ICC T20 World Cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हम फिर चैंपियन : भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया
अहमदाबाद। संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (4 विकेट) और अक्षर पटेल (3 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने टॉस हारने के बाद निर्धारित  20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 19 ओवर में ही 159 रनों  पर ढेर हो गई।

लगातार दो मैचों में 250 का स्कोर :

भारत दुनिया की पहली टीम है, जिसके नाम दो टी-20 मैचों में लगातार 250 से अधिक का स्कोर है। टी-20 मैचों में भी केवल सनराइजर्स हैदराबाद ऐसा कर चुकी है। यह टी-20 विश्व कप फाइनल में भी सर्वाधिक स्कोर है। इस मामले में भारत ने पिछले विश्व कप में बनाए गए अपने ही 176 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

ओपनर्स ने जोड़े 98 रन :

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजूसैम तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। आठवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।

ईशान-सैमसन की शतकीय साझेदारी :

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ईशान किशन संजू सैमन के साथ दूसरे विकेट लिये 105 रनों की साझेदारी की। जिमी नीशम ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन और आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) को आउट कर न्यूजीलैंड की मैच में वापसी कराई।  19वें ओवर में मैट हेनरी ने हार्दिक पांड्या (18) को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर कर रहे जिमी नीशम के ओवर में 24 रन ठोक कर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। शिवम दुबे ने आठ गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 28 रनों की तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा आठ रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने तीन विकेट लिये। रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने एक- एक बल्लेबाज को आउट किया।

सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने बुमराह :

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिये। अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले। वरुण चकव्रर्ती, हार्दिक पंड्या और अभिषेक  शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इस मैच में चार विकेट लेने के साथ जसप्रीत बुमराह टी-20 विश्वकप में सबसे अधिक 40 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये है।

टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा
अहमदाबाद। टी-20 विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की नजरें लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने पर होंगी।

फाइनल मुकाबले से पहले टी-20 विश्व कप के समापन समारोह का आयोजन होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर और फाल्गुनी पाठक अपना जलवा बिखेरेंगे। भारतीय समयानुसार कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

अपनी दमदार आवाज, स्टेज पर जबरदस्त मौजूदगी और दुनिया भर में लैटिन पॉप गानों के लिए लोकप्रिय इस गायक की प्रस्तुति की खबर सुनकर प्रशंसक काफी  रोमांचित हैं। गायक से उम्मीद है कि वह मैच देखने आए प्रशंसकों को एक रोमांचक और यादगार अनुभव देंगे।

पार्टी अब बड़ी हो गई...

आईसीसी ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, टी-20 विश्व कप की पार्टी अब और बड़ी हो गई है। हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वैश्विक आइकॉन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी के मुख्य आकर्षण होंगे। आप इस कार्यक्रम को मिस नहीं करना चाहेंगे।

5.30 बजे शुरू होगा कार्यक्रम :

फाइनल के दिन रविवार को स्टेडियम के गेट दोपहर 3.30 बजे खुलेंगे। रिकी मार्टिन का कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने होटल बदला :

भारतीय टीम से जुड़े एक सदस्य हर उस शहर में धार्मिक स्थल पर जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। जहां टीम मैच खेल रही है। इसी क्रम में अहमदाबाद में भी टीम का होटल बदल दिया गया है। पिछले दो बड़े मुकाबलों में इसी शहर के पहले वाले होटल में ठहरने के दौरान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल और इस साल सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच। ऐसे में टीम प्रबंधन इस बार किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता।

टी-20 विश्वकप : भारत चौथी बार फाइनल में, इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया
मुंबई। संजू सैमसन (89) की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम इंडिया का सामना रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा। फाइनल रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगा। भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम 2007, 2014, 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है।

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही :

254 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी इंग्लैंड की शुरूआत  खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 68 रन बनाने में शीर्ष-3 विकेट गंवा दिए थे। वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर (25 रन), जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (7 रन) और हार्दिक पंड्या ने फिल सॉल्ट (5 रन) को पवेलियन की राह दिखाई।

बेथेल की दो साझेदारियां :

नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे जैकब बेथेल ने एक छोर से पारी संभाले रही। उन्होंने 48 गेंदों पर 105 रन बनाए। बेथेल ने 3 अहम साझेदारियां की। उन्होंने टॉम बैंटन के साथ चौथे विकेट के लिए 10 गेंदों पर 31 रन, विल जैक्स के साथ 5वें विकेट के लिए 39 गेंदों पर 77 और सैम करन के साथ छठे विकेट के लिए 27 गेंद पर 50 रन की साझेदारी की, लेकिन वह 20वें ओवर की पहली गेंद पर रनआउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम हार गई।

भारत ने बनाए 7/253 रन :

इससे पूर्व इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम  निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। उनके लिए जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में नाकाम रहे।

आईसीसी टी-20 विश्वकप : भारत सेमीफाइनल से एक जीत दूर, जिम्बाब्वे बाहर, ब्रायन बेनेट शतक से 3 रन दूर रहे
चेन्नई। अभिषेक शर्मा (55), हार्दिक पांड्या (नाबाद 50) और तिलक वर्मा (नाबाद 44) की विस्फोटक पारियों के बाद अर्शदीप सिंह (3 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।

ओपनर्स ने जोड़े 44 रन :

257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट और टी मारूमानी की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। सातवें ओवर में अक्षर पटेल ने टी मारूमानी  (20) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डिओन मेयर्स (6) को अपना शिकार बना लिया।

ब्रायन बेनेट शतक से चूके :

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सिकंदर रजा ने ब्रायन बेनेट (नाबाद 97) के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। 17वें ओवर में अर्शदीप ने सिकंदर रजा (31) को बाउंड्री पर कैच आउट कराकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इसी ओवर की चौथी गेंद पर रायन बर्ल (0) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। 19वें ओवर में अर्शदीप ने टोनी मुनयोंगा (11) को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई।

टी-20 विश्वकप : वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा, एडन मारक्रम बने प्लेयर ऑफ द मैच
अहमदाबाद। कप्तान एडन मारक्रम (नाबाद 82) और क्विंटन डी कॉक (47) और रायन रिकलटन (नाबाद 45) की विस्फोटक पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में वेस्टइंडीज को 23 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। एडन मार्करम को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

भारत-इंडीज मैच 1 मार्च को :

दक्षिण अफ्रीका की सुपर आठ में यह लगातार दूसरी जीत है। वेस्टइंडीज दो अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज का आखिरी सुपर आठ मैच भारत से एक मार्च को होना है जबकि दक्षिण अफ्रीका अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे से एक मार्च को ही खेलेगा।

ओपनर्स ने जोड़े 95 रन :

एडन मार्करम और क्विंटन डी कॉक की सलामी जोड़ी ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए आठ ओवर में 95 रन जोड़े। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर रॉस्टन चेज ने क्विंटन डी कॉक (47) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया।

मार्करम-रिकलटन की नाबाद साझेदारी :

मार्करम और रिकलटन (नाबाद 45 रन) के बीच दूसरे विकेट लिए 82 रनों की अविजित साझेदारी हुई। 17वें ओवर की पहली गेंद पर मार्करम ने चौका लगाकर अपनी टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई। मार्करम ने 46 गेंदों में सात चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली।

इंडीज ने 83 पर गंवा दिए थे 7 विकेट :

वेस्टइंडीज एक समय 83 रन पर सात विकेट गंवाकर गहरे संकट में फंसा हुआ था लेकिन शेफर्ड और होल्डर (49) ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। नौवें नंबर के बल्लेबाज शेफर्ड ने मात्र 37 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 52 रन बनाये। दोनों के बीच 89 रन की साझेदारी मात्र 57 गेंदों में बनी। इससे पूर्व बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने एक के बाद एक लगातार अपने सात विकेट गंवा दिये। कप्तान शाई होप (16), शिमरॉन हेत्मायर (2), ब्रैंडन किंग (21), रॉस्टन चेज (2), शरफेन रदरफोर्ड (12) रोवमन पॉवेल (नौ) और मैथ्यू फोर्ड (11) रन बनाकर आउट हुये। वेस्टइंडीज ने एक समय 10.2 ओवर में 83 के स्कोर पर अपने सात विकेट गंवा दिये थे। ऐसे संकट के समय जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पारी को संभाला और टीम को 176 रन तक पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एन्गिडी ने तीन विकेट लिये। कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को दो-दो विकेट मिले।

शेफर्ड-होल्डर की विस्फोटक पारियां :

इससे पहले रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 52) और जेसन होल्डर (49) की विस्फोटक पारियों तथा उनके बीच आठवें विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने आठ विकेट पर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

