lockdown - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चीन में 'जिमी जिमी जिमी, आजा आजा आजा' गाने से गुस्से का इजहार कर रहे लोग, ये है वजह
बीजिंग। चीन के कई प्रांतों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के प्रकोप के कारण लगाए गए सख्त लॉकडाउन के बीच वहां के लोगों द्वारा गाया जा रहा भारतीय गायक व संगीतकार बाप्पी लाहिरी का प्रसिद्ध गाना 'जिमी जिमी जिमी, आजा आजा आजा' का वीड़ियों इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

चीन में कोविड के सख्त लॉकडाउन का सामना कर रहे लोग मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी का गाना जिमी जिमी जिमी, आजा आजा आजा के जरिए अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं।

भारत में 1982 में रिलीज हुई हिन्दी फ़िल्म डिस्को डांसर का ये गाना चीन की सरकार की कोविड-19 को लेकर सख्त नीति के विरोध का प्रमुख माध्यम बनता जा रहा है। चीन में टिक टॉक को डूयिन के साथ नाम से जाना जाता है। डूयिन पर बप्पी लाहिड़ी का कंपोज किया और पार्वती खान का गाया गाना चीनी भाषा मैंडेरिन में 'जे मी, जे मी' की तर्ज पर वायरल है। जे मी जे मी का मैंडेरिन में अर्थ है 'गिव मी राइस' यानी मुझे चावल दो। इस गाने के साथ वायरल वीडियो में कोविड लॉकडाउन के कारण लोगों को खाने-पीने के आश्वयक वस्तुओं की कमी को खाली बर्तनों के जरिए दिखाया गया है।

चीन में फिर कोरोना का कहर, शीआन शहर में लगा एक सप्ताह का लॉकडाउन
बीजिंग। चीन के शीआन शहर में कोरोना वायरस महामारी के ओमिक्रोन वेरिएंट के नए स्वरूप के तेजी से फैलने के बाद शहर में आंशिक रूप से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इस शहर की आबादी करीब 1.3 करोड़ है। स्थानीय संक्रमण नियंत्रण अधिकारी के अनुसार, शहर में सोमवार को ओमिक्रोन बीए.5.2 के 18 नए मामले दर्ज हुए। शीआन के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि शहर के हिस्सों में बुधवार से एक सप्ताह तक के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा।

शहर के अधिकारी झांग जुएदोंग के अनुसार इस दौरान मनोरंजन, खेल, सांस्कृतिक स्थल, बार, सिनेमा, जिम, पुस्तकालय और संग्रहालय बंद रहेंगे। शादियों से लेकर सम्मेलनों तक, रेस्तरां में भोजन और बड़े समारोहों पर रोक रहेगी। साथ ही सभी पूजा स्थल बंद कर दिए गए और धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही किंडरगार्टन, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को गर्मी की छुट्टियां जल्दी शुरू करने का आदेश दिया गया है और विश्वविद्यालय परिसरों को भी बंद मर दिया गया है। सीएनएन ने बताया कि अधिकारियों ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में नौ आवासीय अपार्टमेंट को चिह्नित किया है। अधिकारी ने कहा, ''सात दिवसीय अस्थायी नियंत्रण उपाय से संक्रमण को फैलने से रोकने और क्रॉस-संक्रमण के जोखिम को रोका जा सकता है।

उत्तर कोरिया में कोरोना के पहले मामले के बाद लॉकडाउन की घोषणा
फियोंगयांग। डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) में पहले कोविड-19 मामले सामने आने के बाद उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने सख्त राष्ट्रीय लॉकडाउन का आदेश दिया है। फियोंगयांग में ओमिक्रोन वैरिएंट का प्रकोप काफी ज्यादा है। हालांकि अभी संक्रमितों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिली है। प्रदेश के स्वामित्व वाले कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार यह सबसे बड़ा आपातकालीन हादसा है। इस मामले को लेकर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन आपातकालीन बातचीत कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि देश में यह वायरस लंबे समय से मौजूद है।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने अपनी आबादी के लिए किसी तरह का टीकाकरण अभियान नहीं चलाया है। देश ने चीनी निर्मित सिनोवैक वैक्सीन और एस्ट्राजेनेका जैब्स दोनों वैक्सीन को खारिज कर दिया था। महामारी की शुरुआत के बाद से देश ने अपनी सीमाओं को बंद कर के कोरोना के संक्रमण से बचने का फैसला किया था, जिससे गंभीर आर्थिक स्थिति और भोजन की कमी हो गई है।

