विश्व न्यूज - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

काला सागर : टैंकर्स में ब्लास्ट से लगी आग, 25 लोग सुरक्षित, जानें पूरा मामला
इस्तानबुल। तुर्की के तट के करीब शनिवार को काला सागर में एक टैंकर में 'बाहरी टक्कर' के कारण आग लग गयी। इसमें 25 चालक दल के सदस्य भारतीय थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस बीच, तुर्की के एक अन्य टैंकर 'विराट' में भी कुछ देर बाद'बाहरी टक्कर' के कारण आग लगी। यह जहाज भी गांबिया के ध्वज तले समुद्र में सफर कर रहा था।

तुर्किये के समुद्री मामलों के महानिदेशालय ने यह जानकारी दी। महानिदेशालय ने अपने शुरुआती बयान में कहा कि बचाव कर्मियों को घटनास्थल से वापस लाने की तैयारी की जा रही है। इसके आगे बयान में कहा गया, रिपोर्ट मिली है कि तुर्किये के तट से 28 समुद्री मील दूर नोवोरोसिस्क की ओर बढ़ रहे खाली केरोस टैंकर में बाहरी आघात के कारण आग लग गयी। कर्मीदल के सभी 25 लोग सुरक्षित हैं।

तुर्किये के यातायात और बुनियादी-ढांचे मंत्रालय ने बाद में जारी किये गये एक बयान में बताया कि सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह जहाज मिस्र से रूस की ओर जा रहा था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग पर समय पर काबू नहीं पाया गया तो जहाज डूब सकता है।

दूसरी ओर, निदेशालय ने 'विराट' से संबंधित बयान में कहा, टैंकर विराट के चालक दल ने बताया कि, जहाज काला सागर में तुर्की के तट से 35 समुद्री मील दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बचाव दल और एक व्यापारी जहाज को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। निदेशालय ने जहाज को हुए नुकसान या टक्कर की प्रकृति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। विराट के चालक दल के 20 सदस्यों की हालत सामान्य है। निदेशालय ने जहाज के चालक दल के हवाले से बताया कि इंजन कक्ष में भारी धुआं था।

जकार्ता बना दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर, टोक्यो को छोड़ा पीछे, यूएन ने जारी की लिस्ट
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बन गया है। यूएन की नई स्टडी के मुताबिक जकार्ता ने लिस्ट में टॉप पर आते हुए जापानी राजधानी टोक्यो को पीछे छोड़ दिया है। इस स्टडी में नए क्राइटेरिया का इस्तेमाल करते हुए सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत की राजधानी दिल्ली और कोलकाता का नाम भी शुमार है। यूएन डिपार्टमेंट आॅफ इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स की वर्ल्ड अर्बनाइजेशन प्रॉस्पेक्ट-2025 रिपोर्ट में बताया गया है कि जनसंख्या डिवीजन के अनुमान के मुताबिक, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 42 मिलियन (4.2 करोड़) लोग रहते हैं। यह किसी दूसरे शहर के मुकाबले सबसे ज्यादा संख्या है। जकार्ता 1970 के दशक तक कुछ मिलियन की आबादी का शहर था। हालिया वर्षों में जकार्ता की आबादी बहुत तेजी से बढ़ी है।

दिल्ली और ढाका की आबादी

बांग्लादेश की राजधानी में सबसे ज्यादा जनसंख्या ढाका है। ढाका की आबादी 37 मिलियन (3.7 करोड़) है। तीसरे नंबर पर 33 मिलियन (3.3 करोड़) की आबादी के साथ टोक्यो है। यह यूएन की 2018 की पिछली रिपोर्ट से बिल्कुल अलग है। उस समय जापानी राजधानी टोक्यो को सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर आंका गया था। जकार्ता, ढाका और टोक्यो के अलावा टॉप-10 लिस्ट में भारत की राजधानी दिल्ली की आबादी 3.02 करोड, चीनी शहर शंघाई की जनसंख्या 2.96 करोड़, चीनी सिटी ग्वांगझ में 2.76 करोड़, फिलीपींस के मनीला में 2.47 करोड़ लोग रहते हैं।

एशियाई शहरों का दबदबा

दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में एशिया का दबदबा है। यूरोप और अरब के मुकाबले एशिया के शहरों में ज्यादा आबादी रहती है। दुनिया के 33 मेगासिटी में से 19 एशिया में हैं। वहीं इस लिस्ट के टॉप-10 सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से 9 एशिया के हैं। ये शहर- जकार्ता, ढाका, टोक्यो, नई दिल्ली, शंघाई, ग्वांगझू, मनीला, कोलकाता और सियोल हैं। टॉप-10 में एशिया के बाहर से अकेला शहर काहिरा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1950 के बाद से शहरों में रहने वाले लोगों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है।

