Jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर, वेंटिलेटर पर रेफर प्रसूता को 10 मिनट तक नहीं मिला ऑक्सीजन सपोर्ट
जयपुर। राजधानी के सवाई मानसिंह अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल से गंभीर हालत में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रेफर होकर पहुंची आठ माह की गर्भवती प्रसूता को इमरजेंसी गेट पर करीब 10 मिनट तक ऑक्सीजन सिलेंडर और वार्ड बॉय का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान साथ आए रेजिडेंट डॉक्टर एम्बू बैग के सहारे मरीज की सांसें चलाते रहे। समय पर व्यवस्था नहीं मिलने से परिजनों ने इमरजेंसी के बाहर हंगामा कर दिया। मरीज के पति किशन के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव और हाई ब्लड प्रेशर के कारण उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे तत्काल SMS अस्पताल रेफर किया गया।

आरोप है कि मरीज के पहुंचने के बावजूद आवश्यक इंतजाम समय पर नहीं हो सके। घटना ने अस्पतालों के बीच रेफरल व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इमरजेंसी विभाग के सूत्रों का कहना है कि गंभीर मरीजों को कई बार बिना पूर्व सूचना के भेज दिया जाता है, जबकि इमरजेंसी पहले से भारी दबाव में रहती है। वहीं, जनाना अस्पताल में ICU और वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मरीज को SMS रेफर करने के निर्णय पर भी चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर समन्वय से ऐसे गंभीर मरीजों को जोखिम भरे स्थानांतरण से बचाया जा सकता है।

कागजों में सफाई, सड़कों पर गंदगी : मॉनिटरिंग के अभाव में शहर कचरे के ढेर में तब्दील, आयुक्त के आदेश के बाद भी मॉनिटरिंग की अनदेखी
जयपुर। शहर की सफाई व्यवस्था इन दिनों पटरी से उतरती नजर आ रही है। मुख्य मार्गों, कॉलोनियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। हालात यह हैं कि कई स्थानों पर कई दिनों तक कचरा नहीं उठने से दुर्गंध फैल रही है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग के लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर जोन उपायुक्तों के साथ ही सफाई कार्य से जुड़े अधिकारियों को सुबह डेढ़ से दो घंटे मॉनिटरिंग करनी है लेकिन अधिकारियों ने आदेशों को हवा में उड़ा दिया है और शहर जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर पर बैठा है। हालांकि आयुक्त डॉ. सैनी ने होली के पर्व पर स्पेशल टीमों का गठन करने के साथ ही स्वयं मध्य रात्रि को सफाई की मॉनिटरिंग के लिए करीब चार घंटे फील्ड में रहे।

जमीनी हकीकत आदेशों के विपरीत :

नगर निगम प्रशासन ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मचारियों को नियमित कचरा उठाने और वार्ड स्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। इसमें वार्ड स्तर पर ओआईसी भी नियुक्त किए है। इसके तहत अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने और व्यवस्था की मॉनिटरिंग के अभाव में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कई वार्डों में सफाई कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं और कचरा वाहन भी नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं, जिससे कचरा सड़कों और खाली प्लॉटों में जमा होता जा रहा है। नालियों के किनारे भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे नालियां जाम हो रही हैं और गंदगी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

निगम के दावों की खुल रही पोल :

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम समय-समय पर सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा। लोगों का कहना है कि यदि सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग हो और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तो हालात में सुधार संभव है।

रंगों के उत्सव के लिए तैयार जयपुर : होली-धुलंडी पर होटल्स ने बनाए खास टूरिस्ट पैकेज, पर्यटकों को मिलेगा राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और स्वाद का अनूठा अनुभव
जयपुर। रंगों के महापर्व होली और धुलंडी को लेकर गुलाबी नगरी में पर्यटन गतिविधियां तेज हो गई हैं। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शहर के कई होटल्स और रिसॉर्ट्स ने विशेष होली फेस्टिव पैकेज तैयार किए हैं। इन पैकेजों का उद्देश्य पर्यटकों को केवल उत्सव दिखाना ही नहीं, बल्कि उन्हें राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक लोक जीवन से करीब से रूबरू कराना है।

पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक के अनुसार होली स्पेशल पैकेज 3 से 6 हजार रुपए प्रति पर्यटक से  की गई है। इन पैकेजों के तहत पर्यटकों को पारंपरिक होलिका दहन समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां लोक संगीत, पारंपरिक रीति-रिवाज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से त्योहार की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता से अवगत कराया जाएगा।

धुलंडी के दिन पर्यटकों के लिए सुरक्षित एवं पारंपरिक रंगोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्राकृतिक गुलाल, लोकनृत्य, ढोल-नगाड़ों की धुन और राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। साथ ही मेहमानों को गुजिया, ठंडाई और अन्य पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर भी मिलेगा।

पर्यटन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे सांस्कृतिक पैकेज विदेशी और घरेलू पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राजस्थान की लोक परंपराओं और उत्सव संस्कृति को वैश्विक पहचान भी मिल रही है।

संवाद संस्कृतियों के संग रंगमय होगा जयपुर, शुरू होगा 25वां भारत रंग महोत्सव
जयपुर। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय रंगमहोत्सव भारत रंग महोत्सव अध्याय इस प्रारम्भ होगा। यह आयोजन 13-14 तथा 18-19 फरवरी को आरआई सी के मुख्य सभागार में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव संयोजक ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय थीम संवाद संस्कृतियों का है, जो विविध रंगपरंपराओं और कलात्मक नवाचारों को एक मंच पर लाती है।

शर्मा ने बताया कि 27 जनवरी से 20 फरवरी तक चल रहे इस महोत्सव में 277 से अधिक प्रस्तुतियां, 9 देशों की भागीदारी और 228 भाषाओं का रंगवैविध्य शामिल है।

जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ : 7 देशों के 43 पर्यटक कर रहे सफर, 17वें टूर पर निकली शाही ट्रेन
जयपुर। लग्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स अपने 17वें टूर के तहत जयपुर पहुंची। इस यात्रा में 7 देशों के 43 पर्यटक शामिल हैं, जो राजस्थान की विरासत, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को नज़दीक से देखेंगे।

इन पर्यटकों में अमेरिका के 31, ब्रिटेन के 4, भारत, पोलैंड और इटली के 2-2, जबकि कनाडा और कोस्टारिका के 1-1 पर्यटक शामिल हैं। शाही ट्रेन के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पर्यटकों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज़ में स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार जयपुर विजिट के दौरान पर्यटकों ने स्मारकों, शाही महलों और स्थानीय संस्कृति का अनुभव किया। शाम को ट्रेन दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को लेकर सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

शुद्ध आहार–मिलावट पर वार: 650 किलोग्राम मिलावटी पनीर मौके पर नष्ट, खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
जयपुर। शुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल, जयपुर प्रथम द्वारा मदीना डेयरी एंड बेकर्स, बालाजी की कोठी, चौकड़ी तोपखाना, हजूरी घाट गेट, जयपुर पर निरीक्षण की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान मौके पर रखे गए लगभग 650 किलोग्राम पनीर के संबंध में खाद्य कारोबारकर्ता एवं फर्म मालिक मुस्तफा खान से जांच-पड़ताल की गई। पूछताछ में फर्म मालिक द्वारा पनीर को 200 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से रामगढ़, अलवर से मंगवाना बताया गया। साथ ही यह भी स्वीकार किया गया कि उक्त पनीर तेल, मिल्क पाउडर आदि से तैयार किया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मौके से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया तथा जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शेष लगभग 650 किलोग्राम मिलावटी पनीर को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

इस संबंध में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के क्रम में संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया जाएगा एवं नमूना जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे संदिग्ध एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की सूचना विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जनस्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस में डोटासरा का सरकार पर हमला, बोले-दो साल में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभिभाषण में केवल एक साल के खर्च का जिक्र है, लेकिन दो साल में सरकार की कोई बड़ी उपलब्धि सामने नहीं रखी गई। उनके अनुसार इस अवधि में प्रदेश का हर वर्ग परेशान रहा और लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है।

डोटासरा ने संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पंचायत और निकायों के परिसीमन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब जनता द्वारा नकारे गए लोगों से परिसीमन का काम कराया गया। “वन स्टेट वन इलेक्शन” की बात करते हुए उन्होंने कहा कि दो साल गुजर गए, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आई। उन्होंने पंचायती राज परिसीमन के बाद पंचायतों को मिलने वाले 3000 करोड़ रुपए के अनुदान का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि यह राशि अब तक क्यों नहीं मिली। राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि घोषित निवेश में से कितने प्रोजेक्ट धरातल पर उतरे, इसका जवाब सरकार दे। आरोप लगाया कि इसके नाम पर केवल जमीनों की बंदरबांट हुई है।

