indian - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान ने भारतीयों के लिए बंद की वीजा फ्री एंट्री
नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश ईरान ने भारतीय नागरिकों को तगड़ा झटका दिया है। ईरान ने 22 नवंबर से अपनी वीजा पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। अब सामान्य पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों को ईरान में बिना वीजा के एंट्री नहीं मिलेगी। इससे पहले ईरान ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फरवरी 2024 में भारतीयों के लिए वीजा छूट की शुरूआत की थी। भारत में ईरानी दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान में साधारण पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एकतरफा पर्यटक वीजा रद्दीकरण नियमों का कार्यान्वयन 22 नवंबर 2025 तक निलंबित कर दिया गया है। इस तारीख के बाद से साधारण पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिकों को ईरान में प्रवेश करने या पारगमन के लिए वीजा प्राप्त करना जरूरी होगा।

भारत ने दिया जवाब

विदेश मंत्री ने बताया कि, केंद्र का ध्यान उन घटनाओं की ओर गया है, जिनमें भारतीय नागरिकों को रोजगार का झूठा वादा या तीसरे देशों में पारगमन का आश्वासन देकर ईरान ले जाया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सामान्य भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीजा छूट सुविधा का लाभ उठाकर लोगों को ईरान की यात्रा के लिए बहकाया गया। ईरान पहुंचने पर उनमें से कई का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया। इसमें यह भी बताया गया कि ऐसी घटनाओं को देखते हुए, तेहरान ने ईरान जाने वाले सामान्य भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीजा छूट सुविधा को रद्द कर दिया है।

इसका उद्देश्य दुरुपयोग रोकना

निलंबन का उद्देश्य आपराधिक तत्वों द्वारा इस सुविधा के आगे दुरुपयोग को रोकना है। 22 नवंबर से सामान्य पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिकों को ईरान में प्रवेश करने या वहां से होकर गुजरने के लिए वीजा प्राप्त करना अनिवार्य होगा। मंत्रालय ने ईरान जाने की इच्छा रखने वाले भारतीय नागरिकों को भी सतर्क रहने और फ्री-वीजा यात्रा या ईरान के रास्ते तीसरे देशों में आगे की यात्रा की पेशकश करने वाले एजेंटों से बचने की सलाह दी है।

ईरान में धोखाधड़ी के मामले

इस साल मई में अवैध रूप से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले पंजाब के तीन लोगों का ईरान में अपहरण कर लिया गया था। पंजाब के एक एजेंट ने हुशनप्रीत सिंह (संगरूर), जसपाल सिंह (एसबीएस नगर) और अमृतपाल सिंह (होशियारपुर) को दुबई-ईरान मार्ग से ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था। उसने कथित तौर पर उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें ईरान में ठहरने की सुविधा दी जाएगी।

हालांकि, 1 मई को ईरान पहुंचने के तुरंत बाद, कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया गया। पीड़ितों के परिवारों के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। भारत द्वारा ईरानी अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करने के बाद तीनों लोगों को बचा लिया गया। सितंबर में भारत ने ईरान में रोजगार की तलाश कर रहे अपने नागरिकों को फर्जी नौकरी की पेशकश के हालिया मामलों के मद्देनजर कड़ी सतर्कता बरतने की चेतावनी दी थी।

उमरा जाने वाले भारतीयों को सऊदी की सौगात : वीजा के लिए नहीं लगाने होंगे एजेंटों के चक्कर, लॉन्च किया नुसुक प्लेटफॉर्म
रियाद। दुनिया भर के मुसलमानों की ख्वाहिश उमरा पर सऊदी अरब जाने की होती है, लेकिन इस यात्रा का आयोजन अक्सर जटिल रहा है। इसे आसान बनाने के लिए सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने नुसुक उमरा नाम से नई डिजिटल सेवा लॉन्च की है। इससे अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्री बिना किसी बिचौलिए के उमराह वीजा के लिए आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे और संबंधित सेवाएं बुक कर सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य तीर्थयात्रा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और समग्र तीर्थयात्री अनुभव को बेहतर बनाना है। इससे दुनिया भर के मुसलमानों के लिए उमरा की राह आसान होगी।

