Upendra Kushwaha - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यसभा चुनाव: जदयू उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस, नामांकन की आज अंतिम तिथि, नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार
पटना। बिहार जनता दल यूनाइटेड  (जदयू) ने राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लिए अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है।   भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार को ही कर दी थी, वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा  (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)  के पांचवें उम्मीदवार के रूप में हरी झंडी दे दी गई है। भाजपा और रालोमो के उमीदवारों के नाम सामने आने के बाद जदयू के हिस्से में दो सीटें बची हैं, जिनकी घोषणा अभी बाकी है। जदयू ने अभी तक अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा राजग के पांचवें उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे।

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनका राजनीतिक करियर जल्द शुरू होगा। उनके शामिल होने का समय पार्टी के शीर्ष नेता तय करेंगे। लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्ता और नेता निशांत के शामिल होने की मांग कर रहे थे और उनका यह इंतजार जल्द खत्म होगा। उल्लेखनीय है कि 05 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि है और जदयू अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम गुरुवार सुबह घोषित करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में निशांत की भव्य एंट्री होगी।

क्या है पूरा गणित

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राजग के पास 202 विधायक हैं। एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है। इस गणित के अनुसार राजग चार सीटें आसानी से जीत सकता है, लेकिन पांचवीं सीट के लिए उसे तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। दूसरी ओर, महागठबंधन में 35 विधायकों के साथ राजद के पास अपने 25 विधायक हैं और उसे एक सीट जीतने के लिए छह और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

आखिर क्यों मंत्री पद संभालते ही मीडिया पर भड़के दीपक प्रकाश? सामने आई ऐसी वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
पटना। नीतीश कुमार की कैबिनेट में एक ऐसा नाम है, जिसने ना तो चुनाव लड़ा और ना किसी जनसभा में भाग लिया मगर फिर भी वो शख्स आज नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कैबिनेट मंत्री बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष उप्रेंद कुशवाह के बेटे दीपक प्रकाश कुश्वाहा के बारे में, जो कि बिहार की राजनीति में काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी बीच दीपक प्रकाश एक बार फिर से चर्चा का उस समय बने जब वो पदभार ग्रहण कर रहे थे और वो मीडिया पर भड़क उठे। इतना ही नहीं, दीपक प्रकाश का स्वागत और फोटो क्लिक होने के बाद उन्होंने मीडिया को चैंबर से बाहर जाने के लिए कहते हुए कहा कि, आप लोग समय बर्बाद कर रहे हैं। इससे एक बात से साबित हो गई कि, नए नए मंत्री बने दीपक प्रकाश ने पहले ही दिन अपनी अनुभवहीनता का परिचय दे दिया।

दीपक प्रकाश को पंचायती राज का मिला भार

बता दें कि, दीपक प्रकाश को नीतीश कुमार की सरकार में कैबिनेट रैंक मिला है और उनको पंचायती राज विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करते हुए दीपक प्रकाश ने सबसे पहले सीएम नीतीश कुमार को उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया और उसके बाद उन्होंने कहा कि, सीएम नीतीश कुमार ने मुझे काफी बड़ी जिम्मेदारी दी हैं और में उनके इस भरोसे को कभी भी टूटने नहीं दूंगा। जो भी काम पहले बचे हुए थे मैं सबसे पहले उनको पूरा करूंगा, इसके लिए मैं जल्द ही अधिकारियों के साथ में बैठक करने वाला हूं। इसके आगे दीपक ने अधिकारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि, वो अपने काम का सही से निर्वहन करें। वहीं, मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद मे दीपक प्रकाश ने कहा कि, जनसेवा करने के लिए मेरे पिताजी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उसके लिए मैं उनको दिल से धन्यवाद देता हूं और उनका आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी जी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुझे काम करने का अवसर मिला है ये मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है।

बहुमत हासिल कर एनडीए ने बनाई सरकार

इसके साथ ही बता दें कि, हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की और अपनी सरकार बनाई। इस नई सरकार में भी सीएम की जिम्मेदारी नीतीश कुमार ही संभाल रहे हैं।