ताइवान ने चीन से जंग के लिए रक्षा पर 40 अरब डॉलर अतिरिक्त खर्च का किया ऐलान
ताइपे। चीन से साल 2027 तक हमले के खतरे का सामना कर रहे ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। ताइवान चीन के खतरे से निपटने के लिए 40 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि रक्षा पर खर्च करेगा। ताइवानी राष्ट्रपति लाई ने कहा कि इतिहास ने यह साबित किया है कि अगर आक्रामकता के खिलाफ आप समझौते का प्रयास करते हैं तो यह केवल गुलामी लाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी समझौते के लिए कोई जगह नहीं है। लाई ने राष्ट्रपति भवन में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वतंत्रता तथा लोकतंत्र के मुख्य मूल्य हमारे देश की नींव है। ताइवान ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब चीन बहुत बड़े पैमाने पर जंग की तैयारी कर चुका है।

अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध:

चीन की सेनाएं न केवल ताइवान बल्कि अमेरिका, जापान और फिलीपींस तक को धमका रही हैं। ताइवानी राष्ट्रपति ने इससे पहले वॉशिंगटन पोस्ट में लिखे अपने लेख में कहा था कि उनका देश रक्षा पर 40 अरब डॉलर और खर्च करेगा। उन्होंने कहा कि ताइवान यह दिखा रहा है कि वह अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक ताइवान की रक्षा करने और चीन का ताइवान बनने से इंकार करने के बीच संघर्ष है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वैचारिक संघर्ष या एकीकरण बनाम स्वतंत्रता का विवाद नहीं है।

ताइवान तबाही की ओर जा रहा: चीन

पिछले 5 साल से चीन ने अपने दबाव को बढ़ा दिया है और अपने दावे को दोहरा रहा है। चीन के इस दावे को ताइवान पूरी कड़ाई के साथ खारिज करता है। इससे पहले चीन के ताइवान मामलों के प्रवक्ता ने कहा था कि ताइपे बाहरी ताकतों को अनुमति दे रहा है ताकि वे उसके निर्णयों को निर्धारित कर सकें। चीनी प्रवक्ता ने कहा, यह ताइवान को केवल तबाही की ओर ले जाएगा।

ताइवान पर लगातार अमेरिका दबाव बना रहा है कि वह अपनी रक्षा पर और ज्यादा खर्च करे। यह ठीक उसी तरह से है जैसे अमेरिका यूरोप पर खर्च बढ़ाने के लिए दबाव बना रहा है। ताइवान का इरादा है कि वह साल 2030 तक अपनी रक्षा पर जीडीपी का 5 प्रतिशत खर्च करे। साल 2026 तक ताइवान सरकार 30 अरब डॉलर खर्च करने की योजना रखती है जो जीडीपी का 3.32 प्रतिशत है। साल 2009 के बाद पहली बार ऐसा है जब ताइवान का रक्षा बजट जीडीपी के 3 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गया है। ताइवान के रक्षा की गारंटी अमेरिका की है लेकिन जब से ट्रंप सत्ता में आए हैं, उन्होंने केवल एक हथियार डील को मंजूरी दी है।

चीन में दर्दनाक हादसा: ट्रायल ट्रेन की टक्कर से 11 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी
चीन। चीन में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही हैं, यहां एक ट्रायल ट्रैक पर उतरी ट्रेन ने कर्मचारियों को टक्कर मारी जिससे करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है ये हादसा आज तड़के सुबह दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग के लुओयांगझेन स्टेशन पर हुआ। अधिकारियों ने बताया है कि, ये ट्रेन भूकंपीय उपकरणों का परीक्षण कर रही थी।

ऑस्ट्रेलिया में भीषण तूफान, एक व्यक्ति की मौत, बचाव कार्य जारी
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में भीषण तूफानों के कारण एक व्यक्ति की मौत और 75,000 घरों में बिजली गुल हो गयी है। इन तूफानों ने सिड़नी से लेकर राज्य के पश्चिमी हिस्सों तक व्यापक नुकसान पहुंचाया है। अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एबीसी) ने बुधवार को राज्य आपातकालीन सेवा (एसईएस) के हवाले से बताया कि, 110 किलोमीटर प्रति घंटे (68 मील प्रति घंटे) से अधिक की रफ़्तार से चलने वाली तेज हवाओं वाले इन तूफानों ने राज्य के केंद्रीय पश्चिमी क्षेत्र, केंद्रीय तट, इलवारा और सिडनी क्षेत्रों में पेड़ों और बिजली की लाइनों को गिरा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एसईएस ने 1,000 से अधिक घटनाओं की सूचना दी है और उम्मीद है कि सफ़ाई अभियान में कई दिन लगेंगे।

एबीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ग्लेनवर्थ वैली में एक 76 वर्षीय व्यक्ति की उसके घर पर पेड़ गिरने से मौत हो गयी। एक अलग घटना में, ऑरेंज शहर में एक व्यक्ति की कार पर पेड़​ गिरने के कारण उसको गंभीर चोटें आई है। यह दिन भीषण गर्मी का था। सिडनी में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस (93 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक पहुंच गया, जो पिछले पांच वर्षों में नवंबर का सबसे गर्म दिन था। आपातकालीन दल बिजली बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में मरम्मत में देरी हो रही है क्योंकि क्षेत्र में आग जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है।

जल्द भारत के दौरे पर आ सकते हैं इजरयाली पीएम नेतन्याहू, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
तेल अवीव। इजरायज के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जल्द भारत के दौरे आ सकते हैं। पीएम नेतन्याहू के कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि, नेतन्याहू भारत दौरे के लिए नई तारीख तय करने को लेकर भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है। गौरतलब है कि, दिल्ली में लाल किले के पास हुए आत्मघाती कार विस्फोट के बाद पीएम नेतन्याहू दौरा टाल दिया गया था। दौरे के टलने के बावजूद नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा था कि, भारत के साथ इजरायल का रिश्ता मजबूत है।

इजरायली पीएम नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नेतन्याहू को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा पर पूरा भरोसा है। सोशल मीडिया एक्स पर इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा, भारत के साथ इजरायल का रिश्ता और प्रधानमंत्री नेतन्याहू और भारतीय प्रधानमंत्री के बीच रिश्ता बहुत मजबूत है। श्री नेतन्याहू को श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा पर पूरा भरोसा है, और टीमें पहले से ही दौरे की नयी तारीख तय कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि, दिल्ली में 10 नवंबर को हुए आत्मघाती कार विस्फोट के बाद इजरायली प्रधानमंत्री का दिसंबर में होने वाला दौरा टाल दिया गया था। लाल किला के पास हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इससे पहले पीएम नेतन्याहू जनवरी 2018 में भारत के आधिकारिक दौरे पर आए थे।

रूस का दावा: यूक्रेन कर रहा प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल
मॉस्को। रूसी के कमाडंर ने दावा करते हुए कहा ​है कि, यूक्रेनी सेना अंतरराष्ट्रीय समझौतों की पूरी तरह से अनदेखी करते हुए, बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार की प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। रूस असॉल्ट टुकड़ी के एक कमांडर ने स्पुतनिक को बताया कि, एंटीपर्सनल माइन्स के कई अलग-अलग संशोधनों का उपयोग बहुत अधिक हो गया है। पिछले साल की तुलना में, मैग्नेटिक रेजोनेंस पर रिमोट से संचालित होने वाले विस्फोटकों का खतरा भी काफी बढ़ गया है। कई अलग-अलग प्रकार के माइनस्वीपर ट्रैप्स तैयार किए गए हैं। इसलिए, पिछले साल की तुलना में इन विशेष विस्फोटकों से उत्पन्न खतरा स्पष्ट रूप से काफी बढ़ गया है।

इसके आगे स्पुतनिक कमांडर ने कहा कि, यूक्रेनी सेना ने क्लस्टर मुनिशन्स का उपयोग लगभग बंद कर दिया है, जबकि पिछले साल चासोव यार शहर में जब लड़ाई हो रही थी, तो इसका भारी मात्रा में इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि, यूक्रेनी सेना कुछ गोला-बारूद और युद्ध के तरीकों को प्रतिबंधित करने वाले अंतर्राष्ट्रीय समझौतों के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाती है। यूक्रेन ने 2005 में ओटावा कन्वेंशन की पुष्टि की थी, जो एंटी-पर्सनल माइन्स के उपयोग, उत्पादन और उन्हें जमा करने पर प्रतिबंधित लगाता है।

इसके विपरित रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि, बीती रात ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने 93 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग मानवरहित हवाई वाहनों को रोककर नष्ट कर दिया। बयान में बताया गया है कि, इनमें से 45 ड्रोन बेल्गोरोद क्षेत्र के ऊपर, नौ ड्रोन क्रास्नोदार क्षेत्र में और सात ड्रोन निगरानी नोवगोरोड क्षेत्र के ऊपर मार गिराए गए। इसके अलावा चार ड्रोन, काला सागर के ऊपर 20 ड्रोन और आजोव सागर के ऊपर आठ ड्रोन नष्ट किए गए।