new - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नवनियुक्त जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने किया पदभार ग्रहण
कोटा। कोटा के नवनियुक्त जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने शनिवार को दोपहर बाद पदभार ग्रहण किया । उन्होंने जिला कलक्टर एमपी मीणा के स्थानांतरण होने के बाद पदभार ग्रहण किया है । राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार देर रात जारी तबादला सूची के अनुसार कोटा के जिला कलक्टर एमपी मीणा समेत संभाग के चारों जिला कलेक्टरों के तबादले किए गए । कोटा में डॉ.  रविंद्र गोस्वामी को जिला कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया वे इससे पहले बूंदी के जिला कलेक्टर रहे हैं ।  कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोटा कोचिंग हब है और पर्यटन नगरी के रूप में पहचान बनाने वाला है ऐसे में कोचिंग विद्यार्थियों के लिए बनी गाइडलाइन की सख्ति से पालना करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह भी मेडिकल के स्टूडेंट रहे हैं और कुछ समय कोटा में आए थे लेकिन उनका मन नहीं लगा तो परिजनों ने उन्हें वापस बुला लिया था इस कारण वह विद्यार्थियों और परिजनों दोनों की भावनाओं को अच्छी तरह से समझते हैं।  किसी भी विद्यार्थी का सुसाइड करना दुखद घटना है ऐसी घटनाएं न हो या उन्हें मिनिमाइज किया जा सके उसके प्रयास किए जाएंगे ।

जिला कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का  सफलतापूर्वक आयोजन करवाना और जिले की अपनी जो भी प्राथमिकताएं हैं उन्हें पूरा करना ही उनकी प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि कई समस्याएं ऐसी होती है जिनका स्थाई समाधान नहीं हो सकता लेकिन उन्हें कम किया जा सकता है इस तरह के प्रयास किए जाएंगे । जिला कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने के बाद एडीएम प्रशासन राजकुमार सिंह ,एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया वहीं वर्तमान जिला कलक्टर एमपी मीणा का जयपुर स्थानांतरण होने से वे तुरंत रिलीव हो गए।  गौरतलब है कि तत्कालीन जिला कलक्टर एमपी मीणा को तीन  महीने पहले अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही लगाया गया था। पिछले काफी समय से कोटा की विडंबना रही है कि यहां कोई भी जिला कलेक्टर अधिक समय तक कार्य  नहीं कर सके।

ज्ञान, मनोरंजन और शुद्ध हवा का खजाना बना ऑक्सीजोन
कोटा । स्मार्ट सिटी के साथ पर्यटन नगरी बनने जा रहे कोटा शहर में जहां यातायात की सुविधा के लिए अंडरपास व फ्लाई ओवर का निर्माण कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ शहर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने और लोगों को प्राकृतिक ऑक्सीजन देने का भी प्रयास किया जा रहा है। यह संभव होगा ऑक्सीजोन  सिटी पार्क के तैयार होने के बाद। नगर विकास न्यास की ओर से आईएल कॉलोनी  की जगह पर बनाए जा रहे आॅक्सीजोन सिटी पार्क के फरवरी तक पूरा होने की संभावना है। करीब 30 हैक्टेयर क्षेत्र में बन रहे इस पार्क में वैसे तो ऑक्सीजन के साथ ही ज्ञान व मनोरंजन का भी समन्वय होगा। लेकिन विशेष फोकस हरियाली पर किया गया है। इस 30 हैक्टेयर में से करीब 72 फीसदी क्षेत्र में हरियाली रहेगी। 16 फीसदी क्षेत्र पानी पर आधारित होगा और मात्र 12 फीसदी क्षेत्र में पक्का निर्माण कराया जा रहा है। शहर के बीचों बीच झालावाड़ रोड पर बन रहे इस पार्क का सबसे अधिक लाभ शहर के अन्य क्षेत्रों की तुलना में नए कोटा के राजीव गांधी नगर, इंद्र विहार, तलवंडी व विज्ञान नगर समेत कई क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। इस पार्क के बनने से कोटा में  मेडिकल व इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहे करीब डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी भी ले सकेंगे।

