stage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राहुल गांधी को ईडी नोटिस के खिलाफ कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना
टोंक। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस के राष्टÑीय नेता राहुल गांधी को ई.डी. के दिए गए नोटिस व लगातार पिछले 2 दिनों से हो रही पूछताछ के खिलाफ  जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण चौधरी गाता के नेतृत्व में गांधी पार्क टोंक में भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ  धरना दिया गया। तत्पश्चात गांधी पार्क घण्टाघर चौराहे तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च के बाद जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए लक्ष्मण गाता ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार बदले और नफरत की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी जैसे  वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जांच एजेंसियों का केन्द्र सरकार गलत इस्तेमाल कर रही है। पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

पूर्व विधायक कमल बैरवा, ने कहा कि अनावश्यक रूप से हमारे राष्टÑीय नेता राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी  पिछले 8 सालों से भाजपा की तानाशाही केन्द्र सरकार के विरूद्ध आवाजÞ उठा रहे है तथा देश के  वलंत मुद्दों को संसद एवं सड़क तक संघर्ष कर आमजन तक पहुंचा रहे है। इसी से घबराई हुई केन्द्र सरकार बदले की राजनीति कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, पार्षद शब्बीर अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आतीफ नकÞवी, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद यूसुफ इंजिनियर, ब्लॉक संगठन महासचिव अहसान बाबा, पूर्व डी.आर. मणिन्द्र बैरवा, शिक्षक नेता मेहमूद शाह, जिला प्रवक्ता जर्रार खान आदि ने धरने को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर एडवोकेट चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट शकीलुर्रहमान खान, धमेन्द्र सालोदिया, आई.टी. सैल प्रदेश महासचिव अरशद चिश्ती, नईम अपोलो, पार्षद विकास लोदी, एडवोकेट मूलचन्द बैरवा, युवा नेता हंसराज चौधरी, युवा कांग्रेस पंकज यादव, मुराद गांधी, जावेद चिश्ती, अजमल देवपुरा, रशीद इंटक, विनोद राय, अर्जुन लक्षकार सेवादल, फिरोज नागौरी, राजीव मीमरोट, आमिर, फारूक, आकाश बैरवा, एन.एस.यू.आई. के पूर्व जिलाध्यक्ष जसराम मीणा, राजेश किराड़, विनोद मराठा, मनोज महावर, राजीव रेगर, कवि खान, पूर्व पार्षद वसीम अकरम, पूर्व पार्षद शकील मियां, मासूम अली, इरशाद खान सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष, शोकत हुसेन सेवादल, सुरेन्द्र रेगर, बाबू लाल रेगर, सत्यनारायण रेगर, लालसिंह आदिवासी, मोहम्मद नईम, उमर खान रोड़वेज, मोती लाल बैरवा, देवेन्द्र रेगर, उमर अली, नफीस अहमद, बनवारी आदिवासी, महावीर जी, अकबर गुलजार बाग, राजेन्द्र, मनमोहन गुर्जर, देवकिशन गुर्जर, पार्षद रमेश महावर के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अलवर में भाजपा ने हुंकार रैली के जरिए गहलोत सरकार को घेरा, अहूजा ने मंच से मेव समाज के पूर्वजों को बताया हिंदू
अलवर। प्रदेश में आए दिन हो रहे सांप्रदायिक दंगों को मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार को भाजपा घेरने का प्रयास किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ अलवर में हुंकार रैली में भाजपा ने तुष्टिकरण की राजनीति कर सनातन धर्म के मानने वालों को परेशान करने का कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया।

प्रदेश भर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन व हुंकार रैली का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत भाजपा ने गुरूवार को अलवर से की है। इसमें सुबह से ही भाजपा के नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था। अलवर के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक पहुंचे ।भीड़ जुटाने के लिए भाजपा के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदेश में लगातार सांप्रदायिक हिंसा हो रही हैं। करौली के बाद जोधपुर में योजनाबद्ध तरीके से धर्म विशेष के लोगों द्वारा बहुसंख्यक वर्ग पर पत्थर बरसाए गए। इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। अलवर के राजगढ़ में तीन सौ साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़े गए। इसके अलावा भीलवाड़ा सहित पूरे प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आए दिन घटनाएं हो रही हैं।

