Health camp - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रतिमाह 5 एवं 20 तारीख को आयोजित होंगी वेलनेस गतिविधियां, सीएचओ और आशा टीम करेंगी आमजन को जागरूक
जयपुर। जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रतिमाह 5 एवं 20 तारीख को वेलनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सीएचओ द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 10 वेलनेस गतिविधिया आयोजित की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रतिमाह 10 वेलनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

प्रत्येक माह की 5 एवं 20 तारीख (2 दिवस) को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर वैलनेस गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उक्त दिनांक पर राजकीय अवकाश होने की स्थिति में आगामी कार्य दिवस पर वेलनेस गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (हैल्थ) डॉ. इंद्रा गुप्ता ने बताया कि सीएचओ के द्वारा उनके कार्य क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान प्रत्येक माह में किसी 4 दिवस पर वेलनेस गतिविधिया आयोजित की जाएंगी। सीएचओ के द्वारा प्रत्येक माह में किसी 4 एमसीएचएन दिवस को वेलनेस गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। वेलनेस गतिविधियों का आयोजन सुबह 8 बजे से 9 तक किया जायेगा। सीएचओ, एएनएम एवं आशा द्वारा अपने क्षेत्र में आयोजित किये जाने वाले वेलनेस गतिविधियों के लाभ के बारे में आमजन को जागरूक करने के साथ ही वेलनेस गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जयपुर जिले में आयोजित होगें आरोग्य शिविर, हर रोगी को मिलेगी निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में आरोग्य शिविरो का आयोजन किया जाएगा। आरोग्य शिविर जिले के समस्त जिला, उपजिला, सैटेलाईट, सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रो पर आयोजित किये जाएंगे।

सीएमएचओ प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित होने वाले आरोग्य शिविरों में जिले के चिकित्सा संस्थानों पर रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जावेगा। साथ ही समस्त 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं चिकित्सा संस्थानों पर आने वाले समस्त 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों की बीएमआई, बीपी, शुगर, एवं कॉमन कैंसर की जॉच करते हुए ऑनलाईन पॉर्टल पर सूचना इन्द्राज की जाएगी। बीपी व शुगर की जॉच में पॉजिटिव पाये जाने व फोलोअप पर आने वाले मरीजों का नियमानुसार उपचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित होने वाले आरोग्य शिविरों में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी के संभावित लक्षणों वाले रोगीयों की पहचान कर  उपचार किया जाएगा। टीबी रोगीयों को दानदाता, स्वयं सेवी संस्थानों व अन्य (निक्षय मित्र) के माध्यम से पोषण किट का वितरण किया जाएगा।

नि:शुल्क चिकित्सा सेवा की अनूठी मिसाल, प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
जयपुर। जनस्वास्थ्य के उत्थान और चिकित्सा जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर, मानसरोवर में रविवार को विशाल नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जस्टिस नगेंद्र कुमार जैन फाउंडेशन ट्रस्ट, ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट एवं प्रियंका हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.एल. शर्मा के नेतृत्व में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की विस्तृत जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान ही सर्वोत्तम इलाज है। ऐसे नि:शुल्क शिविर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रियंका हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मुंजाल ने शिविर संचालन की समीक्षा करते हुए उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जनता तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। शिविर में डॉ. आशा शर्मा, डॉ. गणपत देवपुरा, डॉ. निखिल व्यास, डॉ. अश्विनी बिलिंदी, डॉ. निखिल खंडेलवाल, डॉ. प्रियंका पाराशर सहित विशेषज्ञों ने ब्लड शुगर, बीपी, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल और अन्य महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान कीं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नगेंद्र कुमार जैन ने संदेश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की वास्तविक पूंजी है। ऐसे सेवा कार्य समाज को मजबूत और जागरूक बनाते है। ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भंवर ने कहा कि  हमारा लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में रमेश के. अरोड़ा, सुरेश कुमार जैन, एडवोकेट गौरव, विमल, एन.के. जैन, डॉ. अरुण जैन, मनीषा जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। शिविर की सफलता में अंशुल श्रीवास्तव, अजय यादव एवं फाउंडेशन व हॉस्पिटल टीम का सराहनीय योगदान रहा।