डेढ़ लाख छोटे व 17 हजार बड़े पेड़ लगाए
जैसा कि नाम से ही विदित है इस पार्क का नाम ऑक्सीजोन सिटी पार्क है। शहर के बीच हरियाली को समर्पित इस पार्क में करीब 17 हजार बड़े पेड़ लगाए गए हैं। जिनमें नीम, शीशम, पीपल, कचनार, गुलमोहर व कीर समेत कई तरह के पेड़ हैं। जिससे हरियाली के साथ ही लोगों शो शुद्ध हवा भी मिलती रहेगी। वहीं देश विदेश की विभिन्न प्रजातियों के छोटे करीब 1.50लाख पौधे लगाए गए हैं।  पूरे पार्क में सैर करने वालों के लिए अलग-अलग तरह के गार्डन बनाए गए हैं। जहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हरियाली का आनंद ले सकेंगे।

100 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार
शहर में नगर विकास न्यास व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य किए गए हैं। जिनमें से कई पूरे हो गए हैं और कुछ पूरे होने के कगार पर हैं।  न्यास द्वारा सिटी पार्क का निर्माण करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। जिसके अगले महीने फरवरी तक पूरा होने की संभावना है।

बीच-बीच में स्कल्चर
पार्क में मुख्य प्रवेश द्वार से प्रवेश करने के बाद अंतिम छोर से लेकर पार्क के बीच-बीच में कई तरह के आकर्षक स्कल्चर बनाए गए हैं। ज्ञान  ही आजादी है समेत कई तरह के स्कल्चर गन मैटल के बने हुए हैं। जो इस पार्क में आकर्षण का केन्द्र हैं।

12 सौ मीटर की कैनाल
सिटी पार्क में हरियाली के साथ ही करीब 2 सौ मीटर की कैनाल भी बनाई गई है। जिसमें पानी भरने के बाद चप्पू वाली नाव भी चलेगी। पार्क में घूमने आने वाले लोग बोटिंग का आनंद ले सकेंगे। कैनाल में जाने के लिए 4 रास्ते होंगे। इस पर ब्रिज भी बनाए गए हैं। साथ ही कैनाल के बीच में एक तालाब भी बनाया गया है। पार्क में घूमने आने वालों के लिए यहां मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

इनका कहना है
झालावाड़ रोड पर आई एल कॉलोनी परिसर में ऑक्सीजोन सिटी पार्क का काम तेजी से चल रहा है। इस पार्क में करब 72 फीसदी क्षेत्र में हरियाली रहेगी। यहां हरियाली के साथ ही मनोरंजन व ज्ञान का भी भंडार मिलेगा। इस पार्क का काम अगले महीने फरवरी तक पूरा होने की संभावना है।
-राजेश जोशी, सचिव, नगर विकास न्यास

श्रीलंका में रानिल विक्रमसिंघे ने 37 नए मंत्रियों को दिलाई शपथ
कोलंबो। राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने 37 नए प्रदेश मंत्रियों को शपथ दिलाई। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि मंत्रियों ने कोलंबो में राष्ट्रपति सचिवालय में शपथ ली। शपथ ग्रहण करने वालों में, शेहान सेमासिंघे ने वित्त राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली, प्रमिता बंडारा तेनाकून ने रक्षा राज्य मंत्री के रूप में तथा थराका बालसुरिया ने विदेश मामलों के राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। अधिकारियों ने कहा कि सभी नये मंत्री जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - बनेगी करियर की नई संभावनाएं
कोटा। वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेस(एआई)की भूमिका हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। एआई कंप्यूटर विज्ञान का एक क्रांतिकारी क्षेत्र है। हेल्थ, ऑटो, डिफेंस,एंड सिक्योरिटी, मैन्युफैक्चरिंग, एजुकेशन, इंटरटेनमेंट, वर्चुअल रिएलिटी, बैंकिंग एंड फाइनेंस, वर्क प्लेस आदि कई क्षेत्रों में एआई का विकास एक नई क्रांति लाने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को समझे तो एक मशीन में सोचने समझने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है। इसे कंप्यूटर साइंस का सबसे एडवांस रूप माना जाता है। इसमें एक ऐसा दिमाग बनाया जाता है जो इंसानों की भांति सोच सके। मानव व्यवहार की भांति नकल कर सके। जैसे-जैसे कंप्यूटर अधिकांश क्षेत्रों में बेहतर होते जाएंगें ऐसे में संभावना बनती है कि ज्यादातर कामों में कंप्यूटर इंसानों को पीछे छोड़ते हुए इंसानों को अनावश्यक बना देगें। आज कई सारे मानवीय कामों में रोबोट कंप्यूटर और अन्य मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन तकनीक की यह नई प्रगति, नई करियर संभावनाएं भी पैदा कर रही है। खासकर रोबोटिक्स और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में। हालांकि एम्प्लॉइज की जरूरत कम हो जाएगी लेकिन ऐसे लोगों की जरूरत भी बढ़ेगी जो इन मशीनों को संभाल सकें और उनका निर्माण भी कर सकें।

