back - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली से खाटू श्याम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा : दर्शन कर 6 घंटे में वापस आ सकेंगे श्रद्धालु, वीआईपी दर्शन की सुविधा भी दी जाएगी
नई दिल्ली। खाटू श्याम और सालासर बालाजी के लिए दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से 23 अगस्त को सुबह साढ़े 9 बजे से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। ये एक निजी कम्पनी ये राउंड ट्रिप सर्विस शुरू कर रही है। 6 घंटे में श्रद्धालु दोनों मंदिरों के दर्शन कर वापस आ सकते हैं।

इस सेवा के लिए एक व्यक्ति का किराया 95 हजार रुपये रखा गया है, जिसमें खाना, हेलीपैड से मंदिर तक परिवहन, दर्शन से पहले तरोताजा होने के लिए एमेनिटी और दोनों धार्मिक स्थलों पर वीआईपी दर्शन की सुविधा भी दी जायेगी। आने-जाने की दूरी मिलाकर कुल दूरी 700 किलोमीटर की है।

ज्वैलर की दुकान को बनाया चोरों ने निशाना
बांदीकुई। शहर के बीचों बीच आगरा फाटक के निकट बीति रात चोरों ने पुलिस की रात्री गश्त को चूना लगा एक ज्वेलर की दुकान की पिछली दीवार में सैंध लगाकर करीब बीस हजार रुपए की नकदी सहित हजारों रुपए मूल्य के आभूषणों पर हाथ साफ दिया। वारदात को अंजाम देने से पूर्व अपनी पहचान छिपाने के लिए चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर रंग का स्पे्र कर दिया। हांलाकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी थी।

उल्लेखनीय है कि इस दुकान के आसपास स्थित दो दुकानों में पूर्व मेंं आभूषणों की चोरी हो चुकी है तथा वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी लेकिन पुलिस आज तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की मध्य रात रात चोर शहर के सैनी स्कूल के पास गोपी लाल सोनी की दुकान की पिछली दीवार में सैंध लगाकर करीब 25 से 30 हजार रुपए की ज्वेलरी चुरा कर ले गए। चोर दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस थे। उन्होंने दुकान के अंदर रखी भारी भरकत तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास  किया लेकिन तिजोरी नहीं टूटी तो वे काउंटर में रखे आभूषण व नकदी चुराकर ले गए। सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर देने से उनके फुटेज कैमरे में कैद नहीं हुए।  सोमवार असुबह वारदात का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुची।

प्रो हॉकी लीग के लिए भारत की महिला टीम का ऐलान, सविता को फिर कमान, रानी की वापसी, बलजीत नया चेहरा
नई दिल्ली। महिला वर्ल्ड कप से पहले हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। अनुभवी गोलकीपर राजस्थान के हनुमानगढ़ की सविता पूनिया को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि टोक्यो ओलंपिक में टीम की अगुवाई करने वाली रानी रामपाल की वापसी हुई है। बलजीत कौर को पहली बार मौका दिया गया है। महिला लीग जून में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेली जाएगी। भारतीय टीम अभी प्रो लीग की प्वाइंट टेबल के दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 11 और 12 जून को मेजबान बेल्जियम से खेलेगी। उसके बाद 18 और 19 जून को उसका सामना अर्जेंटीना से होगा। टीम 21 और 22 जून को यूनाइटेड स्टेट आॅफ अमेरिका से दो-दो हाथ करेगी।

टीम : गोलकीपर : सविता (कप्तान), बिच्चू देवी। डिफेंडर : दीप इक्का ग्रेस (उपकप्तान), गुरजीत कौर, उदिता, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, अक्षिता ढेकले। मिडफील्डर : निशा, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका, सलीमा टेटे, बलजीत कौर। फारवर्ड : वंदना कटारिया, लालरंसियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी, दीपिका और रानी रामपाल।

