सोशल मीडिया - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया कंपनियों को दी चेतावनी, समाने आई ये वजह
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री अनिका वेल्स ने बुधवार को सोशल मीडिया कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध का पालन करने में विफल रहती हैं, तो उन्हें लाखों डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने का आदेश 10 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगा और इससे एक सप्ताह पहले अपने भाषण में वेल्स ने स्वीकार किया कि कुछ बच्चे नए प्रतिबंधों से बचने का रास्ता खोज लेंगे।

इस मामले में कड़ा रूख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि जो कंपनियां प्रतिबंध को लागू नहीं करेंगी, वे कानूनी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करेंगी और उन्हें 4.95 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (3.259 करोड़ अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। वेल्स ने नेशनल प्रेस क्लब में कहा कि हम जानते हैं कि यह पहले दिन से ही सही नहीं हो सकेगा लेकिन हम हार नहीं मानेंगे और हम इन मीडिया प्लेटफार्मों को छूट नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार का अनुमान है कि आठ से 15 वर्ष की आयु के 86 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई बच्चे सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। वेल्स ने कहा कि सरकार मानती है कि इस योजना को निष्पक्ष एवं सटीक रूप से लागू करने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं।

''इंसानियत हुई शर्मसार'' पाकिस्तान ने श्रीलंका को भेजा एक्सपायरी खाना, भड़का कोलंबो
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार ने दोस्त तुर्की के बाद अब श्रीलंका के साथ धोखा किया है जिससे सोशल मीडिया पर उसकी किरकिरी हो रही है। पाकिस्तान ने मानवीय सहायता के नाम पर चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका को एक्सपायरी फूड आइटम भेज दिया है। श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायोग ने जो तस्वीरें जारी हैं, उससे ही इस फर्जीवाड़े की पोल खुल गई है। पाकिस्तान ने राहत सामग्री के नाम पर पानी, दूध और बिस्कुट भेजा है।

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर इसकी तस्वीरें देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान की इस घटिया हरकत को पकड़ लिया। अब वे तस्वीरें शेयर करके कंगाल पाकिस्तान को बेनकाब कर रहे हैं। इससे जहां श्रीलंका की सरकार भड़क उठी है, वहीं पाकिस्तान को राजनयिक शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर देखकर बताया कि पाकिस्तान ने जो राहत सामग्री भेजी है, उसकी एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 है। इससे पहले साल 2023 में भी तुर्की में भूकंप के दौरान पाकिस्तान ने वही राहत सामग्री वापस तुर्की को भेज दी थी जो उसने कराची में बाढ़ के दौरान उसने भेजा था।

श्रीलंका ने पाक को जमकर सुना दिया

पाकिस्तान के तुर्की के साथ किए धोखे से उसकी जमकर किरकिरी हुई थी। इसके बाद कंगाल पाकिस्तान की सरकार नहीं सुधरी और अब श्रीलंका को एक्सपायरी खाना भेज दिया। रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपायरी और बेकार खाना देखकर अधिकारियों को श्रीलंका के आपदा प्रबंधन और विदेश मंत्रालय से इसको लेकर गंभीर चिंता जतानी पड़ी। इसके बाद श्रीलंका सरकार ने पाकिस्तान से औपचारिक और अनौपचारिक तरीके से इस पर घटनाक्रम पर आपत्ति जताई है।

भारत ने बताया पाकिस्तानी झूठ का सच

भारतीय अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे भारतीय हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति मांगते हुए आधिकारिक अनुरोध किया था। अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि अनुरोध श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजने के लिए किया गया था, इसलिए भारत ने इसे शीघ्रता से मंजूरी दे दी और सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार) आधिकारिक माध्यम से पाकिस्तान को इसकी सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि इस पर बेहद कम यानी मात्र चार घंटे की नोटिस अवधि में कार्रवाई की गई।

एक अधिकारी ने कहा, पाकिस्तानी मीडिया हमेशा की तरह दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने में लगा हुआ है। ये आरोप बेबुनियाद और भ्रामक हैं। हवाई क्षेत्र से गुजरने के सभी अनुरोधों पर स्थापित प्रक्रियाओं और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार सख्ती से कार्रवाई की जाती है। अधिकारियों ने बताया कि हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति पर भारत के निर्णय मानक परिचालन, तकनीकी और सुरक्षा आकलनों से संचालित होते हैं, न कि राजनीतिक विचारों से। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया में प्रसारित खबरें गलत और गैर-जिम्मेदाराना हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर जताया दु:ख
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया है। श्री खरगे ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, भारतीय फिल्म जगत ने आज एक बहुमूल्य सितारा खो दिया। वर्ष 2012 में पद्मभूषण से सम्मानित धर्मेंद्र ने दशकों तक सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया और अपने अभूतपूर्व अभिनय तथा सादगीपूर्ण जीवन से एक गहरी छाप छोड़ी।

उन्होंने आगे कहा, मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन एक युग का अंत है। दु:ख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार और करोड़ों प्रशंसकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।