डोटासरा ने कहा कि यदि यही हालात रहे तो भविष्य में कर्मचारियों को समय पर वेतन देना भी मुश्किल हो सकता है। उन्होंने यमुना जल समझौते, ईआरसीपी परियोजना और मनरेगा के नाम परिवर्तन पर भी सरकार से जवाब मांगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 22 प्रतिशत पात्र लोगों को लाभ नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया। कृषि, शिक्षा और जल जीवन मिशन पर भी सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की स्थिति खराब है, छापों के बाद क्या कार्रवाई हुई यह स्पष्ट नहीं है।

आरटीई में नामांकन प्रक्रिया अधूरी है और जर्जर घोषित स्कूलों के सुधार के लिए धन का प्रबंध कैसे होगा, इस पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए। बिजली के ठेकों में भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए कहा कि कोयला खरीद में क्या हुआ? पेपर लीक में जो भी शामिल है, उसे जेल में डालो हम तो शुरू से ही कह रहे हैं। 12 साल में जो पेपर लीक हुए इसकी सीबीआई जांच कर लो आपकी सरकार गिर जाएगी। बजरी खनन में क्या हो रहा है, अपराधों की क्या स्थिति है, थाने में मुकदमें दर्ज नहीं हो रहे है।

ऐश्वर्या वैध रघुनाथन के सुरों के साथ JLF का शुभारंभ, मॉर्निंग म्यूजिक की शास्त्रीय प्रस्तुति ने साहित्य प्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध
जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) का आगाज़ इस वर्ष मॉर्निंग म्यूजिक सत्र में शास्त्रीय गायिका ऐश्वर्या वैध रघुनाथन की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुआ। सुरों की शुद्धता और रागों की आत्मीयता से सजी यह प्रस्तुति साहित्य और संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण रही।

सुबह के शांत वातावरण में ऐश्वर्या वैध रघुनाथन की शास्त्रीय गायकी ने श्रोताओं को भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा से जोड़ा। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने न केवल इस प्रस्तुति का आनंद लिया, बल्कि तालियों के साथ कलाकार का उत्साहवर्धन भी किया।

फेस्टिवल परिसर में दर्शकों की सुविधा और विविध सत्रों के आयोजन के लिए फ्रंट लॉन, बैठक, चारबाग, सूर्यमहल सहित कुल पांच वैन्यू बनाए गए हैं। विभिन्न मंचों पर साहित्य, कला और विचारों का संगम पूरे उत्साह के साथ देखने को मिल रहा है।

जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने सड़क सुरक्षा अभियान का किया शुभारंभ, शहर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए वाहन रैली निकाली
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयुक्तालय जयपुर मे 13 से 27 दिसम्बर तक दो सप्ताह का सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश देने शहर के प्रमुख मार्गो पर जन जागरूकता के लिए वाहन जागरूकता रैली को पुलिस आयुक्तालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

पुलिस आयुक्त  सचिन मित्तल ने बताया कि अभियान के तहत यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे शहर के प्रमुख मार्गों, मोहल्लों, गलियों में जाकर व मीटिंग कर लोगों को यातायात नियमों की पालना करने एवं नशा करके वाहन नहीं चलाने के बारे में जागरूक करेंगें। उन्होंने बताया कि सुगम यातायात के लिये कोई भी प्रतिबंध हो उसके बारे में समझाईस करें एवं नहीं मानने पर नियम तोड़ने वालों खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।

यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता वाहन रैली पुलिस कमिश्नरेट मैन पोर्च से रवाना होकर एम.आई. रोड, पांचबत्ती, अजमेरी गेट, रामनिवास बाग चौराहा, न्यू गेट, चौडा रास्ता, त्रिपोलिया टी प्वाईन्ट, छोटी चौपड, चांदपोल गेट, संजय सर्किल, संसारचन्द्र रोड, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, एमईएस तिराहा, आयुक्तालय परिसर तक निकाली गई।