मुसलमानों को उमरा करने में होगी आसानी
मंत्रालय के अनुसार, नुसुक उमरा को दुनियाभर के मुसलमानों के लिए तीर्थयात्रा को आसान और अधिक सुलभ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सऊदी अरब के बाहर तीर्थयात्रियों को सीधे उमरा वीजा के लिए आवेदन करने, आवास, परिवहन, सांस्कृतिक पर्यटन और सहायता सेवाओं की आॅनलाइन बुकिंग की सुविधा देता है। सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तीर्थयात्री पहले तैयार एकीकृत पैकेज चुन सकते हैं या व्यक्तिगत सेवाओं का चयन करके अपनी पसंद के पैकेज बना सकते हैं। नुसुक उमरा को इसकी आधिकारिक वेबसाइट या उपलब्ध मोबाइल ऐप के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।

इस पर कई भाषाओं में उपलब्ध होगी जानकारी
वीजा आवेदन से लेकर मंजूरी तक की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए प्लेटफॉर्म को बहुभाषी और सरकारी प्रणालियों के साथ एकीकृत किया गया है। इसके साथ ही कई पेमेंट ऑप्शन विकल्प भी प्रदान करती है। हालांकि, यह एक नया डिजिटल चैनल पेश कर रहा है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य मान्यता प्राप्त एजेंटो की जगह लेना नहीं, बल्कि तीर्थयात्रियों को अधिक लचीलापन और विकल्प प्रदान करता है।

दक्षिण पूर्व एशिया से 266 भारतीय छूटकर पहुंचे भारत, साइबर अपराध केंद्रों में फंसे थे भारतीय
नई दिल्ली। दक्षिण पूर्व एशिया के साइबर अपराध केंद्रों में फंसे 266 और भारतीयों को मंगलवार को मुक्त कराकर भारत लाया गया। इससे पहले सोमवार को इसी तरह फंसे 283 भारतीय स्वदेश लाये गए थे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सरकार ने कल 266 और भारतीयों को वायु सेना के एक विमान से स्वदेश वापसी का प्रबंध किया, ये व्यक्ति झांसा देकर दक्षिण एशिया में साइबर अपराध में लगे अड्डों पर ले जाए गए थे।

बयान में कहा गया कि इसी तरह सोमवार को 283 भारतीयों को स्वदेश लाया गया था। मंत्रालय ने कहा कि म्यांमार और थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर साइबर अपराध केन्द्रों से मुक्त कराया था और उनके सहयोग से उन्हें भारत लाया गया है।

भारत की किशोरी कैटलिन ने अमेरिका में जीता 'मिस इंडिया USA' का खिताब
वॉशिंटन। भारत की किशोरी कैटलिन सेन्ड्रा नील ने न्यूजर्सी में आयोजित वार्षिक सौंदर्य प्रतियोगिता 'मिस इंडिया USA' का खिताब जीता है। कैटलिन(19) ने मीडिया से बातचीत में कहा-'' मै अपने सकारात्मक प्रभाव छोड़ना चाहती हूं और महिला सशक्तिकरण तथा साक्षरता पर ध्यान केन्द्रित करना चाहती हूं''। कैटलिन वेब ड़िजाइनर बनने के अलावा मॉडलिंग और एक्टिंग में भी अपना करियर बनाना चाहती है। कैटलिन पिछले काफी समय से अमेरिका में पढाई कर रही है।

मिस इंडिया यूएसए 2024 का रनरअप
इलिनोइस की निराली दोसिया और न्यूजर्सी के मनिनी पटेल को मिस इंडिया यूएसए प्रतियोगिता में पहला और दूसरा रनरअप घोषित किया गया था।

Kamal Hasan की सुपरहिट फिल्म इंडियन फिर होगी रिलीज
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने सुपरस्टार कमल हसन की सुपरहिट फिल्म इंडियन 07 जून को फिर से रिलीज होगी।

कमल हासन की आने वाली फिल्म इंडियन 2, 12 जुलाई में सिनेमाघरों रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म के पहले पार्ट इंडियन को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा। फिल्म 'इंडियन' को 07 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, थिएटर्स में 07 जून को यह फिल्म सिर्फ तमिल और तेलुगु भाषा में ही रिलीज होगी। इस फिल्म को तेलुगु में 'भारतेयुडु' के नाम से भी जाना जाता है।