शंघाई के बाद अब बीजिंग में लग सकता है लॉकडाउन
बीजिंग। शंघाई में कोरोना वायरस के कहर को देखकर बीजिंग के निवासी परेशान हैं। इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीजिंग प्रशासन ने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस कारण बीजिंग के निवासियों ने शंघाई स्टाइल में लॉकडाउन की आशंका जताई है। लोगों में डर इतना बढ़ गया कि बीजिंग के दुकानों, शॉपिंग मॉल, स्टोर्स में खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात इतने खराब हैं कि चीन की राजधानी में अधिकतर दुकानों की शेल्फ खाली हो चुकी हैं। लोग दहशत में खरीदारी कर रहे हैं। जिसे जो मिल रहा है, उसे ही लेकर अपने घर के स्टॉक को भरने की कोशिश कर रहा है।

शंघाई के हालात देख डरे हुए हैं बीजिंग के निवासी
दरअसल, शंघाई में चीनी सरकार ने अचानक और अघोषित लॉकडाउन लगा दिया था। कहने को तो इस लॉकडाउन को लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए लगाया गया था, लेकिन लोग खाने-पीने की कमी के कारण भूखों मरने लगे। कई रिपोर्ट्स तो ऐसी भी थीं कि लोग जानबूझकर घरों से बाहर निकलकर अपनी गिरफ्तारी करवा रहे थे। ताकि जेल में उन्हें भरपेट खाना मिल सके। चीनी प्रशासन ने भी शंघाई में लॉकडाउन का पालन कराने में काफी सख्ती बरती। हेलीकॉप्टर और ड्रोन के जरिए लोगों की निगरानी की गई। इसी कारण बीजिंग के लोग किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने के लिए अपने घरों में खाने-पीने के स्टॉक को पहले ही भर लेना चाहते हैं।

34 लाख लोगों के कोरोना टेस्ट की तैयारी
बीजिंग के सबसे बड़े जिले चाओयांग में अधिकारियों ने रविवार की देर रात निवासियों और वहां काम करने वालों को इस हफ्ते तीन बार कोरोना टेस्ट करवाने का आदेश दिया है। चाओयांग जिले की आबादी लगभग 34 लाख के आसपास है। अधिकारियों को आशंका है कि बीजिंग में एक हफ्ते पहले ही चुपके से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है। ऐसे में अगर थोड़े-बहुत मामले भी सामने आते हैं तो जीरो कोविड पॉलिसी के अनुसार, पूरे शहर में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। चीन के बाकी शहरों में पहले लगाए गए लॉकडाउन के प्रभावों को देखते हुए कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है।

सबसे खराब स्थिति की तैयारी कर रहे लोग
बीजिंग के हैडियन जिले में रहने वाले झांग नाम के एक छात्र ने बताया कि मैं सबसे खराब स्थिति की तैयारी कर रहा हूं। मैंने दर्जनों पैकेट स्नेक्स और 5 किलोग्राम सेव पहले से ही खरीद कर रखा है। लोगों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पत्तेदार सब्जियां, ताजा मांस, इंस्टेंट नूडल्स और टॉयलेट पेपर रोल की जबरदस्त खरीदारी की है। हालात यह है कि बीजिंग की अधिकर दुकानें आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी हैं। कई दुकानों में चुनिंदा सामान ही मिल रहे हैं, जिनकी कीमत सामान्य दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं।

