President Donald Trump - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कीव पर रूस का कहर: मिसाइल हमले में 11 लोगों की मौत, कई इमारतें तबाह
यूक्रेन। कीव यूक्रेन की राजधानी कीव के शीर्ष सैन्य प्रशासक ने सोमवार को कहा कि एक हफ़्ते के भीतर दूसरी बार यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। शीर्ष सैन्य प्रशासक तिमुर तकाचेंको ने बताया कि लगभग 46 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि कीव के बड़े इलाके में तीन और लोगों की मौत हुई है। तकाचेंको ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया कि 20 से ज़्यादा जगहों पर बचाव कार्य चल रहा है और दो ज़िलों में ऊंची रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया है।

ये हमले तुर्की में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुए हैं, जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत होने की उम्मीद है। ताज़ा हमलों से कुछ घंटे पहले, ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि गुरुवार को कीव पर हुए हमलों में 30 लोग मारे गये थे, इसके बाद मास्को एक और ज़बरदस्त हमले की तैयारी कर रहा है। राजधानी कीव के लोगों के लिए यह एक और डरावनी रात थी, जिसमें ज़ोरदार धमाके हुए और यूक्रेन के वायु रक्षा प्रणाली की आवाज़ें सुनायीं दीं। एक बार फिर कई लोगों ने ज़मीन के नीचे शरण ली।

मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों ने शहर में कई इमारतों को निशाना बनाया और कुछ अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में आग लग गयी। मेयर के अनुसार, गोदामों और गैराज वर्कशॉप को भी नुकसान पहुंचा। आज सुबह बड़े पैमाने पर तबाही देखी गयी। शहर में तीन बड़ी इमारतें आंशिक रूप से ढह गयीं, माना जा रहा है कि ये इमारतें रोके गये ड्रोन या मिसाइलों के मलबे के गिरने से क्षतिग्रस्त हुईं।

बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। शहर में लगी आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर नदी से पानी भरकर लगातार छिड़काव कर रहे हैं। हमलों से कुछ घंटे पहले ज़ेलेंस्की ने कहा था कि खुफिया जानकारी से संकेत मिला है कि कीव पर एक हफ़्ते के अंदर रूस दूसरा हमला कर सकता है। यूक्रेन ने मास्को पर आरोप लगाया कि उसने जान-बूझकर आम नागरिकों वाले इलाकों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी। रूस ने कहा कि उसने रूसी इलाके में पावर स्टेशनों और ऊर्जा सुविधाओं पर यूक्रेन के हालिया हमलों के जवाब में सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया।

रात भर ऐसे हमले जारी रहे और रूस के कब्ज़े वाले क्रीमिया के सेवस्तोपोल शहर में कुछ समय के लिए बिजली भी काट दी गयी। यूक्रेन इस प्रायद्वीप में मौजूद ठिकानों पर अपने हमले तेज़ कर रहा है, ताकि रूस पर शांति वार्ता के लिए दबाव बनाया जा सके।

ट्रम्प दायर करेंगे बीबीसी के खिलाफ मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला?
वाशिंगटन। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह पैनोरमा द्वारा उनके भाषण को संपादित किए जाने को लेकर बीबीसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। ज्ञातव्य है कि इस मामले में पैनोरमा मीडिया ने ट्रम्प से माफी तो मांग ली है लेकिन उन्हें नुकसान की भरपाई  करने से इनकार किया है।

ट्रम्प ने शुक्रवार देर शाम एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा,  हम उन पर एक से पांच अरब डॉलर के बीच के मुआवजे का मुकदमा करेंगे।  संभवत: अगले हफ्ते कभी भी यह कदम उठा सकते हैं। बीबीसी ने गुरुवार को कहा था कि छह जनवरी 2021 के भाषण के संपादन में अनजाने में यह गलती हो गई कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने हिंसक कार्रवाई का सीधा आह्वान किया था और कहा कि इसे फिर से प्रसारित नहीं किया जाएगा। बीबीसी ने ट्रम्प से माफी मांगी, लेकिन कहा कि वह आर्थिक मुआवजा नहीं देगा। बीबीसी ने यह बयान ट्रंप के वकीलों की धमकी दिए जाने के बाद जारी किया, जिसमें उनके वकीलों ने कहा था कि अगर बीबीसी ने अपना बयान वापस नहीं लिया, माफी नहीं मांगी और उन्हें मुआवजा नहीं दिया, तो वे बीबीसी पर एक अरब डॉलर का मुकदमा करेंगे।

मेरे शब्दों को बदल दिया

ट्रम्प ने पत्रकारों से कानूनी कार्रवाई करने की अपनी योजना के बारे में कहा, मुझे लगता है कि मुझे यह करना ही होगा। उन्होंने धोखा दिया। उन्होंने मेरे मुंह से निकलने वाले शब्दों को बदल दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर उनसे से बात करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने ने उनसे इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की थी। वह सप्ताहांत में स्टारमर को फोन करेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक न्यायालय रिकॉर्ड डेटाबेस की खोज से पुष्टि हुई।

शुक्रवार शाम तक फ्लोरिडा की संघीय या राज्य अदालत में कोई मुकदमा दायर नहीं किया गया था। एयर फोर्स वन पर अपनी टिप्पणी से पहले शनिवार को रिकॉर्ड किए गए एक अलग साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि बीबीसी पर मुकदमा करना उनकादायित्व है। उन्होंने कहा, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप इसे अन्य लोगों के साथ फिर से होने से नहीं रोक सकते। उन्होंने 2024 के चुनाव में उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस के साथ 60 मिनट के कार्यक्रम में एक साक्षात्कार को लेकर अमेरिकी समाचार संस्थान सीबीएस के साथ उनके विवाद का संदर्भ देते हुए कहा कि यह संपादन उससे भी बदतर है।