youth congress protest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने एथनॉल मिश्रण (ई-20) नीति को 'बड़ा घोटाला' बताते हुए इसको लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस नीति को वापस लेने की मांग की है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लकड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रायसीना रोड स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय के बाहर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ई-20 नीति के विरोध में नारेबाजी की और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।

लाकड़ा ने प्रदर्शनकारी युवाओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि एथनॉल मिश्रण को बढ़ावा देते समय सरकार ने ईंधन सस्ता होने और उपभोक्ताओं को लाभ मिलने का दावा किया था, लेकिन आज एथनॉल मिश्रित पेट्रोल भी लगभग उसी कीमत पर मिल रहा है जिस कीमत पर पहले सामान्य पेट्रोल मिलता था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि एथनॉल मिश्रण से लागत घटी है तो उसका लाभ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि ई-20 के इस्तेमाल से करोड़ों वाहनों के इंजन के रखरखाव का खर्च बढ़ने की आशंका है और आम लोग इससे चिंतित हैं। सरकार जनता की चिंताओं को नजरअंदाज कर यह नीति लागू कर रही है। उन्होंने कहा, "देश की जनता जानती है, एथनॉल तो बहाना है, नितिन गडकरी जी को सिर्फ अपने बेटे को फायदा पहुंचाना है।" प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ताओं तथा संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी भाग लिया।

युवा कांग्रेस का शहीद स्मारक पर प्रदर्शन : वोट चोर गद्दी छोड़ के लगाए नारे, सीएम आवास कूच पर हिरासत में लिए कार्यकर्ता
जयपुर। वोट चोरी, प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने गुरुवार को शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान चिब सहित युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुधींद्र मूंड, यशवीर सूरा सहित कई पदाधिकारियों ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के बाद नेताओं ने सीएम आवास कूच का ऐलान किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही सीएम आवास कूच करने लगे तो पुलिस ने गवर्मेंट हॉस्टल चौराहे पर बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ता बेरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।