कैनबरा से भारत वापस लाए गए 29 पुरावशेष: प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा लौटाए गए पुरावशेषों का किया निरीक्षण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन से पहले कैनबरा से भारत वापस लाए गए 29 पुरावशेषों का निरीक्षण किया। सूत्रों ने कहा कि प्राचीन वस्तुओं को विषयों के आधार पर छह व्यापक श्रेणियों में बांटा गया है। इन वस्तुओं में भगवान शिव और उनके शिष्य, शक्ति की पूजा, भगवान विष्णु और उनके रूप, जैन परंपरा, चित्र और सजावटी वस्तुएं शामिल हैं।ये पुरावशेष अलग-अलग समयावधियों के हैं। बताया जा रहा है कि यह पुरावशेष 9वीं से 10वीं शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं।
ये मुख्य रूप से मूर्तियां और पेंटिंग हैं जिन्हें विभिन्न प्रकार की सामग्रियों, बालू, पत्थर, संगमरमर, कांस्य, पीतल, कागज पर बनाया किया जाता है ।

यह भारत के एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन प्राचीन वस्तुओं को राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से छीन लिया गया था। गौरतलब है कि केंद्र पिछले कुछ समय से चोरी हुए भारतीय पुरावशेषों को वापस भारत ला रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन एक आभासी शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं, जहां वे व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत विभिन्न पहलों पर प्रगति की समीक्षा करेंगे।यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है और भारत ने क्वाड के अन्य सदस्यों के विपरीत एक मध्यस्थता का रुख अपनाया है, जिसमें भारत और आस्ट्रेलिया के अलावा जापान और अमेरिका भी शामिल हैं। जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार को भारत में थे और मोदी से मिले थे।

व्यापार, रक्षा, निवेश और नवाचार में भारत-आस्ट्रेलिया सहयोग घनिष्ठ हुआ: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और आस्ट्रेलिया के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और व्यापार, निवेश, रक्षा , सुरक्षा , शिक्षा , नवाचार , विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमारा सहयोग घनिष्ठ हुआ है।री मोदी ने सोमवार को दूसरे भारत-आस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन में अपनी आरंभिक टिप्पणी में कहा , '' पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। व्यापार, निवेश, रक्षा , सुरक्षा , शिक्षा , नवाचार , विज्ञान और प्रौद्योगिकी इन सभी क्षेत्रों में हमारा बहुत करीबी सहयोग है। कई अन्य क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण खनीज, जल प्रबंधन, अक्षय ऊर्जा और कोविड 19 अनुसंधान में भी हमारा सहयोग बढा है।''

उन्होंने कहा, ''  बेंगलुरु में उभरती प्रौद्योगिकी के लिए उत्कृष्टता केन्द्र  की स्थापना की घोषणा का मैं ह्रदय से बहुत बहुत स्वागत करता हूँ। साइबर और महत्वपूर्ण उभरती प्रौद्योगिकी में हमारे बीच बेहतर सहयोग अनिवार्य है। हम जैसे समान मूल्यों वाले देशों की यह जिम्मेदारी है, कि इन उभरती टेक्नोलॉजीज में उचित वैश्विक मापदंड अपनाये जाएँ।''

उन्होंने कहा कि व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता 'सीका' पर भी बहुत कम समय में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और  पूरा विश्वास है कि बाकी बचे मुद्दों पर भी शीघ्र सहमती बन जायेगी। 'सीका' का शीघ्र समाधान आर्थिक संबंधों, आर्थिक मजबूती और आर्थिक सुरक्षा के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होगा।

मोदी ने कहा, '' क्वाड में भी हमारे बीच अच्छा सहयोग चल रहा है। हमारा यह सहयोग मुक्त, खुले और समावेशी हिन्द प्रशांत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए क्वाड की सफलता बहुत महत्त्वपूर्ण है।''

