UP Elections 2027 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अखिलेश यादव से आशुतोष रांका की मुलाकात: SP-CJP के बीच बढ़ी नजदीकी से यूपी में नए सियासी समीकरणों की अटकलें तेज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात ने सियासी चर्चाएं तेज कर दी हैं। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। रांका अपने सात सहयोगियों के साथ अखिलेश से मिलने पहुंचे थे। सपा के अनुसार, मुलाकात का उद्देश्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के आंदोलन में समर्थन के लिए आभार जताना था।

हालांकि, बैठक में छात्र, रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की भी बात सामने आई है। सपा प्रवक्ता ने किसी राजनीतिक गठजोड़ या औपचारिक चर्चा से इनकार किया है। इसके बावजूद मुलाकात को लेकर नए सियासी समीकरणों की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों दल छात्र-युवा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहे हैं। फिलहाल गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बिहार में 24 पर हम प्लेयर, यूपी में 48 पर दिखाएंगे असर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जानी शुरू कर दी गई है। अखिलेश यादव जहां पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स के जरिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ने की रणनीति पर काम करते दिख रहे हैं। वहीं, मायावती और असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता उनकी रणनीति को ध्वस्त करने में जुटे दिख रहे हैं। मायावती जहां एक बार फिर अपने परंपरागत दलित के वोटों को अपनी तरफ आकर्षित करने की रणनीति पर लगातार काम कर रही हैं।

वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव में मिली सफलता के बाद उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर काम करने के संकेत दे दिए हैं। एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार चुनाव में हमने महागठबंधन से सीटों की मांग की। उन्होंने हमें कमजोर करके आंका। इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ा है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे हमें उत्तर प्रदेश में कमजोर समझते हैं। इस बार चुनाव में उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

दोगुना ताकत लगाने की बात

असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव 2027 की रणनीति साफ करते हुए कहा है कि हम विधानसभा चुनाव में दोगुनी ताकत के साथ उतरेंगे। दरअसल, अखिलेश यादव लगातार उन्हें खारिज करते रहे हैं। ऐसे में ओवैसी ने ऐलान किया है कि बिहार में हम 24 सीट पर प्लेयर बने, यूपी में कम से कम 48 सीटों पर असर दिखाएंगे। उन्होंने कहा है कि ये बात हम किसी को चिढ़ाने के लिए नहीं बोल रहे, ये हमारा पक्का इरादा है।

खत्म करने की साजिश का आरोप

एआईएमआईएम प्रमुख ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि ये लोग (महागठबंधन) समझ रहे थे कि हमसे एलाइंस नहीं करके, हमको अकेला रखकर, हमको हरा देंगे। हमें खत्म कर देंगे। वह जो भैया (अखिलेश यादव, राहुल गांधी) बैठे हैं, उनको बड़ा ही गरूर है।