kalraj mishra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विकास में मानवीय मूल्यों की उपेक्षा नहीं हो: राज्यपाल कलराज मिश्र
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि अंधाधुंध विकास में मानव मूल्यों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने 'विकसित भारत' के अंतर्गत सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी संपन्नता के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से संपन्न राज्य है। 'विकसित भारत' की संकल्पना के अंतर्गत यहां की विपुल सांस्कृतिक संपदा, मानव संसाधन और विरासत को सहेजते हुए राष्ट्र विकास में सभी को अपनी प्रभावी भूमिका निभानी चाहिए।

मिश्र शनिवार को राजस्थान थिंकर्स फोरम द्वारा आयोजित 'राइजिंग राजस्थान : द सोसियो—कल्चरल फ्लैगशिप आफ अमृतकाल—भारतवर्ष २०४७' विषयक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भी हमारे यहां बहुत से स्तरों पर संयुक्त परिवार व्यवस्था है। सर्वधर्म सद्भाव और संत—महात्माओं के आदर्श हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं। समाज उन सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा है, जिसमें प्रगति के साथ जीवन दृष्टि के उदात्त मूल्य समाए हुए हैं। इन्हें बचाए रखते हुए हम कैसे भारत को विश्व भर में आर्थिक, वैज्ञानिक और राजनीतिक दृष्टि से अग्रणी करें, इस पर अब हमें आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने व्यष्टि की बजाय समष्टि में विश्वास रखते हुए कार्य करने, राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए सांस्कृतिक सद्भाव और समन्वय की भावनाओं को बढ़ावा देते हुए विकास के लक्ष्य निर्धारित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन की दृष्टि से बहुत समृद्ध है परन्तु इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि पर्यटन विकास में सांस्कृतिक प्रदूषण नहीं फैलै। औद्योगिक विकास हो परन्तु इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि उससे पारिस्थितिकी संतुलन नहीं बिगड़े। उन्होंने विकास के साथ स्वत: आने वाली बुराइयों के प्रति सचेत रहते हुए 'विकसित भारत' के लिए सभी को कार्य करने का आह्वान किया।

पिछले राज में परस्पर पर खींचतान के कारण बेपटरी रही शासन की गाड़ी: मिश्र
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार का वीजन पेश किया। इसके साथ पिछली कांग्रेस सरकार की खामियों को भी उजागर किया। अपने 45 मिनट के अभिभाषण में राज्यपाल ने कहा कि अब यह सरकार प्रदेश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के लिए राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स की स्थापना करेगी। अभिभाषण के दौरान रालोपा के विधायक हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को भंग करने की मांग को लेकर वेल में आकर हंगामा भी किया और अभिभाषण के दौरान वेल में बैठे रहे।

अपने 16 पेज के लिखित अभिभाषण के माध्यम से मिश्र ने कहा कि दुर्भाग्य से गत सरकार के पांच साल के कार्यकाल में परस्पर पर अंतर्विरोध और खींचतान के कारण शासन की गाड़ी बेपटरी ही बनी रही, लेकिन अब यह पूर्ण बहुमत एवं डबल इंजन की सुस्थिर सरकार राज्य में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर ना केवल नए राजस्थान का निर्माण करेगी अपितु विकसित राजस्थान एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करेगी। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी सरकार का मूल मंत्र होगा।

उन्होंने कहा कि चुनावी यात्राओं और जनसभाओं के दौरान जनता से किए गए वादे वर्तमान सरकार के संकल्प पत्र का अहम हिस्सा है, इसे पूरा करने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। उन्हें विश्वास है कि अब खुशहाली, समृद्धि और मजबूती के साथ आपणो अग्रणी राजस्थान का संकल्प जमीन पर साकार होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अटल बिहारी वाजपेयी और  भैरो सिंह शेखावत के पद चिन्हों  पर चलते हुए इनके विचारों के प्रति कटिबद्ध रहते हुए लक्ष्य अंत्योदय, पथ अंत्योदय और प्रण अंत्योदय को साकार करेगी।

