Ayodhya News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राम मंदिर कर्मियों के लिए दिया 4 करोड़ का चेक बाउंस, खाते में मिले महज 3 रुपये; अब होगी कानूनी कार्रवाई
अयोध्या। राम मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु की ओर से दिया गया चार करोड़ रुपये का चेक बैंक में जमा होने के बाद बाउंस हो गया। जांच में संबंधित बैंक खाते में महज तीन रुपये की राशि होने की जानकारी सामने आई है। इतनी बड़ी रकम का चेक बाउंस होने के बाद बैंक अब चेक जारी करने वाली महिला को नोटिस भेजने की तैयारी में है।

जानकारी के मुताबिक, चेन्नई निवासी महिला श्रद्धालु एस. नागलक्ष्मी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को चार करोड़ रुपये का चेक दिया था। उन्होंने यह राशि मंदिर के कर्मचारियों के वेतन और उनकी सुविधाओं पर खर्च किए जाने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उन्होंने ट्रस्ट से लिखित आश्वासन भी मांगा था। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया गया।

महिला ने राम मंदिर के लिए अलग से 10 हजार रुपये का दान भी दिया था, जिसकी रसीद ली गई थी। चार करोड़ रुपये का चेक बैंक में लगाने पर खाते में पर्याप्त राशि नहीं मिली। कानूनी जानकारों के अनुसार, पर्याप्त राशि के बिना चेक बाउंस होने पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। इसमें कानूनी नोटिस और भुगतान के लिए निर्धारित समयसीमा जैसी प्रक्रिया अपनाई जाती है।

राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह: बाबरी मस्जिद केस के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने दी प्रतिक्रिया, बोलें अयोध्या देवताओं की नगरी....
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार को ध्वजारोहण समारोह से पहले प्रभु श्रीराम को समर्पित एक भावनात्मक संदेश साझा किया है, जिसमें अयोध्या की आध्यात्मिक महिमा और सांस्कृतिक वैभव को रेखांकित किया गया है। ट्रस्ट ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, कोसलपुरी सुहावनी सरि सरजू के तीर। भूपावली-मुकुटमणि नृपति जहाँ रघुबीर। अर्थात सरयू नदी के तट पर स्थित सुंदर अयोध्यापुरी में राजा राम, समस्त भूपालों के मुकुटमणि, विराजमान हैं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह विशेष विमान से अयोध्या पहुँचे, जहाँ वे श्री राम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण उत्सव में हिस्सा लिया। वह संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ इस समय ध्वजारोहण से पहले होने वाली पूजा अर्चना में शामिल हुए।

इसी बीच रामजन्मभूमि बनाम बाबरी मस्जिद केस के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आज पीएम मोदी द्वारा ध्वजारोहण हुआ, ये बहुत ही अच्छी बात है और आज देश के लिए गौरव का दिन है। पूरे देश और दुनिया के लोग आज यहां पर आ रहे हैं। अयोध्या में खुशी की लहर है और सभी खुश हैं और हम भी खुश हैं। हम भी इस समारोह में सम्मिलित होेने जा रहे हैं। इसके आगे अंसारी ने कहा कि, हम चाहते हैं कि देश में शांति होनी चाहिए और आपस में भाई-चारा हो तथा हम यही संदेश देते हैं।

अयोध्या राम मंदिर: मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने फहराई धर्म ध्वजा
अयोध्या। आज विवाह पंचमी का पावन त्योहार हैं और इस मौके पर आज अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। बता दें कि, पीएम मोदी आयोजन में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी यहां आने के बाद सबसे पहले रामलला की पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद ध्वजारोहण करेंगे। मंदिर परिसर से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 10 बजे से सप्त मंदिरों में कार्यक्रम शुरू हुआ और दोपहर करीब 12 बजे निकले अभिजीत मुहूर्त में पीएम मोदी मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे।

फहराई गई ध्वजा

आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका हम सबको काफी बेसबरी से इंतजार था। बताया जा रहा है कि, राम मंदिर अयोध्या के शिखर पर 191 फीट ऊंचाई पर धर्म ध्वजा फहरा दी गई है, जो 4 किलोमीटर दूर से भी लहराती हुई नजर आएगी। ये पल किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं है।