ऐसे में हाई स्किल्ड जॉब्स की डिमांड बढ़ेगी। यदि समय के साथ चलना हैं तो एआई तकनीक को सीखना होगा। हर मशीन को चलाने के लिए इंसान की जरूरत होती है। इसलिए ऐसे कोर्सेस चुनकर नई तकनीक के साथ चलने के लिए अपग्रेड करना होगा। क्योंकि एआई तकनीक में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ती रहेगी। एआई न केवल प्रोडक्टिविटी बढ़ा देगा बल्कि गलतियों की संभावना को भी कम कर देगा। ऐसे लोगों की जरूरत पड़ेगी जो इन स्किलफुल मशीनों को मैनेज कर पाए। ऐसे में अपनी उपयोगिता बनाए रखने के लिए तकनीकी कौशल पर ध्यान देना होगा। हेल्थ केयर में एआई का विकास मरीजों की जटिल सर्जरी करने में सक्षम होगा। मैन्युफैक्चरिंग, यूनिट में एआई अकेले ही प्रोडक्ट को बनाने,जांचने और क्वालिटी चेक आदि कामों को करेगें। ऐसे बहुत से सेक्टर्स है जहां एआई काम करेगा। यह इंसानों के लिए चुनौती होगा।

फिर भी मशीनें बुद्धिमता में हमसे आगे कितना भी निकल जाए लेकिन मनुष्य की कुछ विशेषताएं ऐसी हैं जिनकी नकल कर पाना एआई के लिए  असंभव है । जैसे चेतना, संवेदना और भावना । वह मानव चेतना (ह्यूमन कॉन्रिायसनेस) को दोहराने में सक्षम नहीं होगा। कुछ  स्किल्स ऐसी है जिन्हें एआई रिप्लेस नहीं कर सकेगी।  एआई कितना भी विकसित हो जाए  उसके पास भावनात्मक स्तर पर अन्य मनुष्यों से जुड़ने और समझने की क्षमता नहीं होगी।

-क्रिएटिव माइंड-एक क्रिएटिव माइंड और इमेजिनेशन रखने का मतलब है कि आपके पास नए अविष्कारों और विचारों के सपने देखने की क्षमता है।
-निर्णय लेने की क्षमता- यह कॉन्सेप्ट रोबोट मास्तिष्क में मौजूद नहीं है। किसी भी बात का निर्णय लेने और निर्णय आधारित तार्किक तर्क करने की क्षमता रोबोट में नहीं होगी।
-बदलती परिस्थितियों और नई सूचनाओं के जवाब में हमारे दिमाग, योजनाओं, विचारों और कार्यों को बदलने में मनुष्य रोबोट से बेहतर रहता है। भले ही एआई फील्ड में बेहतर होगा। फिर भी उतना रिफाइंड नहीं हो सकता कि यह मानव जागरूकता की नकल कर पाए। कोई भी तकनीकी प्रगति कमी भी हमारी भावनाओं को समझने और उनका पूरी तरह से जवाब देने में सक्षम नहीं होगी।
-किसी भी डिजिटल सिस्टम को हमेशा मानव डिजाइन और रखरखाव की आवश्यकता होगी। इसी तरह तकनीकी प्रबंधन के क्षेत्र में किसी कंपनी की देखभाल एआई सिस्टम द्वारा की जा रही है। फिर भी प्रबंधन, सुधार निर्णय की क्षमता वाले मनुष्यों और मार्केटिंग एक्सपटर््स की आवश्यकता हमेशा रहेगी। रोबोट और ऑटोमेशन से रोजगार खत्म नहीं होगें बल्कि उनमें बदलाव आएगा।
विशेषज्ञों की राय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते हुए इस्तेमाल से तकनीकी  विस्तार होगा और ऐसे प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ेगी जो इन मशीनों की देखरेख करने के साथ ही इन मशीनों का निर्माण भी कर सकें। दैनिक नवज्योति ने कम्प्यूटर विज्ञान के विशेषज्ञों से जाना कि आर्टिफिशियिल इंटेलिजेंस(एआई) से भविष्य में किस तरह की जॉब्स की डिमांड रहेगी।