चुनावी योजनाओं की करेंगे समीक्षा
राज्यपाल ने कहा कि हमारी सरकार का यह नीतिगत निर्णय है कि गत सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण की योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा लेकिन चुनावी वैतरणी पार करने के उद्देश्य से अपने कार्यकाल के आखिरी समय में बिना बजटीय प्रावधानों के आनन फानन में घोषित की गई इन तथाकथित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा अवश्य की जाएगी। विशेषज्ञो द्वारा गहन छानबीन के उपरांत ही इन कथित कल्याणकारी योजनाओं को समुचित वित्तीय आधार देकर ठोस एवं व्यावहारिक नये रुप में जमीनी धरातल पर लागू करने का काम किया जाएगा। इससे लोकतंत्र का असली उद्देश्य जनता का जनता के द्वारा और जनता के लिए शासन सार्थक होगा और केवल भ्रम प्रचार के बजाय सचमुच में जनता का सेवाकार्य सुनिश्चित हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि गत सरकार की अविवेकपूर्ण नीतियों, अदूरदर्शी निर्णयों तथा आर्थिक कुप्रबंधन ने बीते पांच वर्षों में राजस्थान को आर्थिक आपातकाल की और अग्रसर किया है जिसके फलस्वरुप राजस्थान पुन: बीमारु और सबसे ज्यादा कर्जदार राज्य की श्रेणी में आ गया है। आरबीआई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज प्रदेश का कर्ज 5.59 लाख करोड़ तक पहुंच गया है जो वर्ष 2019 में प्रति व्यक्ति कर्जभार 38 हजार 782 रुपए से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 70 हजार 848 रुपए यानी करीब दोगुना हो गया है।

उन्होंने कहा कि विरासत में मिली प्रदेश की चौपट अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के माहौल को ओर अधिक अनुकूल बनाकर आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। राजस्थान के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स की स्थापना की जाएगी जो प्रदेश के भविष्य के मजबूत अर्थतंत्र के लिए रोडमैप तैयार करेगी।

राजस्थान विधानसभा का सत्र 20 और 21 दिसंबर को
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 16 वीं विधानसभा के प्रथम सत्र को आहूत करने की स्वीकृति प्रदान की है।

राज्यपाल ने बताया कि 16 वीं विधानसभा का प्रथम सत्र 20  दिसंबर  से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस सत्र में प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ द्वारा 20 दिसंबर को नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी। दूसरे दिन 21 दिसंबर को शेष रहे विधायकों की शपथ और राजस्थान विधानसभा के स्पीकर का चुनाव होगा।

20 अगस्त को जयपुर में होगा महिलाओं का महासम्मेलन, राज्यपाल ने किया पोस्टर का विमोचन
जयपुर। 20 अगस्त को जयपुर में महिलाओं का महासम्मेलन ‘संवर्धिनी’ आयोजित होने जा रहा है। तैयारियों के बीच बुधवार को राज्यपाल ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ संवर्धिनी महासम्मेलन आयोजनकर्ताओं की पूरी कोर टीम उपस्थित थी।

महासम्मेलन के बारे में बताते हुए टीम की सदस्य संगीता जांगिड़ ने बताया कि सम्मेलन 20 अगस्त को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। आज हमारा देश विश्व में शक्ति संपन्न, वैभव संपन्न, ज्ञान विज्ञान से परिपूर्ण, तथा पूरी दुनिया को शांति के पथ पर ले जाने वाला बनने की ओर अग्रसर है। दूसरी ओर अनेक चुनौतियां भी हमारे देश के विकास में बाधक बन कर सामने खड़ी हैं। चाहे स्त्री उत्पीड़न हो या फिर आंतरिक सुरक्षा का विषय, परिवारों में संस्कारों का हनन हो अथवा बेटियों की सुरक्षा, अनेक विषय ऐसे हैं जिनका समाधान समाज को मिलकर सोचना होगा, विशेषकर स्त्री शक्ति को।