टी-20 विश्व कप : भारत के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, सुपर-8 में जिम्बाब्वे से होगी टक्कर
चेन्नई। खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरी गत चैम्पियन भारतीय टीम ‘करो या मरो’ के मुकाबले में फंस गई है और सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों के लिए उसे सुपर-8 के मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराना होगा। एमए चिदंबरम स्टेडियम में उमस भरी शाम को भारत और जिम्बाब्वे दोनों यह जानते हुए मुकाबले में उतरेंगे कि एक और हार न सिर्फ उनके कैंपेन को नुकसान पहुंचाएगी, बल्कि उनके सेमीफाइनल के सपने भी खत्म कर देगी। भारत पर उम्मीदों का बोझ है, लेकिन सिर्फ उम्मीद से स्कोरबोर्ड पर दबाव नहीं पड़ता। उनके बल्लेबाजों को अपनी ताकत दिखाने से पहले सब्र के साथ पारी बनानी होगी।

सूर्यकुमार से रहेंगी उम्मीदें :

शुरुआती ओवरों में टॉप ऑर्डर को डिसिप्लिन दिखाना होगा। नई गेंद की चुनौती को समझना होगा और फिर कंट्रोल में अटैक करना होगा। बीच के ओवर जंग का मैदान बन जाते हैं जहां या तो मोमेंटम बचाना होता है या खोना होता है। बहुत कुछ सूर्यकुमार यादव के निडर स्ट्रोक प्ले पर निर्भर करेगा, जो एक ऐसे बैट्समैन हैं, जो तेज और अहम शॉट सिलेक्शन से गेम की लय बदल सकते हैं। उनका साथ हार्दिक पंड्या की जबरदस्त फिनिशिंग काबिलियत देगी, जिनसे उम्मीद की जाएगी कि वे क्लासिक लेट-इनिंग्स रोल-एब्जॉर्ब प्रेशर निभाएंगे, फिर जब बॉलर थक जाएं और फील्ड फैल जाए तो स्ट्राइक करेंगे।

आईसीसी टी-20 विश्व कप : विंडीज ने जिम्बाब्वे को सुपर-8 के मुकाबले में 107 रन से हराया, हेत्मायर-पॉवेल के अर्द्धशतक
मुंबई। खब्बू बल्लेबाज शिमरॉन हेत्मायर (85) और रावमैन पॉवेल (59) के मध्य तीसरे  विकेट के लिए बनाई गई 122 रन की साझेदारी के बाद गुडाकेश मोती (28 पर 4) की घातक गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने वानखेडे स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से पराजित किया।  इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में147 रन पर ही सिमट गई।

जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही :

जीत के लिए 255 रनों का बड़ा लक्ष्य लेकर उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत काफी खराब रही। उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज मरुमानी (14), बेनेट (5) और रयान बर्ल (0) मात्र 20 रनों पर पवेलियन लौट गए। डियॉन और कप्तान सिकंदर रजा ने पारी को जमाने का प्रयास किया लेकिन मोती ने डियॉन (28) को बोल्ड कर  वेस्ट इंडीज को चौथी सफलता दिलाई।

इवांस ने 43 रन बनाए :

इसके बाद रजा और टोनी (14) ने पांचवे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। मोती ने पारी के 11वे ओवर में रजा (27) और मुसेकीवा (0) को लगातार दो गेंदों पर आउट कर जिम्बाब्वे का स्कोर 6 विकेट पर 94 रन कर दिया। इसके बाद में ब्रैड इवांस (43) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज विंडीज गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे और पूरी टीम 147 रनों  पर ढेर हो गई। इवांस ने अपनी पारी में 21 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 5 छक्के लगाए।

विंडीज की शुरुआत भी खराब रही :

इससे पूर्व वेस्ट इंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ब्रैंडन किंग (9) तीसरे ही ओवर में नगरवा का शिकार हो गया।  इवांस ने कप्तान शाई होप (14) को बेनेट के हाथों लपकवा जिम्बाब्वे को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद हेत्मायर और पॉवेल ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 122 रन की साझेदारी बना वेस्ट इंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद शेफर्ड 21 व जैसन होल्डर 13 रन बना आउट हुए। जबकि रदरफोर्ड 13 गेंदों पर 31 रन बना अविजित लौटे। इवांस और नगरवा ने दो-दो विकेट लिए। हेत्मायर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आईसीसी टी-20 विश्व कप : भारत लगातार 12 जीत के बाद हारा, दक्षिण अफ्रीका ने रोका टीम इंडिया का विजयी अभियान
अहमदाबाद। डेविड मिलर (63), डेवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) की शानदार पारियों की के बाद मार्को यानसन (4 विकेट) और केशव महाराज (3 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में भारत को 76 रनों से शिकस्त दी। इस विश्व कप में यह भारत की पहली हार है।  इस हार से भारत की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई। विश्व कप में बने रहने के लिए उसे अपने सुपर आठ के शेष दोनों मैच जीतने होंगे।