चीन में कोरोना के 2,830 नए मामले: चीन की आर्थिक राजधानी में लगे लॉकडाउन ने बढ़ाई चिंता
बीजिंग। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की जन्मस्थली चीन में इस संक्रमण के 2,830  नए मामले दर्ज किए गए हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को बताया कि देश में बुधवार को कोविड-19 के 2,830 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 2,634 में सामने आए हैं।

ग्लोबल सप्लाई चेन पर हो रहा असर
चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में कोरोना ने एक बार फिर पैर पसार लिए हैं। ऐसे में पूरी दुनिया में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। शंघाई में पिछले एक महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है। जहां सड़कों से ट्रैफिक नदारद है, वहीं दूसरी तरफ  पूर्वी चीन सागर में ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।

7 लोगों की मौत
शंघाई में नई कोविड लहर के कारण सात और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह दो दिन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। चीन में संक्रमण से अब तक 4,648 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 21,400 नए मामले सामने आए। इनमें अधिकतर मामले शंघाई में दर्ज हुए। 24 घंटे में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के 3,297 नए मामले सामने में आए। जिसमें से 3,084 नए मरीज शंघाई में मिले।

सुस्त होगी देश की आर्थिक रफ्तार
समुद्र में लगे इस ट्रैफिक जाम से ग्लोबल सप्लाई चेन पर भी असर पड़ रहा है। क्योंकि शंघाई का बंदरगाह दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक है। वहीं शंघाई चीन के साथ दुनिया के अन्य देशों के आर्थिक कारोबार के लिए भी काफी महत्व रखता है। चीन के इलेक्ट्रिक कार मार्कर एक्सपेंग ने कहा कि अगर शंघाई और आसपास के इलाकों में सप्लायर्स फिर से काम शुरू नहीं कर सकते हैं तो वाहन निर्माताओं को अगले महीने प्रोडक्शन रोकना पड़ेगा।

बंदरगाह में खड़े दिख रहे जहाज
लॉकडाउन के चलते पूरे शंघाई में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो गई हैं। इसका सबसे बुरा असर शंघाई बंदरगाह पर देखने को मिल रहा है। यहां बड़ी संख्या में मालवाहक जहाज खड़े होने के कारण ट्रैफिक जाम लग गया है। बंदरगाह से कई किलोमीटर दूर समुद्र में भी जहाज खडेÞ नजर आ रहे हैं। माल उतारने और चढ़ाने की इजाजत न होने के कारण जहाज के कू्र भी समुद्र में फंसे हुए हैं। कई जहाजों पर तो खाने-पीने और दैनिक जरूरतों की चीजों की भी कमी होने लगी है। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों में शंघाई बंदरगाह पर जहाजों की उपस्थिति को दिखाया जा रहा है।

चीन में लॉकडाउन में भोजन की परेशानी का सामना कर रहे है लोग
बीजिंग। चीन के शंघाई में कोविड-19 अब तक के सबसे विकराल स्तर पर फैला है और अनश्चितकालीन लॉकडाउन के बीच लोगों को आवश्यक कार्यो से भी बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है, जिससे लोग भोजन-पानी के संकट का सामना कर रहे हैं। शंघाई में कोरोना के रिकॉर्ड करीब 20 हजार मामले दर्ज किये गये। अधिकारियों के अनुसार शहर के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति सुधारने के प्रयास हो रहे है। अधिकारियों ने शहर को दो क्षेत्रों में बांटते हुए लॉकडाउन लगाया था और दिशा-निर्देश जारी किये थे।

इस बीच 2.5 करोड़ की आबादी वाले इस शहर में लॉकडाउन अनिश्चितकाल तक के लिए लगा दिया गया। नए कोविड दिशा-निर्देशों के अनुसार लोगों को खाना-पीने की चीजों को ऑर्डर कर के मंगाना होगा। इस बीच कई लोगों ने शिकायत की है कि कुछ इलाकों में खाने-पानी की वस्तुओं को ऑर्डर कर के मंगाया नहीं जा सकता। सरकार इन चीजों को लोगों तक पहुंचा रही है, लेकिन देरी से। एक नागरिक ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए लिखा कि अपर्याप्त डिलीवरी की समस्या का समाधान निकाले।