इस रैली में यातायात पुलिस के इन्टरसेप्टर वाहन, यातायात प्रियदर्शिनी वाहन, महिला हैल्प लाईन 1090 के वाहन, यातायात पुलिस की बाईक तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट  के द्वारा सडक सुरक्षा से सम्बन्धित पंपलेट,पोस्टर, प्ले-कार्ड, पलैक्स बैनर आदि के माध्यम से आमजन को सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन योगेश दाधीच,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था  राजीव पचार , पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी हनुमान प्रसाद मीणा, पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा, पुलिस उपायुक्त दक्षिण  राजर्षिराज, पुलिस उपायुक्त यातायात सुमित मेहरड़ा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  रानू शर्मा सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

जयपुर : वास्तुकला की एक चमत्कारी-निराली मिसाल
मैं जयपुर हूं! आज मैं 298 साल का हो गया हूं! मैं एक खूबसूरत शहर के तौर पर प्रकांड गणितज्ञ, ज्योतिष और शिल्प शास्त्री महाराजा सवाई जयसिंह के उर्वर मस्तिष्क का नमूना हूं। मैं वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य की बुद्धिमता का जीता जागता शिल्पचातुर्य हूं। मैं मध्यकालीन भारत के नगरीय प्रारूप गृह शिल्प और वास्तुकला की एक चमत्कारी-निराली मिसाल हूं।अब भी मुझे दुनिया के खूबसूरत शहरों में शामिल किया जाता है। मेरी स्थापना 18 नवम्बर, 1727 में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी। मैं जयपुर हूं। तीन ओर अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ हूं। आज भी दुनिया में अपना खास मुकाम रखता हूं। कला और संस्कृति प्रेमी महाराजा जयसिंह ने सबसे पहले गंगापोल पर मेरी नींव रखी। मुझे 2 लाख की आबादी के लिए बसाया गया था और अब मेट्रो सिटी के रूप में बढ़ते-बढ़ते 70 लाख की आबादी का हो चुका हूं। पूरी दुनिया मुझे गुलाबी नगरी के नाम से भी जानती है। सबसे पहले गंगापोल पर राजगुरु पंडित जगन्नाथ सम्राट द्वारा जयपुर की नींव रखी थी।

नौ वर्गों का सिद्धांत :

मुझको ब्रह्माण्ड के नौ भागों में विभक्ति के आधार पर नौ वर्गों के सिद्धांत पर बसाया गया। उत्तर को सुमेरू पर्वत का प्रतीक सर्वोच्च स्थान मानकर चौकड़ी सरहद का नाम दिया गया। मेरी दूसरी चौकड़ियों के नाम चौकड़ी रामचन्द्रजी, चौकड़ी गंगापोल, तोपखाना हजूरी,घाट दरवाजा, चौकड़ी विश्वेश्वरजी, चौकड़ी मोदीखाना, तोपखाना देश और पुरानी बस्ती रखे गए। नौ चौकड़ियों में से एक गंगा पोल चौकड़ी में ताजमी सामंतों को नगर सुरक्षा के लिए बसाया गया था। सुव्यवस्थित रूप से बसे शहर में सीधी सड़कों व सीधी गलियों का योगदान महत्वपूर्ण है। सड़क के दोनों तरफ बसा हुआ बाजार, पैदल चलने वालों के फुटपाथ मेरी शान में इजाफा करते हैं। नौ वर्गों के मध्य में शाही वर्गाकार चौकड़ी सरहद के दोनों सिरों पर दो चौपड़ हैं। एक पूर्वी सिरे पर बड़ी चौपड़ और पश्चिमी सिरे पर छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ से आगे रामगंज बाजार एवं रामगंज चौपड़ है। तीन प्रमुख देवियों महाकाली को रामगंज चौपड़, महालक्ष्मी को बड़ी चौपड़ और माता सरस्वती को छोटी चौपड़ पर विराजमान किया गया।

चारों ओर से सुरक्षित :