टेक्नोरिलेटेड जितनी भी जॉब्स है उनकी डिमांड रहेगी। जो बच्चे टेक्नोफेयरी है उनके लिए जॉब्स आएगी। इसमें नंबर आॅफ जॉब्स इस तकनीक में बहुत ज्यादा है। इस तकनीक के बाद रोबोट वगैरह आने से लेबर क्लास में जॉब्स की कमी आएगी। लेकिन टेक्नोफेयरी के लिए जॉब्स बढ़ेगी ही। इसमें कंप्यूटर की भाषाओं की आवश्यकता होती है। कोर लैग्वेजिस या पाइथन इस तरह की भाषाओं की आवश्यकता होती है। स्टूडेन्ट कंप्यूटर की लैग्वेज को सीखे।  इसके अलावा एआई से संबंधित कोर्सेज करेगें तो उसमें उन्हें फायदा मिलेगा। इसके लिए जरूरी नहीं है कि वो कंप्यूटर साइंस से ही बी.टेक किए हो। अगर उन्होंने कंप्यूटर साइंस से बी.टेक कर रखा है तो उनके लिए इसे सीखना आसान रहेगा। जो कंप्यूटर साइंस से बी.टेक नहीं है वह भी बी.सीए., एम.सीए करने के बाद इसे कर सकते है। इंजीनियरिंग कॉलेजों में इनके कोर्सेज की डिमांड भी बढ़ी है। राजस्थान भी इसके लिए तैयार हो रहा है। - डॉ. दीपक सक्सेना, भूतपूर्व डायरेक्टर स्टूडेन्ट एडवाईजरी ब्यूरो, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर

भविष्य में जॉब्स संबंधी देखें तो उन लोगों की डिमांड रहेगी जो क्रिएटिविटी प्लस प्रोग्रामिंग पार्ट से संबंधित है। ऐसे में वह लोगों चाहिए जो सिस्टम को इंटेलीजेंट बनाने में मदद करें। उनके लिए नौकरी के अवसर ज्यादा होगें जो प्रोग्रामिंग पार्ट को लेकर करियर बनाना चाहते है। उनके लिए बड़ी संख्या में जॉब्स के अवसर रहेगें। एआईडीएस (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस डेटा साइंस) का सिस्टम जो बनता है वह इंट्राडिसिप्लिनरी ब्रांचेज का बनता है। इसमें इलेंक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मकैनिकल पार्ट भी होगा।  एआई सिर्फ इंजीनियरिंग नहीं है यह इंट्राडिसिप्लिनरी कॉम्बीनेशन है। मैनेजमेंट , मेडिकल, मैकेनिकल आदि सभी पार्ट को कवर कर लेता है। सभी के लिए जॉब के अवसर इसमें होंगे । -विष्णु मालवीय, असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस विभाग, मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