चीन में फिर कोरोना का कहर, चांगचुन शहर में लगाया लॉकडाउन
विश्वभर में कोरोना के केसों में गिरावट आई है। बात भारत की करे तो कोरोना मामलों में गिरावट आने के कारण सरकार ने छुट का दायरा बढ़ाया है। वहीं लोगों में भी कोरोना के प्रति गंभीरता कम नजर आ रही है।  लेकिन इस बीच कोरोना से जुड़ी खबर चीन से है।  चीन में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में तेजी से उछाल आया है। कोरोना के बढ़ते केसों की वजह से 90 लाख आबादी वाले चीन के चांगचुन शहर में लॉकडाउन लगाया गया है।

लॉकडाउन लगाने के साथ ही स्थानीय लोगों को दिशा-निर्देश दिए गए है कि लोगों को घर पर ही रहना होगा। कोरोना संभावित लोगों को तीन दौर की जांच करवानी होगी। बढ़ते केसों के कारण गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद करने का फैसला लिया गया है।  परिवहन पर भी पाबंदी लगाई गई है।

चीन में शुक्रवार को देश भर से 397 मामले दर्ज किए गए जो स्थानीय प्रसार की वजह से सामने आए थे. इनमें से 98 मामले जिलिन प्रांत से हैं, शहर में कोरोना के केवल दो मामलों का पता चला है. हालांकि प्रशासन ने हर उस जगह पर लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है जहां एक या एक से ज्यादा मामले सामने आते है।

लॉकडाउन और वीकेंड कर्फ्यू लगाने का कोई विचार नहीं, फीडबैक आधार पर लेंगे निर्णय: गहलोत
जयपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों से लॉकडाउन की आशंकाओं पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में फिलहाल पूरी तरह के लॉकडाउन का विचार नहीं है, लेकिन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा, लेकिन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों में अभी भी जागरूकता की जरूरत है। प्रदेशवासी कोरोना गाइडलाइन की पालना करें। कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर सरकार गंभीर है। प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू पर कहा कि अभी इस तरह का कोई निर्णय लेने का विचार नहीं है कोरोना के हालातों भतार फीडबैक ले रहे हैं फीडबैक रिपोर्ट के आधार पर ही आगे फैसले लेंगे। अन्य सवालों के जवाब में गहलोत ने कहा कि कोविड में सबसे ज्यादा राज्य सरकार ने  पीड़ितों की मदद की। मृतक आश्रितों की मदद करने में राजस्थान सरकार अग्रणी रही। कोविड से अनाथ हुए बच्चों की हमने मदद की। अगर कोई मदद से छूटा है तो हम जांच कराएंगें।

दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम फटकार, राजनीति और सरकार अपनी सीमाओं से ऊपर उठकर करें उपाय
नई दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी पर पहुंचने पर चिंता जताते  हुए शनिवार को कहा है कि राजनीति और सरकार अपनी सीमाओं से ऊपर उठकर तत्काल ऐसे ठोस उपाय करे ताकि राजधानी में दो-तीन दिनों में हर हालत में प्रदूषण कम किया सके। अदालत ने लॉकडाउन करने के उपायों पर भी विचार करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन, न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने दिल्ली की प्रदूषण की खतरनाक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार को मिलकर काम करने की सलाह दी और यह आदेश दिया कि वे दो-तीन दिनों में प्रदूषण कम करने के उपाय करें।

शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रदूषण की गंभीर स्थिति के कारण हम लोग अपने घरों में भी मास्क लगाने को मजबूर हैं। मुख्य न्यायाधीश ने दो-तीन दिन के लिए राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन लगाने पर विचार करने  की सलाह दी। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे तत्काल कम करने के उपाय के मद्देनजर आज राज्यों के सचिवों की बैठक है। इसमें कोई ठोस उपाय किए जाएंगे।