गौरतलब है कि वर्ष 1996 में प्रदर्शित एस.शंकर के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म इंडियन में कमल हसन, मनीषा कोईराला और उर्मिला मतोड़कर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फिल्म हिंदी में हिंदुस्तानी के नाम से रिलीज हुई थी।

विदेशों में सामग्री पहुंचाने का बन रहा सशक्त माध्यम
कोटा। अगर आप भी विदेश में रहने वाले अपने परिचितों और रिश्तेदारों तक कोई सामग्राी भेजना चाहते हैं तो भारत की डाक विभाग की सेवाएं बेहतर विकल्प हैं। वर्तमान में विदेशों में अपने परिचितों तक सामग्री पहुंचाने के लिए भारत का डाक विभाग सशक्त माध्यम बना हुआ है। आज भी डाक विभाग पर लोगों का भरोसा कायम है। कोटा शहर से प्रतिदिन 20 से 25 आर्टिकल (सामग्री)  विदेशों में भेजी जा रही है। विभाग में नवाचार होने से अब आप आसानी से यहां से भेजे जानी वाली सामग्री को ट्रैक कर सकते हैं। ऐसे में विदेशों में कोई भी सामान भेजना काफी सुविधाजनक साबित हो रहा है।

फैैक्ट फाइल
72 डाकघर कोटा संभाग में
03 प्रमुख सेवाएं पार्सल की
125 देशों से अनुबंध
03 से 7 दिन सामग्री पहुंचने की अवधि
20 से 25 विदेशी डाक कोटा से जाती है

विश्व के 125 देशों से अनुबंध
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार भारतीय डाक विभाग ने विश्व के 125 देशों से डाक के माध्यम से सामग्री पहुंचाने का अनुबंध कर रखा है। इसमें अमरीका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस सहित विश्व के सभी बड़े देश शामिल हैं।  इन देशों में डाक विभाग की स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री पोस्ट और पार्सल पोस्ट से सामग्री भेजी जाती है। इसके लिए डाक विभाग में सामग्री की डिटेल को लेकर फार्म भरा जाता है। इसके बाद सामग्री के हिसाब से शुल्क जमा करवाना होता है। फिर ग्राहक की सामग्री को निर्धारित स्थान के लिए रवाना कर दिया जाता है।

ऐसे भेजते हैं सामग्री
डाक विभाग की ओर से विदेशों में कोई भी सामान भेजने के लिए तीन तरह की सेवा संचालित कर रखी है। इसमें स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री पोस्ट और पार्सल पोस्ट शामिल हैं। विभाग ने प्रत्येक पोस्ट के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित कर रखा है। हालांकि सबसे ज्यादा उपयोग स्पीड पोस्ट सेवा का किया जाता है। जैसे की इसका नाम ही स्पीड पोस्ट है तो इसके माध्यम से अन्य सेवा की तुलना में जल्दी अपने निर्धारित स्थान पर सामग्री पहुंच जाती है। देश के सभी क्षेत्रों सहित विदेशों में भी ज्यादातर स्पीड पोस्ट से सामान भेजा जा रहा है।

डाक निर्यात केन्द्र की सुविधा भी उपलब्ध
डाक विभाग के ट्रेजरर धनराज मेघवाल ने बताया कि शहर के नयापुरा और धानमंडी स्थित प्रधान डाकघर में डाक निर्यात केन्द्र की सुविधा भी संचालित है। यह सुविधा कोटा संभाग में केवल इन दो केन्द्रों पर ही उपलब्ध है। इस में ऐसे ग्राहक जिनके पास इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट कोड हो वह अपना डाक निर्यात केन्द्र के लिए भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट पर आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद ग्राहक अपने घर बैठे विदेश भेजे जाने वाले सामान यानी आर्टिकल बुक कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को डाकघर आने व कतार में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी।

