज्यादा खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे। खेलो इंडिया कार्यक्रम की भव्य ओपनिंग सेरेमनी 24 नवम्बर को सवाई मानसिंह स्टेडियम के मुख्य मैदान पर आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश की कला, संस्कृति और ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। समारोह की शुरुआत प्रसिद्ध गायिका अरुणिता कांजीलाल द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से होगी, जिसमें कलाकार नृत्य के माध्यम से भगवान गणेश का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा रजनीगंधा शेखावत द्वारा निर्मित सुरमय संगीतमय प्रस्तुति पर रंगों की भूमि राजस्थान की समृद्ध परंपरा को शानदार अंदाज में पेश किया जाएगा।

समारोह में मार्शल आर्ट की अद्भुत प्रस्तुति के साथ अंतिम चरण में प्रसिद्ध गायक सिद्धार्थ महादेवन अपने ऊजार्वान इंडिया कॉन्सर्ट से युवाओं में जोश भरेंगे। पुलिस बैंड वादन और एक साथ 500 ड्रोन की उड़ान भी कार्यक्रम का आकर्षण होगा।

किया मैदानों का निरीक्षण :

खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज के. पवन ने एसएमएस स्टेडियम स्थित सभी मैदानों का निरीक्षण किया और तैयारियों को जल्द से जल्द फाइनल टच देने के निर्देश दिए। उन्होंने तैयारियों में जुटी सभी एजेंसियों को 22 नवम्बर तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

सभी ग्राउण्ड्स पर तैयारियां अंतिम चरण में :

इण्डोर स्टेडियम में जहां वुडन फ्लोर की घिसाई का काम चल रहा है, वहीं एथलेटिक्स ट्रेक पर मरम्मत कार्य प्रगति पर है, जबकि बैडमिंटन हॉल में कोर्ट्स करीब-करीब तैयार हैं। सीटिंग अरेंजमेंट्स किए जा रहे हैं और लाइटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही साईक्लिंग वेलोड्रम भी तैयार हो गया है।

संभागों से लिया फीडबैक :

परिषद अध्यक्ष ने जयपुर के साथ ही छह अन्य संभाग मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले इन गेम्स की चल रही तैयारियों के संबंध में अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर व कोटा के जिला प्रशासन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया।

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स : तैयारियां अब अंतिम पड़ाव पर, जिला प्रशासन और अन्य विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश
जयपुर। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव पर हैं। इस संबंध में सवाई मानसिंह स्टेडियम मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन और जिला कलेक्टर जयपुर जितेन्द्र कुमार सोनी ने आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की और पेंडिंग कार्यों को डेडलाइन के साथ तुरंत पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि 24 नवंबर को खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का भव्य उद्घाटन समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम के मुख्य मैदान पर आयोजित होगा। प्रतिभागी टीमें 22 नवंबर से जयपुर पंहुचना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर खेलो इण्डिया सेंटर को इंगित करते हुए खिलाड़ियों को रिसीव करने और उन्हें अपने मुकाम तक पंहुचाने के लिए बसों आदि की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में तैयारियों, सुरक्षा, आवास, भोजन और प्रचार-प्रसार के संबंध में फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उतरेंगी मणिपाल की दो टीमें : बास्केटबॉल टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की चैंपियन, टेनिस में जीता था कांस्य
जयपुर। राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में राज्य के 204 खिलाड़ी 16 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। जयपुर स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी की पुरुष बास्केटबॉल और टेनिस की टीमें भी इस प्रतिष्ठित आयोजन का हिस्सा होंगी। साथ ही यूनिवर्सिटी के तीन निशानेबाज भी प्रतियोगिता में निशाने साधेंगे। मणिपाल यूनिवर्सिटी की पुरुष बास्केटबॉल टीम ने पिछले वर्ष आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में खिताब जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। वहीं पुरुष टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया था। शूटिंग स्पर्धाओं में भी विश्वविद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप-8 में जगह बनाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की थी। इन दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर ने ही की थी।

रामकुमार कर रहे हैं बास्केटबॉल टीम को तैयार :

पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रामकुमार टीम को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। मणिपाल यूनिवर्सिटी परिसर में एक माह से कैंप चल रहा है। डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. रीना पूनिया और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मधुरा यादव ने बताया कि हमारे कुछ खिलाड़ी बेंगलूरु में भी अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष चैंपियन बनी टीम के कुछ खिलाड़ी भी अब सरकारी नौकरियों में चले गए हैं। उनकी जगह नये खिलाड़ियों को जोड़ा गया है।

जयपुर में होंगे बास्केटबॉल, टेनिस और शूटिंग मुकाबले :

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की बास्केटबॉल स्पर्धाएं 1 से 5 दिसंबर तक सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में होंगी जबकि टेनिस स्पर्धा के मुकाबले 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक एसएमएस स्टेडियम के टेनिस कोर्ट्स पर खेले जाएंगे। शूटिंग की स्पर्धाएं  24 नवंबर से 3 दिसंबर तक जगतपुरा शूटिंग रेंज पर होंगी।

स्पोर्ट्स काउंसिल कर रही है पूरा सहयोग :

डायरेक्टर स्पोर्ट्स रीना पूनिया ने बताया कि राजस्थान खेल परिषद भी टीमों की तैयारी में पूरी मदद कर रही है। खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज कुमार पवन ने खिलाड़ियों की तैयारी के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। परिषद की ओर से बास्केटबाल कोच हरजिन्दर सिंह को लगाया गया है, वहीं ट्रेनर भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा की परिषद अध्यक्ष ने जरूरत पड़ने पर एडवांस कोचिंग के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी व्यवस्था करने के लिए आश्वस्त किया है।

टीमें इस प्रकार हैं :

बास्केटबॉल टीम : करणी सिंह शेखावत, योगेश मेर, सत्येन्द्र सिंह राठौड़, नवनीत सिंह यादव, कृष्णपाल सिंह गोहिल, कुशाग्र भार्गव, मोहम्मद इशान, कीर्तिराज सिंह चुंडावत, जिगराज सिंह गोहिल, अंकुश, पियुष चौधरी, गुलनवाज खान।

टेनिस टीम : संदेश दत्तात्रेय कुराले, तीर्थ दोषी, नमन शर्मा, कुणाल चौधरी, प्रियांश चौधरी।