दूसरी तरफ प्रदेश में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। लूट, हत्या, डकैती, महिलाओं के साथ दुष्कर्म छेड़छाड़ जैसी घटनाएं खुलेआम हो रही हैं। क्राइम के लिहाज से प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। प्रदेश में होने वाली घटनाएं पूरे प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं।  दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के विधायक पर मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। विधायक अपने क्षेत्र के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। बिना विधायकों की अनुमति के विधानसभा क्षेत्रों में कोई कामकाज नहीं हो रहा है। विधायक व नेताओं पर अवैध खनन भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। भाजपा इन मुद्दों को चुनावी मुद्दा बनाने में लगी है।

प्रदेश के हालातों को मुद्दा बनाकर भाजपा गहलोत सरकार को घेरने में लगी है। बीेजेपी नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश के गृहमंत्री है। इसलिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी ज्यादा है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई घटना के बाद उन पर सवाल उठने लगे हैं। लेकिन उसके बाद भी सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया।   अलवर के बाद पूरे प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रैली व धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चेहरा आम जनता के सामने लाया जाएगा।

प्रदेश में बढ़ते अत्याचार लूट हत्या डकैती हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार को विरोध  बीजेपी की जन आक्रोश रैली अलवर में हुई। इस रैली में युवाओं के द्वारा थाली बजाकर गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध जताया है रैली में पहुंचे सैकड़ों युवाओं के द्वारा लोकगीत गाकर गहलोत सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है इस दौरान युवाओं ने लोकगीत के साथ थाली और ताली बजा कर विरोध जताया है। लोकगीत के माध्यम से गहलोत के राज में जिस तरह राजस्थान में अपराध बढ़ा है वह अब तक का सबसे बड़ा गृह है, पूरे देश में पहले स्थान पर अपराध में राजस्थान है।

उल्लेखनिय है ति अलवर जिले में मूक-बधिर बालिका से रेप का मामला हो, थानागाजी का मामला हो, राजगढ़ में रास्ता चौड़ा करने के मामले में 3 मंदिरों को तोड़ने के मामला हो, नागौर, जोधपुर, करौली में हुई हिंसा में गहलोत सरकार नाकाम हुई, जिसको लेकर आज अलवर से इसकी शुरुआत की गई है इस रैली में सांसद पूर्व विधायक वर्तमान विधायक बीजेपी के पदाधिकारियों सहित हजारों लोग विरोध जताने पहुंचे।

मेव समाज के पूर्वज हिन्दू थे- आहूजा
भाजपा की कम्पनी बाग में आयोजित जन हुंकार रैली में पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने मंच से कहा कि  अलवर जिले के मेव समाज के पूर्वज हिंदू थे जिन्हें जबरन कन्वर्ट कर मेव  बनाया गया लेकिन अब उन्हें हिन्दू धर्म अपना लेना चाहिए।

आखिरी दौर में पहुंचा रूस-यूक्रेन का युद्ध : 48 घंटे में कीव पर कब्जा कर लेगा रूस!
कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले के दूसरे दिन भी सैन्य कार्रवाई जारी है। रूस ने हवाई हमलों में क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों को यूक्रेन पर दागा है। यूक्रेन सैना की ओडेसा, युजनी, ओचाकिव और काला सागर के ठिकानों और बंदरगाहों को बचाने की कोशिश जारी है।  कीव की रक्षा के लिए सैन्य बल फिर से तैनात किया गया है। वहीं यूक्रेन के नौसेना बल की काला सागर के दक्षिण-पश्चिमी भाग में लड़ाई जारी है। दोनेत्सक और लुहान्स्क क्षेत्रों में संयुक्त बलों ने अग्रिम पंक्ति पर स्थिति बहाल की है। यूक्रेनी बलों की ओर से साझा नवीनतम जानकारी के मुताबिक रूसी सेना के 30 से अधिक टैंक, 130 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, सात विमान और छह हेलीकॉप्टर नष्ट कर दिए गए हैं। रूस को रोकने के लिए कीव के पास यूक्रेन ने पुल उड़ाया है। यूक्रेन के कई शहरों में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। ये सायरन युद्ध के दौरान जनता को चेतावनी देने के लिए बजाया जाता है। आखिरी दौर में रूस-यूक्रेन का युद्ध चल रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है कि रूसी सैना कीव में दाखिल कर चुकी है।  कीव में रूसी संगठन-सैनिक दाखिल हो चुके है। अभी तक यूक्रेन को नाटो से कोई मदद नहीं की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि हम आखरी दम तक लड़ेंगे। उन्होंने यूक्रेनी नागरिक कर्फ्यू नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि  मेरे परिवार के साथ यूक्रेन में हूं। रूस मुझे मारकर यूक्रेन तबाह करना चाहता है। दुश्मन ने मुझे टारगेट 1 और मेरे परिवार को टारगेट 2 बनाया है। देर सबेर रूस को बात करनी होगी