आधी टीम 51 पर लौटी :

179 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 51 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिये। इशान किशन (0), तिलक वर्मा (1), अभिषेक शर्मा (15), वॉशिंगटन सुंदर (11) और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 15वें ओवर में केशव महाराज ने हार्दिक पांड्या (18) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में उन्होंने रिंकू सिंह (0) और अर्शदीप सिंह (1) का शिकार कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।

19वें ओवर में मार्को यानसन ने शिवम दुबे को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को नौवीं सफलता दिलाई। शिवम दुबे ने 37 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के उड़ाते हुए 42 रन बनाये। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर यानसन ने जसप्रीत बुमराह (0) को आउट कर 111 रन के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर मुकाबला 76 रनों से अपने नाम कर लिया।

इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने 20 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। क्विंटन डी कॉक (6), कप्तान एडन मारक्रम (4) और रायन रिकलटन (7) रन बनाकर आउट हुए।

मिलर-ब्रेविस ने जोड़े 97 रन :

ऐसे संकट के समय डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी ने पारी को संभला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट लिये 97 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका की मैच में वापसी कराई। 13 वें ओवर में शिवम दुबे ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 45 रनों की पारी खेली। 16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डेविड मिलर का शिकार कर लिया। डेविड मिलर ने 35 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। 18वें ओवर में मार्को यानसन (2) को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश (5) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 44 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिये। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

यानसन की घातक गेंदबाजी :

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने चार विकेट लिए। केशव महाराज को तीन विकेट मिले। कॉर्बिन बॉश ने दो और एडन मारक्रम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

टी-20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मैच जीता, ओमान को 9 विकेट से दी मात
पल्लेकेले। ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ समापन किया। कप्तान मिचेल मार्श (अवि. 64) की धुंआधार पारी के बाद एडम जम्पा (21 पर 4) की घातक गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में ओमान को 9 विकेट से हरा दिया। पल्लेकेले स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए उतरी ओमान 104 रन पर सिमट गई। ओमान के लिए वसीम अली ने सबसे ज्यादा 32 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए  लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए। ग्लेन मैक्सवेल और जैवियर बार्टलेट ने 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। जवाब में मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ने 93 रन की साझेदारी कर कंगारू टीम को 9 विकेट की आसान जीत दिलाई।

कप्तान मार्श ने फिफ्टी लगाई, वहीं, ट्रैविस हेड 32 रन बनाकर आउट हुए। इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में जिम्बाब्वे और श्रीलंका के हाथों हार मिली। इस कारण ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से बाहर हो गई। कंगारु टीम ने आयरलैंड और ओमान को हराया, लेकिन यह अगले राउंड में पहुंचने के लिए काफी नहीं था।

