inaugurate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करेंगे
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर के दौरे पर आयेंगे और इस दौरान तेल एवं गैस, बिजली, रेलवे और सड़क क्षेत्रों में पांच हजार करोड़ रूपयों की लागत वाली कई प्रमुख विकासपरक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मोदी बांकुड़ा और पुरुलिया में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

इस परियोजना का उद्देश्य घरों और व्यावसायिक इकाइयों को पीएनजी की आपूर्ति के साथ-साथ ईंधन आउटलेट पर सीएनजी उपलब्ध कराना है। वह दुर्गापुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के दुर्गापुर से कोलकाता खंड का लोकार्पण करेंगे जो कि प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) परियोजना का हिस्सा है। करीब 1,190 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 132 किलोमीटर लंबा यह खंड पूर्व बर्धमान, हुगली और नादिया जिलों से होकर गुज़रेगा और लाखों घरों तक प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुगम बनाएगा। स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री दामोदर घाटी निगम के दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन और रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन में स्थापित फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन प्रणालियों का उद्घाटन करेंगे।

करीब 1,457 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस प्रदूषण नियंत्रण पुनर्निर्माण परियोजना से उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आने और वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र में रोज़गार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। मोदी रेलवे क्षेत्र में 390 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 36 किलोमीटर लंबी पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन के पूर्ण हो चुके दोहरीकरण कार्य को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस परियोजना से रांची और कोलकाता के साथ जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों के बीच माल ढुलाई में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे प्रचालन दक्षता में सुधार होगा और यात्रा समय कम होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री पश्चिम बर्धमान के तोपसी और पांडबेश्वर में सेतु भारतम योजना के तहत निर्मित दो सड़क ओवरब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन करेंगे, जिन पर कुल 380 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया गया है।

प्रधानमंत्री का कल राजस्थान दौरा, 24 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे भजनलाल सरकार का एक साल पूरा होने पर जयपुर के दादिया में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। जयपुर में ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जल से जुड़ी 46,300 करोड़ से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 11,000 करोड़ रुपए से अधिक की 9 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिनमें केंद्र सरकार की 7 और राज्य सरकार की 2 परियोजनाएं शामिल हैं। वे 35,300 करोड़ से अधिक की 15 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जिनमें केंद्र सरकार की 9 और राज्य सरकार की 6 परियोजनाएं हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें नवनेरा बैराज, स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन नेटवर्क और परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली से जुड़ी परियोजनाएं, रेलवे के भीलड़ी-समदड़ी-लूणी-जोधपुर-मेड़ता रोड-डेगाना-रतनगढ़ खंड का विद्युतीकरण और दिल्ली-वडोदरा ग्रीन फील्ड अलाइनमेंट (एनएच-148एन) (एसएच-37ए के जंक्शन तक मेज नदी पर प्रमुख पुल) परियोजना का 12 वां पैकेज शामिल है। ये परियोजनाएं लोगों के आवागमन को आसान करने और प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेंगी।

प्रधानमंत्री 9,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से रामगढ़ बैराज और महलपुर बैराज के निर्माण कार्य तथा चंबल नदी पर नहर के माध्यम से नवनेरा बैराज से बीसलपुर बांध और ईसरदा बांध तक पानी स्थानांतरित करने की प्रणाली की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री सरकारी कार्यालय भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने, पूगल (बीकानेर) में 2000 मेगावाट के एक सौर पार्क और 1000 मेगावाट के दो चरणों के सौर पार्कों के विकास तथा सैपऊ (धौलपुर) से भरतपुर-डीग-कुम्हेर-नगर-कामाण और पहाड़ी तथा चंबल-धौलपुर-भरतपुर तक पेयजल आपूर्ति लाइन के रेट्रोफिटिंग कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त वे लूणी-समदड़ी-भीलड़ी डबल लाइन, अजमेर-चंदेरिया डबल लाइन और जयपुर-सवाई माधोपुर डबल लाइन रेलवे परियोजना के साथ-साथ अन्य ऊर्जा पारेषण से संबंधित परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।