शीर्ष अदालत इस मामले को सोमवार को फिर सुनवाई करेगी। अदालत ने उस दिन प्रदूषण कम करने के लिए किए गए उपायों के बारे में कार्यवाही रिपोर्ट देने का आदेश सरकार को दिया है । उच्चतम न्यायालय ने 17 वर्षीय छात्र आदित्य दुबे की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि स्कूल खुले हुए हैं और बच्चे प्रदूषण के बीच सड़कों पर आ जा रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में प्रदूषण की स्थिति और गंभीर होने की संभावना जतायी जा रही है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सुनवाई के दौरान केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया कि पंजाब में पराली जलाने के कारण दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर स्तर पर पहुंच गयी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पराली जलाने से रोकने के उपाय के लिए किसानों को मशीन खरीदने में दी जाने वाली सब्सिडी एवं अन्य उपायों की जानकारी दी।सर्वोच्च अदालत ने कहा कि स्थाई समाधान के इस मुद्दे पर बाद में विचार किया जाएगा। फिलहाल अगले कुछ दिनों प्रदूषण की और अधिक गंभीर स्थिति से निपटने पर ध्यान केंद्रित किया जाए और इस बारे में सोमवार को अदालत को सरकार कार्यवाही रिपोर्ट से अवगत कराए।

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार को भी लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली। राजधानी में अभी भी लोगों को सांस लेने खासी परेशानी हो रही है और धुंध की मोटी चादर चारों ओर बरकरार है तथा वायु गणवत्ता का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई स्थानों पर 500 के पार पहुंच गया। दिल्ली-एनसीआर के लगभग सभी स्टेशनों ने वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। कुछ इलाकों में यह गुणवत्ता सूचकांक 500 के पार पहुंचकर बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली के लोधी रोड इलाके में वायु गणवत्ता सूचकांक 476, आईआईटी में 479 और दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर क्षेत्र में 578 पर रिकॉर्ड किया गया।

विभाग के अनुसार अगर वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 के बीच में है, तो उसे अच्छा श्रेणी में माना जाता है, 51 से 100 के बीच में'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब' श्रेणी, 301 के बीच 400'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह जानकारी दी, ''दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता 13 नवंबर और 14 नवंबर को'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी से ऊपर पहुंच सकती है। इस दौरान दिन के समय धीमी हवाएं और शाम/रात हवाएं थमने से प्रदूषकों के फैलाव के लिए बेहद प्रतिकूल असर रहेगा। प्रतिकूल मौसम की स्थिति अगले पांच दिनों तक बने रहने के असार हैं। वायु गुणवत्ता प्रणाली और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान (सफर) ने कहा, ''वायु गुणवत्ता सूचकांक आज 'गंभीर' श्रेणी में है और कल भी स्थिति यहीं रहने का अनुमान है।

जनता का अनुशासन तय करेगा आने वाले दिनों में लॉकडाउन के प्रतिबंधों में छूट की दिशा: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जनता का अनुशासन ही आने वाले दिनों में लॉकडाउन के प्रतिबंधों में छूट की दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि 21 जून से केंद्र सरकार की ओर से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों के लिए मुफ्त कोविड टीकाकरण शुरू होगा। प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम इसके लिए प्रभावी योजना तैयार कर इसे अभियान का रूप दें, ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन में राजस्थान ने अब तक उत्कृष्ट प्रबंधन किया है। इसी गति को आगे बढ़ाते हुए हमें जल्द से जल्द सभी आयु वर्ग के टीकाकरण का काम पूरा करना है। उन्होंने कहा कि राज्य में चलाए गए व्यापक जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप राजस्थान में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में भ्रांति नहीं है। गहलोत ने लोगों को कोरोना अनुशासन की पालना में कोताही नहीं बरतने की अपील करते हुए कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए निरंतर मास्क पहनने, उचित दूरी रखने सहित सभी हेल्थ प्रोटोकॉल की पालना करना अतिआवश्यक है।