रीट मामले पर बोले डोटासरा, भाजपा नौटंकी बंद कर विधानसभा के मंच पर करे चर्चा
जयपुर। रीट मामले पर विपक्ष के लगातार हमलावर होने और अलवर प्रकरण पर विपक्ष की घेराबंदी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को पलटवार किया। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि भाजपा को नौटंकी बंद करनी चाहिए। विधानसभा 9 तारीख से शुरु हो रही है, उसके लिए भाजपा को तैयारी करनी चाहिए। जिसके खिलाफ जो बात करनी हो उसे विधानसभा का मंच खुला पड़ा है, अगर व्यक्तिगत आरोप लगाने हैं तो विधानसभा में नियम और प्रक्रिया के तहत कानून बनाए हुए हैं। नोटिस दें और आरोप लगाए इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन यह नौटंकी बंद करें भाजपा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे। पहले दिन गुलाबचंद कटारिया कहते हैं कि एसओजी सही कर रही है और दूसरे दिन दिल्ली से फोन आता है तो उनके सुर बदल जाते हैं। राजस्थान की सरकार ने जो फैसला लिया, हम सब ने कहा कि तह तक जाना चाहिए भविष्य में इस तरीके से कोई खिलवाड़ नहीं हो। पारदर्शिता के साथ एग्जाम हो। यह भाजपा की सोच नहीं थी यह हमारी सोच है राजस्थान की विधानसभा में हम चर्चा करवा देंगे। हम खुद आगे होकर यह कहेंगे मुख्यमंत्री से और विधानसभा अध्यक्ष से, कि इस विषय पर ही नहीं बल्कि अलवर के मुद्दे पर भी अगर चर्चा करवाना चाहें तो चर्चा करवाएं।

हम मना नहीं कर रहे, इनको केवल नौटंकी करनी है। यह नौटंकी के बादशाह हैं। आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। इससे युवाओं को भ्रमित करने के अलावा यह कुछ नहीं कर रहे हैं। राजस्थान की साख खराब करने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं, अगर एसओजी की जांच के बाद में कोई तथ्य छूट जाए तो इनका धर्म बनता है कि इनके पास जो बात हो उसे कहें। हम सुनने को तैयार हैं। राजस्थान की विधानसभा में जितनी चाहे उतनी चर्चा करवाने को विधानसभा में तैयार हैं। रोजाना कभी कोई क्या सुर बदलता है कभी कोई सुर बदलता है। इससे राजस्थान के युवाओं का भला होने वाला नहीं है। युवाओं का भला तभी होगा जब सही तरीके से एग्जाम हो सही तरीके से भर्ती हो। भविष्य में कड़ा कानून बने इस तरीके के पेपर लिखी या चोरी वाले की बात नहीं हो। इमानदारी से मेहनत कर रहे बच्चों को नौकरी मिले। कितना समय शेष रहा है, इन बच्चों को नौकरी भी देनी है। यह राजस्थान सरकार की प्राथमिकता में है। इमानदारी से एग्जाम कराना सरकार की प्राथमिकता में है, अगर राजस्थान की सरकार नहीं नहीं चाहती या मुख्यमंत्री नहीं चाहते तो क्या एसओजी वाले स्ट्रांग रूम तक जा पाते कि कहां से पेपर चोरी हुआ मंशा पर शक करने का कोई कारण नहीं है। इनके पास और अब तो विधानसभा आ रही है इनको यह नौटंकी कर रहे हैं सवा 3 साल से अब क्योंकि चुनाव नजदीक आ गए हैं, इनको विधानसभा की तैयारी करनी चाहिए। चर्चा में अपनी बात रखें, दूध का दूध पानी पानी हो जाएगा। पूरा हिंदुस्तान यूट्यूब पर देखेगा सब लोग फैसला कर लेना।

चार जिलों में कोई भी अफसर ने राजनेताओं के प्रोटोकॉल में रहेंगे और नहीं मंच साझा करेंगे
जयपुर।प्रदेश के जिन चार जिलों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हो रहे हैं, उनके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आचार संहिता संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि बारां, करौली, कोटा और श्रीगंगानगर जिलों में 24 दिसम्बर तक कोई भी अधिकारी किसी भी जन प्रतिनिधि के प्रोटोकॉल नहीं रहेगा और नहीं उनके साथ मंच साझा करेगा।

