Bihar Assembly Elections - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिहार की नई सरकार में भाजपा के 8 मंत्री तय, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम, विधायक दल की बैठक का बड़ा फैसला
पटना। बिहार विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद अब नई सरकार के गठन का काम आखिरी चरण में चल रहा है और इसके लिए एनडीए गठबंधन हर संभव प्रयास कर रहा हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बार भी सीएम पद के लिए नीतीश कुमार का नाम सामने आ रहा है, लेकिन अभी तक इनके नाम पर मुहूर नहीं लग पाई है। बता दें कि, बैठको के दौर ने इस बात पर पूरी तरह से संशय खड़ा कर दिया है क्योंकि पहले सोमवार को बैठक होने वाली थी, लेकिन किन्ही कारणों से उसे रद्द करना पड़ा और उसके बाद ये बैठक मंगलवार को होने पर सहमति बनी थी लेकिन मंगलवार को भी बैठक नहीं हो पाई थी।

वर्तमान सीएम नीतीश कुमार आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और कल यानी 20 नवंबर को बिहार को अपना नया सीएम मिलेगा। इसी दिन बिहार के गांधी मैदान में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम भी होगा। ​बताया जा रहा है कि, भाजपा और जेडीयू ने नई कैबिनेट के लिए अपना अपना फॉर्मूला तय भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार भाजपा ने अपने 8 मंत्रियों के नाम भी तय कर लिया है जो कि बिहार कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

भाजपा की इस लिस्ट में रमा निषाद, रत्नेश कुशवाहा, श्रेयसी सिंह, त्रिविक्रम नारायण सिंह, गायत्री देवी, रोहित पांडेय, रजनीश कुमार और मनोज शर्मा आदि को शामिल किया गया है। बिहार विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा हो विधायक दल का उपनेता चुना गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि, इन दोनों नेताओं को फिर से बिहार का  डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इस बात की पुष्टि भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य की है।

नीतीश कुमार को फिर मिल सकती है बिहार की कमान

बता दें कि, आज सुबह से ही सीएम आवास पर जदयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है, जिसमें कैबिनेट को लेकर लगभग सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। बता दें कि, इस बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया है। अब देखना ये होगा कि, क्या नीतीश कुमार को बिहार की कमान दौबारा मिलेगी या​ फिर बिहार को कोई नया सीएम मिलेगा।

चुनाव हार के बाद रोहिणी आचार्य का भावुक विस्फोट! बोलीं मुझे मारा-पीटा, चप्पलें उठाई, पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी...जानें और क्या क्या कहा ?
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद बिहार की राजनीति में अचानक ही भूचाल सा आ गया है। बिहार चुनाव हारने के बाद आरजेडी  प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को चुनाव हारने की पूरी जिम्मेदारी अपने उपर ले ली थी और अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब रोहिणी ने फेसबुक पर पोस्ट करके सबको​ हिला दिया है। दरअसल, उन्होंने लिखा कि—कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने  पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी  दोस्त की किडनी लगवा दे " .. सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें ..  मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो। बता दें कि, रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पोस्ट में ये भी लिखा है कि, उन्होंने सच का समर्पण नहीं किया और ये ही कारण है कि, उनको ये बेइज्जती झेलनी पड़ी।

मंत्री अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया

रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, ये लालू जी के परिवार का व्यक्तिगत मामला है और इसमें हम किसी को भी दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए और ना ही इस मामले में किसी को भी टिप्पणी करनी चाहिए। इसके आगे अशोक चौधरी ने कहा कि, रोहिणी आचार्य ने जिस तरह का बयान दिया है और वो जिस तरह पार्टी से और परिवार से गई है ये बहुत ही मार्मिक और दर्दनाक है। ये लालू और उनके परिवार के लिए बड़े ही शर्म की बात है कि घर की बेटी इस तरह बेइज्जत होकर गई है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया

रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, मैं इस विषण में कुछ भी कहना उचित नहीं समझता हूं क्योंकि किसी पारिवारिक मामले में हमें दखअंदाजी नहीं करनी चाहिए और ऐसे मामले में परिवार किस परिस्थिति से गुजरता है मैं अच्छी तरह से समझता हूं। मैं भी इस दौर से गुजर चुका हूं, चाहे हमारे बीच राजनीति मतभेद क्यों नहीं रहा हो। इसके आगे चिराग पासवान ने कहा कि, मैने हमेशा से ही लालू यादव के परिवार को अपना माना है और आगे भी मानता रहूंगा। मैं तेजस्वी, तेजप्रताप, मीसा और रोहिणी को अपने भाई बहन की तरह मानता हूंं और मैं भगवान से दुआ करूंगा कि, उनका ये पारिवारिक विवाद जल्द से जल्द सुलझ जाए।

Bihar Government Formation: इस​ दिन देंगे नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा, जानें कब होगी नए सीएम की ताजपोशी ?
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 2 चरणों में हुए मतदान का कल यानी 14 नवबंर को रिजल्ट आ चुका है और सत्तारूढ़ एनडीए पार्टी ने इस चुनाव में 202 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है। बता दें कि, वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल करीब 22 नवंबर तक है उस दिन या उससे पहले 18वीं विधानसभा का गठन किया जा सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, आज सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां से मुलाकात करेंगे और उसके बाद अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं उसके बाद ही ये तय हो सकेगा कि नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह किस होगा।

इसके साथ ही आपको बता दें कि, ये पहला मौका नहीं था, जबकि एनडीए को विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल हुई, इससे पहले भी साल 2010 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐसी ही जीत हासिल हुई थी। बता दें कि, सिवान में स्वास्थय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार मंगल पांडेय की भारी मतों से जीत हुई है। इसके विपरित लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को महुआ विधानसभा क्षेत्र से हार मिली है।

यदि हम पांच साल पहले के चुनाव परिणाम से तुलना करें तो जदयू को इस बार करीब 42 सीटों का लाभ मिला है। सूत्रों के अनुसार, अगले सप्ताह तक एनडीए अपनी नई सरकार का गठन कर सकता हैं।