world news in hindi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गाजा में मरने वालों की संख्या 70 हजार के पार
यरुशलम। गाजा में युद्धविराम के बावजूद फलस्तीनियों को मारे जाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इजरायली सेना की कार्रवाई में रफाह के भूमिगत ठिकाने में नौ हमास लड़ाके मारे गए। एक अन्य स्थान पर हुई फायरिंग में दो बच्चे मारे गए जबकि कई शव बमबारी से ध्वस्त हुए भवनों के मलबे से मिले हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि युद्ध में मरने वालों की संख्या बढ़कर 70,100 हो गई है।

युद्धविराम के बाद भी 354 फिलिस्तीनी मारे गए

मंत्रालय ने कहा कि 10 अक्टूबर को युद्ध विराम लागू होने के बाद से इजरायली गोलीबारी में 354 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 48 घंटों में गाजा पट्टी के अस्पतालों में दो शव पहुंचे हैं, जिनमें से एक को मलबे के नीचे से बरामद कर लिया गया है। युद्ध विराम के बावजूद, फलस्तीनी क्षेत्र गहरे मानवीय संकट में है। गाजा युद्ध की शुरूआत 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर किये गए हमले से हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप 1,221 लोग मारे गये थे।

उस दिन हमास आतंकियों ने गाजा में 251 लोगों का अपहरण कर लिया। हमास ने अब तक सभी जीवित बंधकों को रिहा कर दिया है तथा 26 मृत बंधकों के अवशेष लौटा दिए हैं। बदले में, इजराइल ने अपनी हिरासत में बंद लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है तथा सैकड़ों मृत फिलिस्तीनियों के शव लौटा दिए हैं।

इन बंधकों को जीवित या उनके शव इजरायल को वापस कर दिए गए हैं। लंबी लड़ाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना पर गाजा में इसी वर्ष 10 अक्टूबर को युद्धविराम लागू हुआ है। मलबे से शवों की तलाश का काम जारी है।

ब्राजील में सीओपी 30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य स्थल पर लगी आग, 21 लोग घायल
बेलम। ब्राजील में संयुक्त राष्ट्र सीओपी 30 जलवायु शिखर सम्मेलन स्थल पर आग लग गई। एजेंसी के मुताबिक इस घटना में तेरह लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। जील के शहर बेलेम में सीओपी 30 जलवायु शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल के कुछ हिस्सों को गुरुवार को आग लगने की खबरों के बाद खाली कराया गया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस घटनास्थल पर मौजूद थे: आग के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा। बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग के सुरक्षा दल ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी वहीं थे मौजूद: मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि जब आग लगी तब भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी ब्लू जोन के अंदर भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद थे, लेकिन वह और अन्य अधिकारी सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए।

आग लगने के कारण वार्ता रूकी

संयुक्त राष्ट्र जलवायु बैठक (सीओपी30) ब्लू जोन में गुरुवार को आग लगने के कारण वार्ता अचानक रुक गई और प्रतिभागियों में दहशत फैल गई। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बाद कई लोगों का घटनास्थल पर ही धुएं के कारण सांस लेने के कारण उपचार किया गया। ब्राजील के पर्यटन मंत्री ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है।

सुरक्षा कर्मचारियों ने बताया कि अलर्ट आयोजन स्थल के उस क्षेत्र में उत्पन्न हुआ, जहां राष्ट्रों और संगठनों के सार्वजनिक स्टैंड हैं, जिन्हें मंडप कहा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि तेरह लोगों का धुएं के कारण सांस लेने पर मौके पर ही उपचार किया गया। उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उन्हें उचित चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

जम्मू के प्रगवाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा में दिखा पाकिस्तानी गुब्बारा, नंबरों को डिकोड करने की कोशिश
जम्मू कश्मीर। "ऑपरेशन" सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों ने अपनी आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम कर रखें हैं। इसी बीच आज खबर सामने आ रही है कि, जम्मू कश्मीर के प्रवगवाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के ग्रामीण इलाके में आज सुबह नंबर लिखे हुआ पाकिसतानी गुब्बारा मिला है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मची गई।

वहां स्थानिय निवासियों ने इसको लेकर सुरक्षाबलों और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गुब्बारें को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल, उस पर अंकित नंबरों को डिकोड़ किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि, गुब्बारा मिलने के बाद पुलिस अब लगातार जांच में जुटी हैं और ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस गुब्बारे पर लिखें कोड़ का मतलब क्या है। फिलहाल, पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।