FIFA World Cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डेम्बेले और बोनमाटी को मिला फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार, पीएसजी की ऐतिहासिक जीत और बार्सिलोना की स्टार चमकी
दोहा। स्पेन की आइताना बोनमाटी और फ्रांस के उस्मान डेम्बेले को क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग के फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। एक विशेष समारोह में इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 28 वर्षीय डेम्बेले पीएसजी की ऐतिहासिक पहली चैंपियंस लीग जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। फाइनल मुकाबले में पीएसजी ने इंटर मिलान को 5-0 से हराया।

डेम्बेले ने पिछले सीजन सभी प्रतियोगिताओं में कुल 35 गोल किए जिनमें से 21 गोल लीग-वन में थे और वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी रहे। वहीं, बार्सिलोना की मिडफील्डर को क्लब और देश के लिए एक और शानदार साल के बाद द बेस्ट फीफा महिला खिलाड़ी चुना गया और वह लगातार तीन खिताब जीतने वाली पहली महिला फुटबॉलर बन गईं। बोनमाटी ने चैंपियंस लीग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब भी जीता। इसके अलावा उन्होंने लगातार तीसरी बार विमेंस बैलन डी‘ओर पुरस्कार भी हासिल किया। बोनमाटी की अगुवाई में बार्सिलोना ने घरेलू स्तर पर ट्रेबल जीता, जबकि स्पेन के साथ उन्होंने चैंपियंस लीग फाइनल और यूरो 2025 फाइनल तक का सफर तय किया। पुरस्कार के बाद बोनमाटी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं अपना तीसरा फीफा द बेस्ट अवॉर्ड जीतने के लिए बहुत आभारी और गर्व महसूस कर रही हूं। मेरे लिए सबसे अच्छी बात यह है कि जो खिलाड़ी मेरी तरह फुटबॉल खेलते हैं या जिन कोचों के खिलाफ मैं खेलती हूं, उन्होंने मुझे फीफा द बेस्ट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। वहीं उस्मान डेम्बेले ने अपने सभी टीम साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे यह साबित होता है कि कड़ी मेहनत रंग लाती है। यह मेरे लिए, व्यक्तिगत रूप से और एक टीम के रूप में, एक शानदार साल रहा है। इंग्लैंड को लगातार दूसरा यूइइए विमेंस यूरो खिताब दिलाने के बाद सरीना विगमैन को 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच चुना गया। लुइस एनरिक को 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच चुना गया।

स्कॉटलैंड ने विश्व कप में किया प्रवेश, फीफा क्वालीफाई मुकाबले में डेनमार्क को 4-2 से हराया
बर्लिन। स्कॉटलैंड ने क्वालीफाइंग के अंतिम दिन, डेनमार्क पर 4-2 की नाटकीय जीत के साथ फीफा विश्व कप में प्रवेश करने के 28 साल के इंतजार को खत्म कर दिया। स्कॉटलैंड ने मैच के अंतिम समय में दो गोल दागे। मंगलवार को, मेजबान टीम ने हैम्पडेन पार्क में शानदार शुरुआत की और स्कॉट मैकटोमिने के शानदार ओवरहेड किक से तीन मिनट के अंदर ही गोल कर बढ़त बना ली।

रैसमस के बाद पेनल्टी को गोल में बदल दिया :

हालांकि, डेनमार्क ने संयम बनाए रखा, गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और कई मौके बनाए। दूसरे हाफ में उन्हें इसका फायदा तब मिला जब रैसमस होजलुंड ने क्षेत्र में वीएआर द्वारा पुष्टि किए गए फाउल के बाद पेनल्टी को गोल में बदल दिया।

शैंकलैंड ने गोल बना बनाई बढ़त :

स्कॉटलैंड ने 61वें मिनट में डेनमार्क के डिफेंडर रैसमस क्रिस्टेंसन को दूसरा पीला कार्ड दिखाए जाने पर बढ़त हासिल कर ली। स्थानापन्न लॉरेंस शैंकलैंड ने नजदीकी रेंज से गोल करके बढ़त हासिल कर ली, लेकिन कुछ मिनट बाद ही पैट्रिक डोर्गू ने संयमित पासिंग मूव के बाद एक मजबूत साइड-फÞुट स्ट्राइक के साथ बराबरी कर ली।

फीफा विश्व कप : फ्रांस ने यूक्रेन को हरा किया क्वालीफाई, नॉर्वे और इटली ने भी जीत दर्ज की
बर्लिन। किलियन एम्बापे के दो गोल और माइकल ओलिस के प्रभावशाली प्रदर्शन की बदौलत फ्रांस ने ग्रुप डी के मुकाबले में यूक्रेन को 4-0 से हराकर 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। डिडिएर डेसचैम्प्स की नई लाइनअप को यूक्रेन की रक्षा पंक्ति को भेदने में संघर्ष करना पड़ा। मेहमान गोलकीपर अनातोली ट्रुबिन ने मध्यांतर से पहले मेजबान टीम को रोके रखा। हाफटाइम के बाद एमबापे ने संयमित चिप के साथ गोल के गतिरोध को तोड़ा। इस गोल ने मैच को फ्रांस के पक्ष में मोड़ दिया। ओलिसे ने एक तेज टर्न और क्लिनिकल लो ड्राइव से बढ़त को दोगुना कर दिया। एमबापे ने एक ढीली गेंद पर तेज शाट लगाते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। स्थानापन्न ह्यूगो एकिटिके ने अंत में चौथा गोल किया, जो उनका पहला सीनियर अंतरराष्ट्रीय गोल भी था।

नॉर्वे ने एस्टोनिया को हराया :

नॉर्वे ने एस्टोनिया पर 4-1 से जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान के लिए अपनी राह पकड़ी। इटली ने आखिरी क्षणों में दो हेडर लगाकर मोल्दोवा को 2-0 से हराया।