कस्टम की क्लियरिंग के बाद पहुंंचेगी विदेश
विभागीय सूत्रों के अनुसार दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्टÑीय हवाई अड्डे पर फोरेन पोस्ट आॅफिस का कार्यालय बना हुआ है। कोटा से विदेश जाने वाली सामग्री जयपुर होते हुए वहां पर पहुंचती है। वहां पर सामग्री की जांच कस्टम विभाग की ओर से की जाती है। इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। कस्टम की क्लियरिंग मिलने के बाद सामग्राी को हवाई जहाज से निर्धारित स्थान के लिए रवाना कर दिया जाता है।

कहां पहुंंची सामग्री, कर सकते हैं टैÑक
डाक विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जाने वाली सामग्री निर्धारित स्थान पर पहुंचने की तिथि 3 से 7 दिन तय कर रखी है। यदि कस्टम क्लियरिंग में समय लगता है तो इसमें देरी भी हो सकती है। इस सम्बंध में विभागीय कर्मचारियों का कहना है विदेशों में जाने वाली पूरे देश की डाक दिल्ली के हवाई अड्डे पर पहुंंचती है। ऐसे में कई बार पार्सलों की संख्या अधिक होने से कस्टम क्लियरिंस में देरी हो जाती है। हालांकि ग्राहक इण्डिया पोस्ट से इसे ट्रैक कर सकते हैं कि उनकी सामग्री कहां पर पहुंची है। आर्टिकल बुक कराने के दिए गए नम्बर को वेबसाइट पर डालकर आसानी से रेगुलर स्टेटस चैक किया जा सकता है।

ग्राहक को कराना पड़ता है इंश्योरेंस
डाक विभाग के सूत्रों के अनुसार विदेशों में भेजे जाने वाली सामग्री का इंश्योरेंस ग्राहक को कराना पड़ता है। इसके लिए ग्राहक को अलग से शुल्क देना पड़ता है। कई बार महंगी चीजें ग्राहक विदेश में भेजता है। इस कारण डाक विभाग  ने इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध करा रखी है। वहीं अधिकतम 20 किलो वजनी सामग्री को विदेशों में भेजा जा सकता है। इसके लिए ग्राहक को वजन और बाहरी देश की दूरी के हिसाब से शुल्क देना पड़ता है। ग्राहक महंगी सामग्री का इंश्योरेंस कराकर ही भेजता है।

वर्तमान में विदेशों में अपने परिचितों तक सामग्री पहुंचाने के लिए भारत का डाक विभाग सशक्त माध्यम बना हुआ है। आज भी डाक विभाग पर लोगों का भरोसा कायम है। कोटा जिले से भी प्रतिदिन 20 से 25 आर्टिकल (सामग्री) विदेशों में भेजी जा रही है। विभाग में नवाचार होने से अब आप आसानी से यहां से भेजे जानी वाली सामग्री को ट्रैक कर सकते हैं।
- मनीष चौरसिया, कार्यवाहक डाकपाल, मुख्य डाकघर धानमंडी कोटा

ऑनलााइन शॉपिंग पर भारतीय करते हैं अपनी आय का 16 प्रतिशत व्यय
नई दिल्ली। दूरस्थ क्षेत्रों तक स्मार्टफोन की पहुंच और सस्ते मोबाइल डेटा के बल पर महानगरों को छोड़कर छोटे शहरों के लोगों को भी ऑनलाइन शॉपिंग भाने लगा है है क्योंकि इन शहरों में भारतीय एक सप्ताह में औसतन दो घंटे 25 मिनट ऑनलाइन शॉपिंग में लगाते हैं और इस दौरान अपनी आय का 16 प्रतिशत हिस्सा व्यय करते हैं।

टेक्नोलॉजी मार्केट रिसर्च और एडवाइजरी फर्म साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के एक नए उपभोक्ता अध्ययन के अनुसार टियर 2 शहरों और उससे बाद के शहरों में भारतीय एक सप्ताह में औसतन 2 घंटे और 25 मिनट ऑनलाइन शॉपिंग करने में बिताते हैं और इस पर अपनी आय का लगभग 16प्रतिशत खर्च करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए शीर्ष तीन प्रेरक तत्वों में आकर्षक कीमतें (57 प्रतिशत), सुविधाजनक रिटर्न और एक्सचेंज प्रोसेस (57 प्रतिशत) सहित अनूठे ऑफर (49 प्रतिशत) शामिल हैं।

