railway station workers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नीम का थाना रेलवे स्टेशन की बदलती तस्वीर, यात्रियों को जल्द मिलेंगी नई सुविधाएं
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में नीम का थाना रेलवे स्टेशन का कायाकल्प 16.15 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। पुनर्विकसित स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि कार्यों में स्टेशन की ओर आने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान, साइनेज में सुधार और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण शामिल है। साथ ही दोपहिया, चौपहिया और दिव्यांगजन के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा विकसित की जा रही है।

यात्रियों की सुविधा के लिए बरामदा (पोर्च), दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश–कक्ष, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग शौचालयों के साथ उन्नत प्रतीक्षालय तथा सर्कुलेटिंग एरिया में पे एण्ड यूज शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर नये अतिथि-कक्ष (वीआईपी रूम), स्टेशन भवन के आंतरिक व बाहरी भाग का नवीनीकरण, प्लेटफार्म पर आश्रयों (सेल्टर्स) की व्यवस्था और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाओं सहित नए शौचालय ब्लॉक व पानी बूथ बनाए जा रहे हैं। सभी स्थानों पर दिव्यांगजनों की आसान पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। स्टेशन पर यात्रियों की जानकारी के लिए कोच प्रदर्शन बोर्ड भी लगाया जाएगा। इन सभी कार्यों के लगभग पूर्ण होने के बाद नीम का थाना रेलवे स्टेशन यात्रियों को नई और उत्कृष्ट सुविधाओं से लैस आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा।

दिल्ली में लॉकडाउन: बस अड्डों-रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों का सैलाब, बाजारों में पसरा सन्नाटा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन के पहले दिन मंगलवार को भीड़भाड़ वाले बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा तथा रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर प्रवासी मजूदरों की भारी भीड़ देखी गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लॉकडाउन की घोषणा के बाद ही प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ आनंद बिहार बस अड्डा एवं रेलवे स्टेशन तथा अंतरराज्यीय बस अड्डे पर देखी गई, जो लगातार बढ़ती जा रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में मजदूर अपने-अपने राज्यों की ओर लौटने के लिए एकत्रित हुए थे। कुछ रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री रोक दी गई है।

केजरीवाल ने लॉकडाउन की घोषणा के दौरान मजदूरों से अपने घर नहीं लौटने की अपील की थी, लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं दिखा और घोषणा के थोड़ी देर बाद आनंद बिहार, कौशाम्बी बस अड्डे में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कोविड के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। अधिकांश लोगों का कहना था कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण के बाद ही वे सभी दिल्ली लौटेंगे। कुछ कारखानों के बंद रहने के बाद मजदूर वापस अपने घरों को लौट रहे थे। राजधानी के अतिव्यस्त कनॉट प्लेस में मंगलवार को भी दुकानें बंद रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों की तैनाती देखी गई, जो आने-जाने वाले लोगों की जांच पड़ताल करते दिखे।

कई व्यवसायिक संगठनों ने खुद ही बंद की घोषणा की है, जिनमें पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक, खारी बावली, सदर बाजार और गांधी नगर आदि शामिल हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो की सेवा जारी है, लेकिन इनमें सीमित संख्या में लोगों के आने जाने की इजाजत है। दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं में खानपान और मेडिकल की सेवा को मुक्त रखा गया है। इस दौरान केन्द्र सरकार के कार्यालय खुले रहेंगे।