प्रदेश सरकार देगी 800 से अधिक योजनाओं के लोकार्पण की सौगातें
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार अपने कार्यकाल के एक साल होने पर 800 से अधिक प्रोजेक्टों के लोकार्पण-शिलान्यास की सौगातें देने की तैयारी कर रही है। आयोजना विभाग ने सभी महकमों से लोकार्पण व शिलान्यास के लिए तैयार कार्यों की रिपोर्ट तलब की तो अधिकतर विभागों ने ई-मेल के जरिए प्रस्तावित योजनाओं के कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले एक साल पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सीएमओ में मंथन भी हुआ। सरकार के कार्यकाल का आठ दिसंबर को पहला साल पूरा होने जा रहा है।

10 तक टैण्डर होना जरुरी
आयोजना विभाग की ओर से विभागों को पहले ही सावचेत किया गया है कि पहली वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए वे ही प्रोजेक्ट भेजें, जिनके टैण्डर 10 तक हो गए हैं अर्थात कार्यादेश जारी करने की स्थिति में है।

कांग्रेस के आरोपों का तोड़
सरकार कांग्रेस के आरोपों के मद्देनजर पहले ही तय कर चुकी है कि ऐसे कोई काम नहीं हो, जिनका पूर्ववर्ती सरकार के समय लोकार्पण-शिलान्यास की पट्टिका तो नहीं लगी है। कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि हमारे कामों का फिर से शिलान्यास व लोकार्पण किया जा रहा हैं।

जयपुर को नहीं कोई बड़ा प्रोजेक्ट
राजधानी जयपुर को कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिलने वाला है। बजट में जिन प्रोजेक्टों की घोषणा की गई है, उनके लिए अभी डीपीआर तैयार करवाई जा रही है। इसमें जयपुर मेट्रो का अंबाबाड़ी तक विस्तार, अंबेडकर सर्किल से जवाहर सर्किल तक एलीवेटेड रोड, गर्वमेंट हॉस्टल से सरदार पटेल मार्ग पर एलीवेटेड रोड की स्टडी होना बाकी है।

राष्ट्रपति से संसद भवन उद्घाटन का हक छीन रहे हैं मोदी : खड़गे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से नये संसद भवन का उद्घाटन नहीं कराके उनके हक को छीना है और संसदीय प्रणाली को ध्वस्त किया है। खडग़े ने कहा, मोदी जी, संसद, जनता द्वारा स्थापित लोकतंत्र का मंदिर है। महामहिम राष्ट्रपति का पद संसद का प्रथम अंग है। आपकी सरकार के अहंकार ने संसदीय प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है।

उन्होंने कहा, देश के 140 करोड़ लोग जानना चाहते हैं कि भारत के राष्ट्रपति से संसद भवन के उद्घाटन का हक़ छीनकर आप क्या जताना चाहते हैं। इस बीच पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कहा, नई संसद के उद्घाटन कार्यक्रम से राष्ट्रपति को अलग रखना गलत है, उनका घोर अपमान है, लोकतंत्र पर प्रहार है। इस बात का विरोध आज हर राजनीतिक दल कर रहा है।

PM मोदी करेंगे भारतीय अंतरिक्ष संघ का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अंतरिक्ष और सैटेलाइट कंपनियों के शीर्ष संगठन भारतीय अंतरिक्ष संघ का डिजिटली उद्घाटन करेंगे। इस संघ में कई भारतीय और वैश्विक कंपनियां शामिल हैं, जिनके पास अंतरिक्ष और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवीनतम क्षमताएं मौजूद हैं। इस संघ के संस्थापकों में भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, नेल्को (टाटा ग्रुप), वनवेब, मैपमायइंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्री और अनंत टेक्नोलॉजी लिमिटेड शामिल हैं। इस संघ के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों में गोदरेज, ह्यूजेस इंडिया, एजिस्टा-बीएसटी , एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेल, बीईएल, सेंट्रम इलेक्ट्रॉनिक्स और मैक्सर इंडिया शामिल हैं।

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए यह संघ भारतीय अंतरिक्ष उद्योग की सामूहिक आवाज बनना चाहता है। भारत को आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से उन्नत और अंतरिक्ष क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए यह संघ सरकार और उसकी एजेंसियों सहित भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के सभी हितधारकों के लिए नीतिगत वकालत करेगा और उनके साथ समन्वय बनाए रखेगा।

एन एंड टी एवं एनएक्सटी के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (डिफेंस) जयंत पटेल इस संघ के पहले अध्यक्ष होंगे और भारती एयरटेल के चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर राहुल वत्स इसके उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. भट्ट को इस संघ का महानिदेशक बनाया गया है।