rico area - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रीको ने रचा नया कीर्तिमानः 5 माह में पूरी की भर्ती प्रक्रिया, 39 सहायक स्थल अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र
जयपुर। रीको ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सहायक स्थल अभियंता (सिविल) भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। भर्ती में चयनित 39 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने के साथ ही रीको के विभिन्न इकाई कार्यालयों में पदस्थापन भी कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा रही है कि राज्य के युवाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हों तथा विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगमों में भर्ती प्रक्रियाएं पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित समय में पूरी कर युवाओं को समय पर नियुक्ति प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री की इसी सोच के अनुरूप रीको ने मात्र पांच माह के रिकॉर्ड समय में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन राठौड़ के दिशा-निर्देश में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न की गई। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है कि युवाओं को समय पर रोजगार उपलब्ध हो जिससे वे राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। रीको द्वारा सहायक स्थल अभियंता (सिविल) के 39 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 28 दिसंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से 27 जनवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती में वैध गेट (GATE) स्कोर के आधार पर चयन किया गया, जो रीको की ओर से अपनाया गया एक नवाचार है।

रीको में युवाओं के लिए सुनहरा मौका : 39 सहायक स्थल अभियंताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू, आवश्यक जानकारियां रीको की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध
जयपुर। नए वर्ष की सौगात के रूप में राजस्थान स्टेट इण्डस्ट्रियल डवलपमेन्ट एण्ड इन्वेस्टमेन्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (रीको) ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल दिए हैं। रीको द्वारा सिविल कैडर में 39 सहायक स्थल अभियंता (Assistant Site Engineer – Civil) के पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती प्रदेश के उन योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी सेवा के माध्यम से अपना करियर बनाना चाहते हैं। रीको की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास वैध गेट (GATE) स्कोर होना अनिवार्य है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से 27 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि रीको राजस्थान सरकार का एक अग्रणी उपक्रम है, जो राज्य में औद्योगिक विकास की रीढ़ माना जाता है। रीको द्वारा प्रदेशभर में उद्योगों की स्थापना, आधारभूत ढांचे के विकास और औद्योगिक क्षेत्रों के सुव्यवस्थित रखरखाव का कार्य किया जाता है। वर्तमान में रीको के 33 इकाई कार्यालयों के अंतर्गत राज्य में 445 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा चुके हैं। इन इकाई कार्यालयों में कार्यरत सहायक स्थल अभियंता (सिविल) औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके कार्यक्षेत्र में सड़क निर्माण, भवन निर्माण, जल निकासी, विद्युत व अन्य सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य शामिल होते हैं। इस पद पर चयनित अभियंताओं को व्यावहारिक अनुभव के साथ-साथ जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करने का अवसर मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, नियम एवं शर्तें, परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश और अन्य सभी आवश्यक जानकारियां रीको की आधिकारिक वेबसाइट www.riico.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। राज्य के प्रतिष्ठित उपक्रम रीको के सिविल कैडर में शामिल होकर सुरक्षित और सम्मानजनक करियर बनाने के लिए यह भर्ती युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

रीको एरिया होने से निगम नहीं करवा रहा सफाई, मुख्य मार्गों पर हो रही दिन-रात सफाई
कोटा। स्मार्ट सिटी के साथ ही पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रहे कोटा शहर में नगर निगम की ओर से मुख्य मार्गों पर तो दिन-रात सफाई करवाई जा रही है। जबकि अंदरूनी इलाकों में जगह-जगह पर गंदगी छायी हुई है। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।शहर में पहले उत्तर व दक्षिण निगम व 150 वार्ड होने से सफाई व्यवस्था में सुधार के प्रयास तो किए गए लेकिन उस समय भी उतनी सफलता नहीं मिल पाई थी। निगम की ओर से हर साफ सफाई पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी शहर स्वच्छता में अपनी छवि नहीं सुधार पाया था। हालांकि वर्तमान में निगम बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जनप्रतिनिधियों का हस्तक्षेप तो समाप्त हो गया लेकिन व्यवस्थाएं पहले जैसी है। अब नगर निगम की कमान अधिकारियों के हाथ में है। निगम आयुक्त के मार्ग दर्शन में काम किया जा रहा है।