एआई अलग तरह की टेक्नोलॉजी है। इससे जॉब्स कम नहीं होंगी बल्कि नेचर आॅफ जॉब्स बदल जाएगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नए जॉब्स क्रिएट होगें। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस केवल रोबोट के लिए काम नहीं आ रही। मेडिकल डायग्नोस्टिक में, डिसिजन मेकिंग आदि में भी काम आती है। एआई को इम्प्लीमेंट करने के लिए बहुत सारे लोगों की आवश्यकता होगी। रोबोट उसकी एक एप्लीकेशन है। बहुत ही एक्सपर्ट सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और प्रोग्रामर चाहिए जो एआई को लागू कर सकें। रोबोट बनाने में बहुत अच्छे मैकेनिकल इंजीनियर्स की जरूरत होगी। उसमें इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स की जरूरत होगी। इसके लिए मुख्य रूप से कंप्यूटर इंजीनियर चाहिए जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी प्रोग्राम करते हो। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी, इमेज प्रोसेंसिंग और बिग डेटा, सोशल मीडिया ये सब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और बिग डेटा का पार्ट है। बी.टेक के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का स्पेशलाइजेशन कर सकते है। आगे जाकर एम.टेक इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस भी कर सकते है। एआई का कोर्स इलेक्ट्रिकल, सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल , मैकेनिकल के स्टूडेंट भी कर सकते है। कई निजी यूनिवर्सिटी बी.टेक इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस  का कोर्स भी करा रही है। -डॉ. आर. के. बायल, एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस इजीनियरिंग , आरटीयू कोटा

ऑनर का नया स्मार्टफोन एक्स40आई लांच, 50 मेगापिक्सल का कैमरा
नई दिल्ली। ऑनर ने नया स्मार्टफोन ऑनर एक्स40आई को लांच किया है। कंपनी ने फोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया है। कंपनी ने फोन को दो वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी में लांच किया है। कंपनी फोन में 5जीबी तक की वर्चुअल रैम भी दे रही है। इससे फोन की रैम को 17जीबी तक किया जा सकता है। इसे चीन में लांच किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,920 रुपये है। यह फोन ग्राहकों को पिंक, सिल्वर, ग्रीन और ब्लैक कलर में मिलेगा।

फोन में कंपनी ने 6.7 इंच की एचडी डिस्प्ले दी है। फोन में  मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी ऑप्शन दिए गए है।

महाराष्ट्र में आज नई सरकार का शपथग्रहण, एकनाथ शिंदे बनेंगे मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच बुधवार को उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे के बाद आज गुरूवार को एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शाम 7 बजे नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। वहीं शपथग्रहण समारोह से पहले देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन पहुंचे, जहां राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी शिंदे का समर्थन करेंगी।

उल्लेखनीय है कि  महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के पतन के बाद नई सरकार के गठन के लिए भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। इस काम में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की अगुवाई में उनके गुट के विधायक भी जुटे हुए हैं।

कोरोना के बढ़ते कदम: भारत में 17073 नए मामले दर्ज
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,073 नये मामले सामने आये है। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,34,07,046 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में तीन लाख तीन  हजार 604 कोरोना टेस्ट किये गये जिससे अब कुल टेस्ट की संख्या 86.10 करोड़ हो गई है और दो लाख 49 हजार 646 टीके लगाये गये है जिससे इनकी संख्या बढ़कर 197.11करोड़ हो गई।

देश में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 94,420 है और सक्रिय मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 5.62 प्रतिशत दर्ज की गईं।  मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 21 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,029 हो गई है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। इसी अवधि में 1508 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। अब तक कुल 4,27,87,606 लोग इससे उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.57 प्रतिशत है।  महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 275 बढऩे से इनकी संख्या कुल बढ़कर 24608 हो गई है वहीं 6213 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 77,90,153 तक पहुंच गया है, जबकि पांच और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 147905 हो गया है।

केरल में पिछले 24 घंटे में 119 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या घटकर 27,772  रह गयी है। वहीं 3491 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 65,26,341 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 69,951 हो गया है। दिल्ली में सक्रिय मामले 222 और बढऩे से कुल मामले बढ़कर 4939 हो गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 1,665 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19,00,206  हो गई है। अभी तक इस महामारी से 26,253 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में सक्रिय मामले 384 घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 4438 रह गयी है। इस दौरान 517  मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 39,20,283 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 40114 पर स्थिर है। राजस्थान में सक्रिय मामले 36 बढऩे से कुल संख्या बढ़कर 858 हो गयी है। इस दौरान 125 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 12,77,536 हो गयी है। मृतकों की संख्या 9563 पर स्थिर है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 281 बढऩे से इनकी संख्या बढ़कर 3777 हो गयी है। इस दौरान 212 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19,99,979 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 21216 हो गई है।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 46 कोरोना सक्रिय मामले बढऩे से इनकी कुल संख्या 3653 हो गयी और इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 20,61,350 हो गयी है। जबकि अभी तक जानलेवा वायरस से 23533 लोगो की जान जा चुकी है। तमिलनाडु में सक्रिय मामले 781 बढऩे से इनकी संख्या बढ़कर 7458 हो गयी है। इस दौरान 691 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 34,22,860 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 38026 पर स्थिर है।