कोरोना का असर: कोविड-19 के चलते लागू प्रतिबंधों के कारण मई में वाहनों की खुदरा बिक्री 55 प्रतिशत घटी
नई दिल्ली। विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण मई में वाहनों की खुदरा बिक्री में 55 प्रतिशत की गिरावट रही। ऑटोमोबाइल डीलरों के संघ (फाडा) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मई में यात्री वाहनों की बिक्री 58.96 प्रतिशत घटकर 85,733 इकाई रह गई। अप्रैल में 2,08,883 वाहन बिके थे। इसी प्रकार दुपहिया वाहनों की बिक्री 52.52 फीसदी घटकर 4,10,757 इकाई और तिपहिया वाहनों की बिक्री 75.90 प्रतिशत घटकर 5,215 इकाई रह गई। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 65.91 प्रतिशत और ट्रैक्टरों की बिक्री में 56.60 प्रतिशत की गिरावट रही। मई में देश में कुल 17,534 वाणिज्यिक वाहन और 16,616 ट्रैक्टरों का पंजीकरण हुआ। इस प्रकार वाहनों की कुल बिक्री अप्रैल के 11,85,374 से 54.79 प्रतिशत घटकर मई में 5,35,855 इकाई रह गई।

फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने आंकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड की दूसरी लहर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। संभवत: कोई ऐसा परिवार नहीं होगा जो इससे प्रभावित न हुआ हो। शहरी बाजारों के अलावा इस बार ग्रामीण इलाके भी बुरी तरह प्रभावित हुए। मई में अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन जारी रहा। फाडा ने वाहन निर्माता कंपनियों से डीलरों की मदद की अपील दोहराई है। साथ ही उसने सरकार से कहा कि डीलरों के ऋण के पुनर्गठन की जगह उन्हें बैंक से 3 महीने का मोरेटोरियम मिलना चाहिए। फाडा की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस बार 30 से 45 का लॉकडाउन रहा है और दक्षिण भारत के राज्यों में यह अब भी जारी है। अधिकतर डीलरों की कमाई नगण्य रही है। इस कारण वे समय पर ऋण की किस्त चुकाने में असमर्थ हैं।

गृह विभाग ने जारी की गाइडलाइन, प्रदेश में शाम 4 बजे तक खुलेंगी दुकानें, वीकेंड कर्फ्यू का दायरा घटाया
जयपुर। प्रदेश में मंगलवार से सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी। आवागमन सुबह 5 बजे से शुरू होगा, जो शाम को 5 तक जारी रहेगा। सार्वजनिक उद्यान में भ्रमण के लिए प्रात: 5 बजे से प्रात: 8 बजे तक अनुमति होगी। इसी प्रकार शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा शाम को 5 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक जनअनुशासन कर्फ्यू रहेगा। गृह विभाग ने सोमवार को प्रदेश में त्रिस्तरीय जनअनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन 2.0 की गाइडलाइन जारी कर दी है। इस गाइडलाइन के अनुसार प्रतिबंधों में 8 जून की प्रात: 5 बजे से छूट और बढ़ाने के संबंध में निर्णय लिया गया है। राज्य में कोविड पॉजिटिव केसों एवं पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट, ऑक्सीजन, आईसीयू एवं वेंटीलेटर बेड के उपयोग में आई कमी तथा रिकवरी रेट तेजी से बढ़ने को दृष्टिगत रखते हुए व्यावसायिक एवं अन्य गतिविधियों में और शिथिलता दिए जाने को मंजूरी दी गई है।

