Heartbreaking incident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल दहला देने वाली घटना : मां ने 9 माह की बेटी को गला घोंट मार डाला, बच्ची के दादा ने कराई एफआईआर
किशनगढ़ बास। खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के गांव मूसाखेड़ा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने 9 माह की दूधमुंही बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। मासूम बच्ची अक्सा के दादा आजाद खान ने पुलिस रिपोर्ट में पुत्रवधु पर पोती की हत्या का आरोप लगाया है। आजाद खान ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 9.30 बजे कमरे की ओर बढ़े तो देखा रूनीजा बच्ची का गला दबा रही थी। वह तुरंत कमरे में घुसे, बच्ची को उठाकर उसकी छाती दबाई और सांस देने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची के पिता कैफ मोहम्मद, जो किशनगढ़ बास में हलवाई की दुकान पर काम करते हैं, को सूचना मिलने पर वह रात 10 बजे घर पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर 2025 को रूनीजा ने भैंसों के चारे में जहर मिला दिया, जिससे भैंस की मौत हो गई थी। इसके अलावा महिला पर घर में आग लगाने का भी आरोप है। रूनीजा मूल रूप से गांव बाघौर की रहने वाली है और उसकी शादी वर्ष 2022 में मूसाखेड़ा में हुई थी। बच्ची का जन्म 9 माह पहले हुआ था। रविवार को किशनगढ़ बास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।

इनका कहना है :

थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार महिला के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले की जांच जारी है।