एमपी बना रणजी का नया चैंपियन, फाइनल में 41 बार के चैंपियन मुम्बई को 6 विकेट से हराया
बेंगलुरु। अंग्रेज शासन काल के दौरान 1934 में शुरु हुई रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश का आगमन 1950-51 सत्र में हुआ था, और मध्य प्रदेश (एमपी) ने रविवार को 2021-22 सत्र के फाइनल मुकाबले में मुंबई को छह विकेट से हराकर 71 साल बाद अपना पहला रणजी खिताब जीत लिया।  मध्य प्रदेश ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हिमांशू मंत्री (37) और शुभम शर्मा (30) की बदौलत 108 रन के लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रचा। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले रजत पाटीदार ने भी आरसीबी, आरसीबी के नारों के बीच बहूमूल्य 30 रन जोड़े। पाटीदार ने ही अंतिम रन बनाते हुए मध्य प्रदेश को उसका पहला रणजी खिताब जिताया।

मुंबई ने अंतिम 7 विकेट 77 रन पर खोए
मुंबई ने पांचवें दिन 113/2 से शुरुआत करते हुए तेजी से रन बनाये। अरमान  जाफर (40 गेंदों पर 37 रन) के आउट होने के बाद क्रीज पर मौजूद सुवेद पारकर  और सरफ राज खान लय में दिख रहे थे, लेकिन कुमार कार्तिकेय ने पारकर को आउट  कर मध्य प्रदेश के लिये दरवाजे खोल दिये। पारकर ने 58 गेंदों पर तीन चौके  और एक छक्का लगाकर 51 रन बनाये। मुंबई के शम्स मुलानी (17) और तुषार  देशपांडे (7) रन आउट भी हुए जिसने मध्य प्रदेश के काम को आसान किया। 232  रन पर छह विकेट गंवाने के बाद मुंबई की आखिरी उम्मीद सरफराज थे, मगर वह  भी सिर्फ दो चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन ही बना सके। मुंबई ने अपने  अंतिम सात विकेट 77 रन के अंदर खोये और टीम 269 रन पर सिमट गयी।

एमपी को मिला 108 रन का लक्ष्य
पहली पारी  में 162 रन की बढ़त हासिल करने वाली एमपी के सामने 108 रन का लक्ष्य था,  जिसे उन्होंने चार विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। बल्लेबाज यश दूबे सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये थे और एक समय पर लग रहा था कि मैच रोमांचक हो सकता है, मगर हिमांशू और शुभम ने दबाव में संयम दिखाते हुए 52 रन की साझेदारी की। हिमांशू के 54 रन पर आउट होने तक एमपी ने आधा रास्ता तय कर लिया था।

चौथे नंबर पर आए पार्थ साहनी सिर्फ पांच रन ही बना सके, लेकिन शुभम ने टीम पर दबाव नहीं बढ़ने दिया और पाटीदार के साथ 45 रन की साझेदारी कर अपनी टीम के लिये पहली रणजी ट्रॉफी सुनिश्चित की। पहली पारी में शतक लगाने वाले शुभम ने दूसरी पारी में एक चौके और एक छक्के के साथ 30 रन बनाये। 101 रन के स्कोर पर शुभम बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए जिसके बाद पाटीदार ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

मध्य प्रदेश का खिताबी सफर
गुजरात को 106 रन से हराया
मेघालय को पारी और 301 रन से हराया
केरल के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा
क्वार्टरफाइनल में पंजाब को 10 विकेट से शिकस्त दी
सेमीफाइनल में बंगाल पर 174 रन से जीत दर्ज की
फाइनल में मुंबई को 6 विकेट से हराया।

2 करोड़ के इनाम की घोषणा
इस जीत पर एमपीसीए टीम को 2 करोड़ रुपए का इनाम देगा। संघ के सचिव ने विजेता टीम को दो करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा की।