मॉडिफाइड लॉकडाउन 2.0 के दौरान किसी भी स्थान पर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लागू रहेगा। ग्रीन जोन में अनुमत गतिविधियों प्रात: 6 से शाम 4 बजे तक के अलावा जिला कलेक्टर एवं पुलिस कमिश्नर स्थिति के अनुसार यलो जोन एवं रेड जोन में अतिरिक्त प्रतिबंध लगा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्रों में एक लाख तक की जनसंख्या को आधार मानते हुए कोविड केसों की एक्टिव संख्या के आधार पर ग्रीन, येलो तथा रेड जोन का निर्धारण होगा। शून्य एक्टिव केस वाली पंचायत ग्रीन, एक से पांच एक्टिव केस वाली पंचायत यलो तथा पांच से अधिक एक्टिव केस वाली पंचायतें रेड जोन में आएंगी। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्र में एक लाख जनसंख्या पर 25 एक्टिव केस होने पर ग्रीन जोन, 25 से 75 केस होने पर येलो जोन तथा इससे अधिक केस होने पर रेड जोन माना जाएगा।

ये रहेंगे प्रतिबंधित
-किसी प्रकार के सार्वजनिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेल-कूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक समारोह एवं जुलूस, मेलों तथा हाट बाजार की अनुमति नहीं होगी।
-धार्मिक स्थलों पर प्रबंधन द्वारा नियमित पूजा-अर्चना, इबादत, प्रार्थना आदि जारी रहेगी, लेकिन श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।
-सिनेमा हॉल्स, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, आॅडिटोरियम, स्विमिंग पूल्स, जिम, मनोरंजन पार्क, पिकनिक स्पॉट, खेल मैदान एवं समान स्थान बंद रहेंगे।
-कोचिंग संस्थाएं तथा लाइब्रेरीज आदि बंद रहेंगे।
-पूर्णत: वातानुकूलित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल को खोलने की अनुमति नहीं होगी।
-शादी-समारोह 30 जून, 2021 तक स्थगित रहेंगे। विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात एवं निकासी तथा प्रीतिभोज आदि की 30 जून, 2021 तक अनुमति नहीं होगी। विवाह घर पर ही अथवा कोर्ट मैरिज के रूप में करने की अनुमति होगी, जिसमें केवल 11 व्यक्ति ही अनुमत होंगे।