शहर में इन दिनों जहां सुबह के समय तो शहर के मुख्य मार्गों पर नियमित सफाई हो रही है। वहीं रात के समय भी कर्मचारी सफाई कर रहे है। अधिकारियों की निगरानी में काम किया जा रहा है। जिससे रात को दुकानों का कचरा सुबह तक नहीं रहता। वहीं सुबह का कचरा रात तक नहीं रहता। वहीं शहर के कई अंदरूनी इलाकों व वार्डों में अभी भी गंदगी का आलम बना हुआ है।

यहां कचरा डालना मना है, फिर भी डल रहा
स्माल स्केल इंडस्ट्रीयल एरिया क्षेत्र में जगह-जगह पर मुख्य मार्ग पर ही कचरे का अम्बार लगा हुआ है। यहां इंडस्ट्रीयल एरिया होने से बड़ी संख्या में लोगों को आना-जाना तो लगा ही रहता है। साथ ही यहां कई लोग परिवार समेत रहते भी है। उसके बाद भी मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए है। कचरा भी इतना अधिक है जिसे देखकर लगता है मानो कई दिन से सफाई ही नहीं हुई हो। ऐसा एक जगह पर नहीं कई जगह पर है।हालत यह है कि ट्रांसफार्मर के नजदीक भी इतना अधिक कचरा व मलबा पड़ा है जिससे वहां आग लगने पर बड़ा हादसा भी हो सकता है। हालांकि यहां ट्रांसफार्र्मर की सुरक्षा के लिए लगी जाली के बोर्ड पर लिखा हुआ है कि यहां कचरा डालना मना है। उसके बाद भी वहां कचरा डाला जा रहा है। जिससे वहां से निकलने वालों और आस-पाद दुकानदारों को गंदगी के साथ ही बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है।

रीको और मंडी एरिया में अधिक गंदगी
शहर में वैसे तो कई जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए देखे जा सकते है। फिर चाहे वह कचरा पॉइंट हो या मुख्य मार्ग। उसके अलावा कोटा दक्षिण क्षेत्र में छावनी रामचंद्रपुरा, स्माल स्केल इंडस्ट्रीयल एरिया व थोक फल सब्जीमंडी व नई धानमंडी इलाके में अधिक गंदगी नजर आ रही है। रीको और मंडी एरिया होने से यहां कचरा अधिक डल रहा है लेकिन उसकी तुलना में सफाई नहीं हो रही है। जबकि यहां कई दुकानें, शोरूम व मकान तो ही है। साथ ही मुख्य मार्ग होने से दिनभर लोगों का आवागमन भी रहता है।

सफाई निगम का काम
लोगों का कहना है कि शहर में साफ सफाई करवाने का काम नगर निगम का है। आमजन को पता नहीं है कि एरिया किसका है। लेकिन मेन रोड पर कचरा पड़ा होने से गंदगी व दुर्गंध का सामना तो आमजन को ही करना पड़ रहा है। सफाई निगम करवाए या अन्य विभाग लेकिन शहर में कम से कम मुख्य मार्गों से तो कचरा नियमित उठना ही चाहिए। जिससे बीमारियों का खतरा भी नहीं रहे। कचरा पड़ा होने से वहां आवारा मवेशियों का भी जमघट लगा रहता है।

रीको व मंडी एरिया में निगम नहीं करवाता सफाई
नगर निगम कोटा की स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम ने बताया कि नगर निगम की ओर से मुख्य मार्गों के साथ ही वार्डों में भी निगम के स्थायी व संवेदक के कर्मचारियों से नियमित सफाई करवाई जा रही है। इसके अलावा भी जहां से सफाई नहीं होने व कचरा पड़ा होने की शिकायत प्राप्त होती है तो वहां टीम भिजवाकर सफाई करवाई जा रही है।उन्होंने बताया कि स्माल स्केल इंडस्ट्रीयल एरिया रीको के अधीन आता है। यहां कचरा पड़ा होने की सूचना पर वे भी मौका देखने गई थी। लेकिन यह रीको का एरिया होने से यहां रीको वाले ही सफाई करवाते है। इसी तरह से मंडी में मंडी समिति की ओर से सफाई करवाई जाती है। इस कारण से इन दोनों जगहों पर निगम की ओर से सफाई नहीं करवाई जाती।

रीको एरिया में रीको ही करवाता है सफाई
इधर रीको के अधिकारी वी.के. विजय ने बताया कि रीको एरिया में साफ सफाई रीको की ओर से ही करवाई जाती है। इसके लिए अलग से टीम लगाई हुई है। लेकिन फिर भी यदि कहीं अधिक कचरा है और समय पर कचरा नहीं उठ रहा है तो उसे दिखवाकर सफाई करवा दी जाएगी।