यह सब करना आसान नहीं था
पूरी तरह से उत्साहित हूं। हम बेहद भावुक हैं। कप्तान के रूप में यह मेरा पहला साल था। मैंने जो कुछ सीखा है वह चंद्रकांत सर से सीखा है। मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। यह बहुत ही शानदार है। अच्छा महसूस हो रहा है। यह सब करना आसान नहीं था।-आदित्य श्रीवास्तव: कप्तान मध्यप्रदेश टीम

एमपी टीम ने अच्छा खेला
ए मपी के लड़कों ने जिस तरह से खेला है वह अविश्वसनीय था। टीम में बहुत सारे नए लोग थे।  इस साल नहीं, लेकिन निश्चित रूप से अगले साल हम जीतेंगे। सरफराज, मुलानी, पारकर, अरमान जाफर ने अच्छा खेला। वे टीम का भविष्य हैं।
-पृथ्वी शॉ कप्तान, मुंबई टीम

रोहित शर्मा कोरोना की चपेट में, भारतीय टीम को एक मैच के लिए चुनना होगा नया कप्तान
लेस्टर। कोरोना संक्रमण की चपेट में भारतीय पुुरुष क्रिटेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आ गए हैं। बीसीसीआई ने रविवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने ट्वीट किया,'भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का शनिवार को रैपिड एंटी-जेन टेस्ट हुआ जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।'

रोहित शर्मा एक जुलाई से होने वाले पांचवें पुनर्निर्धारित टेस्ट के लिये भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड गये हैं। ट्वीट में कहा गया, 'वह इस समय टीम होटल में बीसीसीआई चिकित्सक दल की निगरानी में हैं।' रोहित ने भारत और लेस्टरशर के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी भी नहीं की। उन्होंन पहली पारी में 25 रन बनाये थे। उल्लेखनीय है कि भारत के उपकप्तान केएल राहुल चोटिल होने के कारण इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा सके थे। यदि रोहित एक जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले स्वस्थ नहीं हो पाते, तो भारतीय टीम को इस एक मैच के लिए नया कप्तान चुनना होगा।

पोक्सो एक्ट के तहत नवसृजित विशेष न्यायालयों में 16 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पोक्सो एक्ट के तहत नवसृजित विशेष न्यायालयों चित्तौड़गढ़, मेड़ता, सीकर एवं नागौर में 16 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। उन्होंने प्रकरणों के निस्तारण के लिए नवसृजित विशेष न्यायालय में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए 4 नवीन विशिष्ट लोक अभियोजक कार्यालय खोलने हेतु नवीन पद सृजित करने के प्रस्ताव को अनुमोदन किया है।  गहलोत द्वारा दी मंजूरी में नए कार्यालयों में विशिष्ट लोक अभियोजक, शीघ्र लिपिक, क्लर्क ग्रेड-द्वितीय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 4-4 पद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 के बजट में मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में घोषणा की गई थी।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 28 तथा कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स एक्ट, 2015 की धारा 25 के अधीन दंडनीय अपराधों के विचारण के लिए विशेष न्यायालयों में विशिष्ट लोक अभियोजकों के पद सृजन से पैरवी में मजबूती मिलेगी। न्यायालयों में प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण होगा और पक्षकारों को राहत मिलेगी।

ब्रेन डेड युवक ने अंगदान कर चार को दी नई जिंदगी
जयपुर। सवाईमानसिंह अस्पताल में शुक्रवार को चौथा हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। जयपुर के फोर्टिस हॉस्पिटल में ब्रेन डेड मरीज के अंगदान के बाद ये ट्रांसप्लांट किया गया। हार्ट के अलावा मरीज की दोनों किडनी और लिवर भी डोनेट किए गए, जिससे कुल चार लोगों की जिंदगी बचाई गई। प्रदेश में किया गया यह 11वां हार्ट ट्रांसप्लांट है। ब्रेनडेड 36 वर्षीय राजेन्द्र शिंदे मूलत: महाराष्टÑ के पुणे का रहना वाला था और यहां सीकर रोड पर गोविंदगढ़ में काम करता था। सड़क हादसे में घायल होने के बाद राजेन्द्र को फोर्टिस लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टर्स ने अंगदान के लिए राजेन्द्र की पत्नी से समझाइश की जो अंगदान के लिए तैयार हो गई। एक किडनी और हार्ट को ग्रीन कोरिडोर से ट्रांसप्लांट के लिए एसएमएस हॉस्पिटल में लाया गया जबकि एक किडनी व लिवर महात्मा गांधी हॉस्पिटल में जरूरत मंद मरीजों को लगाया गया।