उन्होंने कहा कि भारत की हर स्त्री प्रतिभाशाली है। बस उसे स्वयं को पहचानने की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्व से साक्षात्कार करने, भारतीय स्त्री चिंतन को समझने तथा अपने देश व समाज के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका को समझने के लिए “संवर्धिनी” महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित महासम्मेलन है। इस महासम्मेलन में तीन हजार से अधिक महिलाओं के भाग लेने की सम्भावना है।

जोशी-राठौड़ सहित 50 से ज्यादा भाजपा विधायक, एक दर्जन सांसदो ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा के करीब 50 से ज्यादा विधायकों और एक दर्जन सांसदों ने राज्यपाल कलराज मिश्र को राजभवन जाकर सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार और अन्य मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने मामलों में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने से पहले भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा के विधायकों और सांसदों की बैठक भी हुई। जिसमें राजस्थान में आगामी दिनों में सरकार को घेरने के प्लान की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी को दी। उन्होंने बताया कि इसी तरह के आंदोलन आगामी जुलाई माह तक होंगे और उसके बाद अंत में जयपुर में बड़ी सभा कर सरकार को घेरा जाएगा। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार सहित हर मुद्दे पर घेरेगी और जनता के बीच जाकर सरकार की पोल खोलेगी। राज्यपाल को ज्ञापन देने वाले सांसदों में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल थे।

योग आत्म विकास का सबसे बड़ा माध्यम- राज्यपाल
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि योग कोई थेरेपी भर नहीं है बल्कि आत्म विकास का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि मानसिक शांति एवं संतोष के लिए योग सर्वथा उपयोगी है। यौगिक दिनचर्या से जुड़कर जीवन की जटिलताओं को आसानी से हल किया जा सकता है।
राज्यपाल मिश्र मंगलवार को श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति, सीकर रोड में केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित 'योग महोत्सव- 2023' कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में योग को स्वस्थ जीवन की कला और विज्ञान कहा गया है।  योग को हमारे यहां शुरू से ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के साथ जीवन के एक आदर्श तरीके के रूप में स्वीकार किया गया है।
राज्यपाल ने कहा कि योग का अभ्यास यदि नियमित रूप से किया जाए तो तन ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, सुखी और खुशहाल जीवन के लिए योग से जुड़ी ये गतिविधियां इस मायने में भी उपयोगी हैं कि ये सकारात्मक जीवन को दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि योग ने कोविड के दौर में लोगों को सकारात्मक रखने में अहम भूमिका निभाई है ।
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि भारत की इस महान परंपरा को विश्व के लिए उपयोगी मानते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जो हमारी परंपरा और संस्कृति की वैश्विक स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का आदर्श तरीका है, जिसमें मन न केवल अपने लिए बल्कि पूरे विश्व के कल्याण के विचार से जुड़ा होता है।
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल ने कहा कि योग को विज्ञान की पद्धति मानकर आज दुनिया भर में अपनाया जा रहा है। देश के गांव-गांव तक योग की संस्कृति का प्रसार करने के लिए संकल्पित हो कर कार्य किया जा रहा है।  देश एवं दुनिया में प्रति वर्ष मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए इस बार काउंट डाउन की श्रृंखला में जयपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति में योग का  पुराना साम्य रहा है। योग हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बने, इसके लिए देश में अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्यपाल मिश्र ने योग महोत्सव में भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम सहित विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास भी किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री महेन्द्र मुंजपारा, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी सहित सांसदगण,  जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

