Path Built - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अयोध्या में बन रहा 6 किमी लंबा पथ : हेलीकॉप्टर भी उतर सकेगा, फोर लेन लक्ष्मण पथ के पिच की चौड़ाई 30 मीटर
अयोध्या। बरसात का सीजन समाप्त होने के बाद फिर से लक्ष्मण पथ का निर्माण शुरू हो गया है। इस बार निर्माण जीरो प्वाइंट, गुप्तारघाट से शुरू है, पहले बीच से शुरू हुआ था। यह पथ 6.07 किमी. लंबा है। इस परियोजना की लागत 180 करोड़ रुपए है। निर्माण खंड-तीन इसकी कार्यदायी संस्था है। फोर लेन पथ के पिच की चौड़ाई 30 मीटर है। पटरी व स्लोप आदि लेकर यह 45 मीटर है। लक्ष्मण पथ का गुप्तारघाट-नयाघाट बंधा के समानांतर निर्माण हो रहा है। सड़क की चौड़ाई 30 मीटर होने से अयोध्या-बिल्वहरिघाट बंधे की तरह इस पर भी हेलीकाप्टर उतारा जा सकेगा।

मंदिर संग्रहालय का भी निर्माण :

मुख्यमंत्री जब पौधारोपण महोत्सव कार्यक्रम में नौ जुलाई को आए थे, तो उनका हेलीकाप्टर बिल्वहरिघाट बंधा के फोरलेन पर उतारा गया था। गुप्तारघाट से लक्ष्मण पथ होते हुए सीधे अयोध्या पहुंचा जा सकेगा। लक्ष्मण पथ और 14 कोसी परिक्रमा पथ के बीच में करीब एक किमी. चौड़ाई में पर्याप्त भूमि है, जिस पर धीरे-धीरे आबादी बसना शुरू है। दोनों तरफ फोरलेन होने से आने वाले कुछ महीने में इसके बीच की भूमि भी सोना के भाव बिकने लगेगी। मंदिर संग्रहालय का भी निर्माण किया जाना है। कार्यदायी संस्था 31 मार्च 2026 तक लक्ष्मण पथ को तैयार करने का दावा कर रही है। इससे पहले रामनगरी में रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ व रामजन्मभूमि पथ पहले से है। अगले वर्ष लक्ष्मण पथ भी रामनगरी का हिस्सा हो जाएगा।