पीएम मोदी ने दी पहली प्रतिक्रिया

राम मंदिर में ध्वजा फरहाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आने वाली सदियां और सहस्र शताब्दियों तक ये धर्म ध्वज प्रभु राम के आर्दशों और सिद्धांतों का उद्घोष करेगा,ये धर्म ध्वज आह्वान करेगा कि, सत्य की जीत होती है असत्य की नहीं। ये धर्म ध्वज उद्घोष करेगा कि, सत्य ही ब्रह्म का स्वरूप है और सत्य में ही धर्म स्थापित है। ये धर्म ध्वज प्रेरणा बनेगा कि प्राण जाए पर वचन न जाए। इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि, ये धर्मध्वज भी इस मंदिर के ध्येय का प्रतीक है, ये ध्वज दूर से ही रामलला की जन्मभूमि के दर्शन कराएगा और युगों-युगों तक प्रभु श्री राम के आदेशों और प्रेरणाओं को मानव मात्र तक पहुंचाएगा। यह धर्म ध्वजा सिर्फ़ एक सामान्य ध्वजा नहीं बल्कि, यह भारतीय सभ्यता के फिर से जी उठने का ध्वज है। भगवा रंग, सूर्यवंश का चिह्न, 'ॐ', और कोविदारा का पेड़ राम राज्य की वैभव दिखाते हैं।

191 फीट ऊंचाई पर होगा ध्वजारोहरण

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया को बताया है कि, राम मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा है, जिस पर 30 फीट ऊंचा ध्वज दंड लगाया गया है, जिस पर केसिरिया रंग का ध्वजा फराया जाएगा जिसके बाद इसकी कुल ऊंचाई करीब 191 फीट की हो जाएगी। इसके आगे चंपत राय ने बताया कि, ध्वज पर सूर्य का चिह्न, सूर्य के मध्य में ‘ॐ’ और साथ में कोविदार वृक्ष अंकित है, इसके अलावा पूरी ध्वजा में अयोध्या का इतिहास, सूर्यवंश की परंपरा और रामायण की गहराई छिपी है। बता दें कि, इस ध्वज को गुजरात के अहमदाबाद जिले के कश्यप मेवाड़ और उनकी 6 कारीगरों की टीम ने दिन रात की मेहनत के बाद बनाया है।

पीएम मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित

राम मंदिर में ध्वजारोहरण के बाद पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी राम मंदिर बनाने वाले इंजीनियर्स और श्रमिकों से मुलाकात करेंगे, हो सकता है कि, इसके बाद पीएम मोदी ध्वज बनाने वाली टीम से भी मुलाकात करें। फिलहाल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें पीएम मोदी और संध प्रमुख मोहन भागवत को राम मंदिर की पहली मंजिल पर बने राम दरबार में पूजा करते हुए देखा जा रहा है। इस मोदी उत्तर प्रदेश सीएम योगी भी उनके साथ में दिखें।

पीएम मोदी कल जाएंगे अयोध्या: करेंगे श्री राम मंदिर में ध्वजारोहण, जानें पूरा कार्यक्रम शेड्यूल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि, देश के सामाजिक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक माहौल में यह एक अवसर होगा। पीएम मोदी मंगलवार सुबह सप्तमंदिर जाएंगे, जहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से जुड़े मंदिर हैं। इसके बाद वह शेषावतार मंदिर जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे और राम दरबार गर्भ गृह में दर्शन तथा पूजा करेंगे। इसके बाद में वह राम लल्ला गर्भ गृह में दर्शन करेंगे।

दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे, जो मंदिर के निर्माण के पूरा होने और सांस्कृतिक उत्सव और राष्ट्रीय एकता के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी
जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

यह कार्यक्रम मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की शुभ पंचमी को होगा, जो श्री राम और माँ सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ मेल खाता है, यह दिन दिव्य मिलन का प्रतीक है। यह तारीख नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को भी दर्शाती है, जिन्होंने 17वीं सदी में अयोध्या में 48 घंटे बिना रुके ध्यान किया था, जिससे इस दिन का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है।

दस फुट ऊंचे और बीस फूट लंबे, समकोण तिकोनी झंडे पर एक चमकते सूरज की तस्वीर है, जो भगवान श्री राम की चमक और वीरता का प्रतीक है। इस पर कोविदारा पेड़ की तस्वीर के साथ लिखा है। पवित्र भगवा झंडा राम राज्य के आदर्शों को दिखाते हुए, गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देगा। यह झंडा पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर वास्तुविद शैली में बने शिखर पर फहराएगा, जबकि मंदिर के चारों ओर बना 800 मीटर का परकोटा, जो दक्षिण भारतीय आर्किटेक्चरल परंपरा में डिजाइन किया गया है, मंदिर की आर्किटेक्चरल विविधता को दिखाता है।

मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर की बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण पर आधारित भगवान श्री राम के जीवन से जुड़ी 87 बारीकी से नक्काशी की गई है और घेरे की दीवारों पर भारतीय संस्कृति से जुड़ी 79 कांस्य-ढाल वाली मूर्ति रखी गई हैं।