उच्च शिक्षा में 50 फीसदी नामांकन अनुपात लक्ष्य हासिल के लिए यूनिवर्सिटी पहुंच बढ़ाए : मिश्र
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात 50 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य वर्ष 2035 तक हासिल करने के लिए योजनाबद्ध एवं समन्वित प्रयास करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालय शिक्षा की पहुंच कस्बों, गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों तक बनानी होगी। मिश्र रविवार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के आयोजित अखिल भारतीय खुला विश्वविद्यालय कुलपति सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान देना आज सबसे अधिक जरूरी है। देश की नई शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं, कला व संस्कृति के संवर्धन आदि पर विशेष जोर दिया गया है। इस शिक्षा नीति का व्यावहारिक रूप में क्रियान्वयन कर शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव लाया जा सकता है। खुला विश्वविद्यालय में सभी विषयों के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम विकसित करने चाहिए। खुला विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति प्रो. कैलाश सोड़ाणी ने मुक्त विश्वविद्यालयों की चुनौतियों की चर्चा करते हुए 30 जून, 2023 तक इन विश्वविद्यालयों को नैक रेटिंग प्राप्त करने की अनिवार्यता में शिथिलता देने की मांग की।

राज्यपाल मिश्र ने किया कलाकारों का अभिनंदन
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में देश के विभिन्न भागों से आए ख्यातनाम कलाकारों और बड़ौदा यूनिवर्सिटी के कला प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने मुलाकात की। राज्यपाल  मिश्र ने कलाकारों से संवाद करते हुए कहा कि कलाएं मन को रंजित ही नहीं करती बल्कि जीवन जीने की उदात्त दृष्टि देती है। उन्होंने विभिन्न कलाओं के अंतर्संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि सभी कलाएं एक दूसरे से घुलकर ही पूर्णता को प्राप्त करती है।
राज्यपाल ने जयपुर में राष्ट्रीय धातु की मूर्तिकला सिंपोजियम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मूर्तिकला में भारत आरंभ से ही बहुत समृद्ध रहा है। संस्कृति के आलोक में कलाकार मूर्ति कला के नए आयाम गढ़े।
प्रख्यात कलाकार हिम्मत शाह ने अपने कला अनुभव साझा करते हुए कहा की कला साधना है और कलाकार साधक। उन्होंने राजभवन की पहल पर कलाकारों से संवाद को अच्छी पहल बताया। जम्मू कश्मीर से आए कलाकार पद्मश्री राजेंद्र टिक्कू ने देश के विभिन्न भागों से आए कलाकारों और उनकी कला के बारे में विस्तार से अवगत कराया। सिंपोजियम के संयोजक राजकुमार पंडित ने बताया की सात दिवसीय इस राष्ट्रीय कला आयोजन में ओडिशा से जगन्नाथ पांडा, मंगलुरु से मंजूनाथ कामथ, नई दिल्ली से पूजा इरान्ना, कर्नाटक से जी आर इरन्ना और अरुणकुमार, हिम्मातशाह, विरमनु श्री आदि भाग ले रहे हैं।
आरंभ में राज्यपाल मिश्र ने कलाकारों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर शॉल ओढ़ाकर राजभवन की ओर से अभिनंदन किया। इस मौके पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार तथा प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल आदि भी उपस्थित रहे।

भारतीय संविधान विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या: राज्यपाल मिश्र
भरतपुर/कुम्हेर।  राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा है, कि भारतीय संविधान शासन प्रणाली और राज्य को चलाने के लिए बनाया गया महत्वपूर्ण दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि यह वह मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ है, जिससे हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का संचालन होता है। राज्यपाल मिश्र संविधान दिवस के अवसर पर महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क के लोकार्पण के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास किया और भारतीय संविधान और संस्कृति विषयक संगोष्ठी का शुभारम्भ भी किया। कुलाधिपति मिश्र ने कहा कि भारतीय संविधान विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या है। इसमें अधिकारों के साथ-साथ नागरिकों को कर्तव्यों के बारे में भी सचेत किया गया है। उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क बनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को  संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ संविधान प्रदत्त मूल कर्तव्यों की पालना के लिए भी जागरूक करना है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में महाराजा सूरजमल से सम्बंधित सामग्री का संग्रहालय स्थापित किया जाये जिससे उनके इतिहास के बारे में आमजन को जानकारी मिल सके। उन्होंने विगत दिनों एक टीवी चौनल पर महाराजा सूरजमल की छवि धूमिल करने के सम्बंध में की गयी नकारात्मक टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया। इस मौके पर सांसद रंजीता कोली ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हुए संविधान पार्क के लोकार्पण के पश्चात भावी पीढ़ी को संविधान के सम्बंध में जानने की जिज्ञासा जाग्रत होगी जिससे वे संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज हिन्दू धर्म रक्षक महाराजा सूरजमल की विशाल प्रतिमा का शिलान्यास हुआ है। कार्यक्रम में भर्तहरि मतस्य विश्वविद्यालय के कुलपति जे.पी. यादव, महाराजा सूरजमल बृज विश्विद्यालय के कुलपति आर. के. सिंह धाकरे, सम्भागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षण गौरव श्रीवास्तव, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह, कुलसचिव सुभाष शर्मा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर सहित जिला प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर राज्यपाल ने ली बैठक:  कार्यक्रम के बाद राज्यपाल श्री मिश्र ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि टीबी मुक्त भारत अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय भामाशाहों का भी सहयोग लें। कार्यक्रम की शुरूआत में राज्यपाल ने उपस्थित जन को संविधान की उद्देशिका का वाचन और मूल कर्तव्य का पठन भी करवाया।