इनको मिली अनुमति
-राज्य में 10 जून से रोडवेज एवं निजी बसों का संचालन अनुमत होगा। कोई भी व्यक्ति खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकेगा। निजी वाहनों से आवागमन सोमवार से शुक्रवार प्रात: पांच से शाम पांच बजे तक अनुमत होगा।
-शहर के भीतर चलने वाली सिटी बस एवं मिनी बस सेवा प्रतिबंधित रहेगी।
-निजी वाहनों में पेट्रोल और डीजल प्रात: पांच से सायं पांच बजे तक भरवाया जा सकेगा। एलपीजी वितरण सेवाएं ग्राहकों के लिए अनुमत होंगी।
-प्रदेश के समस्त सरकारी और निजी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान 50 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति के साथ प्रात: 9:30 बजे से सायं चार बजे तक अनुमत होंगे।
-विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के लिए संस्थान आने की अनुमति नहीं होगी।
-डेयरी एवं दूध की दुकानें प्रतिदिन सुबह छह से 11 बजे तथा शाम पांच बजे से सात बजे तक अनुमत होंगी।
-सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ, किराना, पशु चारा एवं आटा चक्की से संबंधित होलसेल एवं रिटेल की दुकानें सोमवार से शुक्रवार प्रात: छह बजे से सायं चार बजे तक खुल सकेंगे। अन्य दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी सोमवार से शुक्रवार प्रात: छह बजे से सायं चार बजे तक खुल सकेंगे। राशन की दुकानें बिना किसी अवकाश के खुली रहेंगी।
-प्रोसेस्ड फूड, मिठाई, बेकरी आदि दुकानें और रेस्टोरेंट्स सोमवार से शुक्रवार प्रात: छह बजे से सायं चार बजे तक खुल सकेंगे। इस दौरान केवल टेक-अवे की सुविधा होगी।इन प्रतिष्ठानों से होम डिलिवरी की सुविधा रात्रि 10 बजे तक अनुमत होगी।
-ऐसे बाजार, जहां केवल बड़े-बड़े कॉम्पलेक्स हैं, लेकिन वातानुकूलित नहीं हैं, उनमें स्थित दुकानें अथवा व्यवसायिक प्रतिष्ठान, भवन की मंजिलों के अनुसार खुलेंगे। जैसे पहले दिन बेसमेंट एवं प्रथम फ्लोर की दुकानें तथा उसके अगले दिन ग्राउण्ड फ्लोर एवं द्वितीय फ्लोर पर स्थित दुकानें, एक छोड़कर एक खोली जा सकेंगी।
-सभी निजी चिकित्सालय, लैब एवं उनसे सम्बन्धित कार्मिक जैसे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल एवं अन्य चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं, पशु चिकित्सक, स्टाफ, पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं एवं बीपी लैब में वैक्सीन का उत्पादन एवं मत्स्य विभाग से संबंधित गतिविधियां जैसे एक्वाकल्चर, झींगा पालन से सम्बन्धित कार्मिक इत्यादि उपयुक्त पहचान-पत्र के साथ अनुमत होंगे।
-कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग (2 गज की दूरी) को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। शेष कार्मिकों को कार्यालय में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी, वे मुख्यालय पर रहकर वर्क फ्रोम होम करेंगे।
-राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को राजस्थान में आगमन से पूर्व यात्रा प्रारम्भ करने के 72 घण्टे के अंदर करवाई गई आरटी-पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट र्प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
-कोविड मरीज के परिजन या अटेण्डेंट हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा जारी पास से आवागमन कर सकेंगे। यह पास मरीज से सम्बन्धित आवश्यक सेवाओं जैसे खाना, दवाइयां इत्यादि लाने के लिए उपयोग में लिये जा रहे वाहन के लिए अनुमत होगा।
-अन्तरराज्यीय एवं राज्य के अन्दर माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन, माल के लोडिंग एवं अनलोडिंग तथा उक्त कार्य के लिए नियोजित व्यक्ति अनुमत होंगे।
-राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर संचालित ढाबे एवं वाहन रिपेयर की दुकानें अनुमत होंगी
-अन्त्येष्टि और अन्तिम संस्कार सम्बन्धी कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने, सामाजिक दूरी एवं थर्मल स्क्रीनिंग, हैंडवॉश और सैनेटाइजर के प्रावधानों के साथ। अनुमत व्यक्तियों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी।
-समाचार पत्र वितरण के लिए प्रात: 4 बजे से अनुमति होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रिन्ट मीडिया के कार्मिकों को परिचय पत्र के साथ आने-जाने की अनुमति होगी।
-ई-मित्र और आधार केन्द्र सेवाएं दोपहर 4 बजे तक अनुमत होंगी। कोल्ड स्टोरेज एवं वेयर हाउसिंग सेवाएं अनुमत होंगी। निजी सुरक्षा सेवाओं की भी अनुमति होगी।
-समस्त उद्योग एवं निर्माण से संबंधित इकाइयों में कार्य करने की अनुमति होगी, ताकि श्रमिक वर्ग का पलायन रोका जा सके। सरकार द्वारा अनुमत राजस्व अर्जन गतिविधियां यथा खनन, पंजीयन एवं मुद्रांक तथा आबकारी दुकानें आदि वित्त विभाग द्वारा अलग से जारी दिशा-निर्देश अनुसार अनुमत होंगी।
-कृषि आदान एवं कृषि उपकरणों की दुकानें एवं इनके परिसर, मण्डियां, फल एवं सब्जियों तथा फूल माला की दुकानें, स्ट्रीट वेण्डर, थड़ी, रेहड़ी एवं ठेलों द्वारा अन्य वस्तुओं एवं सामग्री का विक्रय तथा ऑप्टिकल्स संबंधी दुकानें प्रतिदिन प्रात: 6 से सायं 4 बजे तक अनुमत होंगी।
-सब्जियों एवं फलों का ठेले, साइकिल, रिक्शा, ऑटो-रिक्शा तथा मोबाइल वेन के माध्यम से विक्रय प्रतिदिन प्रात: 6 से सायं 5 बजे तक किया जा सकेगा।