प्रधानमंत्री ने प्राचीन भारतीय कलाकृतियों को लौटाने की पहल के लिए आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा , '' आपने जो कलाकृतियाँ भेजी हैं, इनमें राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश इसके साथ कई अन्य भारतीय राज्यों में से अवैध तरीकों से निकाली गयी सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्तियाँ और चित्र हैं। और इसके लिए मैं सभी भारतवासियों की तरफ से आपका विशेष आभार व्यक्त करता हूँ।अब इनको जो आपने हमें मूर्तियां लौटाई हैं, सारी ची•ों लौटाई हैं, उसको सही स्थान पर लौटाया जा सकेगा। मैं सभी भारतीय नागरिकों की तरफ से इस पहल के लिए आपका फिर से एक बार हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''  हमारे पिछले वर्चुअल सम्मेलन के दौरान हमने अपने संबंधों को व्यापक सामरिक साझेदारी का रूप दिया था। और मुझे प्रसन्नता है कि आज हम दोनों देशों के बीच वार्षिक सम्मेलन का तंत्र स्थापित कर रहे हैं। इससे हमारे संबंधों की नियमित समीक्षा की एक व्यवस्था तैयार होगी।''

कृषि कानून पर मंत्री तोमर का बड़ा बयान
मुंबई। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने महाराष्ट्र के नागपुर के एक कार्यक्रम में चौंकाने वाला बयान दिया। तोमर ने कहा कि देशभर में लाखों किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद पिछले महीने सरकार द्वारा वापस ले लिए गए तीन कृषि कानूनों को नया रूप दिया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान कहा कि, हमने तो एक ही कदम तो पीछे खींचा है, फिर आगे बढ़ेंगे क्योंकि किसान भारत की रीढ़ हैं।

कांग्रेस ने जताई आपत्ति
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कृषि मंत्री के तीनों कृषि कानूनों को दोबारा वापस लाने के बयान से मोदी सरकार का किसान विरोधी षड्यंत्र और चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया है। यह भी साफ  है कि मोदी सरकार पांच राज्यों के चुनाव के बाद फिर किसान विरोधी कानून नई शक्ल में लाने की कोशिश कर रही है। वास्तव में सरकार ऐसा पूंजीपतियों के दबाव में कर रही है। सुरजेवाला ने कांग्रेस की ओर से संकल्प जताया कि मोदी सरकार की इस झूठ-फूट और लूट की राजनीति का हम पूरी तरह विफल करेंगे।

बेटे को नशा मुक्ति केंद्र भेजा, वापस आया तो कर दी माता-पिता की हत्या, कुल्हाड़ी से छोटे भाई को भी किया घायल, डर था वापस नशा मुक्ति केंद्र भेज देंगे
रावतसर। नोहर थाना क्षेत्र के एक फेफाना में एक बेटे ने अपने मां-बाप की हत्या कर दी जबकि छोटे भाई को भी कुल्हाड़ी से काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। छोटे भाई को इलाज के लिए सिरसा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में दंपती के 15 साल के बड़े बेटे को दस्तयाब किया है। गुरुवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार परिवार का बड़ा बेटा छोटी उम्र में ही नशे का आदी हो गया। परेशान माता-पिता ने इलाज के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया। दो-तीन दिन पहले ही वह घर वापस आया था। घर आने पर उसे यह लगने लगा कि कुछ दिन बाद वापस  नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक स्थिति में बुधवार रात को उसने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता की हत्या कर दी। 14 साल के छोटे भाई को कुल्हाड़ी से बुरी तरह काट दिया। हत्या का जुनून सर से उतरने के बाद खुद ही पास की ढाणी में गया और पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और शवों को नोहर स्थित सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

खेती करके परिवार पाल रहा था मृतक
थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के इस मामले में दंपती के बड़े बेटे को दस्तयाब किया गया है। वह नशामुक्ति केंद्र जाने की बात को लेकर परेशान था। सीआई रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक खेती करता था और ढाणी में ही रहता था। परिवार के पास करीब 10-12 बीघा जमीन थी।

नोट: हम आरोपी की पहचान इसलिए उजागर नहीं कर रहे क्योंकि किशोर न्याय (बालकों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 74 के तहत कानून का उल्लंघन करने वाले बालक का नाम और पहचान सार्वजनिक करने पर रोक है। इस धारा के तहत ऐसे बच्चे की पहचान प्रकट करने वाले व्यक्ति को छह माह की सजा अथवा दो लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।