अध्ययन के अनुसार अमेजन सबसे ज्यादा (73प्रतिशत) पसंद किया जाने वाला ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, इसके बाद फ्लिपकार्ट (70प्रतिशत), मीशो (30प्रतिशत), जियोमार्ट (20प्रतिशत) और अन्य हैं। अमेजॉन के 63 प्रतिशत यूजर्स का संतुष्टि स्तर सबसे अधिक है, इसके बाद फ्लिपकार्ट के लिए 52प्रतिशत और रिलायंस डिजिटल के लिए 46प्रतिशत हैं।

सीएमआर के अनुसार ईकॉमर्स द्वारा ऑफर किए जाने वाले विकल्पों, सुविधा और आराम की विस्तृत सीरीज ने आकांक्षी भारत (टियर 2, टियर 3 शहरों और उससे बाद के शहरों  में अधिक ऑनलाइन खरीदारी करने और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उभरते युवा उपभोक्ताओं को सशक्त बनाया है। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी प्रमुख कंपनियां, मीशो और अन्य जैसी विशिष्ट बाजार कंपनियां, और टाटा तथा रिलायंस जैसे समूह इन बाजारों में जमकर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

पिछले छह महीनों में तीन में से दो उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन शॉपिंग पर 20,000 रुपये तक खर्च किए हैं। पिछले 6 महीनों में टियर 2  खरीदारों का ऑनलाइन खरीदारी पर औसत खर्च  (20,100 रुपये) टियर 1 खरीदारों के ऑनलाइन खर्च (21,700 रुपये) के लगभग बराबर है।

आजादी के 75वें साल का जश्न इंग्लैंड में मनाएंगे भारतीय खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी आजादी के 75वें साल का जश्न इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में मनाएंगे। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक, भारतीय ओलम्पिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना, महासचिव राजीव मेहता और कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पाण्डेय ने गुरूवार को यहां आयोजित विदाई समारोह में खिलाड़ियों को विदाई देते हुए यह विचार व्यक्त किया।

इन खेलों में भारत के 215 खिलाड़ी 16 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनके साथ 81 अधिकारी भी उतरेंगे। इस अवसर पर खिलाड़ियों की आधिकारिक पोशाक का भी अनावरण किया गया। खेल मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इन खेलों में भारत का 215 सदस्यीय दल उतरेगा जिसमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों की संख्या एक बराबर होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी उतरेंगे। जो यह कहता है कि टोक्यो ओलम्पिक की कामयाबी का सफर जारी है। उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा खिलाड़ी इस समय विदेशों में ट्रेनिंग ले रहे हैं।खिलाड़ियों की ट्रेनिंग में हम कोई कमी नहीं आने देंगे और आगे भी उन्हें मदद देते रहेंगे।

स्वर्ण विजेता को 20 लाख देगा आईओए
भारतीय ओलम्पिक संघ ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने गुरूवार को यहां विदाई समारोह में यह घोषणा की। मेहता ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में कहा कि इन खेलों में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपए, रजत विजेता को 10 लाख रुपए और कांस्य पदक विजेता को साढ़े सात लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद  करते हैं कि हमारे खिलाड़ी इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

खिलाड़ियों को सौंपी किट
खेल मंत्री ने इस अवसर पर रवि दहिया, बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया, साक्षी मलिक,अंशु मलिक, लवलीना बोर्गोहैन, शिवा थापा, आशीष चौधरी, मनप्रीत सिंह, पी आर श्रीजेश, हरमनप्रीत सिंह, हिमा दास, दुती चंद, धनलक्ष्मी  शेखर,ज्योति, ऐश्वर्या, डेविड बेकहम और शशिकला अगाशे जैसे खिलाड़ियों को आधिकारिक किट देकर सम्मानित किया।

एडिडास फुटवियर पार्टनर
राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी)  में एडिडास भारतीय दल के आधिकारिक स्पोर्ट्स फुटवियर पार्टनर बना है। एडिडास ने एथलीटों के विदाई समारोह के दौरान आधिकारिक सीडब्ल्यूजी किटिंग के हिस्से के रूप में एथलीटों के लिए एक अनुकूलित बैकपैक और डफल बैग के साथ अपने नवीनतम जूते सुपरनोवा का अनावरण किया।

सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास प्रदर्शन बढ़ाने वाले गियर के साथ एथलीटों को समर्थन और सशक्त बनाने में ब्रांड हमेशा सबसे आगे रहा है। इस साल के राष्ट्रमंडल खेलों में एडिडास के कुछ प्रमुख एथलीट जैसे मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, हिमा दास, निकहत जरीन, मनप्रीत सिंह, जेरेमी लालरिनुंगा और मनिका बत्रा शामिल हैं, जो अपने-अपने खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के दावेदार हैं।

आईओए के साथ साझेदारी पर ब्रांड एडिडास के वरिष्ठ निदेशक सुनील गुप्ता ने कहा कि हमें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के साथ इस साझेदारी पर गर्व है। हमारा प्रयास अपने एथलीटों को उनके खेल के अनुभव को बढ़ाने और उन्हें सफलता के लिए स्थापित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गियर के साथ समर्थन करना है।

आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के भारत सरकार के आदेश को ट्विटर ने दी कानूनी चुनौती, बताया अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन
नई दिल्ली। ट्विटर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कंटेंट हटाने से जुड़े भारत सरकार के कुछ फैसलों को अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी ने इस मामले से वाकिफ कुछ सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्विटर ने कुछ अधिकारियों की तरफ से अधिकार के कथित दुरुपयोग को कानूनी चुनौती दी है। आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के आदेश की न्यायिक समीक्षा की ये कोशिश इस अमेरिकी कंपनी और भारत सरकार के बीच टकराव में एक और कड़ी साबित होगी।

खालिस्तान समर्थकों पर सरकार ने एक्शन को कहा
दरअसल भारत सरकार ने ट्विटर को उन अकाउंट्स के खिलाफ ऐक्शन लेने को कहा है जो खालिस्तान समर्थक हैं। सरकार ने उन पोस्ट्स पर भी कार्रवाई करने को कहा है जिन्होंने किसानों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी गुमराह करने वाली और झूठी सूचनाएं फैला रहे थे। इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर सरकार की आलोचना करने वाले कुछ ट्वीट्स पर भी कार्रवाई करने को कहा गया है।

सरकार के आदेश का पूरी तरह नहीं किया पालन
भारत सरकार पहले ही कह चुकी है कि ट्विटर समेत बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों ने कंटेंट हटाने के अनुरोध पर कार्रवाई नहीं की है। पिछले महीने आईटी मिनिस्ट्री ने ट्विटर को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह कुछ आदेशों का पालन नहीं करती है तो उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्विटर ने अपने खिलाफ कार्रवाई होने के डर से इस हफ्ते सरकार के आदेशों को पालन किया है।

कानून सम्मत नहीं हैं सरकार के आदेश
ट्विटर ने न्यायिक समीक्षा की मांग करते हुए दलील दी है कि कुछ रिमूवल आॅर्डर भारत के आईटी ऐक्ट के प्रावधानों पर खरे नहीं उतरते हैं। हालांकि, ट्विटर ने इसका स्पष्ट तौर पर जिक्र नहीं किया है कि वह किस या किन रिमूवल आॅर्डर की न्यायिक समीक्षा चाहता है। आईटी ऐक्ट के तहत सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा समेत कुछ अन्य वजहों से कुछ कंटेंट तक लोगों की पहुंच खत्म करने का अधिकार है।

ट्विटर ने अभिव्यक्ति की आजादी का दिया हवाला
भारत में करीब 2.4 करोड़ यूजर्स वाले ट्विटर ने ये भी दलील दी है कि कुछ आॅर्डर्स में कंटेंट के लेखक को नोटिस तक नहीं दिया गया। इसमें ये भी कहा गया है कि कुछ पोस्ट राजनीतिक दलों के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए हैं। इनको ब्लॉक करना एक तरह से अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन है।

पिछले साल की शुरूआत में शुरू हुआ टकराव
भारत सरकार और ट्विटर के बीच तब टकराव बढ़ा जब पिछले साल की शुरूआत में माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने सरकार के एक आदेश पर पूरी तरह अमल से इनकार कर दिया था। सरकार ने कुछ अकाउंट्स के खिलाफ ऐक्शन लेने को कहा था जो सरकार-विरोधी किसान आंदोलन के बारे में कथित तौर पर झूठी और भ्रामक सूचनाएं फैला रहे थे।