टी-20 वर्ल्ड कप : सम्मान बचाने की आखिरी लड़ाई लड़ेगा ऑस्ट्रेलिया, पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी ओमान टीम के खिलाफ मुकाबला श्रीलंका में
पल्लेकेले। ऑस्ट्रेलिया और ओमान टी-20 वर्ल्ड कप के 40वें मैच में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगे। यह एक ऐसा मुकाबला है, जिसमें रोमांच की उम्मीद है, भले ही दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया अपने वर्ल्ड कप कैंपेन को शानदार तरीके से खत्म करना चाहता है और ओमान लगभग नामुमकिन उलटफेर की कोशिश में है। ऑस्ट्रेलिया इस मैच में निराशा से निकलने और पक्के इरादे के साथ उतरेगा। आयरलैंड के खिलाफ अच्छी शुरुआत के बाद जिम्बाब्वे और श्रीलंका से लगातार हार ने टूर्नामेंट में उनकी उम्मीदें खत्म कर दीं। धीमी, मुश्किल पिचों पर बैटिंग करना मुश्किल रहा है, लेकिन ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श जैसे खिलाड़ियों ने फॉर्म में होने पर हावी होने की काबिलियत दिखाई है। पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में हेड और मार्श ने मिलकर सिर्फ 8.4 ओवर में 104 रन बनाए, जिससे पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार काबिलियत का पता चलता है। मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, कैमरन ग्रीन और जोश इंगलिस हैं, और उनके पास बाद के ओवरों में तेजी से रन बनाने की ताकत है।ओमान का टूर्नामेंट मुश्किल रहा है। ज्यादातर मैचों में उसे भारी हार मिली है और वह ग्रुप बी में चौथे स्थान पर रहा है। उनकी बैटिंग काफी हद तक कप्तान जतिंदर सिंह और आमिर कलीम पर निर्भर करती है, जो एक अलग तरह के लाइनअप में शानदार परफॉर्मर रहे हैं। हम्माद मिर्जा और विनायक शुक्ला जरूरी रन बना सकते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पेस और स्पिन अटैक के सामने टीम को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ओमान की बॉलिंग पूरे समय संघर्ष करती रही है। ज्यादातर बॉलरों ने प्रति ओवर 10 से ज्यादा रन दिए हैं। शकील अहमद सबसे असरदार रहे हैं, उन्होंने 8.25 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने के लिए टीम को शानदार प्रदर्शन की जरूरत होगी। पल्लेकेले की पिच एक बैलेंस्ड सतह है जिसमें शुरुआत में बल्लेबाजों को थोड़ा फायदा मिलता है। पहली पारी में 180-200 के आस-पास के बड़े स्कोर को मुश्किल माना जाता है, और स्पिनर आमतौर पर बीच के ओवरों में खेल में आते हैं। शाम 7 बजे शुरू होने वाले मैच में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है, जिससे मौसम में नमी होगी और खेल धीमा हो सकता है।

टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
अहमदाबाद। शिवम दुबे (66 रन, 35 पर 2) के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराकर टी-20 विश्व कप में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। खेले गए टी-20 विश्व कप के 36वें ग्रुप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-8 में पहुंचने में सफल रही है।

ओपनर्स ने जोड़े 35 रन :

194 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी नीदलैंड्स के लिए लेविट और मैक्स डाउड की जोड़ी ने 35 रन जोड़े। वरूण ने मैक्स (20) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। पांड्या ने लेविट (24) को सुंदर के हाथों लपकवा पवेलियन पहुंचाया। पारी के 13 वें ओवर में वरुण ने एकरमैन (23) और अर्यान दत्त (0) के विकेट लेकर नीदरलैंड्स का स्कोर 4 विकेट पर 94 रन कर दिया। दुबे ने लीडे (33) को वरुण के हाथों लपकवा और बुमराह ने स्कॉट एडवर्ड्स (15) को बोल्ड कर नीदरलैंड्स को छठा झटका दिया। इसके बाद नोह (अवि. 25) और जैच लियॉन (26) ने 35 गेंदों में 76 रन की साझेदारी निभा नीदरलैंड्स को जीत के करीब पहुंचाया। लेकिन दुबे ने जैच को सुंदर के हाथों लपकवा नीदरलैंड्स पारी को 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन पर रोक उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए जबकि शिवम दुबे ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

टी-20 विश्व कप : रद्द मैच से जिम्बाब्वे सुपर-8 में, ऑस्ट्रेलिया का थमा सफर
पल्लेकल। जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टी-20 विश्व कप में ग्रुप बी का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है। इसके साथ ही दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं। इसका फायदा जिम्बाब्वे को हुआ है और वह सुपर आठ चरण में पहुंच गई है। वहीं, 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है और वह टूनार्मेंट से बाहर हो गई है। पल्लेकल में बारिश के कारण जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच में टॉस भी नहीं हो सका और अंतत: मैच रद्द करने का फैसला लिया गया।

ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर खिसकी :

ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम सुपर आठ चरण में पहुंच चुकी है और जिम्बाब्वे इस ग्रुप से अगले दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। जिम्बाब्वे ने लगातार दो मैच जीते और अब मैच रद्द होने से उसे एक अंक मिला जिससे उसके तीन मैचों में पांच अंक हो गए हैं और वह सुपर आठ में पहुंच गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अगर आखिरी मैच जीत भी जाती तो उसके चार अंक ही रहेंगे, इसलिए कंगारू टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है। इसके अलावा आयरलैंड और ओमान भी बाहर हो गई है।