कृषि कानून वापस
गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी। प्रधानमंत्री मोदी की इस घोषणा के बाद किसान संगठनों के नेताओं व राजनीतिक दलों की तरफ से तरह-तरह प्रतिक्रियाएं आना भी स्वाभाविक है। किसी ने कहा कि आखिर सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा, तो किसी ने इसे प्रधानमंत्री की दरिया दिली बताया। किसान नेताओं सहित कुछ राजनीतिक संगठनों ने प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत किया है। लेकिन इसके साथ किसान नेताओं के सबसे बड़े नेता माने जाने वाले नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसान संगठन न केवल कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे थे, बल्कि उनकी एक बड़ी मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी जामा पहनाने की भी थी, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा। सिर्फ यह कहा कि एमएसपी को प्रभावी बनाया जाएगा। इसके अलावा टिकैत ने स्पष्ट किया कि जब तक कृषि कानून वापस संसद के शीतकालीन सत्र में पूरी नहीं होती और एमएसपी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को अब किसान संगठनों से बात करके स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। बातचीत के बाद ही आंदोलन की वापसी का अंतिम फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू हो रहा है और प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी सत्र में तीनों विवादित कानूनों को निरस्त करने की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। और यह जरूरी भी है क्योंकि संसद ने ही कानूनों को पारित किया गया था तो कानूनों को निरस्त करने का अधिकार भी संसद के पास ही है। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों के हित सरकार की प्राथमिकता रही है। सरकार ने छोटे किसानों को लाभ देने के कई फैसले लिए हैं और तीनों कृषि कानूनों को भी किसान के हित में बनाया गया था, लेकिन हम किसानों को कानूनों के बारे में समझाने में असमर्थ रहे, जिसका हमें दु:ख है। यह सही है कि सरकार ने अपना अड़ियल रूख त्याग कर कृषि कानून वापस लेने का ऐलान कर दिया है, लेकिन सच यह भी है कि यह एक राजनीतिक वजहों से लिया गया फैसला है। क्योंकि अगले साल के शुरू में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश सहित पंजाब व उत्तराखण्ड में भी चुनाव होने हैं और तीनों ही राज्यों के किसान आंदोलन में शामिल रहे हैं। फिर चुनावों में विपक्ष किसान आंदोलन को मुद्दा बनाकर मोदी को घेरने की फिराक था। अब मोदी ने इस मुद्दे को हल्का कर दिया है। अब जहां तक किसानों का मामला है तो उन्हें अपनी जिद्द छोड़कर सरकार पर भरोसा करना चाहिए और आंदोलन वापस ले लेना चाहिए।

बलिदान के अपमान पर फूटा गुस्सा : चौतरफा मांग ‘कंगना को गिरफ्तार करो, पद्मश्री वापस लो’
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी पर दिए बयान को लेकर स्वतंत्रता सेनानियों, कांग्रेस, एनसीपी समेत कई राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। सभी का कहना है कि कंगना का यह बयान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का अपमान है। लोगों ने मांग की है कि उससे पद्मश्री सम्मान वापस लेकर उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी भी आग बबूला
कड़ी से कड़ी सजा मिले : रामेश्वर चौधरी
जयपुर। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान को लेकर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी भी आग बबूला है। उन्होंने कंगना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के पा बाय गांव में निवास कर रहे स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का अपमान करने वाली कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लेकर उसे कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। करीब 103 वर्षीय चौधरी ने कहा कि हम जानते हैं आजादी कैसे मिली है। अंग्रेजों ने कैसे-कैसे जुल्म ढहाए है। लम्बे संघर्ष के बाद आजादी मिली है। दिन-रात हमारे पीछे अंग्रेज पुलिस लगी रहती थी। जानवरों की घोर में छिपकर रहते थे। हम लो मौसम तक की परवाह नहीं करते थे। सर्दी, गरमी और बरसात में भी देश की आजादी के लिए काम करते थे। आज भी मैं आजादी के लिए संषर्घ के उन दिनों को याद करता हंू तो रूह कांप जाती है। स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर कंगना रनौत कहती है कि असली आजादी तो 2014 में मिली है। उसे यह पता नहीं कि 1947 में आजादी नहीं मिलती तो जिनकी वह तारीफ कर रही है, आज ये लोग बोलने लायक नहीं रहते। स्वतंत्रता सेनानियों का इस तरह अपमान करने वाली कंगना रनौत को माफ नहीं किया जाना चाहिए। उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। दरअसल कंगना रनौत ने गत दिवस एक कार्यक्रम में 1947 में मिली आजादी और हिंसा का जिक्र करते हुए कहा था कि वो आजादी नहीं थी, बल्कि भीख थी। कंगना इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि जो आजादी मिली है, वह 2014 में मिली है।