12 पाक विस्थापित को जल्द मिलेगी नागरिकता, कलेक्टर ने दी मंजूरी
जयपुर। पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों से भारत आए 12 पाक विस्थापित नागरिकों को जल्द भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए जिला कलेक्टर राजन विशाल ने भारतीय नागरिकता देने संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। जिला कलेक्टर राजन ने बताया कि पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए एक दर्जन व्यक्तियों ने भारतीय नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए आवेदन किया था। आवेदकों के दस्तावेजों की गहनता से जांच करने पर सभी आवेदन सही पाए गए है और जल्द की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आवेदकों को भारतीय नागरिक होने का प्रमाण पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे।

इनको मिलेगी नागरिकता
जिला कलेक्टर राजन ने बताया कि 40 वर्ष पहले अपने पिता के साथ आई हुई चेता बाई को आगामी दिनों में भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया जाएगा। इसी तरह जीवाराम, नसीबन, बशीरन, दर्शन लाल ज्ञानचंद, मोहन, किरण कुमारी को प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, भारतीय महिलाओं ने बनाई 2-0 की अपराजेय बढ़त
दाम्बुला। स्मृति मंधाना (39) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 31) की शानदार पारियों से भारतीय  महिला टीम ने श्रीलंका को दूसरे टी 20 मैच में शनिवार को पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। 126 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए शुरूआत अच्छी नहीं हुई थी और उनके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालांकि पहले उपकप्तान स्मृति मंधाना (39) और फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 31) एक छोर पर क्रीज पर जमी रहीं और अपनी टीम को पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट से एक महत्वपूर्ण जीत दिला दी। मंधाना ने 34 गेंदों पर 39 रन में आठ चौके लगाए जबकि हरमन ने 32 गेंदों पर नाबाद 31 रन में दो चौके लगाए। शेफाली वर्मा और एस मेघना ने 17-17 रनों का योगदान दिया। यास्तिका भाटिया ने 13 रन बनाए।

मजबूत शुरुआत के बाद लड़खड़ाई श्रीलंका पारी
इससे पहले श्रीलंका की पारी में विश्मी गुणारत्ना ने 45 और कप्तान चमारी अटापट्टू ने 43 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से विशमी गुणारत्ने और चमारी अटापट्टू ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की पार्टरनशिप कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। लेकिन श्रीलंकाई टीम की आगे की बल्लेबाज भारत की गेंदबाजी के सामने खुलकर नहीं खेल पाईं। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 34 रन पर दो विकेट लिए। नाबाद 31 रन और एक विकेट के प्रदर्शन के लिए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

हरमन ने तोड़ा मिताली का रिकॉर्ड
इस पारी के दौरान हरमनप्रीत कौर महिला टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा है। हरमनप्रीत ने अब 123 मैचों में 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 2372 रन बना लिए हैं। मिताली के नाम 89 मैचों में 2364 रन हैं।

रोहित शर्मा कोरोना की चपेट में, भारतीय टीम को एक मैच के लिए चुनना होगा नया कप्तान
लेस्टर। कोरोना संक्रमण की चपेट में भारतीय पुुरुष क्रिटेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आ गए हैं। बीसीसीआई ने रविवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने ट्वीट किया,'भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का शनिवार को रैपिड एंटी-जेन टेस्ट हुआ जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।'

रोहित शर्मा एक जुलाई से होने वाले पांचवें पुनर्निर्धारित टेस्ट के लिये भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड गये हैं। ट्वीट में कहा गया, 'वह इस समय टीम होटल में बीसीसीआई चिकित्सक दल की निगरानी में हैं।' रोहित ने भारत और लेस्टरशर के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी भी नहीं की। उन्होंन पहली पारी में 25 रन बनाये थे। उल्लेखनीय है कि भारत के उपकप्तान केएल राहुल चोटिल होने के कारण इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा सके थे। यदि रोहित एक जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले स्वस्थ नहीं हो पाते, तो भारतीय टीम को इस एक मैच के लिए नया कप्तान चुनना होगा।