Chhattisgarh Police - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर लोगों को लगाया चूना! 3.90 लाख की धोखाधड़ी, iPhone फाइनेंस कराकर बेचने का आरोप
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शेयर ट्रेडिंग से भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर लोगों के नाम पर महंगे मोबाइल फोन फाइनेंस कराने और बाद में उन्हें बेच देने का मामला आज सामने आया है। देवेंद्र नगर पुलिस ने आज बात की, जांच के बाद आरोपी हिमांशु शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में चार लोगों से कुल 3 लाख 90 हजार 960 रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस कमिश्नर रायपुर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत किए जाने के बाद मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रायपुर को सौंपी गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का अपराध पाए जाने पर देवेंद्र नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता तेजस्वी पाण्डेय निवासी मैत्री नगर, महादेव घाट रोड रायपुर और अन्य लोगों ने हिमांशु शर्मा के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक तेजस्वी पाण्डेय की करीब दो वर्ष पहले टेक्नो टास्क कंपनी में काम करने के दौरान हिमांशु शर्मा से दोस्ती हुई थी और इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। आरोप है कि 28 अगस्त 2025 को हिमांशु शर्मा ने तेजस्वी को शेयर ट्रेडिंग के जरिए कमाई का लालच दिया। तेजस्वी ने खुद ट्रेडिंग करने से इनकार किया तो आरोपी ने घर बैठे मुनाफा दिलाने की बात कही। साथ ही अपने नाम पर मोबाइल फाइनेंस नहीं हो पाने का हवाला देते हुए तेजस्वी से मोबाइल फोन फाइनेंस कराने को कहा।

शिकायत के अनुसार तेजस्वी ने भरोसा कर करीब 29 हजार रुपए का वीवो मोबाइल फाइनेंस कराया और हिमांशु को दे दिया। अगले दिन हिमांशु ने इस मोबाइल से शेयर ट्रेडिंग नहीं हो पाने और इसके लिए iPhone की जरूरत होने की बात कही। इसके बाद तेजस्वी से करीब 64,900 रुपए का आईफोन भी फाइनेंस कराया गया। आरोप है कि दोनों मोबाइल के मूल बिल और डिब्बे भी हिमांशु ने अपने पास रख लिए।

कुछ समय बाद मोबाइल की किस्तों का भुगतान बंद हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हिमांशु ने तेजस्वी पर एक और आईफोन फाइनेंस कराने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर पहले लिए गए मोबाइल की किस्त नहीं भरने तथा फाइनेंस की जानकारी उसके माता-पिता को बताने की धमकी दी। इसके बाद तेजस्वी से करीब 64,501 रुपये का आईफोन 16 भी फाइनेंस कराया गया। अप्रैल 2026 में फाइनेंस कंपनी की ओर से किस्त बकाया होने की जानकारी मिलने पर तेजस्वी आरोपी के कटोरा तालाब स्थित घर पहुंचा, जहां ताला लगा मिला। इसके बाद संपर्क करने पर आरोपी के मोबाइल बंद या पहुंच से बाहर मिले। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि उसके नाम पर फाइनेंस कराए गए मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिए गए हैं।

पुलिस जांच में तेजस्वी पाण्डेय के अलावा अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह मोबाइल फाइनेंस कराकर धोखाधड़ी किए जाने की बात सामने आई है। जांच के अनुसार तेजस्वी पाण्डेय से 1 लाख 10 हजार रुपए, ऐश्वर्य शर्मा से 1 लाख 20 हजार रुपए, रश्मि सोरी से 1 लाख 30 हजार 960 रुपए और कपिल साहू से 30 हजार रुपए की राशि से संबंधित धोखाधड़ी सामने आई है। इस प्रकार चार लोगों से कुल 3 लाख 90 हजार 960 रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने आरोपी हिमांशु शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है।

खल्लारी रोपवे हादसा: जिला प्रशासन ने संचालक कंपनी के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, एक महिला की मौत अन्य 16 घायल
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद खल्लारी क्षेत्र में कल हुए रोपवे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम उठाते हुए संचालक कंपनी एवं संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। यह जानकारी देर रात पुलिस विभाग ने दी । शिकायत में लापरवाही को प्रमुख आधार बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, कोलकाता स्थित रोपवे संचालन कंपनी के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर कार्यरत दो कर्मचारियों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 173 के तहत धारा 289 और 125(ए) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। यह शिकायत खल्लारी देवी ट्रस्ट द्वारा दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि रविवार को इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शेष घायलों का इलाज जारी है। स्वस्थ होकर घर लौटने वालों में हर्ष साहू, छायांस धावरे, हेमलाल नागेश्वर, कुलसी नागेश्वर, पूर्वी, रतन नागेश्वर, अमलेश और टिया शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

धान खरीदी घोटाला: फर्जी तौल पत्रक बनाकर भुगतान लेने मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता और धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी रविवार को दी । यह मामला पलारी थाना क्षेत्र के खरतोरा धान उपार्जन केंद्र से जुड़ा हुआ है, जहां बिना वास्तविक खरीदी के ही फर्जी दस्तावेजों के जरिए भुगतान निकाल लिया गया था।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की कोदवा शाखा के प्रबंधक द्वारा 23 जनवरी को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में सामने आया कि संबंधित समिति प्रबंधक ने अपने भाई के साथ मिलकर धान को खरीदी केंद्र तक लाए बिना ही टोकन जारी कराया, तौल पत्रक तैयार किया और ऑनलाइन प्रविष्टि कर करीब 50 हजार रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया।

प्रशासनिक जांच में इस गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर समिति प्रबंधक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, इस पूरे प्रकरण में शामिल उसका भाई घटना के बाद से फरार था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को रायपुर से हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और इस तरह की अनियमितताओं में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