सांसद की फिसली जबान, केबिनेट मंत्री ने ली चुटकी
कार्यक्रम के दौरान सांसद रंजीता कोली की मंच पर आसीन केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को केन्द्रीय मंत्री कहकर संबोधित किया, लेकिन उन्होंने अपनी गलती को तुरंत ही सुधारते हुए केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह बोल दिया जिस पर विश्वेन्द्र सिंह ने चुटकी लेते हुए अपने संबोधन में कहा कि सांसद पहली बार बनी हैं इसलिये गलती हो जाती है।

कलराज मिश्र और गहलोत ने लोगों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मिश्र ने दिवाली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह पर्व खुशी, उमंग और उत्सवधर्मिता में सराबोर होने का अवसर है। अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। उन्होंने दीपावली का त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में धन-धान्य, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आने की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि दीप पर्व पर हमें कुरीतियों रूपी अंधकार को दूर कर समाज में समरसता का उजास फैलाने का संकल्प लेना चाहिए। गहलोत ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोनाकाल में दीपावली का उत्सव पारम्परिक रूप से जिस उत्साह से मनाया जाता है उससे हम लोग वंचित रहे, इस बार मैं देख रहा हूँ कि लोगों में बहुत उत्साह, उमंग एवं माहौल हैं, मेरी सभी को बहुत शुभकामनाएं हैं, बधाइयां हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार का माहौल बना रहे प्रदेश के अंदर, खुशहाली आये प्रत्येक परिवार में जो वंचित लोग है उनका पूरा ध्यान रखे, जिस प्रकार कोरोनाकाल में प्रदेशवासी को कोई कमी नहीं रखी गई भामाशाह, एनजीओ एवं दानदाता और भी लोग थे, सबने एक दूसरे की मदद की। कोरोनाकाल में कोई भूखा नहीं सोये, यह मेरी सोच थी। उसे आप लोगों ने निभाया, धन्यवाद देना चाहूंगा और उम्मीद करुंगा कि यह माहौल बना रहे।

राज्यपाल मिश्र ने किया देश के गोल्डन अचीवर्स का सम्मान
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने देश के गोल्डन अचीवर्स का सम्मान किया। इसके लिए उड़ान संस्था की ओर से फ्यूचरस्टिक इंडिया समिट 2022 का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से इन कार्यक्रमों के जरिए वर्तमान परिस्थितियों में नए भारत के सृजन में चिकित्सा, शिक्षा, खेल, उद्योग, व्यापार, सभ्यता-संस्कृति की नई संभावनाएं तलाशी जा रही है। इसके साथ ही कल के भारत के स्वरूप और विकास पर हुई विशेषज्ञों से परिचर्चा की जा रही है। पुरस्कार समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र, राजीव अरोरा, संस्था के संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल, डॉ. सुधीर भंडारी वीसी मेडिकल एंड ह्यूमन, संस्था की अध्यक्ष चंचल गुप्ता और रावी इवेंट के प्रबंध निर्देशक मनीष अग्रवाल मौजूद थे।