आयोग की मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्र गुप्ता ने कहा है कि इन चारों जिलों में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए आचार संहिता 24 दिसम्बर तक प्रभावी है। इसलिए आपका विश्वास-हमारा प्रयास जिला स्तरीय कार्यक्रम में निर्वाचनों से जुड़ा कोई भी अधिकारी मंत्री, विधायक एवं किसी भी दल के राजनीतिज्ञ के प्रोटोकॉल में उपस्थित नहीं हो सकता, ना ही मंच साझा कर सकता है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की इन कार्यक्रमों में भागीदारी को आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।

रावण से भी भारी कोरोना : प्रभु राम की बाट जोह रहे हैं अब रामलीला मंच
जयपुर। बोलो ए जमीं, बोलो आसमान, कोई तो जवाब दो खोलो ए जुबान, कौनसी दिशा में गए मेरे भगवान... राष्ट्र कवि प्रदीप की यह गीत रचना कोरोना के कारण सूने पड़े रामलीला मंचोंं पर सटीक बैठती है। वाकई कोरोना अब रावण से भी भारी हो गया है, जिसके कारण त्योहारों के साथ अब प्राचीनकाल से चली आ रही रामलीला जैसी परंपराओं पर भी विराम लग गया है। जयपुर में आजादी के बाद से ही भगवान राम की लीलाएं अनवरत रूप से मंचित होती आई हैं, लेकिन विगत दो साल से ये कोरोना की भेंट चढ़ी हुई हैं। बिना भगवान राम के यशगान के रामलीला मैदान सूने पड़े हैं। यूं देश आजाद होने के साथ ही जयपुर में कई जगह रामलीलाओं का मंचन होने लगा था, लेकिन सबसे बड़ा मंच न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान था। यहां रामलीला की शुरुआत आज से करीब 70 साल पहले सोहनमल हरिश्चन्द्र ओसवाल जैन परिवार ने की थी। वे भगवान राम के अनन्य भक्त थे। उनकी इस परम्परा को उनके पौत्र सुरेन्द्र गोलछा आज भी निभा रहे हैं, लेकिन कोरोना गाइडलाइन के चलते पिछले दो साल से रामलीला मंचन नहीं हुआ। इस आयोजन के लिए उन्होंने गोलछा चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले रामलीला महोत्सव समिति का गठन भी कर रखा है। इसके महामंत्री प्रवीण बड़े भैया का कहना है कि न्यू गेट रामलीला मैदान में रामलीला के लिए मथुरा-वृंदावन से मंडलियां बुलाई जाती हैं। करीब दो दशक पहले तक इस रामलीला के प्रति दर्शकों का काफी क्रेज हुआ करता था। इसे देखने शहर के दूरदराज इलाकों से लोग परिवार समेत आते थे। दिल्ली की तरह जयपुर में भी रामलीला मैदान है।

महिला कलाकार भी आने लगीं
आदर्श नगर राम मंदिर भी दूसरी बड़ी रामलीला के रूप में जाना जाता है। यहां भी रामलीला करीब छह दशक से हो रही है। इस मंच पर जयपुर के ही कलाकार रामलीला के विभिन्न पात्रों को निभाते थे, लेकिन सबकी व्यस्तताएं बढ़ने के कारण यहां भी बाहर से मंडलियां बुलाई जाने लगी। आदर्श नगर राम मंदिर प्रन्यास के सचिव इन्द्र कुमार चड्ढ़ा ने बताया कि दो साल से कोरोना के चलते रामलीला मंचन नहीं हो रहा है। शहर में होने वाली अन्य लीलाओं में महिला पात्रों को पुुरुष ही निभाते हैं, लेकिन प्रन्यास ने समय के साथ इसमें बदलाव कर महिला कलाकारों को भी बुलाना प्रारंभ किया है, जिनके अभिनय को काफी सराहा गया।

यहां भी होती हैं रामलीलाएं
जवाहर नगर रामलीला समिति की ओर से भी पिछले चार दशक से जवाहर नगर रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। समिति के महासचिव गोपी किशन माछर ने बताया कि इस मंच पर भी मथुरा आदि से कलाकार बुलाए जाते हैं, लेकिन इस बार रामलीला नहीं की जा रही है। इसी तरह शास्त्री नगर हाऊसिंग बोर्ड, अम्बाबाड़ी नया खेड़ा और सांगानेर सहित विभिन्न क्षेत्रों में रामलीलाएं होती रही हैं।