बुनियादी सवालों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के जुमले उछाले गए हैं। यह अभिनेत्री हैं जो इस तरह का अभिनय कर रही हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कंगना का बयान देश के शहीदों का अपमान है। उन्हें पता ही नहीं कितने लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राण दिए हैं।-निशा सिद्दू, वरिष्ठ नेता सीपीआई, जयपुर

कंगना का बयान स्वतंत्रता आन्दोलन का अपमान है। महात्मा गांधी, भगतसिंह, राजगुरु सहित हजारों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। इस बयान की खोज नागपुर यूनिवसिर्टी से हुई है। कगना ने यह कहकर पदमश्री का अपमान किया है, इस तरह के लोगों को पदमश्री नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। -नरेन्द्र आचार्य, सचिव, सीपीआई, राजस्थान

ंकंगना ने देश के इतिहास को नहीं पढ़ा है। उसे यह पता नहीं है कि कितने ही लोगों ने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहूति दी है। इस तरह की अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। -डॉ. गौरव शर्मा, लेखक

आजादी को लेकर दिया था विवादित बयान
कंगना के खिलाफ  प्रदेश के कई जिलों में शिकायत दर्ज
देश की आजादी को लेकर विवादित बयान देने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ प्रदेश के चार जिलों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और चूरू में शिकायत दर्ज कराई गई है। रनोट के खिलाफ जयपुर के कोतवाली और जोधपुर के शास्त्रीनगर, उदयपुर के सुखेर और चूरू के कोतवाली थाने में शिकायत दी है।

कंगना रनौत मामला
जयपुर में शहर महिला कांग्रेस ने कोतवाली थाने में रनोत के खिलाफ  दी शिकायत में लिखा है कि रनौत ने आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों की प्रतिष्ठा का अपमान करने, संविधान के प्रति आस्था रखने वालों को आहत किया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी लुबाना ने शिकायत में बताया कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ और उस आजादी के लिए हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया। वो क्षण प्रत्येक आजाद भारतीय के लिए गौरवान्वित क्षण था। पूरी दुनिया ने भारत की आजादी देखी और शहीदों को आज भी सम्मान की नजर से देखता है। गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रानावत ने सार्वजनिक मंच  से बयान दिया था कि 1947 में भारत को आजादी मिली थी, वह आजादी नहीं भीख थी। असल में भारत को आजादी 2014 में मिली है।

लहू की फुहारों से मिली आजादी का अपमान: पाण्डे
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कंगना के बयान पर विरोध जताते हुए कहा कि अभिनेत्री ने लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार किया है। लहू की फुहारों से मिली आजादी का अपमान किया है। ऐसे में उन पर उचित कार्रवाई की जाए और पद्मश्री वापस लिया जाए। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों में कंगना के खिलाफ पदाधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है।

कंगना रनौत का बयान महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, और सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का ही नहीं, बल्कि सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान का भी अपमान है। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। माननीय राष्टÑपति को कंगना से तत्काल पद्म सम्मान वापस लेना चाहिए। -आनंद शर्मा, कांग्रेस नेता

मैं अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। केंद्र सरकार को कंगना से पद्मश्री वापस लेकर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। -नवाब मलिक, एनसीपी नेता

