death penalty - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2026 के विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए ईरान में मृत्युदंड की सजा का सामना कर रही आठ महिलाओं को रिहा करने का आह्वान किया है और कहा है कि उनकी रिहाई शांति वार्ताओं की एक 'शानदार शुरुआत' होगी। ट्रंप की यह अपील ईरान के साथ एकतरफा युद्धविराम के विस्तार की घोषणा करने से एक दिन पहले आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा, "मैं इन महिलाओं की रिहाई की बहुत सराहना करूँगा। कृपया उन्हें कोई नुकसान न पहुँचाएँ! यह हमारी बातचीत की एक शानदार शुरुआत होगी।"

एक संबंधित घटनाक्रम में, ईरानी न्यायपालिका के आधिकारिक मीडिया संस्थान मिजान न्यूज ने बुधवार को बताया कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद ईरान के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी को फांसी दे दी गई है। मिजान के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सजा बरकरार रखे जाने के बाद अधिकारी मेहदी फरीद को फांसी पर लटका दिया गया। इस अधिकारी ने रक्षा से संबंधित संवेदनशील जानकारी इजराइली खुफिया विभाग को देने की कोशिश करने की बात कबूल की थी।

डोनाल्ड ट्रंप ने मृत्युदंड की सजा पाने वाली इन आठ महिलाओं की तस्वीरों का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। हालांकि, इन महिलाओं के नाम और पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। इस तरह की रिपोर्टें हैं कि इन महिलाओं को जनवरी 2026 के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने या चल रहे संघर्ष के दौरान दुश्मन की मदद करने के संदेह में फांसी का सामना करना पड़ रहा है। ईरानी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इन आठ महिलाओं के लिए विशिष्ट फांसी की योजनाओं की पुष्टि नहीं की है। सोमवार को तेहरान के बाहर एक जेल में मोहम्मद मासूम शाही (38) और हामिद वालिदी (45) को सुबह फांसी दे दी गई। अधिकारियों ने कहा कि इनके साथ 19 मार्च से अब तक कम से कम 15 राजनीतिक कैदियों को फांसी दी जा चुकी है।

अमेरिका के मिसिसिपी में सनकी व्यक्ति का कहर, बच्चे और पादरी समेत छह लोगों की हत्या
मिसिसिपी। अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के क्ले काउंटी में एक सनकी हमलावर ने कहर बरपाते हुए अपने परिवार के कुछ सदस्यों और एक पादरी सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात हुई इस जघन्य घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 24 वर्षीय डारिका एम. मूर के रूप में हुई है।

शेरिफ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले की शुरुआत डेविड हिल रोड स्थित एक घर से हुई, जहाँ डारिका मूर ने अपने पिता ग्लैन मूर (67), भाई क्विंटन मूर (33) और चाचा विली एड गाइन्स (55) को गोलियों से भून दिया। इसके बाद आरोपी अपने भाई का ट्रक लेकर कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य रिश्तेदार के घर पहुँचा, जहाँ उसने अपनी सात वर्षीय चचेरी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, वहां मौजूद एक अन्य छोटा बच्चा उसका  शिकार होने से बच गया।

हत्या का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। आरोपी इसके बाद पास के एक चर्च पहुँचा और वहां मौजूद पादरी बैरी ब्रैडली और उनके भाई सैमुअल ब्रैडली की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पादरी की कार छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और आधी रात के करीब एक रोडब्लॉक के दौरान आरोपी को हथियार सहित धर दबोचा।

क्ले काउंटी के शेरिफ एडी स्कॉट ने इस घटना को एक भयानक पारिवारिक त्रासदी बताया है। हालांकि, अभी तक सामूहिक हत्याकांड के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिला अटॉर्नी कार्यालय ने कहा है कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए वे आरोपी के खिलाफ मृत्युदंड की मांग करेंगे। इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों का मानना है कि मूर ने अकेले ही यह काम किया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मिली सजा-ए-मौत पर भारत ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा-बांग्लादेश के हितों के...
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा पर भारत ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा ​है कि, हम कोर्ट के फैसले पर ध्यान दे रहे हैं और बांग्लादेश के हितों के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबंद्व है। इसके आगे भारत सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, शेख हसीना के खिलाफ सुनाए गए फैसले को नोट कर लिया गया है।

भारत का शांति, लोकतंत्र और स्थिरता पर जोर

फैसले के बारे में, भारत ने कहा कि एक पड़ोसी होने के नाते हम बांग्लादेश की जनता के हितों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्व है। इसके आगे भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि, बांग्लादेश में शांति, लोकतंत्र, समावेशन और स्थिरता बनाए रखना सबसे अहम बात है और इसके लिए भारत हमेशा बांग्लादेश की जनता के साथ खड़ा है और हमेशा खड़ा रहेगा।