बाजारों में फुटपाथों के नीचे वर्षा के पानी को ले जाने के लिए बड़े-बड़े नाले बने हुए हैं। मुख्य सड़क 108 फीट चौड़ी अन्य सड़कें 54, 26,13,6 चौड़ी हैं। दोनों चौपड़ों के बीच 160 दुकानें हैं। मुख्य सड़क के दोनों ओर मकानों की ऊंचाई आधे से ज्यादा यानी 54 से ज्यादा नहीं रखी गई थी। प्रत्येक चौकड़ी में करीब 400 मोहल्ले होते थे। इन मोहल्लों के नाम उनमें बसे व्यवसायों के नाम पर रखे जाते थे। मुझे चारों ओर से सुरक्षित करने के लिए मजबूत चारदीवारी बनाई गई, ताकि यहां परिंदा भी पर न मार सके। मेरे जैसे खास शहर में घुसने के लिए महाराजा सवाई जयसिंह ने 7 विशालकाय दरवाजे सांगानेरी गेट,शिवपोल, अजमेरी गेट ,किशनपोल, घाटगेट,रामपोल,सूरजपोल, चांदपोल,गंगापोल, ध्रुवपोल,जोरावर सिंह गेट बनवाए थे।

जयपुर की खूबसूरती :

न्यू गेट को अजमेरी गेट और सांगानेरी गेट के बीच में बाद में बनाया गया, जहां सीधा रास्ता त्रिपोलिया गेट के लिए जाता है, जो शाही महल सिटी पैलेस का प्रवेश द्वार बनाया गया था। इन सभी बड़े गेट पर बड़े दरवाजे और कोट बनाये गए है। इन्ही दरवाजों को चारदीवारी के जरिए जोड़ा गया ताकि दरवाजों के अलावा कहीं से भी शहर में प्रवेश न हो सके। शहर में घुसने के लिए आज भी यही 8 दरवाजों से होकर निकलना होता है। नाहरगढ़ का किला,जयगढ़, हवामहल, शीश महल,आमेर का किला, जल महल और गढ़गणेश मेरी खूबसूरती में और अधिक चारचांद लगाते हैं। सवाई जयसिंह ने जन्तर.मन्तर का निर्माण किया जो कि ज्योतिष शास्त्र के अध्ययन में बहुत ही महत्वपूर्ण रहा। कल्कि मन्दिर जयपुर के संस्थापक सवाई जयसिंह ने 1739 ई.में सिरहड्योढ़ी बाजार में बनवाया है।

प्रजा की सुख सुविधा :

सवाई जयसिंह के पश्चात् उनके पुत्र ईसरीसिंह ने ईसरलाट,सरगासूली का निर्माण किया। अल्बर्ट हॉल की नींव 6 फरवरी,1876 में महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय के समय प्रिंस अल्बर्ट ने डाली थी। महाराजा माधोसिंह ने इसे पूरा किया तो 21 फरवरी, 1887 को सर एडवर्ड बेडफोर्ड ने इसका उद्घाटन किया। महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय ने कोलकाता के ईडन गार्डन से मिलता जुलता गार्डन रामनिवास बाग बनवाया। अजमेरी गेट स्थित यादगार इमारत का मूल नाम किंग एडवर्ड मेमोरियल है। इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड सप्तम की याद में बने इस मेमोरियल का उद्घाटन 19 नवम्बर 1912 को तत्कालीन वाइसराय लॉर्ड हॉर्डिज ने जयपुर रियासत की 101तोपों की सलामी के साथ सोने की चाबी से किया था।महाराजा कॉलेज, महारानी कॉलेज,मोतीडूंगरी पैलेस का निर्माण, बॉडीगार्ड लाइन्स,अब शासन सचिवालय भवन, सवाई मानसिंह अस्पताल इत्यादि विशिष्ट भवनों का निर्माण विभिन्न शैलियों एवं वास्तुशिल्प के आधार पर किया गया।

एक ही गुलाबी रंग में :

नगर के बाजारों की इमारतों को एक ही गुलाबी रंग में रंगवाकर मुझे सौन्दर्य की निधि ही बना दिया। मुझे उत्तरोत्तर सुन्दर बनाते जाने का काम सवाई जयसिंह ,सवाई रामसिंह और सवाई मानसिंह से लेकर विद्याधर और मिर्जा इस्माइल तक अनेक उच्च राज्याधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुझे बतौर शहर वास्तु के मुताबिक बनाया गया। वास्तु के अनुसार अष्ट सिद्धि व नव निधि से पूर्ण जयपुर दुनिया का अकेला शहर जिसके पास यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के तीन खिताब मौजूद हैं। मेरी प्रशंसा जाकी शोभा जगत में दसहों दिसि छाई कहकर की गई है।

-राकेश जैन कोटखावदा
यह लेखक के अपने विचार हैं।