इनका हुआ सम्मान
समारोह में पर्यावरण के क्षेत्र में पद्मश्री पद्म भूषण अनिल जोशी, कला और संस्कृति में रोकनामा बैंनड, डॉ. दाताराम पुरोहित, शिरीष दोभाल, रोहित गुप्ता, शिक्षा के क्षेत्र में जयश्री पेरिवाल, चेंगमेकर में अलका बत्रा, मोहुआ चिनप्पा, हिमांशी सिंह, प्रीति शर्मा, सना खान, कृष्णा पटेल, निस्था सिंह, जयश्री गुसाई, खेल जगत के क्षेत्र में आकृति बत्रा, युवा उद्यमी के क्षेत्र में रितिका जिंदल, अदिति अग्रवाल, शिक्षा के क्षेत्र में जलज चतुर्वेदी, समाजसेवा के क्षेत्र में  दिनेश मांसेरा, डॉ.अनुराग चौहान, ममता शर्मा, पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. मिथलेश जैमिनी, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. एम एल गुप्ता, डॉ. स्वाति प्रकाश, डॉ. चीनू अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र शर्मा, व्यापार के क्षेत्र में पंकज अग्रवाल, अंशुल अग्रवालए मानसी राठौर, रियल स्टेट के क्षेत्र में निसचल भंडारी को सम्मानित किया गया।

संविधान की संस्कृति के प्रसार के लिए सभी मिलकर करें कार्य - राज्यपाल मिश्र
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने संविधान की संस्कृति के प्रसार और राष्ट्र के विकास के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसी से नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति के उदात्त जीवन मूल्यों से प्रत्यक्ष जुड़ सकती है। मिश्र यहां ''मन की उड़ान" संस्था द्वारा आयोजित फ्यूचरिस्टिक इंडिया सम्मिट 2022 सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रति की शुरुआत में ही भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्र है और नीति निर्देशक तत्वों से जुड़े अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेश के चित्र हैं। इसी प्रकार संविधान के विभिन्न भागों में भी महापुरुषों के चित्र हैं।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश तेजी से हर क्षेत्र में विकास की ओर अग्रसर है। रक्षा, शिक्षा, उद्योग, खेल सहित सभी क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को विश्वभर में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज विश्व भर में भारत की विशिष्ट पहचान बनी है।  इसमें उद्यमियों, चिकित्सकों, साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मियों, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों सबका योगदान है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में 'आत्म निर्भर भारत' जैसा अभियान चलाया गया ताकि देश आयात ही नहीं करें बल्कि निर्यातक के रूप में में हमारी पहचान बने।

मिश्र ने कहा कि अभी पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में हमें अपने अतीत से प्रेरणा लेते हुए भविष्य को संवारने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के लिए संघर्ष करने वाले और विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करने वाले महापुरुषों के बारे में जानकर उनसे सीख लेने की जरूरत है।राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है। कोविड महामारी के दौर में इसी भावना से चिकित्सकों, पुलिसकर्मियो और समाज सेवा से जुड़े लोगों ने कार्य किया और थमा हुआ जीवन फिर से पटरी पर लौट आया। उन्होंने कहा कि जीवन में भी वही व्यक्ति निरंतर आगे बढ़ते हैं जो दूसरों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करते हैं।राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार की निवेश हितैषी नीतियों से प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिली है। इसी क्रम में प्रदेश में आगामी सात-आठ अक्टूबर को राजस्थान में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है।

आरम्भ में मिश्र ने गोल्डन एचीवर्स पत्रिका का लोकार्पण किया और संविधान की उद्देश्यिका और मूल कर्तव्यों का वाचन कराया। उन्होंने इस अवसर पर कला, संस्कृति, उद्योग, खेल, शिक्षा, व्यवसाय, चिकित्सा, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुधीर भण्डारी, मन की उड़ान संस्था के संरक्षक विजय किशोर बंसल, अध्यक्ष चंचल गुप्ता सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।