आठ घंटे चला ट्रांसप्लांट
एसएमएस हॉस्पिटल के सीनियर प्रोफेसर और सिटी सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. राजकुमार यादव और आचार्य डॉ. रामगोपाल यादव ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे हार्ट को एसएमएस हॉस्पिटल लाया गया और शाम 6.30 बजे तक सर्जरी चली। जहां अलवर निवासी 40 साल की महिला धोली देवी को हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। महिला की तबीयत अब ठीक है और उसे आईसीयू में रखा गया है। महिला को करीब चार साल से हार्ट की समस्या थी और पांच दिन पहले ही उसे कार्डियक अरेस्ट आया था। ऐसे में अब हार्ट ट्रांसप्लांट ही अंतिम उपाय था। जैसे ही शुक्रवार सुबह डोनर मिला तो महिला का आॅपरेशन करके उसे दूसरा हार्ट लगाया गया। इस दौरान सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल शर्मा ने भी अपना सहयोग दिया। इस दौरान टीम में डॉ. रामस्वरूप सैन, डॉ. राजेन्द्र महावर, डॉ. देवी प्रसाद सैनी, डॉ. राजेश शर्मा के अलावा एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट से डॉ. रीमा मीणा, डॉ. अंजुम सैयद, डॉ. अरूण और नर्सिंग स्टाफ  संतोष, रोशन यादव, विश्वनाथ शर्मा समेत अन्य स्टाफ  मौजूद रहे!

पहली बार पुरुष का हार्ट महिला को लगाया
सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पुरुष का हार्ट महिला मरीज को लगाया गया है। एक पुरुष का हार्ट बड़ा होता है और महिला का छोटा और पुरुष के मुकाबले थोड़ा कमजोर होता है। ऐसे में पुरुष का हार्ट महिला को लगाए जाने से ट्रांसप्लांट के रिजल्ट अच्छे रहते हैं।

कोरोना संक्रमण दर 4.39 प्रतिशत, 15940 नए मामले 15940 नये मामले दर्ज
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 15940 नये मामले सामने आये है। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,33,78,234 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की शनिवार को जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 3 लाख 63 हजार 103 कोरोना टेस्ट किये गये जिससे अब कुल टेस्ट की संख्या 86,02,58,139 हो गई है। 5,73,341 टीके लगाये जिससे इनकी संख्या बढ़कर 1,96,94,40,932 हो गई। देश में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 91,779 है और सक्रिय मामलों की दर 0.29 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.39 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 20 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,974 हो गई है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। इसी अवधि में 12425 मरीज कोरोना से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4,27,61,481 लोग इससे उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.58 प्रतिशत है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 450 बढकर 25317 हो गई है और 3752 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 77,81,232 तक पहुंच गया है, जबकि मरने वालों की 147896 हो गयी है। केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामले 926 बढऩे से इनकी संख्या 26,837 तक पहुंच गयी है। वहीं 3044 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 65,19,816 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 69,935 हो गया है। दिल्ली में सक्रिय मामले 248 घटकर 5,507 हो गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 1,694 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18,97,091 हो गई है। अभी तक इस महामारी से 26,243 लोगों की मौत हो चुकी  है।

कर्नाटक में सक्रिय मामले 113 बढ़कर 5180 हो गये हैं। इस दौरान 703 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 39,19,155 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 40114 है। राजस्थान में सक्रिय मामले 34 से बढ़कर 785 हो गये है। इस दौरान 85 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 12,77,327 हो गयी है। मृतकों की संख्या 9562 है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 460 से बढ़कर 3480 हो गये है। इस दौरान 195 मरीजों के स्वस्थ होने से इनकी संख्या बढ़कर 19,99,550 हो गई है। मृतकों की संख्या 21214 है।