बाल विवाहों के रजिस्ट्रेशन कानून मामला : गवर्नर साहब कानून वापस हमारे पास भेज दें : गहलोत
जयपुर। राज्य सरकार बाल विवाह रजिस्ट्रेशन संशोधन विधेयक को वापस लेने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बिल को वापस लेने के संकेत दिए है। गहलोत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की भावनाओं के अनुकूल कानून पारित किया गया, लेकिन इस कानून को लेकर कंट्रोवर्सी पैदा हुई है। हमने पहले भी इस पर कानूनी राय ली है। गवर्नर साहब से निवेदन करेंगे कि जो कानून हमने पास किया है, वो हमारे पास वापस भेज दें। हम इसे दिखवा लेंगे। आगे कानूनी राय अगर विपरीत आएगी तो, हम इसे आगे नहीं बढ़ाएंगे। राजस्थान विधानसभा ने 17 सितंबर को राजस्थान विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक 2021 को पारित किया था, जो अभी राज्यपाल के पास विचाराधीन है। गहलोत सोमवार को अंतरराष्टÑीय बालिका दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कहा कि विवाह रजिस्ट्रेशन को लेकर जो कानून पारित हुआ, उसे लेकर राजस्थान के  अंदर एक कंट्रोवर्सी चल रही है बाल विवाहों का रजिस्ट्रेशन करवा रहे है। सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश था कि तमाम शादियों का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए, ताकि बाद में उनके बच्चे पैदा हो गए और उनके खानदान में किसी तरह की अड़चन नहीं आए। उसी भावना के अनुकूल कानून पारित किया। अब हमने तय किया है कि हमारा कोई प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। हम इसे लॉ से दिखवा रहे है और कानूनी राय ले रहे है। गवर्नर साहब से निवेदन करेंगे कि जो कानून हमने पास किया है वो हमारे पास वापस भेज दें, अगर जरूरत समझेंगे तो आगे बढ़ाएंगे नहीं तो नहीं बढ़ाएंगे। राजस्थान में किसी भी किमत पर बाल विवाह नहीं हो, यह हमारा संकल्प है। यह आपको विश्वास दिलवाना चाहता हूं।

लंबे समय बाद मदर इंडिया फिल्म देखी
गहलोत ने कहा कि चिकित्सकों ने सलाह दी है कि आप अपनी दिनचर्या को बदलो तो काफी लंबे समय बाद कल रात को मैंने मदर इंडिया फिल्म देखी। फिल्म में दिखाया गया है कि पहले किसानों को लूटा जाता था, मूल से ज्यादा ब्याज वसूला जाता था। फिल्म में सुनील दत्त का परिवार भी लुट रहा था, फिर सुनील दत्त स्कूल में  पढ़ने गया। ऐसा ही वर्तमान में है यदि बच्चे अभी नहीं पढ़ेंगे तो भविष्य खराब हो जाएगा। सरकार ने लड़कियों की विश्वविद्यालय तक की शिक्षा फ्री कर रखी है। एक भी बालक-बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।

साहसी बालिकाओं का सम्मान
समारोह में मुख्यमंत्री ने पैरालिंपिक में गोल्ड मैडलिस्ट निशानेबाज अवनी लेखरा तथा 9 साहसी बालिकाओं का सम्मान किया और बाल श्रम से मुक्त होकर बाल शिक्षा आश्रम में अध्ययन के लिए नामांकित बच्चों को पोशाक का वितरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत लाभान्वित निराश्रित बच्चों एवं विधवाओं से संवाद किया। गहलोत ने गांधी योजना सुगम सेतु अभियान के लोगो एवं पोस्टर तथा इंदिरा गांधी महिला एवं बाल विकास शोध संस्थान एवं उड़ान योजना के लोगो का अनावरण किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए विभाग दूरगामी सोच के साथ काम कर रहा है। श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि कई उदाहरण हैं जिनमें महिलाओं एवं बेटियों ने विषम परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करते हुए जीवन में सफलता हासिल की है।