छत्तीसगढ़ में 26 हार्डकोर माओवादियों का आत्मसमर्पण, 7 महिला नक्सली शामिल, 64 लाख का था इनाम
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां 65 लाख रूपए के इनामी 26 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस बात की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने खुद की है।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में नक्सलियों के सीआरसी कंपनी नंबर में प्लाटून नंबर दो का डिप्टी कमांडर लाली उर्फ मुचाकी आयते भी शामिल है जिस पर 10 लाख रूपए का इनाम है।

छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन ताश की पत्तों की तरह बिखरने लगा है बुधवार को फिर सुकमा जिले में 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें सात महिला नक्सली शामिल हैं। इन नक्सलियों पर 64 लाख रुपयों का ईनाम घोषित था। छत्तीसगढ़ के साथ ही आसपास के अन्य राज्यों में भी सक्रिय नक्सलियों ने तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट के जरिए, गोलीबारी करके और घात लगाकर हमलों को अंजाम देकर सुरक्षा बलों के 56 जवानों की जानें ली हैं।

सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अर्ध सैनिक बल के बहुत से बटालियन (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 02, 159, 212, 217, 226 और कोबरा 201) की आसूचना शाखा के जरिए नक्सलियों को आत्म समर्पण के मनाया जा रहा था, सीआरपीएफ , डीआरजी और अन्य बलों की मेहनत के कारण आज आखिरकार राज्य पुलिस को इस काम में सफलता हाथ लगी है।

लाली उर्फ मुचाकी आयते, मुरिया आदिवासी डिप्टी कमांडर रैंक की नक्सली है, इस  पर दस लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। वर्ष 2005 से अब तक यानी कि बीस वर्षों में यह नक्सली आठ छोटे बड़े नक्सल घटनाओं में शामिल थी। यह नक्सली एके 47 लेकर चला करती थी, ग्राम सोनाबेड़ा से कोरापुट मार्ग में साल 2017 में सुरक्षा बल के एक वाहन को आईईडी लगाकर उड़ा दिया गया था, इस ब्लास्ट में 14 जवानों की शहादत हुई थी।

लाली की तरह दूसरे इनामी नक्सली हेमला (जगर गुंडा जिला सुकमा के बारे में पुलिस ने बताया कि इस नक्सली पर आठ लाख रुपयों का ईनाम घोषित था। वर्ष 2011 से अब तक यह नक्सली पांच छोटी-बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। वर्ष 2020 - मिनपा में हुए मुठभेड़ में पुलिस के 17 जवानों की शहादत हुई थी, यह नक्सली इस मुठभेड़ के दौरान वहां मौजूद था।

महिला नक्सली आसमीता उर्फ कमलू पर आठ लाख का ईनाम घोषित था। वह पीएलजीए कम्पनी नंबर 7 की सदस्य थी। मुचाकी संदीप उर्फ हिड़मा के ऊपर पांच लाख का ईनाम घोषित था, मुचाकी के बारे में पुलिस ने बताया कि यह नक्सली केंद्रीय समिति के सदस्य जंपन्ना (कंधमाल कालाहांडी बोध नयागढ़ डिविजन) की सुरक्षा टीम में रहा है। टेकलगुड़ा और जगरगुंडा इन दो घटनाओं में साथी नक्सलियों के साथ शामिल रहकर इस नक्सली ने कुल 25 जवानों की जान ली थी। वर्ष 2021 में टेकलगुड़ में घात लगाकर नक्सलियों ने जवानों पर फायङ्क्षरग की थी इस गोलीबारी में 22 जवानों की शहादत हुई थी, इसी तरह साल 2023 में थाना जगरगुंडा इलाके में नक्सलियों ने घात लगाकर गोलीबारी की थी इस गोलीबारी में तीन जवानों की शहादत हुई थी।

छत्तीसगढ पुलिस को नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: एमएमसी जोन के शीर्ष कमांडर समेत 12 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई -माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य और शीर्ष कमांडर रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ हथियार छोड़ दिए। आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई सोमवार सुबह कुम्ही गांव, थाना बकर कट्टा में की गई, जहां सभी माओवादी पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए। आत्मसमर्पण करने वालों में डीवीसीएम स्तर के चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी और प्रेम भी शामिल हैं। इनमें से दो माओवादियों के पास एके -47 और इंसास राइफलें थीं। इसके साथ ही एसीएम रैंक के रामसिंह दादा और सुकेश पोट्टम ने भी आत्मसमर्पण किया, जबकि महिला मिलिशिया की सदस्य लक्ष्मी, शीला, योगिता, कविता और सागर ने पुलिस के सामने हथियार डाले।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समूह के पास से एके-47, इंसास, एसएलआर, 303 और 30 कार्बाइन सहित कई हथियार बरामद हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह कदम एमएमसी (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) स्पेशल जोनल कमेटी के ढांचे को लगभग निष्प्रभावी कर देगा। हाल के दिनों में, इस जोन के कई कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिससे संगठन की गतिविधियां लगातार कमजोर पड़ रही हैं।

पुलिस विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले सभी 12 माओवादी अब पुलिस की कस्टडी में हैं और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस जल्द ही पूरे ऑपरेशन से जुड़े तथ्यों का विस्तृत खुलासा करने के लिए प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित करेगी।

छ्त्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: भयावह सड़क हादसे में 2 जवान समेत 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, यहां नेशनल हाईवे 49 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियों गाड़ी को टक्कर मार दी जिसमें सवार 2 जवान समेत करीब 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवानों की पहचान राजेंद्र कश्यप और पोमेशवर जलतारे के रूप में हुई।

बता दें कि, जवान राजेंद्र कश्यप जम्मू कश्मीर में तैनात थे। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।