RCCI - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक
जयपुर। राजस्थान के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और कर्मचारियों को दीर्घकालीन वित्तीय सुरक्षा एवं बेहतर सेवानिवृत्ति योजना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आरसीसीआई) एवं पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को चैंबर भवन में नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों, एमएसएमई उद्यमियों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों ने भाग लिया। पीएफआरडीए के विशेषज्ञ संदीप घुनावत ने एनपीएस की कार्यप्रणाली, प्रमुख विशेषताओं, लाभों और दीर्घकालीन वित्तीय नियोजन में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनपीएस कम लागत वाली व्यवस्थित एवं दीर्घकालीन सेवानिवृत्ति बचत व्यवस्था है, जिसमें नियमित योगदान के माध्यम से भविष्य के लिए रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार किया जा सकता है।

आरसीसीआई अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में उद्यमियों और कर्मचारियों के लिए कारोबार की निरंतर वृद्धि के साथ दीर्घकालीन वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बदलते आर्थिक परिवेश में सेवानिवृत्ति की योजना समय रहते बनाना आवश्यक है। एनपीएस जैसी योजनाओं के प्रति जागरूकता व्यक्तिगत वित्तीय सुरक्षा के साथ जिम्मेदार एवं सुदृढ़ कार्यबल तैयार करने में भी सहायक है।

कार्यशाला में पावर ऑफ कंपाउंडिंग, कम लागत वाली निवेश संरचना, दीर्घकालीन निवेश, पोर्टेबिलिटी, फ्लेक्सिबिलिटी, उपलब्ध कर लाभ, नियोक्ता एवं कर्मचारी के लिए एनपीएस की उपयोगिता, ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीकरण, योगदान, खाते के संचालन तथा सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।

उद्योग विभाग के सहायक निदेशक भवानी सिंह ने कहा कि कार्यकाल के शुरुआती चरण से नियमित रूप से सेवानिवृत्ति के लिए निवेश शुरू करने पर दीर्घकालीन निवेश और कंपाउंडिंग का लाभ मिल सकता है। उन्होंने युवाओं और कार्यरत वर्ग में रिटायरमेंट प्लानिंग को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

यूटीआई पेंशन फंड के प्रतिनिधि तथा एचडीएफसी बैंक पेंशन फंड के प्रतिनिधि जसविंदर सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान एमएसएमई इकाइयों में कर्मचारियों के लिए पेंशन एवं रिटायरमेंट प्लानिंग को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने टैक्स लाभ, योगदान, निवेश विकल्प, निकासी, पोर्टेबिलिटी और रिटायरमेंट लाभ से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भार्गव ने भी वित्तीय नियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। समापन पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल ने पीएफआरडीए के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों का आभार जताया। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आर. एस. जैमिनी, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, मानद महासचिव आनंद महरवाल, बृज बिहारी शर्मा, संयुक्त सचिव बादशाह मियां, अतिरिक्त मानद सचिव प्रभात गुप्ता, यंग वुमेन एंटरप्रेन्योर विंग की चेयरपर्सन सोनिका महरवाल, चांदनी जग्गा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़, संयुक्त सचिव अमित पारीक सहित बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्यमी, उद्योग संघों, बैंकों, ट्रेड यूनियन एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

आरसीसीआई अध्यक्ष डॉ. जैन ने कहा कि चैंबर की ओर से भविष्य में भी उद्योग, व्यापार और एमएसएमई क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप वित्तीय जागरूकता, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास और व्यावसायिक अवसरों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अमेरिका–राजस्थान व्यापारिक संभावनाओं पर RCCI में विस्तृत संवाद
जयपुर। राजस्थान चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) में पेंसिल्वेनिया स्टेट ऑफिस–इंडिया की डायरेक्टर सुप्रिया कानेटकर के साथ अमेरिका–राजस्थान के बीच व्यापारिक, निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पेंसिल्वेनिया राज्य में व्यापार, निर्यात, स्टार्टअप्स और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के अवसरों पर विस्तार से चर्चा करना रहा।

RCCI अध्यक्ष के. एल. जैन ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि भारत–अमेरिका व्यापार संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और पेंसिल्वेनिया राज्य राजस्थान के उद्योगों के लिए अनेक संभावनाएं प्रस्तुत करता है।

सुप्रिया कानेटकर ने पेंसिल्वेनिया की औद्योगिक एवं निवेश नीतियों, MSME और स्टार्टअप्स के लिए प्रोत्साहन योजनाओं, निर्यात सहयोग तंत्र तथा शिक्षा, हेल्थकेयर, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, लॉजिस्टिक्स और एग्री-बिजनेस क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने राजस्थान के उद्यमियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त किया।

बैठक में उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, मानद महासचिव आनंद महरवाल, ब्रज बिहारी शर्मा, जेमोलोजिकल साइंस इंटरनेशनल की निदेशिका मीनू ब्रजेश व्यास, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो सहित बड़ी संख्या में निर्यातक व उद्यमी उपस्थित रहे।
चर्चा के दौरान अमेरिकी बाजार में प्रवेश, निर्यात प्रक्रियाएं, नियामक ढांचा, निवेश सुविधा और बिजनेस मैचमेकिंग जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। अंत में आनंद महरवाल ने आभार व्यक्त किया।

जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम: व्यापार और उद्योग को सशक्त बनाने की पहल
जयपुर। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ टैक्सपेयर सर्विसेज़ (DGTS), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में 25 नवंबर को "जीएसटी करदाता शिक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम" का सफल आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य व्यापारियों, उद्योगों और पेशेवरों को जीएसटी के महत्वपूर्ण प्रावधानों, नीतिगत बदलावों और अनुपालन प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और कर सलाहकारों ने भाग लिया। RCCI के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने स्वागत उद्बोधन में कर संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों को चैंबर की प्राथमिकता बताया। उन्होंने जीएसटी अनुपालन, रिफंड प्रक्रिया और आईटीसी से जुड़ी कठिनाइयों को समझने के लिए ऐसे संवादात्मक सत्रों की आवश्यकता पर बल दिया।

DGTS, अहमदाबाद के अनिल कुमार श्रीधरन और मनीष सोनकर ने जीएसटी अनुपालन, नवीनतम संशोधनों, रिटर्न फाइलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने DGTS के लक्ष्य को दोहराया कि यह इकाई कर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल और करदाता-हितैषी बनाने की दिशा में काम कर रही है।

इस दौरान ट्रेड प्रमोशन कौंसिल ऑफ़ इंडिया (टीपीसीआई) के सहायक निदेशक हिमांशु द्विवेदी ने सदस्यों को 6 से 8 जनवरी 2026 को यशोभूमि, नई दिल्ली में होने वाले 'इंडस फ़ूड मैन्युफैक्चरिंग एक्सपो- 2026' में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आर. एस. जैमिनी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का आश्वासन दिया, जिससे राजस्थान के व्यापार जगत को लाभ मिल सके।